Jharkhand Rajvyavastha Gk Question Answer Class-19
➤दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड की राजव्यवस्था  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस Jharkhand Rajvyavastha Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।
Q.01 राज्य प्रशासन का वास्तविक प्रधान कौन होता है ? - मुख्यमंत्री 
Q.02 राज्य मंत्रीपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है ? - मुख्यमंत्री 
Q.03 राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है ? - राज्यपाल 
Q.04 मंत्रीपरिषद के सदस्य किसके परामर्श पर राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाते हैं ? - मुख्यमंत्री 
Q.05 मंत्री परिषद के सदस्य सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदाई होते हैं ? - विधानसभा के 
Q.06 झारखंड में मुख्यमंत्री सहित मंत्रीपरिषद की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है ? - 12
Q.07 झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे ? - बाबूलाल मरांडी 
Q.08 झारखंड विधानसभा के कुल सदस्य संख्या कितनी है ? - 82
Q.09 झारखंड में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या कितनी है ? - 81
Q.10 राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है ? - राज्यपाल
Q.11 झारखंड विधानसभा की कितनी सीटें अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है? - क्रमशः  28 ,और 9
Q.12 झारखंड विधानसभा में मनोनीत (एंग्लो इंडियन) सदस्यों की संख्या कितनी है ? - 1 
Q.13 झारखंड के कौन-कौन से ऐसे जिले हैं,  जिसके सभी विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है ? - गुमला और लोहरदगा 
Q.15 किस विधेयक को केवल विधानसभा में ही प्रस्तुत किया जा सकता है ? - धन विधेयक को 
Q.16  झारखंड विधानसभा के प्रथम प्रोटेम स्पीकर कौन थे ? - डॉक्टर विशेशर खां 
Q.17 झारखंड विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ? - इंदर सिंह नामधारी 
Q.18 झारखंड विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे ? - बागुन सुम्ब्रई 
Q.19 राज्य विधान सभा के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का वेतन तथा भत्ता का निर्धारण किसके द्वारा किया जाता है ? - संसद द्वारा
Q.20 विधानसभा का सत्र 1 वर्ष में कम-से-कम कितनी बार आहूत  किया जाना चाहिए ? - 2 बार 
Q.21 झारखंड विधानसभा में किसे (एंग्लो भारतीय) सदस्य के रूप में पहली बार मनोनीत किया गया था ? - जोसेफ पेचेली गॉलस्टीन 
Q.22 झारखंड की प्रथम कैबिनेट महिला मंत्री कौन थी ? - जोबा मांझी 
Q.23 अधीनस्थ न्यायालयों  में न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है ? - राज्यपाल 
Q.24 उच्च न्यायालयों  के न्यायाधीशों की नियुक्ति राज्यपाल के परामर्श पर कौन करता है ? - राष्ट्रपति
Q.25 झारखंड उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई ? - 15 नवंबर 2000 को
Q.26 झारखंड उच्च न्यायालय का क्रमानुसार देश में कौन सा स्थान है ? - 21वां 
Q.27 वर्तमान झारखंड उच्च न्यायालय में कुल न्यायाधीशों की सृजित संख्या कितनी है ? - 20 
Q.28 पटना उच्च न्यायालय का स्थायी बेंच रांची में कब स्थापित किया गया था ? - 1972 
Q.29 झारखंड उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे ? - न्यायमूर्ति विनोद कुमार गुप्ता
Q.30 राज्य सरकार को विधि संबंधी विषयों पर सलाह कौन देता है ? - महाधिवक्ता  
Q.31 राज्य का महाधिवक्ता किसके प्रसाद पर्यन्त पद पर धारण करता है ? - राज्यपाल 
Q.32 राज्य प्रशासन का सर्वोच्च प्रशासनिक निकाय क्या है ? - राज्य सचिवालय 
Q.34 राज्य सरकार का मुख्य जनसम्पर्क पदाधिकारी कौन होता है ? - मुख्य सचिव 
Q.35 झारखंड के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे ?  - विजय शंकर दुबे 
Q.36 झारखण्ड में राजपत्रित और अराजपत्रित पदों के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन कौन करता है ? - राजपत्रित पदों हेतु झारखंड लोक सेवा आयोग(JPSC), अराजपत्रित पदों हेतु झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
Q.37 राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है ? - राज्यपाल 
Q.38 झारखंड लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ? - फटिक चंद्र हेम्ब्रम 
Q.39 झारखंड लोक सेवा आयोग का मुख्यालय कहां है ? - रांची में 
Q.40 झारखंड लोक सेवा आयोग किस वर्ष अस्तित्व में आया ? - 2002 
Q.41 झारखंड में कुल कितने प्रमंडल हैं ? - 05 
Q.42 झारखंड में कुल कितने जिले हैं ? - 24 
Q.43 झारखंड में कुल कितने प्रखंड है ? - 264
Q.44 झारखंड में कुल कितने प्रमंडल हैं  ? - 45 
Q.45 झारखंड में कुल कितने छावनी बोर्ड हैं ? - 01 (रामगढ़) 
Q.46 झारखंड में पंचायतीराज संस्था का ढांचा कितनी स्तरीय है ? - त्रिस्तरीय 
Q.47 पंचायती राज संस्थाओं में उच्चतम स्तर पर कौन है ? - जिला परिषद 
Q.48 जिला स्तर पर किसका गठन किया जाता है ? - जिला परिषद का 
Q.49 स्थानीय सांसद और विधायक किसके पदेन सदस्य होते हैं ? - जिला परिषद के 
Q.50 पंचायती राज संस्था में मध्य स्तर पर कौन है ? - पंचायत समिति 
Q.51 पंचायती राज में प्रखंड स्तर पर किसका गठन किया जाता है ? - पंचायत समिति का 
Q.52 पंचायती राज संस्थाओं में निम्नतम स्तर पर कौन है ? -  ग्राम पंचायत व पंचायत 
Q.53 झारखंड में जिला परिषदों की संख्या कितनी है ? - 24 
Q.54 ग्राम पंचायत का प्रधान कौन होता है ? - मुखिया 
Q.55 झारखंड में कुल कितने पंचायत है ? - 4423 
Q.56 झारखंड पंचायत राज्य अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया ? - 2001
 






 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
        
0 comments:
Post a Comment