All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Showing posts with label GK-JH-GEOGRAPHY-HINDI. Show all posts
Showing posts with label GK-JH-GEOGRAPHY-HINDI. Show all posts

Tuesday, June 15, 2021

Jharkhand Ke Audyogik Pradesh (झारखंड के औद्योगिक प्रदेश)

Jharkhand Ke Audyogik Pradesh

➧ किसी भी क्षेत्र में औद्योगिक प्रदेशों का विभाजन औद्योगिक इकाइयों की सघनता, उनके आपसी संबंध, नगरीय जनसंख्या, यातायात सुविधाओं आदि के आधार पर किया जाता है

➧ झारखंड में इस आधार पर औद्योगिक प्रदेशों का विभाजन करना जटिल कार्य है

झारखंड के औद्योगिक प्रदेश

लेकिन फिर भी झारखंड को 7 औद्योगिक प्रदेशों में विभाजित किया जाता है:-

(I) अभ्रक औद्योगिक प्रदेश 

➧ इसका विस्तार गिरिडीह, कोडरमा, धनवार, डोमचाच, क्षेत्र में है। यह क्षेत्र रूबी अभ्रक के लिए विश्व प्रसिद्ध है 

➧ यहाँ अभ्रक परिष्करण के लिए डोमचाच, झुमरी तिलैया, चकरई  एवं गिरिडीह में उद्योग लगे हुए हैं 

➧ इस क्षेत्र में सड़क एवं रेल मार्ग भी मौजूद है 

➧ इस क्षेत्र में 500 छोटे-छोटे अभ्रक उद्योग थे, जिसमें 400 से अधिक बंद हो चुके हैं


(II) दामोदर घाटी औद्योगिक प्रदेश

➧ यह झारखंड की नही, संपूर्ण भारत का विकसित औद्योगिक प्रदेशों में से एक है

➧ इस क्षेत्र में कोयले का विशाल भंडार है

➧ कोयला खनन उद्योग के अलावे, लोहा उद्योग, खाद उद्योग एवं कांच उद्योग, रिफेक्टरी उद्योग, बारूद उद्योग भी सक्रिय हैं

यह मुख्यत: धनबाद और बोकारो जिला का क्षेत्र है

➧ इस क्षेत्र में नगरीय जनसँख्या भी अधिक है और यातायात के साधन भी विकसित है
 

(III) बॉक्साइट खनन औद्योगिक प्रदेश

➧ इसका विस्तार मुख्यत: पाट क्षेत्र में है

 गुमला जिला का उत्तरी भाग, लातेहार जिला का दक्षिणी भाग एवं लोहरदगा जिले के उत्तर-पश्चिमी भाग में बॉक्साइट का विशाल भंडार है इस क्षेत्र में चाईना क्ले एवं लिग्नाइट खनिज भी प्राप्त होते हैं

 यह नगरीकरण एवं सड़कों का अभाव पाया जाता है 

➧ इस क्षेत्र में बॉक्साइट की उपलब्धता के बावजूद एलमुनियम प्रोसेडिंग प्लांट नहीं है यही कारण है कि यहां के बॉक्साइट से मुरी प्लांट में एलमुनियम का उत्पादन होता है 


(IV) रांची औद्योगिक प्रदेश

➧ इसे ऊपरी स्वर्णरेखा औद्योगिक प्रदेश भी कहते हैं इसका विस्तार रांची-रामगढ़ एवं खूंटी जिले में है 

 इस क्षेत्र में पतरातु, रामगढ़, ओरमांझी, हटिया, रांची, नामकुम, टाटीसिल्वे, मुरी  में औद्योगिक इकाईयों स्थापित है 

 इस क्षेत्र के प्रमुख इकाइयां एवं उत्पादन निम्न है 

(i) रामगढ़               :   कोक कोयला और कांच 

(ii) ओरमांझी           :   सूत उद्योग

(iii) रातू                   :   श्रीराम बॉल बेयरिंग 

(iv) सामलौंग           :   हाइटेंशन इंसुलेटर 

(v) टाटीसिल्वे          :   उषा मार्टिन

(vi) नामकुम            :   लाह उद्योग

(vii)  रांची                :   ऑटोमोबाइल, बाल्टी निर्माण, कृषि उपकरण

(viii)  हटिया            :   एच.ई.सी.

(ix) तुपुदाना             :   ग्रेनाइट खनन 

(x) खूंटी                    :   ब्लैक ग्रेनाइट उद्योग 


(V) जमशेदपुर औद्योगिक प्रदेश

➧ इसका विस्तार चांडिल से घाटशिला तक है इस वृहद औद्योगिक प्रदेश में भारत का सबसे प्रसिद्ध लौह-इस्पात  कारखाना जमशेदपुर में स्थापित है

➧ इससे स्वर्णरेखा प्रौद्योगिकी प्रदेश तथा इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी प्रदेश भी कहा जाता है

➧ इस क्षेत्र में प्रमुख औद्योगिक केंद्र जमशेदपुर, चांडिल, कांड्रा, जुगसलाई, पोटका, पटमदा, नीमडीह आदि है

➧ झारखंड के किसी भी औद्योगिक प्रदेश की तुलना में सबसे अधिक संपन्न, सघन और वृहद् औद्योगिक प्रदेश है

➧ इस क्षेत्र में  स्टील निर्माण, वायर प्रोजेक्ट, टीन प्लेट, केबल, टूयूब, कृषि उपकरण, ग्लास उत्पादन की इकाइयां अधिक है


(VI) घाटशिला-बारहागोड़ा औद्योगिक प्रदेश

 इससे पूर्व सिंहभूम औद्योगिक प्रदेश  भी कहा जाता है, जो ज्यादा तर्कसंगत प्रतीत नहीं होता

➧ इस क्षेत्र में मुख्य रूप से तांबा और यूरेनियम के खाने हैं

 तांबा का उत्पादन भोगनी, मुसाबनी, सुरादा, केन्दाडीह, पथरगोड़ा से होता है, जबकि यूरेनियम का उत्पादन घाटशिला से किया जाता है 

➧ इस क्षेत्र में अधिकांश खनन कार्य बंद हो रहे हैं यहां परिवहन संचार एवं विद्युत प्रणाली का भी अभाव है 


(VII) पश्चिमी सिंहभूम प्रौद्योगिकी प्रदेश

➧ इसका विस्तार पोरहाट से सारंडा के जंगलों के बीच है

➧ यहां के मुख्य औद्योगिक केंद्र चाईबासा, झींगपानी, नावाडीह, जामदा, मोहनपुर, कराईकेला है 

➧ यह कलकत्ता - मुंबई रेलमार्ग पर स्थित क्षेत्र है इन क्षेत्रों  में निम्न उद्योग स्थापित है 

(i) नोवामुंडी           :  एशिया की सबसे बड़ी लौह-अयस्क की खान है  

(ii) कराईकेला        :  क्रोनियम उत्पादन 

(iii) जामदा बूढ़ाबुरु : लौह-अयस्क उत्पादन 

(iv) मोहनपुर          :   मैगनीज उत्पादन 

(v) चाईबासा           :   बीड़ी उद्योग

(vi) झींगापानी        :   सीमेंट उद्योग

👉 Previous Page:झारखंड के प्रमुख उद्योग

                                                              👉 Next Page:झारखंड पुनर्स्थापना एवं पुनर्वास नीति-2008

Share:

Saturday, April 10, 2021

Jharkhand Me Aapda Prabandhan Gk Question Answer Class-36

Jharkhand Me Aapda Prabandhan Gk Question Answer Class-36


💥
 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand Me Aapda Prabandhan से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand Me Aapda Prabandhan Gk Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.01 आपदा प्रबंधन अधिनियम कानून किस वर्ष बना ? - 2005 

Q.02 झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन कब किया गया ? - 28 मई, 2010 

Q.03 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अध्यक्ष कौन होता है ? - मुख्यमंत्री

Q.04 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किसके द्वारा किया जाता है ? - राज्यपाल

Q.05 राज्य आपदा रिस्पांस कोष में केंद्र एवं राज्य  द्वारा धन विनिमय की हिस्सेदारी कितनी है ? -75:25 

Q.06 जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का प्रमुख होता है ? - जिला समाहर्ता या उपायुक्त 

Q.07 झारखंड के किस जिले  में जिला स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है ? ,- धनबाद ,देवघर ,जमशेदपुर 

Q.08 झारखंड राज्य में किस वर्ष वित्तीय सहायता आपदा प्रबंधन विभाग गठित किया गया ? - 2012 

Q.09 जे- सेक (झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर)  का कार्य है ? - आपदा के संदर्भ में महत्वपूर्ण सूचना प्रदान करना 

Q.10 भूकंप संबंधी आपदा के लिए झारखंड के किस संस्थान में शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था है ? - बी0 आई0 टी0 मेसरा 

Q.11 राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एस0 आई0 आर0 डी0) स्थापित है ? - रांची में 

Q.12 ट्रेनिंग नीड एनेलासिस कार्यक्रम के तहत आपदा पायलट कार्यक्रम का संचालन किन जिलों में किया गया ? - रांची एवं धनबाद

Q.13 झारखंड में कितने जिले भूकंप जोन-IV के अंतर्गत आते हैं ? - गोड्डा एवं साहिबगंज 

Q.14 झारखंड के कितने जिले लाइटिंग आपदा से प्रभावित है ? - 09 

Q.15 लाइटिंग आपदा से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल किस संस्था द्वारा विकसित किया गया ? - स्काईपा (SKIPA)  

Q.16 झारखंड का सर्वाधिक सूखाग्रस्त जिला है ? - पलामू 

Q.17 झारखंड का प्रसिद्ध कोयला खदान जो 1880 के दशक से आग लगी की समस्या से जूझ रहा कौन सा स्थान है ? - झरिया 

Q.18 जलवायु परिवर्तन पर झारखंड राज्य एक्शन प्लान की घोषणा किस वर्ष की गई ? - 2014 

Q.19 झारखंड राज्य का भूगर्भ जल भंडार है ? - 500 मिलियन क्यूबिक मीटर 

Q.20 झारखंड का कौन सा जिला सर्वाधिक ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन करता है ? - गिरिडीह 

Q.21 झारखंड राज्य गंगा नदी संरक्षण प्राधिकरण का गठन कब किया गया ? - 30 सितंबर 2009 को

Q.22 JREDA का गठन 2001 में किस उद्देश्य से किया गया ? - गैर परंपरागत ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना

Q.23 झारखंड में खनन पर्यावरण केंद्र  कहाँ स्थापित है ? - धनबाद में

Q.24 झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना कब की गई ? - 2001 

Q.25 झारखंड में सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण किस जिले में रिकॉर्ड किया गया ? - धनबाद 

Q.26 झारखंड की मिट्टी में किस सूक्ष्म पोषक तत्व का सर्वाधिक अभाव है ? - फास्फोरस 

Q.27 स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है ?  - चावल मील एवं मुरी एल्मुनियम कारखाना

Q.28 दामोदर नदी में पाया जाने वाला प्रमुख प्रदूषक क्या है ? - पोटेशियम

Q.29 झारखंड में सर्वाधिक वायु प्रदूषक स्थान है ? - झरिया 

Q.30 झारखंड में वायु प्रदूषण के कारण व्यक्ति के जीवन प्रत्याशा में औसत कितने वर्ष की कमी हुई ? - 4.4 वर्ष 

Q.31 वनबंधु योजना के तहत किस प्रखंड का चयन पायलट प्रखंड के रूप में हुआ है ? - लिट़्टीपाड़ा पाकुड़ 

Q.32 जापान की कौन-सी कंपनी कचरे से बिजली उत्पादन में सहयोग करेगी ? - हिताची 

Q.33 झारखंड में कंपा (CAMPA) का गठन किस वर्ष किया गया ? - 2009

Q.34 विश्व बैंक एवं राज्य सरकार की सहायता से किन जिलों में शहरी जल छाजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है ? -  रांची , धनबाद

Q.35 झारखंड के किस जिले  में राज्य स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है ? - राँची 

Share:

Monday, February 22, 2021

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-13

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-13


दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 राजमहल ट्रैप का निर्माण कैसे हुआ ? -  ज्वालामुखी प्रक्रिया से

Q.2 'पाट' का शाब्दिक अर्थ क्या है ? - समतल जमीन 

Q.3 पाट क्षेत्र के ऊपरी भाग को क्या कहा जाता है ? - टांड़ 

Q.4  पाट क्षेत्र के निचले भाग को क्या कहा जाता है ? - दोन 

Q.5 शंख नदी किस प्रकार के धरातलीय स्वरूप से निकलती है ?पाट क्षेत्र 

Q.6 पारसनाथ की पहाड़ी किस नदी घाटी के निकट अवस्थित है ? - बराकर नदी घाटी 

Q.7 कौन सी झारखंड की सदानीरा नदी है ? - सोन नदी 

Q.8 कौन सी  एक झारखण्ड की एक मात्र नौकागम्य नदी है ? - मयूराक्षी 

Q.9 दामोदर नदी है ? - दक्षिणावर्ती नदी 


Q.11 झारखंड राज्य की सबसे लंबी नदी कौन- सी है ? - दामोदर नदी 

Q.12 झारखंड राज्य का सबसे प्रदूषित नदी कौन- सी है ? - दामोदर नदी

Q.13 किस नदी का अपवाह क्षेत्र झारखंड राज्य में सबसे अधिक है ? - उत्तरी कोयल नदी 

Q.14 दामोदर नदी की लंबाई लगभग कितनी है ? - 590 किलोमीटर 

Q.15  झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन -सा है ? - बुढ़ाघाघ 

Q.16 झारखंड राज्य में सबसे अधिक गर्म जल कुंड किस जिले में अवस्थित है ? - हजारीबाग 

Q.17 झारखंड राज्य का सबसे गर्म स्थान कौन -सा है ? जमशेदपुर 

Q.18 झारखंड राज्य में सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान कौन -सा है ? नेतरहट का पठार 

Q.19 झारखंड राज्य में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला जिला  कौन -सा है ? - हजारीबाग 

Q.20 झारखंड राज्य का सबसे ठंडा  स्थान कौन -सा है ? - नेतरहाट 

Q.21 झारखंड राज्य की सर्वप्रमुख मिट्टी कौन -सा है ? लाल मिट्टी

Q.22 झारखंड में लाह के उत्पादन हेतु उपयुक्त वर्षा कितनी होती है लगभग ? - 150 सेंटीमीटर से कम 

Q.23 लाह के उत्पादन हेतु तापमान की आवश्यकता है लगभग ? - 12 डिग्री सेल्सियस 

Q.24 बेतला राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना किस वर्ष की गई ? - 1986 में 

Q.25 झारखंड राज्य में विश्व बैंक के सहयोग से संचालित परियोजना कौन -सा है ? - स्वर्णरेखा परियोजना

Q.26 बिरसा जैविक उद्यान कहां स्थित है ? - ओरमांझी 

Q.27 झारखंड राज्य में कुल सिंचित भूमि है ,लगभग ? -  12 पॉइंट 7 प्रतिशत 
 
Q.28  झारखंड राज्य में सबसे अधिक उत्पादित की जाने वाली फसल है ? - धान 

Q.29 झारखंड में मुख्यतः कितने प्रकार की फसलें पैदा होती है ? - तीन 

Q.30 झारखंड राज्य में उत्पादित की जाने वाली दूसरी फसल कौन -सा है ? -मक्का 

Q.31 अजय बराज परियोजना किस जिले में है ? - बोकारो 

Q.32 हजारीबाग में सूर्य कुंड का तापमान है लगभग ? - 88 डिग्री सेल्सियस (190 डिग्री फॉरेनहाइट)

Q.33 मयूराक्षी परियोजना झारखण्ड के साथ किस राज्य की संयुक्त परियोजना है ? - पश्चिम बंगाल 

Q.34 झारखंड में वार्षिक वर्षा अंतराल है ? - 100 से 200 सेंटीमीटर के मध्य

Q.35 एन.आई.डी.एम(NIDM) रिपोर्ट के अनुसार झारखंड राज्य में कितने प्रकार के जलवायु क्षेत्र मौजूद हैं - 3 

Q.36 झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जे. एस. डी. एम.ए.) किस वर्ष में गठित की गई थी ? -  2010 में 

Q.37 जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का नेतृत्व कौन करता है ? -  जिला दण्डाधिकारी 

Q.38 झारखंड सरकार ने राज्य में विभिन्न वन्यजीव अभयारण्य में कितने वर्ष की अवधि के लिए वन्यजीव प्रबंधन योजना शुरू की है ? - 10 वर्ष 

Q.39 झारखंड राज्य गंगा नदी संरक्षण प्राधिकरण का गठन किस वर्ष किया गया ? - 2009 में 

Q.40 किस वर्ष झारखंड राज्य में वर्षा की कमी के कारण गंभीर सूखे का अनुभव किया ? - 2010 में 

Q.41 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की कौन-सी धारा राज्य के राज्यपाल के राज्यपाल को राज्य में  आपदा प्रबंधन अधिकरण (एस.डी.एम.ए.) की स्थापना करने की शक्ति प्रदान करता है ? - धारा 14 (1)

Q.42 भारतीय कृषि में जलवायु परिवर्तन नॉलेज नेटवर्क (CCKNIA) महाराष्ट्र, झारखंड और उड़ीसा तीनों राज्यों में किस वर्ष शुरू किया गया था ? - 2013 में 

Q.43 किसके सहयोग से झारखंड राज्य जलवायु केंद्र स्थापित कर दिया गया है ? - यू एन डी पी 

Q.44 जलवायु परिवर्तन पर झारखण्ड कार्य योजना किस वर्ष प्रकाशित हुआ ? - 2014 में


Q.46 कौन-सी झारखंड राज्य की महत्वपूर्ण निर्यात फसल है ? - पपीता 

Q.47 कौन-सा जलप्रपात को गौतम धारा के रूप में भी जाना जाता है ,क्योंकि भगवान क्योंकि माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने वहां स्नान किया था ? - जोन्हा जलप्रपात

Q.48 सतवगान झरना झारखंड के किस  शहर में स्थित है ? - कोडरमा 

Q.49 झारखंड में पांच जलप्रपातों  के समूह के लिए एक सामूहिक नाम वाला जलप्रपात है ? - पंचगढ़ जलप्रपात 

Q.50 श्री सम्मेद शिखर को और किस नाम से जाना जाता है ? - पारसनाथ पहाड़ी 

Q.51 दामोदर नदी पर निर्मित बहुउद्देशीय बिजली परियोजना डी.वी.सी भारत के किन राज्यों से होकर बहती है ? - झारखंड तथा पश्चिम बंगाल 

Q.52 झारखंड का पहला रज्जू मार्ग का निर्माण कहां किया गया था ? - त्रिकूट पहाड़ी 

Q.53 छोटा नागपुर पठार के आग्नेय  अवसादी और कार्यान्तरित चट्टाने संभावित है ? -धारवाड़ काल से

Q.54 झारखंड का महुआडांड़ वन्य जीव अभ्यारण किसके लिए प्रसिद्ध है ? - विलुप्त प्राय भेड़िया के लिए 

Q.55 झारखंड के किस जिले में गर्गा बांध स्थित है ? - बोकारो

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  






Share:

Saturday, February 20, 2021

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-12

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-12

 

दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखंड में काली मिट्टी का विकास मुख्य रूप से किस क्षेत्र में हुआ है ? - राजमहल ट्रैप क्षेत्र में

Q.2 झारखंड में बलुई मिट्टी का सबसे अधिक विस्तार किस क्षेत्र में पाया जाता है ? - दामोदर घाटी क्षेत्र में

Q.3 कोडरमा और हजारीबाग की अभ्रक पट्टी वाले क्षेत्र में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है ? - अभ्रक प्रधान मिट्टी 

Q.4 झारखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्या है ? - कृषि 

Q.5 झारखंड में कृषि का स्वरूप क्या है ? - जीवनदायी 

Q.6 झारखंड की कृषि किस पर निर्भर है ?  - मॉनसून 

Q.7 झारखंड की कितनी भूमि कृषि योग्य है ? - 38 लाख हेक्टेयर 

Q.8 झारखंड में बोयी गयी भूमि का क्षेत्रफल कुल भूगौलिक क्षेत्रफल का कितना है ? - 18.07 लाख हेक्टेयर 

Q.9 झारखंड में कुल क्रियाशील जनसंख्या का लगभग कितने प्रतिशत भाग कृषि कार्यों में संलगन है ? - 75 प्रतिशत 


Q.11 उत्पादन की दृष्टि से झारखंड की दूसरी प्रमुख फसल कौन-सी है ? - मक्का 

Q.12 झारखंड राज्य में दलहन और तिलहन का सबसे अधिक उत्पादन कहां होता है ? - पलामू प्रमंडल में

Q.13 ज्वार और बाजरा का सबसे अधिक उत्पादन झारखंड के किस जिले में होता है ? - हजारीबाग में

Q.14 झारखंड में मक्का का सबसे अधिक उत्पादन कहां होता है ? - पलामू प्रमंडल में 

Q.15 झारखंड में आलू का सबसे अधिक उत्पादन किस जिले में होता है ? - हजारीबाग में 

Q.16 झारखंड में कितने प्रतिशत कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा प्राप्त है ? - 11 प्रतिशत 

Q.17 झारखंड में  सिंचाई का मुख्य साधन क्या है ? - कुँआ 

Q.18 झारखंड के कुल क्षेत्रफल में वनों का प्रतिशत कितना है ? - 29.45 प्रतिशत

Q.19 झारखंड में भारत के कुल वनों का लगभग कितना प्रतिशत भाग जाता है ? - 3.34%(प्रतिशत )

Q.20 झारखंड में प्रति व्यक्ति वन कितना है ?  - 0.10 हेक्टेयर 

Q.21 झारखंड के कुल वनों के क्षेत्रफल में कितना प्रतिशत हिस्सा सुरक्षित, आरक्षित और अवर्गीकृत वनों का है ? - 18.6, 18.26, और 0.14 प्रतिशत 

Q.22 झारखंड का सबसे प्रमुख कौन है ? - साल 

Q.23 किस वृक्ष को पर्णपाती वनों का राजा कहा जाता है ? - साल को 


Q.25 झारखंड का सबसे कम वनाच्छादित जिला कौन-सा है ? - देवघर 

Q.26 झारखंड में कितने राष्टीय उद्यान और आश्रयणी है ? - राष्टीय उद्यान, 11 आश्रयणी

Q.27 झारखंड के किस पार्क को राष्टीय दर्ज़ा प्राप्त है ?बेतला नेशनल पार्क को 

Q.28 विश्व में सर्वप्रथम बाघों की गणना कब और कहां कराई गई थी ? - 1932 ईस्वी, बेतला नेशनल पार्क में

Q.29 दलमा अभयारण्य किस जिला में अवस्थित है ? - पूर्वी सिंहभूम में

Q.30 हाथी परियोजना की शुरुआत किस वन्य जीव अभयारण्य से हुई ? - दलमा वन्य जीव अभयारण्य (पूर्वी सिंहभूम में)

Q.31 पलामू में प्रोजेक्ट टाइगर की स्थापना किस वर्ष की गई थी ? - 1972 ईस्वी में 

Q.32 बेतला राष्ट्रीय उद्यान किस जिला में अवस्थित है ? - लातेहार (पलामू प्रमंडल) में

Q.33 हजारीबाग अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - हजारीबाग में

Q.34 पलामू अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है ? - लातेहार में

Q.35 महुआटांड़ भेड़िया अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - लातेहार में

Q.36 तोपचांची अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - धनबाद 

Q.37 लावालौंग अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - चतरा 

Q.38 कोडरमा अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ?- कोडरमा 

Q.39 पारसनाथ अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - गिरिडीह 

Q.40 पालकोट अभ्यारण किस जिले में अवस्थित है ? - गुमला 

Q.41 उधवा झील पक्षी विहार किस जिले में अवस्थित है ?- साहेबगंज 

Q.42 बिरसा जैविक उद्यान कहाँ है ? - ओरमांझी (रांची में) 

Q.43 मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कहां है ? - रूक्का (रांची में)

Q.44 बिरसा मृग विहार कहां है ? - कालीमाटी (रांची में) 

Q.45 राजमहल जीवाश्म अभयारण्य कहां है ? - साहिबगंज में 

Q.46 नश्रत्र वन और सिद्धू -कानहु  पार्क कहाँ है ? - रांची में

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  

Share:

Friday, February 19, 2021

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-11

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-11



दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखण्ड की सबसे बड़ी और लम्बी नदी कौन-सी है ? - दामोदर 

Q.2 बराकर, बोकारो, कोनार और भेड़ा किसकी सहायक नदी है ? - दामोदर नदी की 


Q.3 झारखंड में लौह-अयस्क किस प्रकार की चट्टानों में पाया जाता है ? -धारवाड़ में 

Q.4 झारखंड की सबसे अधिक प्रदूषित नदी कौन-सी है ? - दामोदर 

Q.5 धनबाद जिला किस नदी के तट पर बसा है ? - दामोदर 

Q.6 झारखंड की एकमात्र नदी जो स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है ? - स्वर्ण रेखा नदी 

Q.7 स्वर्ण रेखा नदी कहां से निकलती है ? - छोटा नागपुर का पठार (रांची के नगड़ी गांव से)

Q.8 झारखंड की किस नदी के रेत में सोना पाया जाता है ? - स्वर्णरेखा नदी 

Q.9 जुमार, रारू ,काँची, खरकाई, और संजय किसकी सहायक नदी है ? - स्वर्ण रेखा नदी 

Q.10 स्वर्ण रेखा और खरकाई नदियों का संगम पर कौन -सा नगर अवस्थित है ? - जमशेदपुर 

Q.11 उत्तरी कोयल नदी कहां से निकलती है ? - रांची पठार के मध्य भाग (पिस्का) 

Q.12 औरंगा और अमानत किसकी सहायक नदी है ?  - उत्तरी कोयल 

Q.13 कारो किसकी सहायक नदी है ? - दक्षिणी कोयल की 

Q.14 मयूराक्षी नदी कहां से निकलती है ?  - त्रिकूट पहाड़ (देवघर)

Q.15 गुमानी नदी कहां से निकलती है ? - राजमहल की पहाड़ी से 

Q.16 ब्राह्मणी नदी कहां से निकलती है ? - दुधवा पहाड़ी (दुमका)

Q.17 झारखंड राज्य में गर्म जलकुण्डों का जल त्वचा रोगियों के लिए लाभप्रद है ? - क्योंकि इसमें खनिज लवण और गंधक मिला होता है 

Q.18 बांसलोई नदी कहां से निकलती है ? - बांस पहाड़ (गोड्डा )

Q.19 फल्गु नदी को झारखंड में किस नाम से जानी जाती है ?  - निरंजन या लीलाजन 

Q.20 रामायण में किस नदी को सुमागधी कहा गया है ?  - सकरी नदी को 

Q.21 मैथन बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है  ? - बराकर नदी 

Q.22 चांडिल डैम किस नदी पर है ? - स्वर्ण रेखा नदी 

Q.23 गंगा नदी झारखंड के किस जिले से होकर गुजरती है ? - साहेबगंज से 

Q.24 तिलैया बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ?  - बराकर नदी पर 

Q.24 कोनार बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ? - बोकारो नदी 

Q.25 बोकारो बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ?  - बोकारो नदी पर 


Q.27 बर्मो और अय्यर बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ? - दामोदर नदी पर 

Q.28 झारखण्ड के किस शहर में दामोदर घाटी निगम का भूमि संरक्षण डिवीजन है ?  - हजारीबाग में 

Q.29 पंचेत बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ? - दामोदर और बराकर नदी के संगम पर 

Q.30 भारत की प्रथम बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना कौन है ? - दामोदर नदी घाटी परियोजना 

Q.31 दामोदर घाटी परियोजना की रूपरेखा अमेरिका के किस योजना के आधार पर तैयार की गई है?- 
टेनेसी घाटी योजना के आधार पर 

Q.32 दामोदर घाटी परियोजना की स्थापना कब की गई थी ? - 1948 ई0 में 

Q.33 दामोदर घाटी  योजना किस नदी पर स्थित है ? - दामोदर नदी पर 

Q.34 दामोदर घाटी परियोजना के अन्तर्गत कितने बांधों का निर्माण किया गया है ?झारखंड और पश्चिम बंगाल की 

Q.35 दामोदर घाटी परियोजना के अंतर्गत कितने बांधों का निर्माण किया गया है ? - आठ 

Q.36 स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय  परियोजना किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है ? - झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की 

Q.37 मयूराक्षी परियोजना किन राज्यों में चलायी जा रही है ? - झारखंड और पश्चिम बंगाल में 

Q.38  मयूराक्षी परियोजना के अंतर्गत दुमका जिले में किस स्थान पर डैम का निर्माण किया गया है ? -  मसानजोर में (कनाडा सरकार के सहयोग से)

Q.39 कनाडा डैम कहां स्थित है ? - दुमका 

Q.40 सर्वाधिक जल-प्रपात किस जिले में मिलते हैं ? - रांची 

Q.41 झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है ? - बूढ़ाघाघ जल प्रपात

Q.42 बूढ़ा घाघ/लोधा घाघ  जल-प्रपात किस जिला में अवस्थित है ? - लातेहार में

Q.43 झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा जल-प्रपात हुंडरू किस जिला में अवस्थित है ? - रांची में 

Q.44 हुंडरू जल-प्रपात किस नदी पर अवस्थित है ? - स्वर्णरेखा 

Q.45 दशम और गौतम धारा जल-प्रपात किस जिला में अवस्थित है ? - रांची में

Q.46 दशम जल-प्रपात किस नदी पर अवस्थित है ? - कांची नदी पर

Q.47 गौतम धारा /जोन्हा जल-प्रपात किस नदी पर अवस्थित है ? - राडू नदी पर 

Q.48 हिरनी जल-प्रपात किस जिला में अवस्थित है ?पश्चिमी सिंहभूम में

Q.49 सदनी घाघ जल-प्रपात किस नदी पर स्थित है ? - शंख नदी पर 

Q.50 झारखंड का सर्वाधिक गर्म कुंड कौन-सा है ? - सूर्यकुंड 

Q.51 तेतुलिया गर्म जलकुंड किस जिले में अवस्थित है ?  -धनबाद 

Q.52 सूर्यकुंड किस जिले में अवस्थित है ?  - हजारीबाग में 

Q.53 तातापानी जलकुंड किस जिला में स्थित है ? - लातेहार में 

Q.54 दुवारी जलकुंड किस जिला में स्थित है ? - चतरा में 

Q.55 कावा जलकुंड किस जिला में स्थित है ?  - हजारीबाग में

Q.56 झारखंड में सबसे अधिक मात्रा में कौन सी मिट्टी पाई जाती है ? - लाल मिट्टी 

Q.57 अभ्रक मूल की लाल मिट्टी किन जिलों में पाए जाते हैं ? - हजारीबाग और कोडरमा में

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  

Share:

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-10

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-10


➤दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखंड किस गोलार्द्ध में स्थित है ? - उत्तरी गोलार्द्ध में 

Q.2 झारखंड भारत में किस भाग में स्थित है ?  - उत्तर-पूर्व में 

Q.3 झारखंड क्षेत्र की उत्पत्ति किस युग की प्राचीनतम चट्टानों से हुआ है ? - आर्कियन युग की 

Q.4 झारखण्ड का कितना प्रतिशत भाग आर्कियन शैल समूहों से बना हुआ है ? - 90% 

Q.5 झारखंड राज्य किन अक्षांशों के बीच में स्थित है ?  - 21°58'10" उत्तरी अक्षांश से 25°18'  उत्तरी            अक्षांश के मध्य 

Q.6 झारखंड राज्य कितने से कितने डिग्री देशांतर के मध्य स्थित है ?  - 83°19'50"  पूर्वी देशांतर के  87°57' पूर्वी देशांतर के मध्य 


Q.8 झारखंड का नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रफल कितना है ? - 1,792 और 77,922 वर्ग   किलोमीटर 

Q.9 झारखंड का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?  - 2.42 प्रतिशत 

Q.10 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे बड़ा प्रमंडल कौन-सा है ?  - उत्तरी छोटानागपुर 

Q.11 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे छोटा प्रमंडल कौन है ?  - पलामू 

Q.12 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे बड़ा जिला कौन है ? - पश्चिमी सिंहभूम 

Q.13 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे छोटा जिला कौन है ? - रामगढ़ 

Q.14 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड को भारत में  कौन-सा स्थान प्राप्त है ? - 15वाँ 
   
Q.15 झारखण्ड का निर्माण बिहार के कितने प्रतिशत भू-भाग को काटकर किया गया है ? - 46% 

Q.16 झारखंड का उत्तर से दक्षिण की ओर विस्तार कितना है ? - 380 किलोमीटर 

Q.17 झारखंड का पूरब  से  पश्चिम की ओर विस्तार कितना है ? - 463 किलोमीटर 

Q.18 झारखंड की सीमा कितने राज्यों के साथ लगी हुई है ? - पॉँच 

Q.19 झारखण्ड का कौन -से जिले किसी भी राज्य की सीमा को स्पर्श नहीं करते हैं ? लोहरदगा, हजारीबाग, और खूंटी 

Q.20 झारखण्ड की उत्तरी सीमा किस राज्य से लगी हुई है ? - बिहार से 

Q.21 झारखंड के कुल कितने जिले बिहार की सीमा को स्पर्श करती है ? - 10 जिले (गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर,  दुमका,  गोड्डा, साहिबगंज)

 Q.22 झारखंड की पश्चिमी सीमा किस राज्य से लगी हुई है ? - छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से 

 Q.23 झारखंड का कौन-सा जिला उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करता है ? - गढ़वा  

 Q.24 झारखंड के कौन-कौन से  जिले  छत्तीसगढ़ की सीमा को स्पर्श करती है ?  - गुमला ,लातेहार, सिमडेगा, गढ़वा 


 Q.26 झारखंड के कौन-कौन से जिले पश्चिम बंगाल की सीमा को स्पर्श करती हैं ? - पूर्वी सिंहभूम, रांची, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां) 

 Q.27 झारखंड की दक्षिणी सीमा किस राज्य से लगी हुई है ?  - उड़ीसा से

 Q.28 झारखंड के कौन-कौन से जिले उड़ीसा सीमा को स्पर्श करती है ? - सिमडेगा ,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां

 Q.29 कौन- सी रेखा झारखंड के बीच से होकर गुजरती है ? - कर्क रेखा 

 Q.30 झारखंड का सबसे ऊंचा भू-भाग  कौन  है ? - पाट क्षेत्र (पारसनाथ पहाड़ी को छोड़कर)

 Q.31 पाट  क्षेत्र की औसत ऊंचाई कितनी है ?  - 900 से 1100 मीटर

 Q.32 रांची और हजारीबाग का पठार (मध्यवर्ती पठार ) किस प्रकार के मैदान का अच्छा उदाहरण माना जाता है ?  - उत्थि समप्राय मैदान   

 Q.33 हजारीबाग और राँची के पठार को एक दूसरे से अलग कौन करता  है ? - दामोदर नदी 

 Q.34 मध्यवर्ती पठार (रांची और हजारीबाग के पठार) की औसत ऊंचाई कितनी है ?  - 600 मीटर

 Q.35 रांची के पठार और सिंहभूम पठार के मध्य कौन सी पहाड़ी स्थित ?  - पोराहट की पहाड़ी 

 Q.36 झारखंड की सबसे ऊंची चोटी कौन है ? -  पारसनाथ की पहाड़ी (1365 मीटर)

 Q.37 झारखंड में त्रिकूट चोटी कहां स्थित है ? - देवघर

 Q.38 झारखंड का मशहूर पारसी अग्नि मंदिर कहां स्थित है ? - जमशेदपुर 

 Q.39 चावल झारखंड राज्य के प्रमुख खाद्य फसल है, जिसके अंतर्गत फसल क्षेत्र  का कितना प्रतिशत भाग आता है ? - 80 

Q.40 झारखंड में, प्रसिद्ध टैगोर हिल का किस नाम से भी जाना जाता है ?  - मोरहाबादी हिल 

Q.41 किउल नदी झारखंड के किस जिले से निकलती है ? - गिरिडीह 

Q.42 झारखंड का मुख्य प्राकृतिक प्रभाग  कौन-सा है ? - छोटा नागपुर का पठार 

Q.43 झारखंड की दामोदर नदी का उद्गम स्थल है ? - लातेहार ,छोटा नागपुर पठार 

Q.44 पत्थर और बीड़ी उत्पादन उद्योग के लिए प्रसिद्ध जिला कौन-सा है ? - पाकुड़ 

Q.45 लावालांग वन्य जंतु अभ्यारण निम्न के भीतर स्थित है ? - चतरा जिला 

Q.46 लालकी घाटी के नाम से प्रसिद्ध छुट्टुपालु घाटी किस जिले में स्थित है ? - रामगढ़ 

Q.47 "राजमहल ट्रैप" झारखंड के किस भाग में स्थित है ? - उत्तरी-पूर्वी भाग में 

Q.48 'खनिजों का गोदाम घर'  के नाम से किसे जाना जाता है ?  - छोटा नागपुर के पठार को

Q.49 छोटानागपुर का पठार किस प्रकार की स्थलाकृतियों द्वारा निर्मित हुआ है ? - समप्राय धरातल और अवशिष्ट  स्थलाकृतियों द्वारा  

Q.50 छोटा नागपुर के पठार का कुल क्षेत्रफल कितनी है ? - 83,227 वर्ग किलोमीटर 

Q.51 छोटा नागपुर का पठार राज्य के कुल भू-भाग का कितना प्रतिशत क्षेत्र घिरे हुए है ? - 47.8 %

Q.52 झारखंड की जलवायु कैसी है ? - उष्ण कटिबन्धीय 

Q.53 झारखंड में मुख्य रूप से कितने प्रकार के मौसम पाए जाते हैं ? - 3 (गर्मी, वर्षा और जाड़ा)

Q.54 झारखंड का औसत वार्षिक तापमान कितना है ? - 25 डिग्री सेल्सियस 

Q.55 झारखंड में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है ? - 140 सेंटीमीटर 

Q.56 झारखंड में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है ? - नेतरहाट में ( 180 सेंटीमीटर से अधिक)

Q.57 झारखंड में सर्वाधिक वर्षा किससे होती है ?  - दक्षिण-पश्चिम मॉनसून से 

Q.58 झारखंड का सर्वाधिक ठंडा स्थान कौन है ? - नेतरहाट 

Q.59 झारखंड का सर्वाधिक गर्म स्थान कौन है ? - जमशेदपुर 

Q.60 दामोदर नदी कहां से निकलती है ? - छोटानागपुर का पठार (लातेहार जिला का टोरी क्षेत्र से ) 

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – ‘  Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  

Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts