All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Friday, February 19, 2021

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-11

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-11



दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखण्ड की सबसे बड़ी और लम्बी नदी कौन-सी है ? - दामोदर 

Q.2 बराकर, बोकारो, कोनार और भेड़ा किसकी सहायक नदी है ? - दामोदर नदी की 


Q.3 झारखंड में लौह-अयस्क किस प्रकार की चट्टानों में पाया जाता है ? -धारवाड़ में 

Q.4 झारखंड की सबसे अधिक प्रदूषित नदी कौन-सी है ? - दामोदर 

Q.5 धनबाद जिला किस नदी के तट पर बसा है ? - दामोदर 

Q.6 झारखंड की एकमात्र नदी जो स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है ? - स्वर्ण रेखा नदी 

Q.7 स्वर्ण रेखा नदी कहां से निकलती है ? - छोटा नागपुर का पठार (रांची के नगड़ी गांव से)

Q.8 झारखंड की किस नदी के रेत में सोना पाया जाता है ? - स्वर्णरेखा नदी 

Q.9 जुमार, रारू ,काँची, खरकाई, और संजय किसकी सहायक नदी है ? - स्वर्ण रेखा नदी 

Q.10 स्वर्ण रेखा और खरकाई नदियों का संगम पर कौन -सा नगर अवस्थित है ? - जमशेदपुर 

Q.11 उत्तरी कोयल नदी कहां से निकलती है ? - रांची पठार के मध्य भाग (पिस्का) 

Q.12 औरंगा और अमानत किसकी सहायक नदी है ?  - उत्तरी कोयल 

Q.13 कारो किसकी सहायक नदी है ? - दक्षिणी कोयल की 

Q.14 मयूराक्षी नदी कहां से निकलती है ?  - त्रिकूट पहाड़ (देवघर)

Q.15 गुमानी नदी कहां से निकलती है ? - राजमहल की पहाड़ी से 

Q.16 ब्राह्मणी नदी कहां से निकलती है ? - दुधवा पहाड़ी (दुमका)

Q.17 झारखंड राज्य में गर्म जलकुण्डों का जल त्वचा रोगियों के लिए लाभप्रद है ? - क्योंकि इसमें खनिज लवण और गंधक मिला होता है 

Q.18 बांसलोई नदी कहां से निकलती है ? - बांस पहाड़ (गोड्डा )

Q.19 फल्गु नदी को झारखंड में किस नाम से जानी जाती है ?  - निरंजन या लीलाजन 

Q.20 रामायण में किस नदी को सुमागधी कहा गया है ?  - सकरी नदी को 

Q.21 मैथन बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है  ? - बराकर नदी 

Q.22 चांडिल डैम किस नदी पर है ? - स्वर्ण रेखा नदी 

Q.23 गंगा नदी झारखंड के किस जिले से होकर गुजरती है ? - साहेबगंज से 

Q.24 तिलैया बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ?  - बराकर नदी पर 

Q.24 कोनार बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ? - बोकारो नदी 

Q.25 बोकारो बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ?  - बोकारो नदी पर 


Q.27 बर्मो और अय्यर बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ? - दामोदर नदी पर 

Q.28 झारखण्ड के किस शहर में दामोदर घाटी निगम का भूमि संरक्षण डिवीजन है ?  - हजारीबाग में 

Q.29 पंचेत बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ? - दामोदर और बराकर नदी के संगम पर 

Q.30 भारत की प्रथम बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना कौन है ? - दामोदर नदी घाटी परियोजना 

Q.31 दामोदर घाटी परियोजना की रूपरेखा अमेरिका के किस योजना के आधार पर तैयार की गई है?- 
टेनेसी घाटी योजना के आधार पर 

Q.32 दामोदर घाटी परियोजना की स्थापना कब की गई थी ? - 1948 ई0 में 

Q.33 दामोदर घाटी  योजना किस नदी पर स्थित है ? - दामोदर नदी पर 

Q.34 दामोदर घाटी परियोजना के अन्तर्गत कितने बांधों का निर्माण किया गया है ?झारखंड और पश्चिम बंगाल की 

Q.35 दामोदर घाटी परियोजना के अंतर्गत कितने बांधों का निर्माण किया गया है ? - आठ 

Q.36 स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय  परियोजना किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है ? - झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की 

Q.37 मयूराक्षी परियोजना किन राज्यों में चलायी जा रही है ? - झारखंड और पश्चिम बंगाल में 

Q.38  मयूराक्षी परियोजना के अंतर्गत दुमका जिले में किस स्थान पर डैम का निर्माण किया गया है ? -  मसानजोर में (कनाडा सरकार के सहयोग से)

Q.39 कनाडा डैम कहां स्थित है ? - दुमका 

Q.40 सर्वाधिक जल-प्रपात किस जिले में मिलते हैं ? - रांची 

Q.41 झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है ? - बूढ़ाघाघ जल प्रपात

Q.42 बूढ़ा घाघ/लोधा घाघ  जल-प्रपात किस जिला में अवस्थित है ? - लातेहार में

Q.43 झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा जल-प्रपात हुंडरू किस जिला में अवस्थित है ? - रांची में 

Q.44 हुंडरू जल-प्रपात किस नदी पर अवस्थित है ? - स्वर्णरेखा 

Q.45 दशम और गौतम धारा जल-प्रपात किस जिला में अवस्थित है ? - रांची में

Q.46 दशम जल-प्रपात किस नदी पर अवस्थित है ? - कांची नदी पर

Q.47 गौतम धारा /जोन्हा जल-प्रपात किस नदी पर अवस्थित है ? - राडू नदी पर 

Q.48 हिरनी जल-प्रपात किस जिला में अवस्थित है ?पश्चिमी सिंहभूम में

Q.49 सदनी घाघ जल-प्रपात किस नदी पर स्थित है ? - शंख नदी पर 

Q.50 झारखंड का सर्वाधिक गर्म कुंड कौन-सा है ? - सूर्यकुंड 

Q.51 तेतुलिया गर्म जलकुंड किस जिले में अवस्थित है ?  -धनबाद 

Q.52 सूर्यकुंड किस जिले में अवस्थित है ?  - हजारीबाग में 

Q.53 तातापानी जलकुंड किस जिला में स्थित है ? - लातेहार में 

Q.54 दुवारी जलकुंड किस जिला में स्थित है ? - चतरा में 

Q.55 कावा जलकुंड किस जिला में स्थित है ?  - हजारीबाग में

Q.56 झारखंड में सबसे अधिक मात्रा में कौन सी मिट्टी पाई जाती है ? - लाल मिट्टी 

Q.57 अभ्रक मूल की लाल मिट्टी किन जिलों में पाए जाते हैं ? - हजारीबाग और कोडरमा में

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive