All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Monday, February 8, 2021

Jharkhand Gk History Question Answer Class-5

Jharkhand Gk History Question Answer Class-5


💥
Jharkhand Gk History Question Answer :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस Jharkhand Gk History Question Answer  की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.1 किस तारीख को शेख भिखारी को गिरफ्तार कर लिया गया ? -  6 जनवरी 1858 ईस्वी को 

Q.2 टिकैत उमराव सिंह और शेख भिखारी को कब और कहां फांसी दी गई थी ?  -8 जनवरी, 1858 ईस्वी को चालू घाटी में

Q.3 रांची में आर्य समाज की स्थापना कब हुई थी ?  - 1891 ईस्वी में 

Q.4 मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को नजरबंद रखने के लिए रांची कब लाया गया ? - 1916 ईस्वी में

Q.5 मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने रांची में कौन सी संस्थाएं स्थापित की ? - अंजुमन इस्लामिया मदरसा इस्लामिया

Q.6 मौलाना आजाद को नजरबंद से कब मुक्त किया गया ? - 27 दिसंबर, 1919 को

Q.7 महात्मा गांधी के चरण झारखंड धरती पर पहली बार कब पड़े ?  - 4 जून 1917 को 

Q.8 गांधीजी को रांची आने का निमंत्रण किसने दिया था ? - कृष्णा सहाय ने

Q.9 4 जून 1917 ईस्वी को रांची आगमन के पश्चात् गांधी जी किसके यहाँ ठहरे थे ? - कृष्ण सहाय के

Q.10  1917 ईस्वी में गांधी जी कितने दिनों तक झारखण्ड में ठहरे थे -  21 दिन तक   

Q.11 गांधीजी के झारखंड आगमन के समय उनके साथ और कौन-कौन थे ?  - कस्तूरबा,  रामदास और  देवदास गांधी 

Q.12 चंपारण आंदोलन की रूपरेखा झारखंड के किस स्थान पर तैयार की गई थी ?  - रांची में 

Q.13 पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की स्थापना कब हुई ?  - 1919  में 

Q.14 धनी सिंह खरवार को किस वर्ष 'पलामू का राजा' घोषित किया गया ?  - 1920 ईस्वी में 

Q.15 रांची और हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी की स्थापना कब हुई ?  - 1920 ईस्वी में

Q.16 झारखंड में राष्ट्रीय आंदोलन का विस्तार किस आंदोलन के साथ समय हुआ ?  - असहयोग आंदोलन के 

Q.17 असहयोग आंदोलन के दौरान झारखंड के किस क्षेत्र को अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया था ? -साहेबगंज 

Q.18 रांची में रॉलेक्ट एक्ट और जलियांवाला बाग हत्याकांड के खिलाफ चले आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था ?  - गुलाब तिवारी ने 

Q.19 जमशेदपुर वर्कर्स एसोसिएशन की स्थापना कब और किसके नेतृत्व में हुई थी ? - 1920 ईस्वी में, एस.एन. हलदर तथा ब्योमकेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में 

Q.20 बिहार स्टूडेंट कांफ्रेंस का 15 वां अधिवेशन कब और किसकी अध्यक्षता में हुआ था ?  - 1920 ईस्वी में,  सी.एफ.एण्ड्रूज की (डालटेनगंज में )

Q.21 बिहार स्टूडेंट कॉन्फ्रेंस 16  वां अधिवेशन कब एवं किसकी अध्यक्षता में हुआ था ?   - 1921 ईस्वी में, श्रीमती सरला देवी की (हजारीबाग में ) 

Q.22 अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक ) का अधिवेशन झरिया में कब हुआ था ? - 1929 ईस्वी में,में 

Q.23 इंटक के झरिया अधिवेशन में किसे अध्यक्ष चुना गया था ?  - जवाहरलाल नेहरू 

Q.24 रांची में 'स्वदेशी सप्ताह' कब मनाया गया ?  - सितंबर 1930 में 

Q.25  झारखंड के इतिहास की शुरुआत कब से मानी जाती है ?  - मेसोलिथिक युग 

Q.26 झारखंड क्रांति दल की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?   - 1990 ईस्वी में,

Q.27 1830 से झारखंड और सीमावर्ती क्षेत्रों के आदिवासी कहां चले गए थे ?  - भारत और कैरेबियन के विभिन्न भागों में 

Q.28 सरदारी आंदोलन किस कारण से हुआ था ?  - बेगारी लागू किए जाने के विरुद्ध कृषक असंतोष और बिचौलियों द्वारा गैरकानूनी ढंग से किराए में वृद्धि के कारण। 

Q.29 झारखंड में नमक सत्याग्रह का श्रीगणेश शुरुआत कब हुआ ?  - 13 अप्रैल 1930 को 

Q.30 पलामू में नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया ?  - सोनार सिंह खरवार और चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने

Q.31 हजारीबाग में नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया ?  - कृष्णा वल्लभ सहाय और सरस्वती देवी ने

Q.32 हजारीबाग के किस तालाब के निकट के कृष्णा वल्लभ सहाय ने नमक बनाकर कानून को चुनौती दी थी ?  - खजांची तालाब 

Q.33 जमशेदपुर में नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था ?  - ननि गोपाल मुखर्जी ने 

Q.34 संथाल परगना में किसके नेतृत्व में वहां की महिलाओं ने नमक कानून को चुनौती दी ?  - शैलबाला राय के नेतृत्व में

Q.35 झारखंड के मोहन महतो, सहदेव महतो और गोकुल महतो ने किस सत्याग्रह में सक्रिय सहयोग दिया था ?  - नमक सत्याग्रह में 

Q.36 झारखंड की धरती पर कांग्रेस का 53वा वार्षिक अधिवेशन कहां हुआ था ?  - रामगढ़ में (1940)

Q.37 रामगढ़ में हुए कांग्रेस के 53वे अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?  - अब्दुल कलाम आजाद ने

Q.38 रामगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवेश द्वार पर नामकरण किसके नाम पर किया गया था ? - बिरसा मुंडा 

Q.39  रामगढ़ अधिवेशन के दौरान किसकी अध्यक्षता में अखिल भारतीय समझौता विरोधी सम्मेलन आयोजित किया गया ?  - सुभाष चंद्र बोस के 

Q.40 फॉरवर्ड ब्लॉक का जन्म कहां हुआ था ?  - रामगढ़ में 

Q.41 रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की नींव किसने डाली ?  - एम्.एन.राय ने (रामगढ़ में) 

Q.42 भारत छोड़ो आंदोलन में हजारीबाग का जुलूस किसके नेतृत्व में निकला था ?  - श्रीमति सरस्वती देवी के 

Q.43 जयप्रकाश नारायण हज़ारीबाग केंद्रीय कारा से कब फरार हुए थे ? - 9 नवंबर 1942 में 

Q.44 भारत छोड़ो आंदोलन में देवघर का जुलूस किसके नेतृत्व में निकला था ? - पंडित विनोदानंद झा 

Q.45 भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देवघर अनुमंडल के किस स्थान पर सामानान्तर शासन स्थापित किया गया था ? - सरवन 

Q.47 भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान संथाल परगना में अंग्रेज हुकूमत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द कौन था ? -  प्रफुल्लचंद्र पटनायक 

Q.48भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान संथाल परगना की किन महिलाओं ने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था ?  - जाम्बवती देवी, प्रेमा देवी और उषारानी मुख़र्जी 

Q.49 19 अगस्त 1942 को दुमका में निकले जुलूस का नेतृत्व किसने की थी ?  - जंबावती देवी और प्रेमा देवी

Q.50 पलामू के किस महिला ने भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी ?  - कुमारी राजेश्वरी सरोज दास ने 

Q.51 भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जमशेदपुर में किसके नेतृत्व में सिपाहियो ने विद्रोह किया ? -  रामानंद तिवारी 

Q.52 झारखंड आंदोलन का बीजारोपण कहां किया गया था ?  - ढाका में 

Q.53 झारखंड आंदोलन का जन्मदाता किसे कहा जाता है ? - जे0 बार्थोलमन को 

Q.54 छोटानागपुर के आदिवासियों की पहली अंतरजातीय सभा कौन थी ?  - छोटानागपुर उन्नति समाज

Q.55 छोटानागपुर उन्नति समाज की स्थापना कब हुई ? - 1915 ईस्वी में

Q.56 साइमन कमीशन का झारखंड दौरा किस वर्ष हुआ था ?  - 1928  ईस्वी में

Q.57 ठेबले उरांव और पाल यादव के नेतृत्व में झारखंड में किसान सभा का गठन कब ?  - 1931 ईस्वी में

Q.58 आदिवासी महासभा का स्थापना कब हुई ?  - 1938 ईस्वी में

Q.59 जयपाल सिंह आदिवासी महासभा के अध्यक्ष कब बने ?   - 1939 ईस्वी में

Q.60 झारखंड पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या था ?  - मुर्गा 

Q.61 छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी का गठन कब और किसके द्वारा की गई थी ? - 1951 में, राजा रामगढ़ द्वारा

Q.62 राज्य पुनर्गठन आयोग की टीम का राज्य आगमन कब हुआ था ?  - 5 फरवरी 1955 ईस्वी को

Q.63 झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलय किस वर्ष हुआ ?  - 1963 ईस्वी में 

Q.64 विनोदानंद झा की सरकार में जयपाल सिंह को किस विभाग का मंत्री बनाया गया था ?  - सामुदायिक विकास एवं पंचायती राज

Q.65 जयपाल सिंह की मृत्यु किस वर्ष हुई ?  - 1970 ईस्वी में 

Q.66 अखिल भारतीय झारखंड पार्टी की स्थापना कब हुई ?  - 1967  ईस्वी में 

Q.67 हूल झारखंड पार्टी का गठन कब हुआ ? - 1968 ईस्वी में 

 Q.68 विनोद बिहारी महतो ने किस समाज की स्थापना की थी ? - शिवाजी समाज 

 Q.69 शिबू सोरेन ने किस समाज की स्थापना की थी ? - सोनोत संथाल समाज

 Q.70 झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन कब हुआ था ?  -4 फरवरी 1973 ईस्वी में 

 Q.71 झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रथम अध्यक्ष और महासचिव कौन थे ?  - बिनोद बिहारी महतो एवं शिबू सोरेन 

Q.72 बिनोद बिहारी महतो का निधन कब हुआ ?  - 18 दिसंबर 1991 को 

Q.73 झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा 'जंगल काटो' अभियान किस वर्ष प्रारंभ किया गया ?  - 1978 में

Q.74 छोटानागपुर विकास प्राधिकरण एवं संथाल परगना विकास प्राधिकरण की स्थापना कब हुई ? 

-1971  ईस्वी में

Jharkhand Gk History Question Answer  झारखण्ड सामान्य ज्ञान हिंदी में – ‘Jharkhand Gk History Question Answer Class-4 ’ Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive