All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Monday, February 22, 2021

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-13

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-13


दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 राजमहल ट्रैप का निर्माण कैसे हुआ ? -  ज्वालामुखी प्रक्रिया से

Q.2 'पाट' का शाब्दिक अर्थ क्या है ? - समतल जमीन 

Q.3 पाट क्षेत्र के ऊपरी भाग को क्या कहा जाता है ? - टांड़ 

Q.4  पाट क्षेत्र के निचले भाग को क्या कहा जाता है ? - दोन 

Q.5 शंख नदी किस प्रकार के धरातलीय स्वरूप से निकलती है ?पाट क्षेत्र 

Q.6 पारसनाथ की पहाड़ी किस नदी घाटी के निकट अवस्थित है ? - बराकर नदी घाटी 

Q.7 कौन सी झारखंड की सदानीरा नदी है ? - सोन नदी 

Q.8 कौन सी  एक झारखण्ड की एक मात्र नौकागम्य नदी है ? - मयूराक्षी 

Q.9 दामोदर नदी है ? - दक्षिणावर्ती नदी 


Q.11 झारखंड राज्य की सबसे लंबी नदी कौन- सी है ? - दामोदर नदी 

Q.12 झारखंड राज्य का सबसे प्रदूषित नदी कौन- सी है ? - दामोदर नदी

Q.13 किस नदी का अपवाह क्षेत्र झारखंड राज्य में सबसे अधिक है ? - उत्तरी कोयल नदी 

Q.14 दामोदर नदी की लंबाई लगभग कितनी है ? - 590 किलोमीटर 

Q.15  झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन -सा है ? - बुढ़ाघाघ 

Q.16 झारखंड राज्य में सबसे अधिक गर्म जल कुंड किस जिले में अवस्थित है ? - हजारीबाग 

Q.17 झारखंड राज्य का सबसे गर्म स्थान कौन -सा है ? जमशेदपुर 

Q.18 झारखंड राज्य में सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान कौन -सा है ? नेतरहट का पठार 

Q.19 झारखंड राज्य में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला जिला  कौन -सा है ? - हजारीबाग 

Q.20 झारखंड राज्य का सबसे ठंडा  स्थान कौन -सा है ? - नेतरहाट 

Q.21 झारखंड राज्य की सर्वप्रमुख मिट्टी कौन -सा है ? लाल मिट्टी

Q.22 झारखंड में लाह के उत्पादन हेतु उपयुक्त वर्षा कितनी होती है लगभग ? - 150 सेंटीमीटर से कम 

Q.23 लाह के उत्पादन हेतु तापमान की आवश्यकता है लगभग ? - 12 डिग्री सेल्सियस 

Q.24 बेतला राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना किस वर्ष की गई ? - 1986 में 

Q.25 झारखंड राज्य में विश्व बैंक के सहयोग से संचालित परियोजना कौन -सा है ? - स्वर्णरेखा परियोजना

Q.26 बिरसा जैविक उद्यान कहां स्थित है ? - ओरमांझी 

Q.27 झारखंड राज्य में कुल सिंचित भूमि है ,लगभग ? -  12 पॉइंट 7 प्रतिशत 
 
Q.28  झारखंड राज्य में सबसे अधिक उत्पादित की जाने वाली फसल है ? - धान 

Q.29 झारखंड में मुख्यतः कितने प्रकार की फसलें पैदा होती है ? - तीन 

Q.30 झारखंड राज्य में उत्पादित की जाने वाली दूसरी फसल कौन -सा है ? -मक्का 

Q.31 अजय बराज परियोजना किस जिले में है ? - बोकारो 

Q.32 हजारीबाग में सूर्य कुंड का तापमान है लगभग ? - 88 डिग्री सेल्सियस (190 डिग्री फॉरेनहाइट)

Q.33 मयूराक्षी परियोजना झारखण्ड के साथ किस राज्य की संयुक्त परियोजना है ? - पश्चिम बंगाल 

Q.34 झारखंड में वार्षिक वर्षा अंतराल है ? - 100 से 200 सेंटीमीटर के मध्य

Q.35 एन.आई.डी.एम(NIDM) रिपोर्ट के अनुसार झारखंड राज्य में कितने प्रकार के जलवायु क्षेत्र मौजूद हैं - 3 

Q.36 झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जे. एस. डी. एम.ए.) किस वर्ष में गठित की गई थी ? -  2010 में 

Q.37 जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का नेतृत्व कौन करता है ? -  जिला दण्डाधिकारी 

Q.38 झारखंड सरकार ने राज्य में विभिन्न वन्यजीव अभयारण्य में कितने वर्ष की अवधि के लिए वन्यजीव प्रबंधन योजना शुरू की है ? - 10 वर्ष 

Q.39 झारखंड राज्य गंगा नदी संरक्षण प्राधिकरण का गठन किस वर्ष किया गया ? - 2009 में 

Q.40 किस वर्ष झारखंड राज्य में वर्षा की कमी के कारण गंभीर सूखे का अनुभव किया ? - 2010 में 

Q.41 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की कौन-सी धारा राज्य के राज्यपाल के राज्यपाल को राज्य में  आपदा प्रबंधन अधिकरण (एस.डी.एम.ए.) की स्थापना करने की शक्ति प्रदान करता है ? - धारा 14 (1)

Q.42 भारतीय कृषि में जलवायु परिवर्तन नॉलेज नेटवर्क (CCKNIA) महाराष्ट्र, झारखंड और उड़ीसा तीनों राज्यों में किस वर्ष शुरू किया गया था ? - 2013 में 

Q.43 किसके सहयोग से झारखंड राज्य जलवायु केंद्र स्थापित कर दिया गया है ? - यू एन डी पी 

Q.44 जलवायु परिवर्तन पर झारखण्ड कार्य योजना किस वर्ष प्रकाशित हुआ ? - 2014 में


Q.46 कौन-सी झारखंड राज्य की महत्वपूर्ण निर्यात फसल है ? - पपीता 

Q.47 कौन-सा जलप्रपात को गौतम धारा के रूप में भी जाना जाता है ,क्योंकि भगवान क्योंकि माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने वहां स्नान किया था ? - जोन्हा जलप्रपात

Q.48 सतवगान झरना झारखंड के किस  शहर में स्थित है ? - कोडरमा 

Q.49 झारखंड में पांच जलप्रपातों  के समूह के लिए एक सामूहिक नाम वाला जलप्रपात है ? - पंचगढ़ जलप्रपात 

Q.50 श्री सम्मेद शिखर को और किस नाम से जाना जाता है ? - पारसनाथ पहाड़ी 

Q.51 दामोदर नदी पर निर्मित बहुउद्देशीय बिजली परियोजना डी.वी.सी भारत के किन राज्यों से होकर बहती है ? - झारखंड तथा पश्चिम बंगाल 

Q.52 झारखंड का पहला रज्जू मार्ग का निर्माण कहां किया गया था ? - त्रिकूट पहाड़ी 

Q.53 छोटा नागपुर पठार के आग्नेय  अवसादी और कार्यान्तरित चट्टाने संभावित है ? -धारवाड़ काल से

Q.54 झारखंड का महुआडांड़ वन्य जीव अभ्यारण किसके लिए प्रसिद्ध है ? - विलुप्त प्राय भेड़िया के लिए 

Q.55 झारखंड के किस जिले में गर्गा बांध स्थित है ? - बोकारो

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  






Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive