All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Showing posts with label GK-JH-HISTORY-HINDI. Show all posts
Showing posts with label GK-JH-HISTORY-HINDI. Show all posts

Saturday, April 3, 2021

Jharkhand Ke Chetriya Rajvansh Gk Question Answer Class-33

Jharkhand Ke Chetriya Rajvansh Gk Question Answer Class-33



Q.01 रिसा मुंडा द्वारा स्थापित मुंडा राजवंश के प्रथम राजा थे ? - सुतिया पहान 

Q.02 सुतिया पहान का राज्य कितने परगनों में विभाजित था ? - 21 

Q.03 मुंडा राजवंश के अंतिम राजा थे ? - मदरा मुंडा 

Q.04 नागवंश की स्थापना किसने तथा कब की ? - फनी मुकुट राय, 64 ईस्वी 

Q.05 नागवंश का आदि पुरुष माना जाता है ? - फनी मुकुट राय

Q.06 प्रताप राय की राजधानी चुटिया किस नदी के किनारे स्थित है ? - स्वर्ण रेखा 

Q.07 बरवा  का युद्ध किसके बीच लड़ा गया ? - रक्सौल राजा तथा भीमकर्ण 

Q.08 नागवंश के प्रथम शासक, जिन्होंने राय की जगह कर्ण की उपाधि ली थी ? - भीम कर्ण 

Q.09 किस नागवंशी राजा के शासनकाल में घटवाल विद्रोह हुआ ? - प्रतापकर्ण 

Q.10 गुमला के कोराम्बे में विष्णु की मूर्ति किसने स्थापित की ? - छत्रकर्ण  

Q.11 जहांगीर के शासनकाल में दोइसा को राजधानी निर्मित करने वाले नागवंशी शासक थे ? - दुर्जन शाल 

Q.12 ऐनीशाह द्वारा जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किस वर्ष किया गया ? - 1691

Q.13 रतुगढ़ को नागवंश की राजधानी किस शासक ने बनाया ? - उदयनाथ शाहदेव 

Q.14 यदुनाथ शाह  की राजधानी थी ? - पालकोट

Q.15 किस चेरों राजा का शासनकाल स्वर्णयुग के नाम से जाना जाता है ? - मेदनी राय 

Q.16 किस राजा ने चेरो साम्राज्य का विस्तार हजारीबाग चौपारण तक किया? - सहबल राय 

Q.17 पुराना पलामू किला का निर्माण किस चेरों वंशी राजा ने किया था ? - प्रताप राय

Q.18 पलामू के किस शासक ने औरंगजेब के सेनापति दाऊद खां के डर से इस्लाम धर्म स्वीकार किया ? - चुनराय 

Q.19 धनबाद के मानवंश के इतिहास जानने का मुख्य स्रोत है ? - दूधपानी और गोविंदपुर शिलालेख

Q.20 झारखंड का कौन सा राजवंश सबर जनजाति पर अत्याचार करने के लिए प्रसिद्ध था ? - मानभूम वंश

Q.21 झारखंड के किस राजवंश को गोमुखी राजा कहा जाता था ? - पंचेत राज

Q.22 झारखंड के किस राजवंश का राजचिन्ह चँवर (कपिला गाय का पूछ) थी ? - पंचेत 

Q.23 आठवीं सदी में काशीनाथ सिंह द्वारा सिंहवंश की स्थापना किस स्थान पर की गई ? - सिंहभूम 

Q.24 सिंहवंश के किस शासक ने पोरहट को राजधानी केंद्र के रूप में विकसित किया ? - काशी राम सिंह 

Q.25 रामगढ़ में सिंह राजवंश की स्थापना 1368 में किसने की ? - बाघदेव सिंह 

Q.26 रामगढ़ के सिंहवंश के अंतिम राजधानी थी ? - पदमा 

Q.27 हंसराज देव द्वारा किस राजवंश की स्थापना की गई? - खड़गडीहा राजवंश 

Share:

Friday, April 2, 2021

Madhyakal Me Jharkhand Gk Question Answer Class-32

Madhyakal Me Jharkhand Gk Question Answer Class-32


Q.01
 झारखंड में प्रवेश करने वाला प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था ? - बख्तियार उद्दीन खिलजी

Q.02 मोहम्मद बिन तुगलक का सेनापति मलिक बया ने किस क्षेत्र को विजीत कर फतेहखान को समर्पित किया था ? - चाईचंपा (हजारीबाग)

Q.03 नागवंशी राजा वेणुकर्ण को पराजित कर सर्वप्रथम करद राज्य किस मुस्लिम शासक ने बनाया ? -  अल्लाउद्दिन खिलजी 

Q.04 उड़ीसा का गजपति नरेश, जिन्होंने झारखंड के विशाल क्षेत्र को अपने अधीन किया ? - कपिलेंद्र

Q.05 मध्यकालीन भक्तिसंत, जिन्होंने झारखंड में भागवत धर्म का प्रचार किया ? - चैतन्य महाप्रभु 

Q.06 दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुल्तान कौन था ? जिसने स्वयं झारखंड के विरुद्ध अभियान किया ? -  फिरोज़शाह तुगलक 

Q.07 शेरशाह के किस सेनापति ने महारथ चेरों को पराजित कर शयामसुन्दर नामक सफेद हाथी उठा ले गया था ? - खवास खाँ 

Q.08 परा एवं तेलकूपी के मंदिरों का जीर्णोद्धार किस मुगल सेनापति द्वारा किया गया ? - मानसिंह

Q.09 अकबर के समकालीन नागवंशी राजा थे ? - मधुकर शाह 

Q.10 औरंगजेब के समकालीन नागवंशी राजा थे ? - रघुनाथ शाह 

Q.11 वह नागवंशी राजा कौन थे ? जिन्हें जहाँगीर ने 12 वर्ष तक ग्वालियर किले में कैद रखा ? - दुर्जनशाल 

Q.12 दुर्जनशाल को शाह की उपाधि किसने दी ? - जहांगीर 

Q.13 जहांगीर को ग्वालियर किले से मुक्त करने पर दुर्जन शाल ने कितनी राशि वार्षिक कर भुगतान करना स्वीकार किया ? - 6000/- 

Q.14 वे विदेशी यात्री, जिन्होंने अपनी यात्रा वृतांत में झारखंड को हीरा  प्रदेश के रूप में वर्णित किया है ? - वर्नियर और ट्रेवेनियर 

Q.15 औरंगा का युद्ध 1660 में किसके बीच लड़ा गया था ? - दाउद खां  और साहेब राय 

Q.16 औरंगज़ेब के समकालीन चेरों राजा थे ? मेदनी राय

Q.17 वह चेरो राजा जिसे जहांगीर ने गिरफ्तार कर शेरों के बीच लड़ने के लिए छोड़ दिया था ? - सहबल राय 

Q.18 मुगल काल में झारखंड को कहा जाता था ? - खुखरा या कुकरा प्रदेश 

Q.19 किस मराठा सेनापति ने झारखंड के विरुद्ध अभियान किया था ? -भास्कर राव पंडित 

Q.20 मुगल कालीन साहित्य में नागवंशी राजाओं का संबोधन था ? - जमींदार-ए-खां अलामा 

Share:

Thursday, April 1, 2021

Prachinkal Me Jharkhand Gk Question Answer Class-31

Prachinkal Me Jharkhand Gk Question Answer Class-31


Q.01
 झारखंड के किस स्थान से रोमन सम्राट के सिक्के प्राप्त होते हैं ? - सिंहभूम 

Q.02 हजारीबाग का वह कौन सा गांव है, जहां से एक प्रागैतिहासिक काल के दुर्लभ शैलचित्र प्राप्त होते हैं? - इस्को 

Q.03 चतरा के इटखोरी से किस पाल राजा के शिलालेख मिले हैं ? - महेंद्रपाल

Q.04 झारखंड के किस स्थल से पुरापाषाणकालीन कुल्हाड़ी एवं भाला प्राप्त हुए हैं ? - झरिया 

Q.05 झारखंड के किस स्थल को जैन धर्म का मक्का कहा जाता है ? - पारसनाथ 

Q.06 चीनी यात्री ह्वेनसांग ने झारखंड क्षेत्र के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है ? - कि-ना-सुफा-लाना

Q.07 झारखंड एकमात्र क्षेत्र है , जहां से पुरापाषाण, मध्यपाषाण और नवपाषाण तीनों सभ्यता के अवशेष मिलते हैं ?- सिंहभूम 

Q.08 झारखंड के किस स्थल से 49 तांबे की खानें प्राचीन काल में प्राप्त हुए ? - बहरागोड़ा 

Q.09 झारखंड में असुर जनजाति द्वारा निर्मित लौह उपकरण भेजे जाते थे ? - दश्मिक 

Q.10 अर्थवेद में झारखंड के अनार्य वासियों को क्या कह कर संबोधित किया गया है ? - व्रात्य

Q.11 नंद राजाओं के लिए झारखंड की उपयोगिता थी ? - हाथी और लोहा का प्राप्ति 

Q.12 चतरा  का कोल्हुआ पहाड़ किस जैन तीर्थकर से संबंधित है ? - पार्शवनाथ 

Q.13 झारखंड के किन स्थलों से बौद्ध स्तूप के प्रमाण मिले हैं ? - इटखोरी और कुरुआ 

Q.14 झारखंड में  किस स्थल से बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा की इष्टदेवी तारा की मूर्ति मिली है ? - सरायकेला-खरसावां 

Q.15 कौटिल्य की पुस्तक अर्थशास्त्र में इंद्रनावक शब्द का प्रयोग किस क्षेत्र के लिए किया गया है ? - ईब और शंख  नदी के बीच का क्षेत्र 

Q.16 झारखंड के किस स्थल से कनिष्क के सिक्के प्राप्त होते हैं ? - रांची 

Q.17 झारखंड में गुप्तकालीन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है ? - पिठौरिया, सतगांवा एवं मदुरा पहाड़ी 

Q.18 चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के समकालीन चीनी यात्री फाह्यान ने झारखंड को क्या कह कर संबोधित किया है ? - कुकुटलाड  

Q.19 किस गुप्तोत्तर  शासक ने झारखंड के दलमी तथा बड़ा बाजार में अपने साम्राज्य की राजधानी केंद्र स्थापित किया ? - शंशाक 

Q.20 गौडवंशी राजा शंशाक के द्वारा किस स्थान पर शिव मंदिर की स्थापना कराई गई ? - वेणुसागर

Q.21 गुमला स्थित महामाया मंदिर (हापामुनी) का निर्माण किस नागवंशी शासक ने कराया था ? - गजघंट राय 

Q.22 12वीं सदी में किस उड़ीसा नरेश के ताम्र अभिलेख में सर्वप्रथम झारखंड शब्द का प्रयोग हुआ है ?-  नरसिंह देव-II 

Share:

Monday, March 1, 2021

Jharkhand Ki Kala Sanskriti Gk Question Answer Class-22

Jharkhand Ki Kala Sanskriti Gk Question Answer Class-22


Q.01 टांगीनाथ किस संप्रदाय का केंद्र था ? - पाशुपत संप्रदाय 

Q.02 सोहराय त्योहार दीपावली के दूसरे दिन झारखंड में किसके महिमा में मनाई जाती है ? - जानवर धन

Q.03 संथालों में विवाह का सबसे सामान्य रूप कौन-सा है ? - बापला 

Q.04 झारखंड के सदन का मुख्य व्यवसाय क्या है ? - खेती 

Q.05 कौन-सा भाषा झारखंड के आदिवासी समुदाय से विलुप्त हो रहा है ? - असुरी 

Q.06 झारखंड के किस जनजाति को समूह द्वारा लिखने के लिए 'ओलचिकी' लिपि का प्रयोग किया जाता है - संथाल 

Q.07 कौन सा भाषा झारखण्ड के आदिवासी समुदाय से विलुप्त हो रहा है ? - असुरी 

Q.08 झारखण्ड की किस जनजाति को 'सरल कारीगर' के रूप में वर्गीकृत किया जाता है ? - महली 

Q.09 झारखंड में  ठेकुआ किस रूप में जाना जाता है ? - मिठाई 

Q.10 किसी संथाली नाटककार को उनके उपन्यास 'राही रावण काना' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया ? - मोगला सोरेन 

Q.11 द्रविड़ परिवार से संबंधित भाषाओं का समूह है ? - उरांव और खड़िया 

Q.12 चित्रकला की कला 'जादो -पाटिया' किसकी विशेषता है ? - संथाल 

Q.13 1979 में महाश्वेता देवी द्वारा रचित साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत ऐतिहासिक उपन्यास 'अरण्येर अधिकार' (जंगल का अधिकार) किसके जीवन पर आधारित है ? - बिरसा मुंडा 

Q.14 संथाल जनजाति के लोग किसमें कुशल होते हैं ? - बुनाई 

Q.15 ''झारखंड : कॉसलऑवर और ग्रेव्स'' (झारखंड : कब्रों पर महल) के लेखक कौन है ? - विक्टर दास 

Q.16 ओंदी गीत कब गाया जाता है ? - विवाह के समय 

Q.17 झारखंड में 'वंदना' त्यौहार कब मनाया जाता है ? - कार्तिक अमावस्या  के समय 

Q.18 किस जनजाति को झारखंड सरकार द्वारा शिकारी-संग्रहकर्त्ता प्रकार माना जाता है ? - कोरवा

Q.19 झारखंड के पुरुषों की सबसे सामान्य पोषक को क्या कहा जाता है, जो कपड़े का एक टुकड़ा होता है?  - भागवान 

Q.20 झारखंड की जेल में चेतन महाजन द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या था ?  - द बैड वॉइस ऑफ बोकारो जेल 

Q.21 कौन-सा त्योहार झारखंड के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक मानी जाती है ,और वर्ष में दो बार अर्थात मार्च और नवंबर में मनाई जाती है ? - छठ

Q.22 किसे झारखंड की एक उपेक्षित जनजाति के रूप में माना जा सकता है ? - बैगा 

Q.23 झारखंड में वह कौन-सा त्यौहार है जो पूर्ण रूप से भाइयों और बहनों की प्रेम और लगाव के प्रति समर्पण के लिए मनाया जाता है ? - करमा 

Q.24 मुंडा भाषा कौन सा समूह से संबंधित है ? - ऑस्ट्रो-एशियाटिक 

Q.25 कौन-सा लोकगीत झारखंड में सुबह गाया जाता है ? - प्रातकाली 

Q.26 झारखंड सहित भारत के उत्तरी राज्यों में छठ पूजा के दौरान किस भगवान की पूजा की जाती है ? - सूर्य 

Q.27 कौन-सा धातु शिल्प और मल्हार और तंत्री जनजातियों द्वारा किया जाता है ? - डोकरा 

Q.28 किस कला रूप में पशुओं, वन्य तथा पालतू जानवरों और वनस्पति की तस्वीर बनाई जाती हैं ? - गूँज 

Q.29 कौन-से नृत्य में साल और महुआ फूलों का समरोहपूर्वक प्रयोग किया जाता है ? - बाहा 

Q.30 बसंत के मौसम के दौरान और साल के पेड़ की शाखाओं पर नए फूल आने पर कौन सा त्यौहार मनाया जाता है ? - सरहुल 

Q.31 झारखंड का कौन सा जनजाति समूह है,  जो बसे हुए किसानों के संबंधित है ? - संथाल 

Q.32 अस्त होते सूर्य को प्रसन्न करने के लिए झारखण्ड में कौन सा त्योहार मनाया जाता है ? - छठ 

Q.34 रांची में जगरन्नाथपुर मंदिर का निर्माण किसने कराया था ? - ठाकुर ऐनी नाथ शाहदेव 

Q.35 सामाजिक मानदंडों द्वारा स्वयं अपने अपेक्षित समूह में विवाह करना किस नाम से जाना जाता है ? -  सगोत्र विवाह 

Q.36 झारखंड में आदिवासी किस पौराणिक पात्र की पूजा करने पर शांति हेतु आग्रह रखते हैं ? -बली चक्रवर्ती 

Q.37 झारखंड में कौन-सा नृत्य आमतौर पर फसल के मौसम में किया जाता है ? - झूमर 

Q.38 छऊ नृत्य की उपशैली कहाँ-कहाँ है ? - मयूरभंज, सरायकेला व पुरुलिया 

Q.39 दोहरी क्या है ? - एक आदिवासी गीत

Q.40 कला इतिहासकार भारत में सबसे पुरानी गुफा चित्रकारी  'स्क्रॉल चित्रकारी' को झारखंड की किस जनजाति का लिखा मानते हैं ? - शाबर्स 

Q.41 किस जनजाति का संकेंद्रण पलामू में है ? - चेरो 

Q.42 कौन-सी जनजाति सत्य के लिए तथा सत्य हेतु सभी कुछ बलिदान करने के लिए प्रसिद्ध है ? - खरवार 

Q.43 झारखंड का 'धोक्रा'  किस शिल्प कला से संबंधित है ? - धातु 

Q.44 झारखंड में कौन-से त्यौहार में लड़कियां रंगीन कागज से लकड़ी/बांस के एक फ्रेम को सजाती है और आस-पास की पहाड़ी नदी को भेंट कर देती है ? - टुसू परब 

Q.45 बसंत पंचमी का त्यौहार किस मौसम के आगमन का अग्रदुत है ? - बसंत 

Q.46 पुस्तक 'मरंग घोड़ा नीलकंठ हुआ' के लेखक कौन है ? - महुआ माँझी 

Q.47 'मुंडारी लोक कथाएँ' पुस्तक किसने लिखी है ? - जगदीश त्रिगुणायत 

Q.48 झारखंड की प्रसिद्ध छठ पूजा किस देवता की अराधना करने के लिए की जाती है ? - सूर्य 

Q.49 नटुआ नृत्य किस प्रकार का नृत्य है ? - पुरुष नृत्य 

Q.50 हिन्दू कैलेंडर अनुसार सरहुल कब मनाया जाता है ? - चैत्र 

Q.51 झारखंड में सरहुल को किस रूप में मनाया जाता है ? - एक उत्सव  

Q.52 कौन-से त्योहारों के दौरान,जनजाति महिलाएं पुरे दिन पुरुष के कपड़े पहन कर पशुओं का शिकार करती है ? - मुक्का सेन्द्रा  

Share:

Jharkhand Ki Kala Sanskriti Gk Question Answer Class-21

Jharkhand Ki Kala Sanskriti Gk Question Answer Class-21


Q.01 झारखंड में सबसे बड़ी जनजाति है ? - संथाल 

Q.02 झारखंड राज्य में निवास करने वाली जनजातियों में सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है ?- संथाल

Q.03 झारखंड राज्य में निवास करने वाली जनजातियों में दूसरी सर्वाधिक जनसंख्या किस जाति की है ?  -उरांव 

Q.04 झारखंड राज्य में निवास करने वाली जनजातियों में तीसरी सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है ?  - मुंडा 

Q.05 संथाल जनजाति का संबंध है ?  - प्रोटो-आस्ट्रोलॉयड 

Q.06 झारखंड की अधिकतर जनजातियां किस प्रजाति की है ? - प्रोटो-आस्ट्रोलॉयड

Q.07 कौन सी जनजाति झारखंड के अलावा और कहीं नहीं पाई जाती है ? - मुंडा 

Q.08 संथाल जनजाति से संबंधित 'किरिंग बापला' क्या है ? - विवाह का एक प्रकार 

Q.09 निषिद्ध यौन -संबंधों का दोषी पाए जाने पर संथाल समाज में कौन सी सजा का प्रावधान है ? - बिटलाहा 


Q.11 संथालों में गांव के प्रधान को क्या कहते हैं ? - मांझी 

Q.12 उरांव जनजाति की भाषा क्या है ? - कुड़ुख 

Q.13 उरांव जनजाति में युवागृह  को किस नाम से जाना जाता है ? - धुमकुरिया 

Q.14 'धुमकुरिया' किस जनजाति की समाजिक संस्था है ?  - उरांव 

Q.15 मुंडा जनजाति में स्त्री द्वारा तलाक दिए जाने पर वधू मूल्य के रूप में उसे लौटना पड़ता है ? -गोनोग टाका 

Q.16 मुंडा जनजाति की परंपरा और विकास क्रम पर प्रकाश डालने वाले लोग कथा कौन सा है ? -सोसो बोंगा 

Q.17 एक स्थान जहां मुंडा जनजाति के पूर्वजों की हड्डियां दबी होती है ,क्या कहलाता है ? - सासन 

Q.18 हो जनजाति की पारंपारिक जातीय शासन प्रणाली है ? - मुंडा-मानकी प्रशासन 

Q.19 किस जनजाति में युवागृह जैसी संस्थान नहीं पाई जाती है ? - खरवार 

Q.20 'अलोलदाय' विवाह किस जनजाति में प्रचिलत  है ? - खड़िया 

Q.21 किस जनजाति में गोत्र प्रथा नहीं पाया जाता है ? - परहिया 

Q.22 'घुमंतू' जीवन जीने वाले बिरहोरों  को किस नाम से जाना जाता है ? - उथलू  व  भूलियास - 

Q.23 'बिरहोरका शाब्दिक अर्थ क्या है ? - जंगल का आदमी 

Q.24 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति द्वारा जनजातियों को अधिसूचित किया जाता है ? -  अनुच्छेद, -342

Q.25 किस जनजाति समाज में विवाह पूर्व सगाई की रस्म प्रचलित है ? - बंजारा 

Q.26 किस जनजाति में वरमाला की प्रथा प्रचलित है ? - खोंड 

Q.27 छिन्नमस्तिका मंदिर कहां स्थित है ? - रजरप्पा 

Q.28 देवघर में शिव मंदिर का निर्माण किसने कराया था ? - पूरणमल ने 

Q.29 झारखंड के किस मंदिर को 'पत्थर पर लिखी किताब' की संज्ञा दी जाती है ? - सूर्य मंदिर, रांची 

Q.30 डोमकच क्या है ? - लोकनृत्य  

Q.31 झारखंड में पाइका क्या है ? - नृत्य 

Q.32 सुरेंद्र नारायण सिंह का संबंध है ? - छऊ नृत्य से 

Q.33 झारखंड के किस नृत्य-शैली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि मिली ?छऊ नृत्य

 Q.34 सोहराय नामक पर्व कब मनाया जाता है ? - कार्तिक अमावस्या को 

 Q.35 सोहराय किस जनजाति का सबसे बड़ा पर्व है ? - संथाल जनजाति का 

 Q.36 कौन सा पर्व 12 वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है ? - देशाउली 

 Q.37 हिंदू भाद्रपद में जनजातियों की कौन-सी पूजा होती है ? - करमा 

 Q.38 कौन सा त्यौहार असुर जनजाति द्वारा लोहा गलाने के उद्योग की उन्नति हेतु मनाया जाता है ? - कुटसी 

Q.39 हिजला मेला का आयोजन किस नदी के किनारे किया जाता है ? - मयूराक्षी नदी 

Q.40 हिजला मेला किस शहर में होता है ? - दुमका 

Q.41 जादोपटिया का संबंध किससे है ? - चित्रकारी से 


Q.43 संथाली भाषा की लिपि क्या है ? - ओलचिकी 

Q.44 'ओलचिकी लिपि' का आविष्कार किसने किया ? - रघुनाथ मुर्मू ने 

Q.45 किसे 'संथाली साहित्य का भारतेंदु' के नाम से जाना जाता है ? - डोमन साहू समीर 

Q.46 संथाली भाषा को किस संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया ? - 92वाँ  संविधान संशोधन 

Q.47 नागपुरी भाषा से सम्बंधित प्रमुख रचना  'नागवंशवली' की रचना किसने की ? - बेनीराम महंथा 

Q.48 झारखंड में सबसे अधिक बोली जाने वाली जनजातीय भाषा कौन -सा है ? - संथाली 

Q.49 शासक पूरणमल के द्वारा किस मंदिर का निर्माण करवाया गया ? - देवघर का शिव मंदिर

Q.50 'आंजन धाम' झारखंड के किस जिले में है ? - गुमला 

Q.51 खोरठा संकलनों का प्रकाशन 'मेघदूत' नाम से किस रचनाकार ने किया ? - श्रीनिवास पानुरी 

Q.52 मुंडा परंपरा का 'रिज़गढ़' किस स्थल से संबंधित है ? - राजगीर 

Q.53 'अंडी' और 'ओपोरतिपि' नाम से प्रचलित विवाह किस आदिवासी समुदाय से संबंधित है ? - हो

Q.54 'गायब होता हुआ देश' उपन्यास के लेखक कौन हैं ? - रणेंद्र 

Q.55 'कोचे कड़बा' नाटक के रचनाकार कौन हैं ? - सुलेमान मुर्मू 

Q.56 'खेरवाल बांशो धोरोम पुथी' के रचयिता कौन है ? - मांझी रामदास टुडू 

Q.57 'आदि धर्म' पुस्तक के रचनाकार कौन हैं ? - रामदयाल मुंडा 

Q.58 संथाली का प्रथम छोटी कहानी का संग्रह का नाम क्या था ? - कुकमु 

Q.59 लंगड़े क्या है ? नृत्य 

Q.60 कजली  कब गाया जाता है ? - वर्षा ऋतु में


Share:

Wednesday, February 24, 2021

Jharkhand Ke Bhumi Sambandhi Adhiniyam Gk Question Answer Class-15

Jharkhand Ke Bhumi Sambandhi Adhiniyam Gk Question Answer Class-15


दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड की भूमि सम्बंधी अधिनियम  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस Jharkhand Ke Bhumi Sambandhi Adhiniyam Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 की धारा 58 के तहत बकाया लगान पर अधिकतम कितने प्रतिशत वार्षिक की दर से साधारण ब्याज प्रभारित  किया जा सकता है ?  - 6.25%

Q.2 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम,  1908 की किस धारा के तहत किसी भूस्वामी द्वारा काश्तकारी से लगान के अतिरिक्त अवैध रकम वसूलने पर दंड का प्रावधान किया गया है ? - धारा 63 

Q.3  छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 की किस धारा के तहत राज्य सरकार कि किसी बंजर भूमि को बंदोबस्त किया जा सकता है ? - 63 क 

Q.4  छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 के तहत कोड़कर का क्या तात्पर्य है ? - कोड़कर तैयार  की गई भूमि 

Q.5  छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 की किस धारा के अंतर्गत उपायुक्त के आदेश से भूमि को कोड़कर में परिवर्तन किया जा सकता है ? - धारा 64 

Q.6  छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 की धारा 67क  के  तहत कोड़कर में परिवर्तित किसी भूमि पर कितने वर्षों तक लगान देय नहीं होगा ? - 4 वर्ष 

Q.7  छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908  की किस धारा के तहत राज्य सरकार भूस्वामी, काश्तकारों या अन्य व्यक्तियों के बीच जल के उपयोग या बहाव से संबंधित विवादों का समाधान करने तथा उसका सर्वेक्षण करने का आदेश  राजस्व अधिकारी को दे सकती है ? - धारा 82

Q.8  छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 की धारा में भूस्वामी की  विशेष अधिकार युक्त भूमि की परिभाषा दी गई है ? - धारा 118

Q.9  छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 की किस धारा के तहत किस मुंडारी खुंटकट्टीदारी काश्तकारी के अंतरण को प्रतिबंधित किया गया है ? - धारा 240 


Q.11 संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 की धारा 5 के तहत किसी खास ग्राम के प्रधान की नियुक्ति किसके द्वारा की जाएगी  ? - उपायुक्त द्वारा 

Q.12  संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 के तहत किस खास ग्राम के ग्राम प्रधान की नियुक्ति हेतु गांव के कितने रैयतों की सहमति आवशयक है ? - दो तिहाई 

Q.13  संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 की किस धारा के अंतर्गत रैयतों के वर्ग का निर्धारण किया गया है ? - धारा 12 

Q.14  संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 की किस धारा के तहत किसी रैयत को अपने घरेलू या कृषि संबंधी प्रयोजनों के लिए अपने जोत में बिना किसी प्रभार  के ईट और खपड़े बनाने का अधिकार होगा ?  - धारा 15 

Q.15  संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 की किस धारा के तहत किसी रैयत को अपने निजी जोत पर वृक्ष लगाने, उसे काटने तथा उसका उपयोग करने का अधिकार होगा ? - धारा 17 

Q.16  संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 की किस धारा के तहत रैयती भूमि का विनिमय किया जा सकता है ? - धारा 20 

Q.17  संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 की किस धारा के तहत किसी बंजर भूमि की बंदोबस्ती किये जाने का प्रावधान किया गया है ? - धारा 27 

Q.18 संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 की किस धारा 33 के तहत कितने वर्षों के बंदोबस्त बंजर भूमि को आबाद नहीं किए जाने पर बंदोबस्त रद्द की जा सकती है ? - 5 वर्ष 

Q.19 संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 के किस धारा के तहत किसी पहाड़िया गाँव के बंजर भूमि का बंदोबस्त गैर पहाड़िया के साथ नहीं किया जा सकता है ? - धारा 41  

Q.20 पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 कब पारित किया गया ? - 1996 में

Q.21 ब्रिटिश सरकार ने किस वर्ष छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम पेश किया था ? - 1908 में

Q.22 झारखंड पंचायती राज अधिनियम, 2001 को पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षण की कितनी प्रतिशत प्रदान करने के लिए संशोधन किया गया था ? - 50% 

Q.23 छोटानागपुर में विल्किंसन कानून कब लागू हुआ था ? - 1834 में


Share:

Monday, February 22, 2021

Jharkhand Ke Bhumi Sambandhi Adhiniyam Gk Question Answer Class-14

Jharkhand Ke Bhumi Sambandhi Adhiniyam Gk Question Answer Class-14


दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड की भूमि सम्बंधी अधिनियम  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस Jharkhand Ke Bhumi Sambandhi Adhiniyam Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 सन 1862 में किसके नेतृत्व में भुईहरी भूमि तथा मझियस भूमि को चिन्हित करते हुए भुईहरी सर्वे किसने शुरू किया गया था ? -  बाबू राखल दास हलधर  

Q.2 छोटानागपुर भूस्वामी एवं काश्तकारी प्रतिक्रिया अधिनियम कब पारित हुआ ? - 1897 ईस्वी में 

Q.3 संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम कब लागू किया गया ? - 1908 ईस्वी में


Q.5 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम खा ख़ाका किसने तैयार किया गया था ? - जॉन एच.हॉफमन 

Q.6 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम में कुल कितने अधयायों में विभाजित है ? - 19 

Q.7 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम में कुल कितनी धाराएं हैं ?  - 271 धारा

Q.8 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम का एक प्रमुख उद्देश्य क्या है ? - भूमि संबंधी विवादों का निपटारा

Q.9 सीएनटी एक्ट के तहत ऐसी जंगली भूमि जिससे भूस्वामी के अतिरिक्त किसी अन्य कृषक द्वारा तैयार की गई हो, क्या कहलाता है ? - कोरकर 

Q.10 वैसे भूघृति, जिससे परिवार के पुरुष वारिस ना होने पर,रैयत  के निधन के बाद पुनः भूस्वामी को वापस कर दिया जाता है उसे क्या कहते हैं ? - पुनर ग्राह्य  भूघृति

Q.11 बंगाल, बिहार और उड़ीसा में अंग्रेजी सरकार द्वारा कब स्थायी बंदोबस्त लागू किया गया ? - 1973 ईस्वी में

Q.12 अनधिभोगी  रैयत क्या है ? - रैयत का एक प्रकार 

Q.13 वह व्यक्ति जो किसी व्यक्ति की जमीन खेती कार्य हेतु धारण करता है तथा उसका लगान चुकाता है, उसे सीएनटी एक्ट के तहत क्या कहा जाता है ? - भूधारक 

Q.14 वह मुंडारी जिसने जंगली भूमि के किसी हिस्से को जोत  में लाने हेतु भूमि का अधिकार अर्जित किया हो, उसे सीएनटी एक्ट के तहत क्या कहा जाता है ?  - मुंडारी खुंटकट्टीदार

Q.15 छोटानागपुर भूघृति अधिनियम, 1869 के तहत रजिस्टर तैयार में शामिल भूमि को कितने वर्षों तक धारण करने पर भुईंहर को स्थायी बंदोबस्त समझा जाएगा ? - 12 वर्ष 

Q.16 सीएनटी एक्ट की किस धारा के तहत सिंहभूम  जिले के सरायकेला और खरसावां अनुमंडल में रैयत  द्वारा फलों के उद्यान, खलिहान और खाद गड्ढा के रूप में प्रयुक्त जोत के लिए कोई लगान का भुगतान नहीं किया जाएगा ? -  धारा -24 

Q.17 सीएनटी एक्ट की किस धारा में  रैयत के जोत के लगान में कमी के संबंध में प्रावधान किया गया है ? -  धारा 33क 

Q.18 संथाल परगना अधिनियम, 1949 की किस धारा के तहत जमीन , जो किसी भी रूप में दर्ज नहीं किया गया है वो मूल रैयत का जोत (निजी जोत) या मूल रैयती जोत (अधिकृत जोत) माना जाएगा ?धारा-10  

Q.19 संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 की धारा 33 के अंतर्गत कोई भी बंजर भूमि का बंदोबस्ती रद्द करने के योग्य है, अगर उसमें कितने वर्ष तक कृषि न किया गया  हो ? - 5 वर्ष 

Q.20 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1869 के अंतर्गत पद 'भुईंहरी  रैयत' की परिभाषा में सम्मिलित किया गया है ? - मुंडा को 


Q.21 संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 के तहत खास गांव के तात्पर्य एक ऐसे गांव से है जहां ? - ना तो मूल रैयत और न ही मुखिया हो 

Q.22 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908  की किस धारा के तहत अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति भूमि के हस्तांतरण पर प्रतिबंध प्रदान की गई है ? - 46 धारा 

Q.23 धारा 46  के तहत बेदखली के समय कितने वर्ष है, जिसके तहत इस अवधि के समाप्ति के बाद प्रतिकूल कब्जे में रही भूमि का हस्तांतरण पूर्ण होगा ? - 12 वर्ष 


Q.25 संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम, 1949 के तहत गांव के मुखिया का पद क्या है ? -अस्तांतरणीय है 

Q.26 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908  की धारा-37 के तहत किसी खुंटकट्टी अधिकार प्राप्त कितने वर्षों से अधिक की काश्तकारी सृजित की गई हो, तो भूमि का लगा नहीं बढ़ाया जाएगा ? - 20 वर्ष  

Q.27 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम,1908 की धारा 46 के तहत किसी रैयत द्वारा अधिकतम कितनी अवधि के लिए अपनी जोत या उसके किसी भाग का अंतरण किया जा सकता है ? - 5 वर्ष 

Q.28 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 की धारा 46 के तहत कोई रैयत कितने वर्षों से कम किसी अवधि के लिए अपनी जोत या उसके किसी भाग को भुगतबंध कर सकता है ? - 15 वर्ष

Q.29 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 की किस धारा के तहत किसी न्यायालय द्वारा किसी रैयत के जोत के विक्रय हेतु कोई आदेश पारित नहीं किया जाएगा ? - 47 धारा

Q.30 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम , 1908 की धारा 53 के तहत  किस रीति से लगान का भुगतान किया जायेगा ? - माल कचहरी में या डाक मुद्रादेश द्वारा 
Share:

Sunday, February 14, 2021

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-9

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-9


➤दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer   की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखंड राज्य की प्राचीनतम जनजाति कौन है ?  - असुर का 

Q.2 असुर जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ? - प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.3 झारखंड की किस जनजाति का उल्लेख ऋग्वेद, अरण्यक, उपनिषद्, महाभारत आदि ग्रंथों में मिलता है ? - असुर को

Q.4 झारखंड की किस जनजाति को मोहनजोदड़ो तथा हड़प्पा सभ्यता से संबंध माना जाता है ? - असुर को

Q.5 असुर जनजाति का मुख्य संकेंद्रण किस क्षेत्र में है ?  - नेतरहाट के पाट क्षेत्र में 

Q.6 किस जनजाति को 'पूर्वदेवा' कहा गया है ?  - असुरों को 

Q.7 असुर जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - असुर 

Q.8 असुर जनजाति की कितनी उप जातियां हैं ?  - तीन (वीर असुर,  बिरजिया असुर औरअगरिया असुर)

Q.9 असुर जनजाति का परंपरागत पेशा क्या था ?   - लोहा गलाना 

Q.10 असुर समाज में किस संस्कार का रिवाज है ? - चामबंधी संस्कार 

Q.11 असुरों का प्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा

Q.12 बिरहोर जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.13 बिरहोर जनजाति कितनी शाखाओं में विभक्त है ?  - दो ( उथूल तथा जांघी )

Q.14 बिरहोर जनजाति का मुख्य निवास स्थल कौन-सा जिला है ? - हजारीबाग

Q.15 बिरहोर के निवास स्थान (बस्ती) को क्या कहा जाता है ?  - टंडा 

Q.16 बिरहोरों में सहपलायन विवाह को क्या कहा जाता है ?  - उद्रा-उदरी बापला 

Q.17 बिरहोरों में घुसपैठ विवाह को क्या कहा जाता है ?  - बोलो बापला 

Q.18 किस जनजाति का उल्लेख त्रेता युग में मिलता है ? -  सबर 

Q.19 खोंड किस प्रकार की जनजाति है ?  - द्रविड़ियन जनजाति 

Q.20 खोंड जनजाति की सर्वाधिक आबादी किस प्रमंडल में पाई जाती हैं ?  - संथाल परगना 

Q.21 खोंड जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ? - कौंधी 

Q.22 खोंड जनजाति का मुखिया क्या कहलाता है ?  - गोटिया 

Q.23 गोड़ाइत  जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - काकेशायड (द्रविड़)  

Q.24 गोड़ाइत  जनजाति की सर्वाधिक जनसँख्या झारखंड के किस जिले में निवास करती है ? - राँची 

Q.25 गोड़ाइत जनजाति के लोग किस देवता की पूजा करते हैं ? - देवी माई और पुरुविया  

Q.26 करमाली जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.27 करमाली जाति की भाषा क्या है ?  - कुरमाली 

Q.28 करमाली क्षेत्र का मातृभाषा क्या है ? - खोरठा 

Q.29 करमाली जनजाति की परंपरागत पेशा क्या है? - लोहा गलाना और औजार बनाना (शिल्पकार) 

Q.30 करमाली जनजाति के सर्वप्रथम देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.31 बंजारा किस प्रकार की जनजाति है ?  - घुमक्कड़ जनजाति

Q.32 बूथड़ी जनजाति किस प्रकार की जनजाति है ? ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.33 बूथड़ी जनजाति की सर्वाधिक संख्या किस प्रमंडल में निवास करती है ?  - कोल्हान प्रमंडल में

Q.34 झारखंड की किस जनजाति को 31वीं  जनजाति के रूप में मान्यता मिली ?  - कवर को 2003 में 

Q.35 कवर जनजाति की भाषा क्या है ?  - सादरी (कवरासी)

Q.36 कवर लोग पंचायत के प्रधान को क्या कहते हैं ?  - सयाना 

Q.37 झारखंड के किस जनजाति को 32वीं  जनजाति के रूप में मान्यता प्रदान की गई है ?  - कोल 

Q.38 कोल को झारखंड की अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता कब मिली ?  - 2003 में 

Q.39 कोल जनजाति का परंपरागत पेशा क्या था ?  - लोहा गलाना 

Q.40 कोल जनजाति का सर्वप्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.41 सरायकेला राजघराने का संबंध किस लोक नृत्य से है ?  - छऊ 

Q.42 झारखंड का सबसे मशहूर लोक नृत्य कौन-सा है ?  - छऊ 

Q.43 छऊ नृत्य किससे किस से संबंधित है तथा इसमें किस रस की प्रधानता है ?  - युद्धभूमि, वीर रस की 

Q.44 करमा पर्व के अवसर पर कौन-सा नृत्य किया जाता है ?  - करमा नृत्य 

Q.45 केदारनाथ साहू किस नृत्य के प्रसिद्ध कलाकार है ?   - छऊ नृत्य 

Q.46 बा किस प्रकार का गीत है ?  - बसंत गीत 

Q.47 हैरो गीत कब गाया जाता है ?  - धान बुवाई के समय 

Q.48 अग्नि नृत्य किस प्रकार का निर्णय है ?  - धार्मिक नृत्य

Q.49 नटुआ नृत्य किस प्रकार का नृत्य है ?  - पुरुष प्रधान 

Q.50 जदुर किस जनजाति का सर्वाधिक लोकप्रिय नृत्य है ?  - उरांव का 

Q.51 लोरकायन गीत में किस रस की प्रधानता है ?  - वीर रस का 

Q.52 विशेष पर्वों और त्योहारों पर गाए जाने वाले गीत को किस नाम से जाना जाता है ? - पर्व गीत के

Q.53 धोबिया नृत्य में किस रस की प्रधानता है ? - श्रृंगार रस की 

Q.54 नचनी किस प्रकार का नृत्य है ? - पेशेवर नृत्य 

Q.55 केन्द्री किस जनजाति का प्रिय वाद्य है ?  - संथाल  की 

Q.56 करहा किस प्रकार का वाद्य हैं ?  - उर्ध्वमुखी गौण वाद्य 

Q.57 ढप किस प्रकार का वाद्य है ?  - पार्शव मुखी ताल वाद्य 

Q.58 थाला किस प्रकार का वाद्य है ? - पार्शवमुखी धनवाद्य 


Q.60 झारखंड की जनजातियों का सर्व प्रमुख त्यौहार कौन-सा है ?  - सरहुल 

Q.61 सरहुल पर्व में किसकी पूजा की जाती है ? - सरना (सखुआ की कुंज) 

Q.62 सरहुल किस जनजाति का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है ?  - उरांव जनजाति का 

Q.63 करमा पर्व कब मनाया जाता है ?  -भादो माह के शुक्ल पक्ष एवं एकादशी को 

Q.64 करम के वृक्ष का प्रयोग किस पर्व किया जाता है ?  - करमा में 

Q.65 टुसु पर्व का संबंध किस देवता से है ?  - सूर्य से 

Q.66 मंडा पर्व का प्रारंभ किस माह में होता है ?  - वैशाख माह में 

Q.67 पशुओं के प्रति श्रद्धा अर्पित करने हेतु कौन सा त्यौहार मनाया जाता है ?  - सोहराई 

Q.68 मागे पर्व किस माह में मनाया जाता है ?  - माघ माह में 

Q.69 किस पर्व को धांगरों की विदाई के पूर्व के रूप में जाना जाता है ? मागे पर्व

Q.70 जनी पर्व कितने वर्षों के अंतराल पर मनाया जाता है ?  - 12 वर्ष के

Jharkhand Gk History Question Answer हिंदी में – ‘ Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer'  Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   

Share:

Saturday, February 13, 2021

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-8

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-8


💥Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer  :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer   की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 गोंड जाति के लोग स्थानांतरित कृषि को क्या कहते हैं ? - दीपा या बेवार 

Q.2 गोंड समाज कितने वर्गों में विभक्त है ?  - तीन ( राजा, रैयत और मजदूर) वर्ग में 

Q.3 गोंड लोग मृत्यु के बाद शव को कहां दफनाने हैं ?  - मनसी में 

Q.4 गोंड जाति का प्रमुख देवता कौन है ?  - ठाकुर देव और ठाकुर देई (देवी)


Q.6 गोंड लोग संयुक्त परिवार को क्या कहते हैं ?  - भाई बंद 

Q.7 झारखंड की शिल्पी जनजाति कौन है ? - माहली 

Q.8 माहली कितने उपजातियों में बंटे हुए हैं ?  - पांच

Q.9 माहली जाति का सर्वोच्च देवता कौन है ?  - सुरजी देवी 

Q.10 प्रजातीय दृष्टि से माल पहाड़िया जनजाति को किस समूह में रखा जाता है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.11 माल पहाड़िया का मुख्य निवास स्थान कहां है ?  - संथाल परगना

Q.12 किस जनजाति में गोत्र नहीं पाया जाता है ?  - माल पहाड़िया

Q.13 माल पहाड़िया का सर्व प्रमुख देवता कौन है ?  - धरती गोरासी गोसाई (सूर्य )

Q.14 माल पहाड़िया गांव का मुखिया क्या कहलाता है ?  - मांझी

Q.15 बेदिया जाति के लोग स्वयं को क्या कहते हैं ?  - वेदवाणी

Q.16 बेदिया जाति का सबसे बड़ा देवता कौन है ?  - सूर्य 

Q.17 चेरो जाति के लोग पहली बार किससे परास्त हुए ?  - शेरशाह सूरी से (1538 में) 

Q.18 चेरो राजवंश का सबसे प्रतापी, दबंग, गुणी और कुशल शासक कौन था ?  - मेदिनीराय  

Q.19 प्रजातीय दृष्टि से चेरो जनजाति को किस समूह में रखा गया है ?  - काकेसॉयड (द्रविड़)

Q.20 चेरो जाति के लोग कितने उपविभागों में बंटे हुए हैं ?  - (बारह हजारी और तेरह हजारी)

Q.21 चेरो जाति में विवाह के मुख्य कितने ढंग है ?  - दो (ढोला और चढ़ा)

Q.22 चीक बड़ाईक जनजाति का मुख्य पेशा क्या है ?  - कपड़ा बुनना 

Q.23 चीक बड़ाईक जनजाति में मृत्यु के बाद शव को कहां दफनाया जाता है ? - मसना (शमशान)

Q.24  चीक बड़ाईक में पुनर्विवाह को क्या कहा जाता है ?  - संगाई 

Q.25  चीक बड़ाईक  के सर्वोच्च देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.26  सौरिया पहाड़िया जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.27 किस जनजाति को संथाल परगना का आदि निवास माना जाता है ?  - सौरिया पहाड़िया को 

Q.28 झारखंड की किस जनजाति का उल्लेख यूनानी यात्री मेगास्थनीज, सेल्यूकस चीनी यात्री फाह्यान तथा हेन्सांग के यात्रा वृतांतों में मिलता है ?  - सौरिया पहाड़िया के 

Q.29 सौरिया पहाड़िया जनजाति द्वारा पहाड़ियों पर कौन- सी खेती की जाती है ?  - कुरूवा खेती (स्थानांतरित खेती)

Q.30 सौरिया पहाड़िया जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - मालतो भाषा 

Q.31 किस जनजाति के धर्म को रिजले ने जीववाद कहा है ?  - सौरिया पहाड़िया 

Q.32 पलामू प्रमंडल के अंतर्गत कितने जिले आते हैं ? - 3 

Q.33 परहिया जनजाति का मुख्य निवास स्थान कौन-सा प्रमंडल है ? - पलामू 

Q.34 परहिया जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.35 परहिया लोगों द्वारा बनाये गये झोपड़ीनुमा घर को क्या कहा जाता है ?  - झाला 

Q.36 झारखंड की किस जनजाति में मां के वंश को प्राथमिकता दी जाती है ?  - परहिया में 

Q.37 परहिया जनजातियों में किस विवाह का प्रचलन सर्वाधिक है ? - आयोजित विवाह 

Q.38 परहिया जनजाति के पंचायत को क्या कहा जाता है ? - भैयारी/ जतीगोठ 

Q.39 परहिया जनजाति में गांव पंचायत का मुखिया क्या कहलाता है ?  - महतो/ प्रधान 

Q.40 कोरा जनजाति को जनजातीय सूची में किस वर्ष शामिल किया गया ?  - 1931 ईस्वी में 

Q.41 कोरा जनजाति के लोग अपने घर को क्या कहते हैं ?  - ओड़ा 


Q.43 जनजातीय लोग पोन किसे कहते हैं ?  - वधू मूल्य को 

Q.44 किसान जनजाति के लोग अपने को क्या कहते हैं ? नगेशिया 

Q.45 किसान समाज कितने वर्गों में विभक्त है ?  - दो (सिंदुरिया और तेलिया)

Q.46 कोरवा जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.47 कोरवा जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - सादरी भाषा

Q.48 कोरवा जनजाति कितने वर्गों में विभक्त है ?  - दो (पहाड़ी कोरबा/डिहारिया कोरबा) 

Q.49 कोरवा जनजाति के प्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.50 कोरवा जनजाति के पंचायत को क्या कहा जाता है ?  - मायरी पंचायत

Q.51 कोरवा जनजाति के पुजारी को किस नाम से जाना जाता है ?  - बैगा 

Q.52 कोरवा जनजाति का प्रमुख त्यौहार क्या है ?  - करमा 

Q.53 बिंझिया स्वयं को क्या कहते हैं ?  - विंध्यनिवासी

Q.54 बिंझिया लोग  तलाक को क्या कहते हैं ?  - छोड़ा-छोड़ी या छूटा-छूटी

Q.55 बिंझिया गांव के जाति पंचायत में कितने प्रधान होते हैं ?  - दो (मादी और खद्दी)

Jharkhand Gk History Question Answer हिंदी में – ‘ Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer'  Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   

Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts