All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Saturday, February 13, 2021

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-8

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-8


💥Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer  :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer   की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 गोंड जाति के लोग स्थानांतरित कृषि को क्या कहते हैं ? - दीपा या बेवार 

Q.2 गोंड समाज कितने वर्गों में विभक्त है ?  - तीन ( राजा, रैयत और मजदूर) वर्ग में 

Q.3 गोंड लोग मृत्यु के बाद शव को कहां दफनाने हैं ?  - मनसी में 

Q.4 गोंड जाति का प्रमुख देवता कौन है ?  - ठाकुर देव और ठाकुर देई (देवी)


Q.6 गोंड लोग संयुक्त परिवार को क्या कहते हैं ?  - भाई बंद 

Q.7 झारखंड की शिल्पी जनजाति कौन है ? - माहली 

Q.8 माहली कितने उपजातियों में बंटे हुए हैं ?  - पांच

Q.9 माहली जाति का सर्वोच्च देवता कौन है ?  - सुरजी देवी 

Q.10 प्रजातीय दृष्टि से माल पहाड़िया जनजाति को किस समूह में रखा जाता है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.11 माल पहाड़िया का मुख्य निवास स्थान कहां है ?  - संथाल परगना

Q.12 किस जनजाति में गोत्र नहीं पाया जाता है ?  - माल पहाड़िया

Q.13 माल पहाड़िया का सर्व प्रमुख देवता कौन है ?  - धरती गोरासी गोसाई (सूर्य )

Q.14 माल पहाड़िया गांव का मुखिया क्या कहलाता है ?  - मांझी

Q.15 बेदिया जाति के लोग स्वयं को क्या कहते हैं ?  - वेदवाणी

Q.16 बेदिया जाति का सबसे बड़ा देवता कौन है ?  - सूर्य 

Q.17 चेरो जाति के लोग पहली बार किससे परास्त हुए ?  - शेरशाह सूरी से (1538 में) 

Q.18 चेरो राजवंश का सबसे प्रतापी, दबंग, गुणी और कुशल शासक कौन था ?  - मेदिनीराय  

Q.19 प्रजातीय दृष्टि से चेरो जनजाति को किस समूह में रखा गया है ?  - काकेसॉयड (द्रविड़)

Q.20 चेरो जाति के लोग कितने उपविभागों में बंटे हुए हैं ?  - (बारह हजारी और तेरह हजारी)

Q.21 चेरो जाति में विवाह के मुख्य कितने ढंग है ?  - दो (ढोला और चढ़ा)

Q.22 चीक बड़ाईक जनजाति का मुख्य पेशा क्या है ?  - कपड़ा बुनना 

Q.23 चीक बड़ाईक जनजाति में मृत्यु के बाद शव को कहां दफनाया जाता है ? - मसना (शमशान)

Q.24  चीक बड़ाईक में पुनर्विवाह को क्या कहा जाता है ?  - संगाई 

Q.25  चीक बड़ाईक  के सर्वोच्च देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.26  सौरिया पहाड़िया जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.27 किस जनजाति को संथाल परगना का आदि निवास माना जाता है ?  - सौरिया पहाड़िया को 

Q.28 झारखंड की किस जनजाति का उल्लेख यूनानी यात्री मेगास्थनीज, सेल्यूकस चीनी यात्री फाह्यान तथा हेन्सांग के यात्रा वृतांतों में मिलता है ?  - सौरिया पहाड़िया के 

Q.29 सौरिया पहाड़िया जनजाति द्वारा पहाड़ियों पर कौन- सी खेती की जाती है ?  - कुरूवा खेती (स्थानांतरित खेती)

Q.30 सौरिया पहाड़िया जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - मालतो भाषा 

Q.31 किस जनजाति के धर्म को रिजले ने जीववाद कहा है ?  - सौरिया पहाड़िया 

Q.32 पलामू प्रमंडल के अंतर्गत कितने जिले आते हैं ? - 3 

Q.33 परहिया जनजाति का मुख्य निवास स्थान कौन-सा प्रमंडल है ? - पलामू 

Q.34 परहिया जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.35 परहिया लोगों द्वारा बनाये गये झोपड़ीनुमा घर को क्या कहा जाता है ?  - झाला 

Q.36 झारखंड की किस जनजाति में मां के वंश को प्राथमिकता दी जाती है ?  - परहिया में 

Q.37 परहिया जनजातियों में किस विवाह का प्रचलन सर्वाधिक है ? - आयोजित विवाह 

Q.38 परहिया जनजाति के पंचायत को क्या कहा जाता है ? - भैयारी/ जतीगोठ 

Q.39 परहिया जनजाति में गांव पंचायत का मुखिया क्या कहलाता है ?  - महतो/ प्रधान 

Q.40 कोरा जनजाति को जनजातीय सूची में किस वर्ष शामिल किया गया ?  - 1931 ईस्वी में 

Q.41 कोरा जनजाति के लोग अपने घर को क्या कहते हैं ?  - ओड़ा 


Q.43 जनजातीय लोग पोन किसे कहते हैं ?  - वधू मूल्य को 

Q.44 किसान जनजाति के लोग अपने को क्या कहते हैं ? नगेशिया 

Q.45 किसान समाज कितने वर्गों में विभक्त है ?  - दो (सिंदुरिया और तेलिया)

Q.46 कोरवा जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.47 कोरवा जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - सादरी भाषा

Q.48 कोरवा जनजाति कितने वर्गों में विभक्त है ?  - दो (पहाड़ी कोरबा/डिहारिया कोरबा) 

Q.49 कोरवा जनजाति के प्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.50 कोरवा जनजाति के पंचायत को क्या कहा जाता है ?  - मायरी पंचायत

Q.51 कोरवा जनजाति के पुजारी को किस नाम से जाना जाता है ?  - बैगा 

Q.52 कोरवा जनजाति का प्रमुख त्यौहार क्या है ?  - करमा 

Q.53 बिंझिया स्वयं को क्या कहते हैं ?  - विंध्यनिवासी

Q.54 बिंझिया लोग  तलाक को क्या कहते हैं ?  - छोड़ा-छोड़ी या छूटा-छूटी

Q.55 बिंझिया गांव के जाति पंचायत में कितने प्रधान होते हैं ?  - दो (मादी और खद्दी)

Jharkhand Gk History Question Answer हिंदी में – ‘ Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer'  Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive