All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Saturday, February 20, 2021

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-12

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-12

 

दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखंड में काली मिट्टी का विकास मुख्य रूप से किस क्षेत्र में हुआ है ? - राजमहल ट्रैप क्षेत्र में

Q.2 झारखंड में बलुई मिट्टी का सबसे अधिक विस्तार किस क्षेत्र में पाया जाता है ? - दामोदर घाटी क्षेत्र में

Q.3 कोडरमा और हजारीबाग की अभ्रक पट्टी वाले क्षेत्र में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है ? - अभ्रक प्रधान मिट्टी 

Q.4 झारखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्या है ? - कृषि 

Q.5 झारखंड में कृषि का स्वरूप क्या है ? - जीवनदायी 

Q.6 झारखंड की कृषि किस पर निर्भर है ?  - मॉनसून 

Q.7 झारखंड की कितनी भूमि कृषि योग्य है ? - 38 लाख हेक्टेयर 

Q.8 झारखंड में बोयी गयी भूमि का क्षेत्रफल कुल भूगौलिक क्षेत्रफल का कितना है ? - 18.07 लाख हेक्टेयर 

Q.9 झारखंड में कुल क्रियाशील जनसंख्या का लगभग कितने प्रतिशत भाग कृषि कार्यों में संलगन है ? - 75 प्रतिशत 


Q.11 उत्पादन की दृष्टि से झारखंड की दूसरी प्रमुख फसल कौन-सी है ? - मक्का 

Q.12 झारखंड राज्य में दलहन और तिलहन का सबसे अधिक उत्पादन कहां होता है ? - पलामू प्रमंडल में

Q.13 ज्वार और बाजरा का सबसे अधिक उत्पादन झारखंड के किस जिले में होता है ? - हजारीबाग में

Q.14 झारखंड में मक्का का सबसे अधिक उत्पादन कहां होता है ? - पलामू प्रमंडल में 

Q.15 झारखंड में आलू का सबसे अधिक उत्पादन किस जिले में होता है ? - हजारीबाग में 

Q.16 झारखंड में कितने प्रतिशत कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा प्राप्त है ? - 11 प्रतिशत 

Q.17 झारखंड में  सिंचाई का मुख्य साधन क्या है ? - कुँआ 

Q.18 झारखंड के कुल क्षेत्रफल में वनों का प्रतिशत कितना है ? - 29.45 प्रतिशत

Q.19 झारखंड में भारत के कुल वनों का लगभग कितना प्रतिशत भाग जाता है ? - 3.34%(प्रतिशत )

Q.20 झारखंड में प्रति व्यक्ति वन कितना है ?  - 0.10 हेक्टेयर 

Q.21 झारखंड के कुल वनों के क्षेत्रफल में कितना प्रतिशत हिस्सा सुरक्षित, आरक्षित और अवर्गीकृत वनों का है ? - 18.6, 18.26, और 0.14 प्रतिशत 

Q.22 झारखंड का सबसे प्रमुख कौन है ? - साल 

Q.23 किस वृक्ष को पर्णपाती वनों का राजा कहा जाता है ? - साल को 


Q.25 झारखंड का सबसे कम वनाच्छादित जिला कौन-सा है ? - देवघर 

Q.26 झारखंड में कितने राष्टीय उद्यान और आश्रयणी है ? - राष्टीय उद्यान, 11 आश्रयणी

Q.27 झारखंड के किस पार्क को राष्टीय दर्ज़ा प्राप्त है ?बेतला नेशनल पार्क को 

Q.28 विश्व में सर्वप्रथम बाघों की गणना कब और कहां कराई गई थी ? - 1932 ईस्वी, बेतला नेशनल पार्क में

Q.29 दलमा अभयारण्य किस जिला में अवस्थित है ? - पूर्वी सिंहभूम में

Q.30 हाथी परियोजना की शुरुआत किस वन्य जीव अभयारण्य से हुई ? - दलमा वन्य जीव अभयारण्य (पूर्वी सिंहभूम में)

Q.31 पलामू में प्रोजेक्ट टाइगर की स्थापना किस वर्ष की गई थी ? - 1972 ईस्वी में 

Q.32 बेतला राष्ट्रीय उद्यान किस जिला में अवस्थित है ? - लातेहार (पलामू प्रमंडल) में

Q.33 हजारीबाग अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - हजारीबाग में

Q.34 पलामू अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है ? - लातेहार में

Q.35 महुआटांड़ भेड़िया अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - लातेहार में

Q.36 तोपचांची अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - धनबाद 

Q.37 लावालौंग अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - चतरा 

Q.38 कोडरमा अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ?- कोडरमा 

Q.39 पारसनाथ अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - गिरिडीह 

Q.40 पालकोट अभ्यारण किस जिले में अवस्थित है ? - गुमला 

Q.41 उधवा झील पक्षी विहार किस जिले में अवस्थित है ?- साहेबगंज 

Q.42 बिरसा जैविक उद्यान कहाँ है ? - ओरमांझी (रांची में) 

Q.43 मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कहां है ? - रूक्का (रांची में)

Q.44 बिरसा मृग विहार कहां है ? - कालीमाटी (रांची में) 

Q.45 राजमहल जीवाश्म अभयारण्य कहां है ? - साहिबगंज में 

Q.46 नश्रत्र वन और सिद्धू -कानहु  पार्क कहाँ है ? - रांची में

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive