All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Thursday, February 11, 2021

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-6

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-6

💥Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer  :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer   की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.1 झारखंड में कुल कितने प्रकार की जनजातियां पाई जाती हैं ?  - 32 

Q.2 झारखंड की कितनी जनजातियों को आदिम जनजाति की श्रेणी में रखा गया है ? - 8

Q.3 झारखंड का जनजातीय समाज कैसा है ?  - पितृसत्तात्मक 

Q.4 झारखंड की अधिकांश जनजातियां किस प्रजाति की है ?  - प्रॉटो ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.5 जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड की जनजातियों में संथाल का कौन सा स्थान है ? - पहला 

Q.6 संथालों में कितने गोत्र पाए जाते हैं ? - 12 

Q.7 संथालों का वर्ष किस माह से शुरू होता है ? - आषाढ़ 

Q.8  संथालों का त्यौहार किस चीज से शुरू होता है ? - ऐरोक (बीज बोने से )

Q.9  दामिनी-ए-कोह  का संबंध किस जनजातियों से है ?  - संथालों से 

Q.10 संथालों का मुख्य पेशा क्या है ?  - कृषि 

Q.11 संथाल किस प्रजाति से संबंधित है ?  -  ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.12 संथालों का प्रमुख पदार्थ क्या है ?  -  हड़िया 

Q.13 संथाल जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं  ?  - संथाली 

Q.14 संथाली भाषा की लिपि कौन-सी है  ? - ओलचिकी  

Q.15 संथाल गांव का प्रधान कौन होता है ? - मांझी 

Q.16 संथाल समाज में किसे विश्व का विधाता माना जाता है ? - ठाकुर जी को 

Q.17 संथालों में विवाह को क्या कहा जाता है ?  - बापला 

Q.18 जादोपोटिया  चित्रकला किस समाज से संबंधित है ?  - संथाल समाज से 

Q.19 संथाल परगना किस जनजाति का मुख्य निवास स्थान है ?  - संथाल का 

Q.20 संथाल परिवार का कर्त्ता-धर्ता और प्रधान कौन होता है ?  - पिता 

Q.21 संथाल समाज कितने वर्गों में विभक्त है ? - 4 (चार )

Q.22 संथालों में किस प्रकार के विवाह को गंभीर अपराध माना जाता है ? - समगोत्रीय  विवाह 

Q.23 संथाल जनजाति कितने प्रकार के विवाह प्रचलित है ? - 8 (आठ )

Q.24 संथाल जनजाति कौन सा विवाह सबसे अधिक प्रचलित है ? - किरिंग बापला 

Q.25 संथाल जनजाति में वर पक्ष की ओर से कन्या पक्ष को दिया जाने वाला वधू मूल्य को किस नाम से जाना जाता है ?  - पोन टाका 

Q.26 संथालों का सर्वप्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.27 संथालों का दूसरा सर्वप्रमुख देवता कौन है ?  - मरांग बुरु  

Q.28 संथालों का मुख्य ग्राम देवता कौन है ?  - जाहेर एरा 

Q.29 संथाल गांव का धार्मिक प्रधान कौन होता है ? - नायके 

Q.30 संथालों में युवाओं को नैतिक शिक्षा कौन देता है ? - जोग माँझी 

Q.31 झारखंड की दूसरी प्रमुख जनजाति कौन  है ?  - उरांव 

Q.32 उरांव जनजाति कौन-सी भाषा बोलती है ? - कुड़ुख 

Q.33 उरांव जनजाति को किस मूल का माना जाता है ? - द्रविड़ मूल का 

Q.34 उरांव जनजाति की पंचायत को क्या कहा जाता है ?  - पंचोरा पंचायत 

Q.35 धुमकुड़िया किस जनजाति का युवा गृह है ?  - उरांव 

Q.36 धुमकुड़िया वस्तुत: क्या है ? - जनजातीय प्रशिक्षण  केंद्र 

Q.37 उरांव लोग स्वयं को स्थानीय भाषा में क्या कहते है ? - कुडुख   

Q.38 उरांव जनजाति का मूल निवास कहां था ? - रोहतासगढ़ 

Q.39 उरांव जनजाति में त्योहारों के अवसर पर पुरुष और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले वस्त्र को क्या कहा जाता है ?  - केरया और खंरिया 

Q.40 उरांव लोगों का मुख्य पेशा क्या है ? - कृषि 

Q.41 उरांव परिवार कैसा होता है ?  - पितृसत्तात्मक एवं पितृवंशीय 

Q.42 उरांव  लोग लड़कों के धुमकुड़िया को क्या कहते हैं ? - जोंख एरेपा 

Q.43धुमकुड़िया में प्रवेश कितने वर्षों में एक बार दिया जाता है ? - तीन वर्ष में 

Q.44 उरांव जनजाति में नाच-मैदान को किस नाम से जाना जाता है ? - अखड़ा 

Q.45  उरांव जनजाति में वर्ष का प्रारंभ कब होता है ?  - धान-कटनी के बाद (नवम्बर दिसम्बर)

Q.46 उरांव जनजाति में विवाह का कौन सा रूप सर्वाधिक प्रचलित है ? - आयोजित विवाह 

Q.47 उरांव जनजाति में साल में एक बार (प्रया: जनवरी में)  कौन सा संस्कार होता है? - हड़बोरा संस्कार 

Q.48 उरांव लोगों का मुख्य देवता कौन है ?  - धर्मेश 

Q.49 उरांव लोगों का धर्म-प्रधान व पुजारी कौन होता है ? - पहान 

Q.50 उरांव लोगों के मुख्य पूजा स्थल को किस नाम से जाना जाता है ? - सरना 

Q.51 उरांव लोगों के पूर्वजों की आत्मा कहां निवास करती हैं ? - सासन में 

Q.52 उरांव गांव के दो प्रमुख अधिकारी कौन होते हैं ? - पहान और महतो 

Q.53 झारखंड की जनजातियों में सर्वाधिक विकास किस जनजाति का हुआ है ? -उरांव 

Jharkhand Gk History Question Answer  झारखण्ड सामान्य ज्ञान हिंदी में – ‘ Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer'  Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive