All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Sunday, February 7, 2021

Jharkhand Gk History Question Answer Class-4

Jharkhand Gk History Question Answer Class-4


💥Jharkhand Gk History Question Answer :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस Jharkhand Gk History Question Answer  की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.1 बिरसा मुंडा के माता- पिता कौन थे ? - कदमी और सुगना मुंडा

Q.2 बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण कब और कहां कराया था ?  -7 मई 1886 को, चाईबासा के लूथरन मिशन में 

Q.3 ईसाई धर्म में दीक्षित होने के बाद बिरसा मुंडा का नाम क्या रखा गया ?  - दाऊद

Q.4 बिरसा मुंडा ने ईसाई धर्म से नाता कब तोड़ लिया ?  - 1890 ईस्वी में 

Q.5 बंदगांव के जमींदार और उनके मुंशी का क्या नाम था जिनका प्रभाव बिरसा की विचारधारा पर पड़ा ?  - जगमोहन सिंह और आनंद पांडे 

Q.6 बिरसा मुंडा के गुरु कौन थे ?  - आनंद पांडे 

Q.7 धरती आबा किसे कहा जाता है ?  - बिरसा मुंडा को 

Q.8 बिरसा मुंडा ने किस वर्ष अपने आप को ईश्वर का दूत घोषित किया ?  - 1895 ईसवी में 

Q.9 बिरसा मुंडा को  पहली बार जेल से कब मुक्त किया गया था ?  - 1897 ईस्वी में 

Q.10 बिरसा मुंडा की सेना के सेनापति कौन थे ?  - गया मुंडा 

Q.11 गया मुंडा की पत्नी का क्या नाम था ?  - माकी

Q.12 बिरसा के मुख्य सलाहकार कौन -कौन थे ?  - जोहन मुंडा, रीढा मुंडा, पंडु मुंडा, डेमका मुंडा, टीपरु  मुंडा

Q.13 बिरसा द्वारा 1899 ईस्वी में अंग्रेज के विरुद्ध विद्रोह करने का निर्णय कहाँ पर लिया गया था ?  - डुबारू बुरू में

Q.14 बिरसा  मुंडा को पकड़वाने  के लिए कितने रुपए का इनाम रखा गया था ?  - ₹500 रूपये का 

Q.15 बिरसा  मुंडा आंदोलन का मुख्यालय कहां था ?  - खूटी 

Q.16 बिरसा  मुंडा अंतिम बार किस तिथि को गिरफ्तार किए गए थे ?   - 3 फरवरी 1900 को

Q.17 बिरसा मुंडा की मृत्यु कब और कहां हुई थी ?   - 9 जून, 1900 को राची जेल में 

Q.18 बिरसा मुंडा की मृत्यु किस बीमारी से हुई थी ?  - हैज़ा से 

Q.19 गुमला और खूंटी अनुमंडलों  का निर्माण कब किया गया ?   - 1902 और 1903 ईस्वी में

Q.20 छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम कब पारित हुआ था ?  - 1980 में 

 Q.21 'टाना' का शाब्दिक अर्थ क्या है ?  - टानना या खींचना

 Q.22 टाना भगत आंदोलन कब एवं किसके नेतृत्व में शुरू हुआ था ?  - 1914 , जतरा भगत के 

 Q.23 टाना भगत आंदोलन को किस आंदोलन का विस्तार माना जाता है ?  -बिरसा आंदोलन

Q.24 टाना भगत किस चीज में विश्वास रखते थे ?   - अहिंसा के 

Q.25 जतरा भगत कहां के रहने वाले थे ?  -चिंगरी नावाटोली (गुमला)

Q.26 टाना भगत आंदोलन की शुरुआत कहां से हुई ?  -चिंगरी नावाटोली (गुमला) से 

Q.27  टाना भगत आंदोलन में किस महिला ने सराहनीय भूमिका निभाई ?  - देवमनियां ने 

Q.28 टाना भगत आंदोलन का सर्वाधिक प्रचार-प्रसार किस क्षेत्र में हुआ ?  - गुमला , लोहरदगा और रांची जिला में 

Q.29 महात्मा गांधी ने टाना भगतो को किस नाम से संबोधित किया ?  - प्रिय अनुयायी 

Q.30 1940 ईस्वी में कांग्रेस के रामगढ़ अधिवेशन में टाना भगतो  ने महात्मा गांधी को कितने रुपए की थैली भेंट की ?  - 400 /- रूपये की 

Q.31 टाना भगतो ने स्वतंत्रता आंदोलन में किसके नेतृत्व में भाग लिया था ?  - सिद्ध भगत के

Q.32 झारखंड में इसाई मिशनरियों का पदार्पण कब हुआ ?  - 1845 में 

Q.33 झारखंड में कौन पहला ईसाई मिशनरी आया ? - गोस्सनर मिशन 

Q.34 पहला ईसाई मिशन रांची कब पहुंचा ?   - 2 नवंबर 1845 को 

Q.35 1845 ईसवी में रांची के कमिश्नर कौन थे ?  - कर्नल आउसले 

Q.36लूथरन चर्च का शिलान्यास कब हुआ था ?  - 18 नवंबर 1855 को 

Q.37 C.M.S का पूरा नाम क्या है ?   - चर्च मिशनरी सोसायटी 

Q.38 रामगढ़ बटालियन के सूबेदार जयमंगल पाण्डेय, नादिर अली, बड़कागांव के ठाकुर विश्वनाथ साहिब और उनके दीवान पांडे गणपत राय, खटंगा के राजा डकैत उमराव सिंह और उनके दीवान शेख भिखारी को किस विद्रोह के दौरान फांसी पर चढ़ा दिया गया ?  - 1857 के विद्रोह 

Q.39 झारखण्ड में 1857 के विद्रोह का प्रारंभ कब और कहां से हुआ ?  - 12 जून, 1857 ईस्वी में रोहिणी  (देवघर) से 

Q.40 रोहिणी किस रेजिमेंट का मुख्यालय था ?  - 32वें इनफैक्ट्री रेजिमेंट का 

Q.41 रोहिणी ग्राम स्थित देसी स्थल सेना के 32वें रेजिमेंट का किसके कमान में था ?  मैकडोनाल्ड

Q.42 रोहिणी ग्राम में किस लेफिटनेंट  की हत्या कर दी गई थी ?  - लेफिटनेंट नार्मल लेस्ली की 

Q.43 1857 ईस्वी के विद्रोह के समय रामगढ़ बटालियन का मुख्यालय कहां था ?  - रांची में 

Q.44 1857 ईस्वी के  विद्रोह का प्रारंभ हजारीबाग में कब हुआ था ?  - 30 जुलाई, 1857 को

Q.45 हजारीबाग के विद्रोहियों का नेता कौन था ?   - सुरेंद्र शाही 

Q.46 1857 के विद्रोह के दौरान मेजर इंग्लिश तथा जयमंगल पाण्डेय  और नादिर अली के बीच चतरा में ऐतिहासिक युद्ध कब हुआ ?  - 2 अक्टूबर, 1857 ईसवी को 

Q.47 1857 के विद्रोह के नायक जयमंगल पाण्डेय और नादिर अली को कब और कहां फांसी दी गई ? - 4 अक्टूबर, 1857 को, चतरा में पसीहारी तालाब के निकट

Q.48 जयमंगल पांडे और नादिर अली को किस वृक्ष पर लटका कर फांसी दी गई थी ?  - आम के वृक्ष पर

Q.49 1857 के विद्रोह के समय चतरा का डिप्टी कमिश्नर कौन था ?  - सिंपसन 

Q.50 पोरहाट (सिंहभूम) के किस राजा ने 1857 के संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई थी ? - राजा अर्जुन सिंह ने

Q.51 पलामू में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था ?  - नीलाम्बर और पीताम्बर ने 

Q.52 भोगता किस जनजाति की उप शाखा है ?  - खैरवार की

Q.53 1857 ईस्वी के विद्रोह में नीलाम्बर और पीताम्बर का साथ किस जनजाति ने दिया था ? - चेरो जनजाति ने 

Q.54 शाहाबाद के किस क्रांतिकारी पदार्पण खरौंधी (पलामू) में हुआ था ?  - बाबू अमर सिंह का 

Q.55 मुक्तिवाहिनी सेना के संस्थापक कौन थे ?  - ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव 

Q.56 मुक्तिवाहिनी सेना का सेनापति किसे नियुक्त किया गया था ?  - पाण्डेय गणपत राय को 

Q.57 1857 ईसवी की क्रांति के समय छोटानागपुर का कमिश्नर कौन था ?  - डाल्टन 

Q.58 1857 के विद्रोह के समय धनबाद का उपायुक्त कौन था ?  - कैप्टन ओकस 

Q.59 ठाकुर विश्वनाथ शाही का जन्म कब हुआ था ?  - 12 अगस्त, 1817 में 

Q.60 बड़कागांव कहां था ?  - हटिया में 

Q.61 ठाकुर विश्वनाथ  शाही कितने गांव के स्वामी थे ?  - 97 गांवों के

Q.62 विश्वनाथ शाही को किसने गुप्त सूचना देकर गिरफ्तार कराया ?  - विश्वनाथ दुबे और महेश नारायण शाही ने 

Q.63 ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को कब और कहां फांसी दी गई थी ?  - 16 अप्रैल,  1858 को वर्तमान राँची जिला स्कूल के द्वार पर 

Q.64 ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को किस पेड़ पर लटका कर फांसी दी गई थी ?  - कदम्ब पेड़ पर

Q.65 विश्वनाथ शाही के दीवान कौन थे ? - पाण्डेय गणपत राय  

Q.66  पाण्डेय गणपत राय को कब फांसी दी गई थी ?   - 21 अप्रैल, 1858 (रांची) में 

Q.67 टिकैत उमराव सिंह का जन्म कहां हुआ था ?  - ओरमांझी प्रखंड के 'खटगा' ग्राम में 

Q.68 शेख भिखारी किसके दीवान थे ?  - टिकैत उमराव सिंह के 

Q.69 शेख भिखारी का जन्म किस ग्राम में हुआ था ?  - खदिया ग्राम में 

Q.70 शेख भिखारी  के पिता का क्या नाम था ?  - शेख पहलवान 

Q.71 अंग्रेजी फौज को रोकने के लिए कहां का मार्ग शेख भिखारी ने अवरुद्ध किया था ?  - चुटुपालु घाटी  का। 


Jharkhand Gk History Question Answer  झारखण्ड सामान्य ज्ञान हिंदी में – ‘Jharkhand Gk History Question Answer Class-4 ’ Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद। 

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive