All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Friday, February 19, 2021

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-10

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-10


➤दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखंड किस गोलार्द्ध में स्थित है ? - उत्तरी गोलार्द्ध में 

Q.2 झारखंड भारत में किस भाग में स्थित है ?  - उत्तर-पूर्व में 

Q.3 झारखंड क्षेत्र की उत्पत्ति किस युग की प्राचीनतम चट्टानों से हुआ है ? - आर्कियन युग की 

Q.4 झारखण्ड का कितना प्रतिशत भाग आर्कियन शैल समूहों से बना हुआ है ? - 90% 

Q.5 झारखंड राज्य किन अक्षांशों के बीच में स्थित है ?  - 21°58'10" उत्तरी अक्षांश से 25°18'  उत्तरी            अक्षांश के मध्य 

Q.6 झारखंड राज्य कितने से कितने डिग्री देशांतर के मध्य स्थित है ?  - 83°19'50"  पूर्वी देशांतर के  87°57' पूर्वी देशांतर के मध्य 


Q.8 झारखंड का नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रफल कितना है ? - 1,792 और 77,922 वर्ग   किलोमीटर 

Q.9 झारखंड का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?  - 2.42 प्रतिशत 

Q.10 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे बड़ा प्रमंडल कौन-सा है ?  - उत्तरी छोटानागपुर 

Q.11 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे छोटा प्रमंडल कौन है ?  - पलामू 

Q.12 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे बड़ा जिला कौन है ? - पश्चिमी सिंहभूम 

Q.13 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे छोटा जिला कौन है ? - रामगढ़ 

Q.14 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड को भारत में  कौन-सा स्थान प्राप्त है ? - 15वाँ 
   
Q.15 झारखण्ड का निर्माण बिहार के कितने प्रतिशत भू-भाग को काटकर किया गया है ? - 46% 

Q.16 झारखंड का उत्तर से दक्षिण की ओर विस्तार कितना है ? - 380 किलोमीटर 

Q.17 झारखंड का पूरब  से  पश्चिम की ओर विस्तार कितना है ? - 463 किलोमीटर 

Q.18 झारखंड की सीमा कितने राज्यों के साथ लगी हुई है ? - पॉँच 

Q.19 झारखण्ड का कौन -से जिले किसी भी राज्य की सीमा को स्पर्श नहीं करते हैं ? लोहरदगा, हजारीबाग, और खूंटी 

Q.20 झारखण्ड की उत्तरी सीमा किस राज्य से लगी हुई है ? - बिहार से 

Q.21 झारखंड के कुल कितने जिले बिहार की सीमा को स्पर्श करती है ? - 10 जिले (गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर,  दुमका,  गोड्डा, साहिबगंज)

 Q.22 झारखंड की पश्चिमी सीमा किस राज्य से लगी हुई है ? - छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से 

 Q.23 झारखंड का कौन-सा जिला उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करता है ? - गढ़वा  

 Q.24 झारखंड के कौन-कौन से  जिले  छत्तीसगढ़ की सीमा को स्पर्श करती है ?  - गुमला ,लातेहार, सिमडेगा, गढ़वा 


 Q.26 झारखंड के कौन-कौन से जिले पश्चिम बंगाल की सीमा को स्पर्श करती हैं ? - पूर्वी सिंहभूम, रांची, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां) 

 Q.27 झारखंड की दक्षिणी सीमा किस राज्य से लगी हुई है ?  - उड़ीसा से

 Q.28 झारखंड के कौन-कौन से जिले उड़ीसा सीमा को स्पर्श करती है ? - सिमडेगा ,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां

 Q.29 कौन- सी रेखा झारखंड के बीच से होकर गुजरती है ? - कर्क रेखा 

 Q.30 झारखंड का सबसे ऊंचा भू-भाग  कौन  है ? - पाट क्षेत्र (पारसनाथ पहाड़ी को छोड़कर)

 Q.31 पाट  क्षेत्र की औसत ऊंचाई कितनी है ?  - 900 से 1100 मीटर

 Q.32 रांची और हजारीबाग का पठार (मध्यवर्ती पठार ) किस प्रकार के मैदान का अच्छा उदाहरण माना जाता है ?  - उत्थि समप्राय मैदान   

 Q.33 हजारीबाग और राँची के पठार को एक दूसरे से अलग कौन करता  है ? - दामोदर नदी 

 Q.34 मध्यवर्ती पठार (रांची और हजारीबाग के पठार) की औसत ऊंचाई कितनी है ?  - 600 मीटर

 Q.35 रांची के पठार और सिंहभूम पठार के मध्य कौन सी पहाड़ी स्थित ?  - पोराहट की पहाड़ी 

 Q.36 झारखंड की सबसे ऊंची चोटी कौन है ? -  पारसनाथ की पहाड़ी (1365 मीटर)

 Q.37 झारखंड में त्रिकूट चोटी कहां स्थित है ? - देवघर

 Q.38 झारखंड का मशहूर पारसी अग्नि मंदिर कहां स्थित है ? - जमशेदपुर 

 Q.39 चावल झारखंड राज्य के प्रमुख खाद्य फसल है, जिसके अंतर्गत फसल क्षेत्र  का कितना प्रतिशत भाग आता है ? - 80 

Q.40 झारखंड में, प्रसिद्ध टैगोर हिल का किस नाम से भी जाना जाता है ?  - मोरहाबादी हिल 

Q.41 किउल नदी झारखंड के किस जिले से निकलती है ? - गिरिडीह 

Q.42 झारखंड का मुख्य प्राकृतिक प्रभाग  कौन-सा है ? - छोटा नागपुर का पठार 

Q.43 झारखंड की दामोदर नदी का उद्गम स्थल है ? - लातेहार ,छोटा नागपुर पठार 

Q.44 पत्थर और बीड़ी उत्पादन उद्योग के लिए प्रसिद्ध जिला कौन-सा है ? - पाकुड़ 

Q.45 लावालांग वन्य जंतु अभ्यारण निम्न के भीतर स्थित है ? - चतरा जिला 

Q.46 लालकी घाटी के नाम से प्रसिद्ध छुट्टुपालु घाटी किस जिले में स्थित है ? - रामगढ़ 

Q.47 "राजमहल ट्रैप" झारखंड के किस भाग में स्थित है ? - उत्तरी-पूर्वी भाग में 

Q.48 'खनिजों का गोदाम घर'  के नाम से किसे जाना जाता है ?  - छोटा नागपुर के पठार को

Q.49 छोटानागपुर का पठार किस प्रकार की स्थलाकृतियों द्वारा निर्मित हुआ है ? - समप्राय धरातल और अवशिष्ट  स्थलाकृतियों द्वारा  

Q.50 छोटा नागपुर के पठार का कुल क्षेत्रफल कितनी है ? - 83,227 वर्ग किलोमीटर 

Q.51 छोटा नागपुर का पठार राज्य के कुल भू-भाग का कितना प्रतिशत क्षेत्र घिरे हुए है ? - 47.8 %

Q.52 झारखंड की जलवायु कैसी है ? - उष्ण कटिबन्धीय 

Q.53 झारखंड में मुख्य रूप से कितने प्रकार के मौसम पाए जाते हैं ? - 3 (गर्मी, वर्षा और जाड़ा)

Q.54 झारखंड का औसत वार्षिक तापमान कितना है ? - 25 डिग्री सेल्सियस 

Q.55 झारखंड में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है ? - 140 सेंटीमीटर 

Q.56 झारखंड में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है ? - नेतरहाट में ( 180 सेंटीमीटर से अधिक)

Q.57 झारखंड में सर्वाधिक वर्षा किससे होती है ?  - दक्षिण-पश्चिम मॉनसून से 

Q.58 झारखंड का सर्वाधिक ठंडा स्थान कौन है ? - नेतरहाट 

Q.59 झारखंड का सर्वाधिक गर्म स्थान कौन है ? - जमशेदपुर 

Q.60 दामोदर नदी कहां से निकलती है ? - छोटानागपुर का पठार (लातेहार जिला का टोरी क्षेत्र से ) 

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – ‘  Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive