All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Saturday, February 6, 2021

Jharkhand Gk History Question Answer Class-3

Jharkhand Gk History Question Answer Class-3

Jharkhand Gk History Question Answer Class-3

💥Jharkhand Gk History Question Answer :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस Jharkhand Gk History Question Answer  की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

 Q.1 भोलानाथ सिंह कहां के ठाकुर थे ? - तमाड़ के 

 Q.2 तमाड़ विद्रोह का प्रारंभ कब हुआ था ?  - 1789 ईस्वी में 

 Q.3 तमाड़ विद्रोह कब से कब तक चला ?   - 1789 से 1794 ईस्वी तक 

 Q.4 बुंडू के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था ?  - शिवनाथ सिंह ने 

Q.5 ब्रिटिश सरकार द्वारा जमीनदारी पुलिस बल की स्थापना किस वर्ष की गई थी ?  - 1809  ईस्वी में

Q.6 तमाड़ के किस राजा के समय में 1819 ईस्वी का विद्रोह हुआ था ?  - गोविंदशाही

Q.7 कुंटा विद्रोही को पकड़वाने के लिए कितनी राशि इनाम के रूप में घोषित की गई थी ?  - 200/-रूपये

Q.8 पहाड़िया जनजाति के लोगों ने रमना आहड़ी के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कब किया ?  - 1766 ईस्वी में

Q.9 महेशपुर राज की रानी सर्वेश्वरी  ने अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत कब की थी ?  - 1781-1782 ईस्वी में

Q.10 तिलका आंदोलन कब और किसके नेतृत्व में शुरू हुआ था ? - 1783 से 1785 ईस्वी में, तिलकामांझी के 

Q.11 तिलका मांझी का जन्म कहां हुआ था ?  - तिलकपुर ग्राम में

Q.12 तिलका मांझी का वास्तविक नाम क्या था ?  - जबरा पहाड़िया 

Q.13 तिलका आंदोलन से प्रभावित क्षेत्र कौन सा था ?  - संथाल परगना 

Q.14 आगस्टीन क्लीवलैंड किसके तीर से मारा गया था ?  - तिलका मांझी के 

Q.15 शहीद तिलका मांझी को किस वृक्ष पर लटका कर फांसी दी गई थी ?  - बरगद के वृक्ष पर

Q.16 तिलका मांझी द्वारा गांव में विद्रोह का संदेश किस माध्यम से भेजा जाता था ?  - सखुआ पत्ता से 

Q.17 किस विश्वविद्यालय का नाम तिलकामांझी के नाम पर रखा गया है ?  - भागलपुर विश्वविद्यालय 

Q.18 चेरो विद्रोह कब एवं किसके नेतृत्व में हुआ था ?  - 1800 ईस्वी , भुखन सिंह के 

Q.19 चेरो विद्रोह का दमन किसने किया ?  - कर्नल जोस ने

Q.20  हो विद्रोह कब हुआ था ?  - 1820- 21 ईस्वी में 

Q.21 हो विद्रोह को समाप्त कराने के लिए किस अंग्रेज मेजर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ?  - मेज़र रफसेज़ ने 

Q.22 कोल विद्रोह का प्रारंभ कब हुआ ?  - 1831 ईस्वी में 

Q.23 कोल विद्रोह के नेतृत्व कर्ता कौन थे ?  - सिंदराय ,बिंदराय ,सुर्गा और बुद्धू भगत  

Q.24 कोल विद्रोह के नायक बुधु भगत पर अंग्रेजों द्वारा कितने हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था ?  - ₹1000 रूपये का 

Q.25 कोल विद्रोह किस जनजाति का विद्रोह था ?  - मुंडा जनजाति का 

Q.26 कोल विद्रोह में मुंडा जनजाति का साथ किस अन्य जनजाति ने दिया था ?  - हो जनजाति ने 

Q.27 कोल विद्रोह का मुख्य कारण क्या था ?  - भूमि संबंधी असंतोष 

Q.28 कोल विद्रोह को दबाने में किस अंग्रेज कैप्टन  ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी ? कैप्टन विलकिन्सन ने 

Q.29 कोल विद्रोह के समय कर्रा स्टेट के मैनेजर कौन थे ?  - जग्गू दीवान 

Q.30 भूमिज विद्रोह कब एवं किसके नेतृत्व में हुआ था ?  - 1832 ईस्वी में , गंगा नारायण 

Q.31 गंगा नारायण सिंह  किसका पुत्र था ?  - लक्षंण सिंह 

Q.32 माधव सिंह किसके पुत्र थे ? - रघुनाथ गंगा नारायण सिंह 

Q.33 बड़ाभूम के बड़ा बाजार को गंगा नारायण ने किस तिथि को लूटा था ?  - 1 मई 1832 ईस्वी को 

Q.34 भूमिज विद्रोह का मुख्य कारण क्या था ? - कंपनी द्वारा जमींदारों पर अत्यधिक राजस्व थोपना 

Q.35 भूमिज विद्रोह के नायक गंगा नारायण किसके साथ लड़ते हुए मारा गया था ?  - खरसावां के ठाकुर के साथ 

Q.36 खरसावां के ठाकुर ने गंगा नारायण के सिर को काटकर किस अंग्रेज अधिकारी के पास भेजा था ? - कैप्टन विलकिंग्सन के पास

Q.37 झारखंड क्षेत्र का पहला नागरिक प्रशासन कौन था ?  - कैप्टन विलकिंग्सन 

Q.38 27 दिसंबर, 1827 ईस्वी को कौन-सा रेगुलेशन पारित किया गया ? - रेगुलेशन (V)

Q.39 रेगुलेशन XIII  कब पारित हुआ था ?  - 2 दिसंबर 1833  ईस्वी को

Q.40 टी.विलकिंग्सन किस इस एजेंसी के प्रथम एर्जेंट थे ?  - दक्षिण-पश्चिमी सीमांत एजेंसी के 

Q.41 संथाल विद्रोह कब एवं किसके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ?  - 1855 ईस्वी,  सिदो-कान्हू के 

Q.42 संथाल विद्रोह का शुरू किस स्थान से हुआ ? - भोगनाडीह 

Q.43 किस तिथि को संथालों  की सभा हुई, जिसमें सिद्धू और कान्हू को 'सूबा' चुना गया ? - 30 जून, 1855 ईस्वी को 

Q.44 30 जून, 1855 ईस्वी को भोगनाडीह में कितने संथाल एकत्रित हुए थे ?  - लगभग 10,000 हज़ार 

Q.45  सिद्धू ने शोषण के विरुद्ध कौन सा नारा दिया था ?  - करो या मरो 

Q.46 "अपना देश अपना राज" का नारा किस विद्रोह के दौरान दिया गया ?  - संथाल विद्रोह के 

Q.47 संथाल हूल का नेतृत्व खड़गडीहा में किसने किया ? - अर्जुन मांझी, भैरव मांझी, चुवाई व लिताई मांझी ने 

Q.48 अंग्रेजों ने संथाल विद्रोहियों  से बचने के लिए पाकुड़ में किस टावर का निर्माण कराया था ?  - मार्टिलो टावर 

Q.49 संथाल विद्रोह का दमन किसने किया था ?  - जनरल लॉयड ने 

Q.50 कार्ल मार्क्स ने किस विद्रोह को 'भारत की प्रथम जनक्रांति' कहा था ? - संथाल विद्रोह को 

Q.51 संथाल विद्रोह को किसने मुठभेड़ की संज्ञा दी है ? - एल. एस.एस.ओ मूल ने

Q.52 संथाल विद्रोह के प्रणेता सिद्धू को कब और किस स्थान पर फांसी दी गई ?  - अगस्त 1855 ईस्वी, बरहेट में 

Q.53 कान्हू को कब और कहां फांसी दी गई थी ? - 1856 ईस्वी, भोगनाडीह में 

Q.54 संथाल परगना को पहले किस नाम से जाना जाता था ?  - जंगल तराई 

Q.55 संथाल लोग संथाल परगना क्षेत्र में कब बसे ?  - 1790 ईस्वी से 1810 ईस्वी के बीच 

Q.56 दामन-ए -कोह का क्या अर्थ है ?  - पहाड़ी अंचल 

Q.57 दामन-ए -कोह  की घोषणा कब हुई ?  - 1824 ईस्वी में 

Q.58 संथाल परगना किस प्राचीन राज्य का भू-भाग था ?  - अंग राज्य का 

Q.59 संथाल परगना के क्षेत्र को सरकारी संपत्ति कब घोषित किया गया ? - 1824  ईस्वी में  

Q.60 राजमहल का पहले क्या नाम था ?  - आगमहल 

Q.61 संथाल परगना नामक एक नए जिले का गठन कब हुआ था ? - 1855 ईस्वी में 

Q.62 संथाल परगना के प्रथम उपायुक्त कौन थे ?  - सर ऐशली एडेन 

Q.63 संथाल परगना में किस वर्ष पुलिस रूल (युल रूल) की व्यवस्था की गई थी ? - 1856  ईस्वी में 

Q.64 संथाल परगना बंदोबस्त नियम कब लागू हुआ ?  - 1872 ईस्वी में 

Q.65 सफाहोड़ आंदोलन कब शुरू हुआ ? - 1870 ईस्वी में 

Q.66 सफाहोड़ आंदोलन के जन्मदाता कौन थे ?  - लाल हेम्ब्रम उर्फ़ लाल बाबा 

Q.67 सफाहोड़ आंदोलन  के जनक लाल बाबा ने आजाद हिन्द फ़ौज की तर्ज़ पर संथाल परगना में किस दल का गठन किया था ?  - देशोद्धारक दल का  

Q.68 सरदारी आंदोलन कब से कब तक चला ?  -1858-1895 ईस्वी 

Q.69 भागीरथ मांझी का सम्बन्ध किस आंदोलन से है ? - खेरवार आंदोलन (1874) से 

Q.70 उलगुलान विद्रोह कि संबंध किसे है ?  - बिरसा मुंडा से  


Jharkhand Gk History Question Answer  झारखण्ड सामान्य ज्ञान (हिंदी में) – ‘Jharkhand Gk History Question Answer Class-3 ’ Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद। 

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive