All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Friday, August 21, 2020

Jharkhand Ke Pramukh Jalprapat (झारखंड के प्रमुख जलप्रपात)

Jharkhand Ke Pramukh Jalprapat

(झारखंड के प्रमुख जलप्रपात)

झारखंड की भौगोलिक संग रचनाओं में यहां के जलप्रपात विशेष महत्व रखते हैं यह झारखंड के दर्शनीय स्थल भी है झारखंड के पठारी क्षेत्र में अनेक जलप्रपात हैं



यहां इन का संक्षिप्त में विवरण निम्नलिखित है

1) उसरी जलप्रपात

💨 उसरी जलप्रपात  गिरिडीह जिले की उसरी नदी में धनबाद से 52 किलोमीटर दूर मुख्य सड़क से 2 किलोमीटर अंदर खंडोली पहाड़ी की ढलान पर स्थित है

💨 उसरी जलप्रपात उसरी नदी की धारा से बनने के कारण  इस जलप्रपात को उसरी जलप्रपात कहते  है

💨यहां आस-पास में घने जंगल होने के कारण यहां का दृश्य मनोहर और रोमांचकारी प्रतीत होता है 

💨उसरी जलप्रपात की एक विशेषता यह है कि नदी का पानी कुछ ऊपर उठकर नीचे की ओर गिरता है, यहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है

2) क्रांति जलप्रपात

💨 क्रांति जलप्रपात चंदवा कुंडू मार्ग पर स्नेहा गांव से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इसके नजदीक ही हरा-भरा जंगल होने के कारण यहां का दृश्य मनोहर और हरियाली है 

💨 मुख्य सड़क से नजदीक  होने के कारण यहां लोगों के लिए अच्छा पिकनिक स्पॉट बन गया है

3) जोन्हा जलप्रपात या गौतम धारा जलप्रपात

💨जोन्हा जलप्रपात या गौतम धारा जलप्रपात रांची से 32 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में राढू  नदी पर स्थित है

💨 इस  जलप्रपात की  ऊंचाई लगभग 150 फिट है ,जोन्हा  गांव के नजदीक होने के कारण इसका नाम जोन्हा जलप्रपात पड़ा,ये जगह अत्यंत गहराई होने के कारण यहां नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों का निर्माण किया गया है

4दशम जलप्रपात

💨 दशम जलप्रपात  रांची जमशेदपुर मार्ग पर रांची से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है

💨 इसकी ऊंचाई लगभग 144 फीट है, यह जलधारा जिस स्थान से गिरती है ,उसकी गहराई बहुत अधिक है, कहा जाता है इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण इसकी जलधारा 10 धाराओं में बाँट जाती है, इसी कारण इसका नाम दशम जलप्रपात पड़ा

💨दशम जलप्रपात रांची के बुंडू प्रखंड के नजदीक तैमारा घाटी में कांची नदी पर स्थित है 

5) पंचघाघ  जलप्रपात

💨पंचघाघ  जलप्रपात  चाईबासा मार्ग पर खूंटी  से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है

💨यहां ऊंचाई से गिरकर 5 धाराओं में बाँट जाती है, इसी कारण इसका नाम पांचघाघ जलप्रपात पड़ा दिसंबर से फरवरी माह तक यहां का दृश्य अत्यंत ही मनोहर और रोमांचकारी रहता है

6) बूढ़ा घाघ जलप्रपात

💨बूढ़ा घाघ  जलप्रपात लातेहार जिले में महुआटांड़ से 14 किलोमीटर की दूरी पर उत्तरी कोयल नदी पर स्थित है

💨 इसकी ऊंचाई 143 मीटर है, यह झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात है, इससे लोधा जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है, यहां सितंबर अक्टूबर में इसके आसपास का दृश्य देखने योग्य अत्यंत ही मनोहर रहता है

7) सुखलदरी   जलप्रपात

💨सुखलदरी  जलप्रपात नगर उंटारी से लगभग 35 किलोमीटर दक्षिण में कन्हर नदी में स्थित है 

💨इसकी ऊंचाई लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरते हुए देखने में आंखों को सुकून देने वाला दृश्य उत्पन्न करती है

8) हुंदरू जलप्रपात

💨हुंदरू जलप्रपात  रांची से 36 किलोमीटर पूर्व अनगड़ा प्रखंड के अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी पर स्थित है 

💨इस जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 98 मीटर (322 फीट) है , यह रांची  के निकट का और सबसे प्रसिद्ध जलप्रपात है

 💨यह  झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात और भारत का 21वे  सबसे ऊंचा जलप्रपात है

9) हिरनी जलप्रपात

💨हिरनी जलप्रपात रांची चाईबासा मार्ग पर चक्रधरपुर से 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित है

💨 इसकी जलधारा अधिक ऊंचाई से नहीं गिरती है फिर भी यहाँ का स्थान हरा-भरा दर्शकों  बहुत आकर्षित करता है, इसी कारण से अच्छा पिकनिक स्पॉट बना हुआ है

10) सीता जलप्रपात

💨सीता जलप्रपात रांची पुरुलिया मार्ग पर रांची से 45 किलोमीटर दूरी पर स्थित है

💨 इस जलप्रपात 350 फिट है, यहां पर 350 सीढ़ी  उतरकर झरने तक पहुंच सकते है 

💨झरना के पास सीता माता का मंदिर है, जिसका निर्माण बिरला परिवार ने कराया था, ऐसी मान्यता है, कि वनवास के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के साथ कुछ दिन के लिए यहां पर ठहरे हुए थे

 11) घाघरी जलप्रपात

💨घाघरी  जलप्रपात नेतरहाट पठार पर नेतरहाट से 7 किलोमीटर उत्तर में घाघरी  नदी पर स्थित है इसका  ऊंचाई  43 मीटर है,

12) सदनी  जलप्रपात

💨सदनी जलप्रपात गुमला जिले में शंख नदी पर स्थित है इसकी ऊंचाई लगभग 200 फीट है, इस जलप्रपात का आकार एक साँप  के रूप जैसा  है, जो देखने में बड़ा ही मनमोहक लगता है 





 



Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive