All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Friday, February 5, 2021

Jharkhand Gk History Question Answer Class-2

Jharkhand Gk History Question Answer Class-2


💥
Jharkhand Gk History Question Answer :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस Jharkhand Gk History Question Answer  की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.1 'झारखंड' का शाब्दिक अर्थ क्या है ?  - वन प्रदेश (झाड़ों का प्रदेश) 

Q.2 झारखंड क्षेत्र का सर्वप्रथम उल्लेख कहां और किस नाम से मिलता है ? - ऐतरेय ब्राह्मण में, पुण्ड्रा 

Q.3 उत्तर वैदिक काल में झारखंड क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता था ? व्रात्य प्रदेश

Q.4 भगवत पुराण में झारखंड को किस नाम से संबोधित किया गया है ?   - किक्कट प्रदेश 

Q.5 वायु पुराण में झारखंड को किस नाम से संबोधित किया गया है ?  - मुरण्ड 

Q.6 विष्णु पुराण में झारखंड को किस नाम से संबोधित किया गया है ? - मुंड 

Q.7 महाभारत के दिग्गज पर्व में झारखंड क्षेत्र को क्या कहा गया है ? - पुंडरीक देश एवं पशु-भूमि 

Q.8 टॉलमी द्वारा झारखंड को किस शब्द से संबोधित किया गया है ? - मुंडल 

Q.9 फाहियान ने छोटानागपुर क्षेत्र को क्या कहा है ? - कुक्कलाड 

Q.10 हेवन्सांग द्वारा छोटा नागपुर के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है ?  - की -लो-ना -सु-फा -ला-ना

Q.11 मलिक मोहम्मद जायसी के किस ग्रंथ में झारखंड शब्द का उल्लेख मिलता है ? - पद्मावत में

Q.12 झारखंड शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख कब किया गया ? - 13 वी शताब्दी में 

Q.13 मुगल काल में झारखंड को किस नाम से जाना जाता था ?  - खुखरा /कुकरा 

Q.14 अबुल फजल कृत अकबरनामा में छोटानागपुर क्षेत्र को क्या कहा गया है ? - झारखंड

Q.15 जहांगीर ने अपनी आत्मकथा तुजुक-ए-जहांगीरी में झारखंड क्षेत्र के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है ?  - खोखरा 

Q.16 आईने अकबरी में झारखंड को क्या कहा गया है ? - कोकरा तथा खंकराह  

Q.17 झारखंड में आदिमानव द्वारा निर्मित चित्र कहां से प्राप्त हुआ है ? - इस्को (हजारीबाग)

Q.18 झारखंड के किस स्थान से प्रागैतिहासिक काल के दुर्लभ शैलचित्र और प्राकृतिक गुफाएं प्राप्त हुई है ?  - भवनाथपुर (गढ़वा) 

Q.19 भारतीय पुरातत्व में असूर शब्द का प्रयोग झारखंड के किन-किन जिलों में जिलों के लिए हुआ है ? - रांची , गुमला , लोहरदगा 

Q.20 झारखंड के किस स्थल से कब्रगाह के प्राचीन अवशेष मिले हैं ? - लुपंगड़ी 

Q.21 झारखंड के किस स्थल से बुध की भूमि स्पर्श मुद्रा में एक मूर्ति प्राप्त हुई है ?  -पलामू किला (लातेहार)

Q.22 नागवंशी राज्य की स्थापना किसने की थी ? - फणिमुकुट राय ने 

Q.23 प्रथम नागवंशी राजा कौन थे  ? फणिमुकुट राय

Q.24 किस नागवंशी राजा नागवंश का आदिपुरुष माना जाता है ?  - फणिमुकुट राय को  

Q.25 नागवंशी राजा ने सबसे पहले 'नवरत्न' नामक 5 मंजिला भवन का निर्माण कहां करवाया था ? - दोयसा 

Q.26 फणिमुकुट राय ने किसे अपनी राजधानी बनायी ?  - सुतयाम्बे को  

Q.27 हापामुनी मंदिर (घाघरा) का निर्माण किस नागवंशी राजा ने कराया था ? - शिवदास करण ने 

Q.28 किस नागवंशी राजा ने अपनी राजधानी सुतयाम्बे से बदलकर चुटिया लेकर गया ? - प्रताप राय ने

Q.29 खड़गडीहा राज्य की स्थापना किसने की थी ?  - राजा हंसदेव ने 

Q.30 किस नागवंशी राजा ने स्वर्णरेखा नदी के समीप सतरंजी में अपनी राजधानी स्थापित की थी ? - एनी शाह ने 

Q.31 नागवंशी राजा यदुनाथ शाह ने कहां अपनी राजधानी स्थापित की थी ? - पालकोट में 

Q.32 सरायकेला राज्य की स्थापना किसने की थी ? - विक्रम सिंह ने 

Q.33 पलामू रियासत की राजधानी कहां थी ? - पलामूगढ़ (औरंगा नदी के तट पर) 

Q.34 सोनपुरा रियासत किस जिले में अवस्थित थी ? - पलामू में 

Q.35 कुंडे रियासत किस जिले में अवस्थित थी ? - हजारीबाग 

Q.36 हुसैनाबाद एवं हैदरनगर की स्थापना किसने की थी ? - हिदायत अली खा ने  

Q.37 किस तुगलक शासक ने सतगावां  गांवों को अपनी राजधानी बनाई थी? - फिरोजशाह तुगलक ने

Q.38 शेरशाह ने बंगाल पर अधिकार  के क्रम में झारखंड के किस रास्ते का उपयोग किया था ? - तेलियागढ़ी का 

Q.39 शेरशाह ने अपने सेनापति खवास खां को किस चेरो राजा के विरुद्ध सैनिक कार्रवाई के लिए भेजा था ? महारथ चेरो

Q.40 अकबर ने 1585 ईस्वी में किसके नेतृत्व में नागवंशी शासक मधुकर शाह के विरुद्ध विजय प्राप्त करने हेतु सेना भेजी थी ? - शाहबाज खा के नेतृत्व में 

Q.41 1592 ईस्वी में अकबर के राजप्रतिनिधि मानसिंह ने झारखंड के किस स्थान को बिहार एवं बंगाल की राजधानी बनाई ?  - राजमहल को

Q.42 झारखंड के किस राजा ने मानसिंह को उड़ीसा अभियान में मदद की थी ? - राजा मधु सिंह ने

Q.43 किस मुगल शासक के समय झारखंड पर मुगलों का अधिकार स्थापित हुआ ?  - जहांगीर के समय में

Q.44 जहांगीर के शासनकाल में (1616 ईस्वी में)  छोटानागपुर का राजा कौन था ?  - दुर्जनसाल 

Q.45 दुर्जन साल को गिरफ्तार करने के पश्चात उसे कहां के किले में कैद कर रखा गया था ? - ग्वालियर के किले में

Q.46 जहांगीर ने दुर्जनसाल को कौन-सी उपाधि प्रदान की थी ? - 'शाह' की उपाधि

Q.47 दोयसा के नवरत्नगढ़ राजप्रसाद का निर्माण किसने करवाया था ?  - दुर्जनसाल ने 

Q.48 औरंगजेब के शासनकाल में नागवंशी राजा कौन था ?  - रघुनाथ शाह 

Q.49 औरंगजेब के शासनकाल में चेरो राजा कौन था ?  - राजा मेदिनी राय 

Q.50 किस चेरो राजा को न्यासी राजा कहा गया है ?  - मेदिनी राय को 

Q.51 किसके शासनकाल को 'चेरो शासन के स्वर्ण युग' के रूप में जाना जाता है ? - मेदिनी राय के 

Q.52 राजमहल पर मराठों का अधिपत्य कब स्थापित हुआ ?  - 1742 ईस्वी में 

Q.53 1742 में बंगाल पर आक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ के रास्ते झारखंड में प्रविष्ट  होने वाला मराठा नेता कौन था ?  - भास्कर राव पंडित 

Q.54 ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा के दीवानी मुगल बादशाह ने कब सौंपी ?  - 12 अगस्त 1765 को 

Q.55 झारखंड में अंग्रेजों का आगमन सर्वप्रथम किस क्षेत्र में हुआ ?   - सिंहभूम 

Q.56 उधवा नाला कहां है ?  उधवा नाला में मीर कासिम के साथ किसका युद्ध हुआ ?  -राजमहल, अंग्रेजों का 

Q.57 पलामू पर अंग्रेजी अधिपत्य कब स्थापित हुआ ?  - 1771- 72 में

Q.58 अंग्रेजों के छोटानागपुर खास में प्रवेश के समय यहां का राजा कौन था ?  - दृपनाथ शाही

Q.59 रामगढ़ राज्य के संस्थापक कौन थे ? बाघदेव सिंह 

Q.60 रामगढ़, पलामू और छोटानागपुर खास को मिलाकर रामगढ़ नाम का एक नया जिला कब बना था ? - 1773 ईस्वी में

Q.61 किसने 1778 ईस्वी में झारखंड क्षेत्र के प्रशासन हेतु एक वृहद  योजना प्रस्तुत की ?  - रॉबट ब्राउन ने 

Q.62 सन 1779 ईस्वी में झारखंड में पहली बटालियन कहां स्थापित की गई ? तथा किसको इसका प्रथम  प्रशासक नियुक्त किया गया ?   - रामगढ़ में, चैपमेन को 

Q.63 झारखंड का कौन-सा क्षेत्र को 'हो' जनजाति की मातृभूमि  कहलाता है ?  - कोल्हान क्षेत्र 

Q.64 किस वर्ष कोल्हान क्षेत्र को एक नयी प्रशासकीय इकाई  बनाकर एक अंग्रेज़ अधिकारी के अधीन कर दिया गया ? - 1837 ईस्वी में 

Q.65 झारखंड का धाल  विद्रोह कब से कब तक चला ?  -1767-1777 ईस्वी में

Q.66 झारखंड का धाल  विद्रोह किसके नेतृव में शुरू हुआ था ? - जगन्ननाथ धाल

Q.67 हजारीबाग क्षेत्र में अंग्रेजी कंपनी को सर्वाधिक विरोध का सामना किस राज से करना पड़ा था ? - रामगढ़ 

Q.68 1771 ईस्वी में रामगढ़ का राजा कौन था ?  - मुकुंद सिंह 

Q.69 घासी सिंह किस पीर का नेता था ?  - गुमला  पीर के 

Q.70 नेपुर का किला अंग्रेजों ने किस को दान में दिया था ?  - जमादार रतन सिंह को 

Q.71 किसके नेतृत्व में 1789 का तमाड़ विद्रोह हुआ था ?   -विष्णु और मौजी मानकी 


Jharkhand Gk History Question Answer  झारखण्ड सामान्य ज्ञान हिंदी में – ‘Jharkhand Gk History Question Answer Class-2’ Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद। 

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive