All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Saturday, April 3, 2021

Jharkhand Ke Chetriya Rajvansh Gk Question Answer Class-33

Jharkhand Ke Chetriya Rajvansh Gk Question Answer Class-33



Q.01 रिसा मुंडा द्वारा स्थापित मुंडा राजवंश के प्रथम राजा थे ? - सुतिया पहान 

Q.02 सुतिया पहान का राज्य कितने परगनों में विभाजित था ? - 21 

Q.03 मुंडा राजवंश के अंतिम राजा थे ? - मदरा मुंडा 

Q.04 नागवंश की स्थापना किसने तथा कब की ? - फनी मुकुट राय, 64 ईस्वी 

Q.05 नागवंश का आदि पुरुष माना जाता है ? - फनी मुकुट राय

Q.06 प्रताप राय की राजधानी चुटिया किस नदी के किनारे स्थित है ? - स्वर्ण रेखा 

Q.07 बरवा  का युद्ध किसके बीच लड़ा गया ? - रक्सौल राजा तथा भीमकर्ण 

Q.08 नागवंश के प्रथम शासक, जिन्होंने राय की जगह कर्ण की उपाधि ली थी ? - भीम कर्ण 

Q.09 किस नागवंशी राजा के शासनकाल में घटवाल विद्रोह हुआ ? - प्रतापकर्ण 

Q.10 गुमला के कोराम्बे में विष्णु की मूर्ति किसने स्थापित की ? - छत्रकर्ण  

Q.11 जहांगीर के शासनकाल में दोइसा को राजधानी निर्मित करने वाले नागवंशी शासक थे ? - दुर्जन शाल 

Q.12 ऐनीशाह द्वारा जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किस वर्ष किया गया ? - 1691

Q.13 रतुगढ़ को नागवंश की राजधानी किस शासक ने बनाया ? - उदयनाथ शाहदेव 

Q.14 यदुनाथ शाह  की राजधानी थी ? - पालकोट

Q.15 किस चेरों राजा का शासनकाल स्वर्णयुग के नाम से जाना जाता है ? - मेदनी राय 

Q.16 किस राजा ने चेरो साम्राज्य का विस्तार हजारीबाग चौपारण तक किया? - सहबल राय 

Q.17 पुराना पलामू किला का निर्माण किस चेरों वंशी राजा ने किया था ? - प्रताप राय

Q.18 पलामू के किस शासक ने औरंगजेब के सेनापति दाऊद खां के डर से इस्लाम धर्म स्वीकार किया ? - चुनराय 

Q.19 धनबाद के मानवंश के इतिहास जानने का मुख्य स्रोत है ? - दूधपानी और गोविंदपुर शिलालेख

Q.20 झारखंड का कौन सा राजवंश सबर जनजाति पर अत्याचार करने के लिए प्रसिद्ध था ? - मानभूम वंश

Q.21 झारखंड के किस राजवंश को गोमुखी राजा कहा जाता था ? - पंचेत राज

Q.22 झारखंड के किस राजवंश का राजचिन्ह चँवर (कपिला गाय का पूछ) थी ? - पंचेत 

Q.23 आठवीं सदी में काशीनाथ सिंह द्वारा सिंहवंश की स्थापना किस स्थान पर की गई ? - सिंहभूम 

Q.24 सिंहवंश के किस शासक ने पोरहट को राजधानी केंद्र के रूप में विकसित किया ? - काशी राम सिंह 

Q.25 रामगढ़ में सिंह राजवंश की स्थापना 1368 में किसने की ? - बाघदेव सिंह 

Q.26 रामगढ़ के सिंहवंश के अंतिम राजधानी थी ? - पदमा 

Q.27 हंसराज देव द्वारा किस राजवंश की स्थापना की गई? - खड़गडीहा राजवंश 

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive