All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Wednesday, April 14, 2021

Jharkhand Kray Niti-2014 (झारखंड क्रय नीति 2014)

Jharkhand Kray Niti-2014

(झारखंड क्रय नीति, 2014)


➤प्रथम झारखंड क्रय नीति 2007-2012 तक लागू थी
। 

➤यह स्थानीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों  (MSES) को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई थी। 

➤झारखंड औद्योगिक नीति-2012 के पारा-18 में एक नई क्रय नीति का प्रावधान स्थानीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (MSEs) को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया था।  

➤इसी आलोक में एक नई नीति की घोषणा 2014 में की गई।  

➤झारखंड क्रय नीति, 2014 का प्रमुख उद्देश्य

1- सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करना तथा इसके लिए राज्य सरकारों द्वारा लघु उत्पादों  का क्रय करना।  

2- राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को प्रतिस्पर्धा बनाना।  

➤झारखंड के नीति के अंतर्गत मुख्य प्रावधान

1- राज्य सरकार की विभाग संस्थाएं या अनुदान प्रदान एजेंसियां राज्य के MSE उत्पाद को खरीदेंगे।

2- राजकीय विभाग एवं एजेंसी या ऐसी कंपनी जिसमें 50% सरकार की भागीदारी है अपने कुल क्रय का 20% राज्य के MSE Sector से 2 वर्ष तक खरीदारी करेगी।

3- सूक्ष्म एवं लघु उत्पादन इकाइयों में निर्धारित वार्षिक क्रय लक्ष्य में भी उपलब्ध 20% एस0 टी0 / एस0 सी0  के स्वामित्व वाली इकाइयों के लिए निर्धारित किया गया है।

4- क्रय के लिए वस्तु एवं सेवाओ की एक सूची भी निर्धारित है, जिसमें कृषि औजार, स्टील फर्नीचर, सोलर लाइट, हैंड पंप उपकरण, स्टेशनरी, पेंट -मोमबत्ती, जैसी 30 सूचियाँ शामिल है। 

5 -झारखंड के क्रय नीति का लाभ केवल उन कंपनियों को मिलेगा जो झारखंड के सीमा क्षेत्र में स्थित हो या जिनका कार्यालय झारखंड में हो इत्यादि।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive