Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-3
(झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)
1) अल्पकालीन कृषि ऋण राहत योजना (2020-21)
➤इस योजना के तहत किसानों को 50000 हज़ार तक का ऋण माफ किया जायेगा।
➤इस योजना हेतु बजट 2020-21 में 2000 हज़ार करोड़ का प्रावधान किया गया है।
2) अटल ग्रामोत्थान योजना (2019-20)
➤इसका प्रारंभ 2019-20 वित्तीय वर्ष में किया गया।
➤इस योजना के तहत राज्य के गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करना है।
3)मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना
➤इसका आरंभ 10 अगस्त 2019 को रांची से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा किया गया।
➤इस योजना का उद्देश्य झारखंड के कृषि संकट को खत्म करना, किसानों को संकट से उबारना, कृषि उत्पाद में वृद्धि करना, किसानों को कृषि कार्य हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
➤अर्थात जीरो से 1 एकड़ भूमि वाले किसानों को न्यूनतम सहायता राशि ₹5000 दी जाएगी जबकि 5 एकड़ भूमि वाले किसानों को अधिकतम ₹25000 दिए जाएंगे।
➤यह राशि केंद्र सरकार के किसान निधि सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली 6000 वार्षिक आर्थिक सहायता के अतिरिक्त होगी।
➤सहायता राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) स्कीम के तहत किसानों के खाते बैंक के खाते में सीधे तौर पर भेजी जाएगी।
➤इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होना चाहिए
4) मुफ्त स्मार्ट फोन (2018)
➤झारखंड सरकार ने 28 लाख किसानों को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना 2018 में आरंभ की, इस योजना का उद्देश्य किसानो को ऑनलाइन क़ृषि बाजार से जोड़ना है
➤इस योजना के द्वारा किसानों को (इ-नाम) e-NAM पोर्टल से जोड़ कर वे अपने उत्पाद का ऑनलाइन मूल्य जान सके और विक्रय कर सके।
5) ब्याज मुक्त फार्म ऋण (2018)
➤इस योजना के तहत किसानों के कृषि ऋण पर लगने वाले ब्याज को 1 वर्ष तक सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
➤इस योजना का मुख्य उद्देश्य जीरो (0) प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराना है।
➤किसानों को 1 वर्ष के भीतर ऋण चुकाना आवश्यक को होगा।
6) सौभाग्य योजना (2017)
➤इस योजना का आरंभ 31 दिसम्बर 2017 में किया गया।
➤इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी गावों को बिजली उपलब्ध कराना है।
7) आर्या योजना (2017)
➤इसका आरंभ 2017 में किया गया।
➤इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कृषि क्षेत्र में आकर्षित करना है।
➤इस योजना के तहत आत्मा (ATMA- एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनजेमेंट एंड ट्रेनिंग एजेंसी) जैसी संस्था के जरिए प्रत्येक गांव के दो युवक को चयनित कर उन्नत कृषि कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
8) तिलका मांझी ग्रामीण पंप (2015-16)
➤इसका आरंभ 2 जुलाई 2016 को किया गया।
➤इसका उद्देश्य ग्रामीण किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है, योजना के अन्तर्गत हर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर कृषि प्रधान 50 गांवों में कृषकों को कृषि पंप के संचालन हेतु मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
➤इसके तहत तीन लाख किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली उपलब्ध कराया जाएगा।
9) मुख्यमंत्री शहीद ग्राम विकास (2017)
➤इस योजना का आरंभ 18 दिसंबर 2017 को झारखंड के खूंटी जिले में स्थित बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु से अमित शाह के द्वारा किया गया।
➤इस योजना के तहत कुल 30 गांवों का चयन किया गया, जिसमें सिद्धू -कान्हू, नीलांबर-पीताम्बर, तिलका मांझी, आदि स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों को शामिल किया गया।
10) झारखण्ड रिवराइन फिश फार्मिंग (2017)
➤इस योजना का आरंभ 2017 में किया गया।
➤इसका उद्देश्य मत्स्य पालन को प्रोत्साहित कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
11) खुदिया बियर (2016)
➤इस योजना का आरंभ 18 दिसंबर 2016 में किया गया।
➤इस योजना का मुख्य उद्देश्य भूमि की सिंचाई करना है।
➤इस योजना के तहत 27 गावों की 42,000 हेक्टैयर भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
➤चास प्रखंड के गवई बराज और धनबाद के गोविंदपुर में 272 करोड़ की लागत से इस योजना की शुरुआत की गयी है।
12) मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति
➤इस योजना का उद्देश्य जनजाति बहुल गांवों का समग्र विकास करना है।
13) ग्राम विकास योजना
➤इस योजना के तहत 500 गांवों का विकास करना है।
➤इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।
➤साथ ही युवाओं को रोजगार हेतु ₹2,00,000 लाख रूपये उपलब्ध कराया जाएगा।
14) मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम (2015)
➤इस योजना का आरंभ 2015 में किया गया।
➤इस योजना का उद्देश्य गांवों का सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास करना है।
15) डेयरी पशु विकास कार्यक्रम (2005)
➤इस योजना का आरंभ 2005 में किया गया।
➤इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं के नस्ल में सुधार कर दूध उत्पादन बढ़ाना है।
➤इस योजना के लिए भारत एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज फाउंडेशन(BIAF) को अभिकर्ता नियुक्त किया गया है।
16) टेक्निकल इनपुट कार्यक्रम (2002)
➤इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया।
➤इस योजना का उद्देश्य किसानों तथा पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन से संबंधित आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है।
17) गोकुल ग्राम विकास योजना (2002)
➤इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया।
➤इस योजना का उद्देश्य सभी गांवों का चौतरफा विकास करना है।
18) मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना (2001)
➤इस योजना का आरंभ 2001में किया गया।
➤इस योजना का उद्देश्य प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों में पुल-पुलियाँ का निर्माण कर आवागमन को सुगमता प्रदान करना।
0 comments:
Post a Comment