All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Wednesday, March 3, 2021

Jharkhand Gk Question Answer Class-24

Jharkhand Gk Question Answer Class-24


💥 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 
लांस नायक अल्बर्ट एक्का की मृत्यु किस युद्ध लड़ते समय हुई थी ? - भारत-पाक युद्ध 1971 

Q.02 व्यंग्य चित्रकार मोनि का वास्तविक नाम क्या है ? - तपव्रत  चक्रवर्ती 

Q.03  पदमश्री से सम्मानित केदारनाथ साहू का संबंध किस नृत्य से है ? - छऊ 

Q.04 विश्व युवा शतरंज प्रतियोगिता जीतने वाला झारखण्ड का पहला खिलाड़ी कौन है ? - दीपसेन गुप्ता 

Q.05 झारखंड निवासी ललित मोहन राय का नाम किस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है ? -चित्रकारी में 

Q.06 जुबली पार्क किस शहर में स्थित है ? - जमशेदपुर में 

Q.07 फॉसिल पार्क की स्थापना कहां की गई है ? - राजमहल में 

Q.08 बरसो पानी गुफा कहां स्थित है ? - बड़कागॉव (हज़ारीबाग में)

Q.09 हिजला मेला कहां आयोजित किया जाता है ? - दुमका जिला में, हिजला पहाड़ी के समीप 

Q.10 हिजला मेला किस नदी के तट पर लगता है ? - मयूराक्षी नदी 

Q.11  कौन सा मेला हजारीबाग जिले के निकट हर्ली और सिलावा में हर वर्ष माघ महीने में आयोजित होता है ? - जात्रा 

Q.12 हिजला मेला का प्रारंभ कराने का श्रेय किसे है ? - कास्टेेयर्स  1890 

Q.13 रथ मेला मेला कहां लगता है ? - रांची में 

Q.14 उर्स मेला कहाँ लगता है ? - गुमला में 

Q.15 रामतीर्थ मेला तथा गौशाला मेला कहां आयोजित किए जाते हैं ? - चाईबासा 

Q.16 रामरेखा मेला तथा गांधी मेला कहां आयोजित किए जाते हैं ? - सिमडेगा में 

Q.17 श्रावणी तथा महाशिवरात्रि मेला कहां आयोजित किए जाते हैं ? - देवघर 

Q.18 विश्रामपुर किला कहां स्थित है ? - - विश्रामपुर (पलामू) में

Q.19 शाहपुर चांदनी किला कहां स्थित है ? - मेदिनीनगर (पलामू में)

Q.20 रोहिलो का किला कहां स्थित है ? - जपला (पलामू )

Q.21 नारायणपुर का किला कहां स्थित है? - लातेहार में

Q.22 पलामू के किले का निर्माण किसने कराया था ?  - मेदिनी राय 

Q.23 पलामू किला कहां स्थित है ? - लातेहार में 

Q.24 बादाम किला कहां स्थित है ? हजारीबाग में 

Q.25 पालकोट राजमहल कहाँ स्थित है ? - गुमला में 

Q.26 बिरसा, जयपाल सिंह ,मेकन और एस्ट्रो-टर्फ स्टेडियम कहां स्थित है ? - रांची 

Q.27 अलबर्ट एक्का स्टेडियम कहाँ स्थित है ? - गुमला 

Q.28 कीनन स्टेडियम कहाँ स्थित है ? - जमशेदपुर में 

Q.29 मोहन आहूजा स्टेडियम कहाँ स्थित है ? - जमशेदपुर में

Q.30 जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स कहां स्थित है ? - जमशेदपुर में

Q.31 डिगवाडीह स्टेडियम कहां स्थित है ? - धनबाद में 

Q.32 हजारीबाग स्टेडियम कहां स्थित है ? - हजारीबाग में 

Q.33 इंडोर स्टेडियम कहां स्थित है ?दुमका में

Q.34 मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम कहां है ? - बोकारो में 

Q.35 रांची स्थित हवाई अड्डा का क्या नाम है ? - बिरसा मुंडा हवाई अड्डा

Q.36 जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान कहां स्थित है ? - बोकारो 

Q.37 इंडियन स्कूल ऑफ माइंस कहां पर स्थित है ? - धनबाद में 

Q.38 छोटानागपुर के हल्दीघाटी के नाम को कौन सा स्थान जाना जाता है ? - कोराम्बे

Q.39 सैनिक स्कूल तिलैया की स्थापना कब और किसने की थी ? - 16 सितंबर 1963 में ,ले.कर्नल एलइजी स्मिथ

Q.40 झारखंड राज्य में 'मुख्यमंत्री कन्यादान योजना' किस वर्ष प्रारंभ हुआ ? - 2004 

Q.41 विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी कहां के रहने वाले हैं ? - रांची झारखण्ड 

Q.42 मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के किस शहर में हुआ था ? - जमशेदपुर में 

Q.43 मिस इंडिया रह चुकी तनुश्री दत्ता कहां की रहने वाली थी ? - जमशेदपुर 

Q.44 झारखंड विजन 2010 में कितने सूत्र है ? - 27 

Q.45 झारखंड राज्य में कहां 'साइन्स सिटी' की स्थापना की जा रही है ? - रांची 

Q.46 राज्य झारखंड की कुल आबादी का कितना प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं ? - लगभग 46% 

Q.47 34वाँ राष्टीय खेल कहां आयोजित किये गये ? - झारखंड में 

Q.48 34वाँ राष्टीय खेल  का शुभंकर क्या था ? - छवा

Q.49 झारखंड के सिल्वानुस डुग-डुंग को किस खेल के पूर्व खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है ? - हॉकी 

Q.50 झारखंड के निवासी दीप सेनगुप्ता ने विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप (पुरुष) को कब जीता ? - 2000 में

Q.51 झारखंड सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में कितना प्रतिशत आरक्षण देती है ? -2 प्रतिशत

Q.52 झारखंड के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री बनने का श्रेय किसे प्राप्त है ? - मधु कोड़ा को 

Q.53 झारखंड के नवीनतम जिले कौन सा है ? - खूंटी और रामगढ़ 

Q.54 झारखंड में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है ? - तीन बार 

Q.55 झारखंड में सेंट्रल जेल की संख्या कितनी है ? - 5

Q.56 विवेकानंद की सबसे ऊंची तांबे की मूर्ति 30 फीट झारखंड में कहां स्थापित किया गया है ? - बड़ा तालाब राँची 

Q.57 झारखंड के कौन से जिले में भारत का तिरंगा फहराने हेतु 293 फुट ऊंचा उच्चतम फ्लैग पोल है ? -रांची 

Q.58 वर्ष 2010 में सांस्कृतिक  क्षेत्र में योगदान के लिए किसे पद्मश्री से नवाजा गया था ? - रामदयाल मुंडा

Q.59 वर्ष 2011 में छाऊ नृत्य के लिए किसे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ? - मकर ध्वज दरोधा 

Q.60 झारखंड से वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार किसे प्रदान किया गया ? - दीपिका कुमारी ,सिमोन उरांव 

Share:

Jharkhand Gk Question Answer Class-23

Jharkhand Gk Question Answer Class-23


Q.01 झारखंड राज्य का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ? - 15 नवंबर 

Q.02 झारखंड राज्य की राजकीय भाषा कौन-सी है ? - हिंदी 

Q.03 झारखंड राज्य का राजकीय वृक्ष कौन-सा है ? - साल 

Q.04 झारखंड राज्य का राजकीय पशु कौन-सा है ? - हाथी 

Q.05 झारखंड राज्य का राजकीय पक्षी कौन-सा है ? - कोयल 

Q.06 झारखंड राज्य की राजधानी कहां है ? - रांची 

Q.07 झारखंड राज्य की औद्योगिक राजधानी किसे कहा जाता है ? - जमशेदपुर 

Q.08 झारखंड राज्य की उपराजधानी कहां है ? - दुमका 

Q.09 झारखंड राज्य का उच्च न्यायालय कहां है ? - रांची 

Q.10 देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था ? - राजा पूरणमल 

Q.11 जगन्नाथ मंदिर के निर्माता कौन थे  ? - नागवंशी राजा एनी शाह 


Q.13 मां भद्रकाली मंदिर कहां स्थित है ? - इटखोरी (चतरा) में 

Q.14 बासुकिनाथ धाम किस जिला में है ? - दुमका 

Q.15 पारसनाथ मंदिर किस जिला में है ? गिरिडीह 

Q.16 छिन्नमस्तिका मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है ? - दामोदर -भैरवी 

Q.17 रजरप्पा किस नदी के संगम पर स्थित है ? - दामोदर एवं भेड़ा 

Q.18 जगन्नाथ, देवड़ी और पहाड़ी मंदिर किस जिला में है ? - रांची में 

Q.19 भद्रकाली और काेलेश्वरी  देवी का मंदिर किस जिला में है ? - चतरा 

Q.20 झारखंड धाम मंदिर किस जिला में है ? - गिरिडीह 

Q.21 मैगनेलिया पॉइंट कहां स्थित है ? - नेतरहाट 

Q.22 'छोटा नागपुर की रानी' तथा 'पहाड़ियों की मल्लिका' के नाम से कौन जाना जाता है ? - नेतरहाट  

Q.23 सात-सौ पहाड़ियों का क्षेत्र के नाम से कौन जाना जाता है ? - सारंडा  

Q.24 भारत का पीटसबर्ग नाम से कौन जाना जाता है ? - जमशेदपुर  

Q.25 शहीदों के नगर के नाम से कौन जाना जाता है ? - रांची  

Q.26 झारखंड की शिमला के नाम से कौन जाना जाता है ? - रांची 

Q.27 मंदिरों के गांव के नाम से कौन जाना जाता है ? - मलूटी 

Q.28 पंडों-पुजारियों की नगरी के नाम से कौन जाना जाता है ? - बासुकीनाथ 

Q.29 भगवान बिरसा के नाम से कौन जाना जाता है ? - बिरसा मुंडा 

Q.30 धरती आबा के नाम से कौन जाने जाते हैं  ? - बिरसा मुंडा 

Q.31 मरांग गोमके के नाम से कौन जाने जाते हैं ? जयपाल सिंह

Q.32 छोटानागपुर केसरी के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - बाबू राम नारायण सिंह 

Q.33 'स्वराज लुट गया' किसकी कृति है ? - बाबू राम नारायण सिंह 

Q.34 दिसोम गुरू एवं गुरु जी के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - शिबू सोरेन 

Q.35 चाचा के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - बसंत कुमार तिर्की 

Q.36 प्रिंस ऑफ छोटानागपुर स्टेज के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - मुकुंद नायक

Q.37  माही के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - महेंद्र सिंह धोनी  

Q.38 बड़ी दीदी के नाम से कौन जानी जाती हैं ? - सरोजा अय्यर 

Q.39 सिस्टर निर्मला के नाम से कौन जानी  जाती हैं ? - कुसुम जोशी 

Q.40 मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी सिस्टर निर्मला का जन्म कहां हुआ था ? - रांची में 

Q.41 झारखंड का एकमात्र योद्धा कौन है, जिन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया ? - अल्बर्ट एक्का 

Q.42 झारखंड की "आयरन लेडी" किसे माना जाता है ? - दयामणि बरला  

Q.43 अल्बर्ट एक्का को मरणोपरांत किस गैलेंटरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ? - परमवीर चक्र 

Q.43 नेतरहाट आवासीय विद्यालय किस जिले में अवस्थित है ? - लातेहार 

Q.44 इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय कहाँ पर अवस्थित है  ? - हजारीबाग

Q.45 मानसिक चिकित्सालय कहां पर अवस्थित है ? - रांची 

Q.46 सेन्ट्रल लाह  इंस्टिट्यूट किस जिले में अवस्थित है ? - रांची में 

Q.47 बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कहां पर अवस्थित है ? - रांची में  

Q.48 झारखंड राज्य के केंद्रीय खनन अनुसंधान केंद्र कहां पर अवस्थित है ? धनबाद 

Q.49 बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कहाँ पर अवस्थित है ? - सिंदरी 

Q.50 संत कोलंबा महाविद्यालय की स्थापना किस मिशन ने की थी ? - डब्लिन यूनिवर्सिटी 

Q.51 झारखंड का प्रथम महाविद्यालय कौन सा है ? - संत कोलंबा महाविद्यालय 

Q.52 झारखंड के विद्यालयों में किस पैटर्न पर शिक्षा प्रदान की जा रही है ? - सी.बी.एस.आई.पर 

Q.53 रांची विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई ? - 1960 ईस्वी में 

Q.54 रांची संग्रहालय की स्थापना कब हुई ? - 1972 ईस्वी में

Q.55 झारखण्ड में चावल अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है ? - हजारीबाग में 

Q.56 बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी का नया नाम क्या है ? - बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 

Q.57 जोबा मुर्मू द्वारा लिखित "ओनल बाहा" नामक पुस्तक किस प्रकार का संग्रह है ? - लघु कहानी संग्रह

Q.58 घरबंदु पत्रिका कब शुरू हुई थी ? - 1880 में 
Share:

Tuesday, March 2, 2021

Jharkhand Ki Vivah Padditi Aur Prakar (झारखंड की विवाह पद्धति और प्रकार)

झारखंड की विवाह पद्धति और प्रकार

(Jharkhand Ki Vivah Padditi Aur Prakar)



➤झारखंड की जनजातियां प्रया: अपने-अपने जातीय सीमाओं के अंदर ही विवाह करती हैं

समान गोत्र में विवाह करना वर्जित है, एवं यौन संबंधों पर सख्त पाबंदी है। 

जनजातीय परिवार प्राय: एक विवाही होता है, लेकिन विशेष स्थिति में दूसरी, तीसरी पत्नी रखने की मान्यता है

यहां की जनजातियों में विधवा विवाह मान्य है तथा तलाक का प्रचलन सभी में है

तलाक देने का अधिकार पति और पत्नी दोनों को होता है


तलाक के बाद औरत और मर्द दोनों अपनी इच्छा अनुसार शादी करने को स्वतंत्र होते हैं ऐसे विवाह को सगाई कहा जाता है  

झारखंड की जनजातियों में क्रय-विवाह, हठ -विवाह, सेवा-विवाह, विनिमय-विवाह, हरण-विवाह, पलायन-विवाह, राजी-खुशी, प्रेम विवाह, ढुकु विवाह जैसे कई तरीके प्रचलित है

जनजातीय विवाह प्रथाओं में दुडकी दिपिल बापला जैसे प्रथा भी प्रचलित है इसमें वर पक्ष कन्या को अपने घर बुलाकर शादी करता है

जनजातियों में प्रचलित प्रमुख विवाह 

विवाह                   जनजाति 
क्रय विवाह             संथाल, मुण्डा,हो ,उरांव,खड़िया ,बिरहोर 

सेवा विवाह            उरांव,मुण्डा,संथाल,बिरहोर 

विनिमय विवाह      प्रया: झारखण्ड के सभी जनजातियों में 

हठ विवाह              हो, बिरहोर 

विधवा विवाह         मुंडा, उरांव, संथाल  

हरण विवाह           उरांव,मुण्डा, हो, खड़िया, बिरहोर, सौरिया पहाड़िया  

(1) क्रय-विवाह  

क्रय विवाह: -  इसमें वधु को पाने के लिए वधू के माता-पिता या रिश्तेदारों को कुछ धन देना पड़ता है 

यह विवाह मुख्यतः मुंडा ,संथाल, हो,उरांव और खड़िया आदि जनजातियों में प्रचलित है 

➤संथालों  में क्रय विवाह को सादाई बापला कहा जाता है 

मुंडा जनजाति में क्रय विवाह में दिए जाने वाले कन्या-शुल्क  को कुरी गोनोंग कहा जाता है 

हो जनजाति क्रय विवाह को ही आंदि कहा जाता है 

खगड़िया जनजाति में इस विवाह को असली विवाह कहते है

बिरहोर जनजाति में इसे सदर बापला कहते है 

(2) सेवा-विवाह 

सेवा विवाह इसमें कन्या शुल्क न दे पाने की स्थिति में वर अपने होने वाले सास-ससुर की सेवा करता है, और बदले में उनकी बेटी से शादी का अधिकार पाता है

यह मुख्य रूप से उरांव ,संथाल और मुंडा जनजातियों में प्रचलित है

इस सेवा को संताली घरदी जावांय बापला कहते हैं 


(3) विनिमय-विवाह 

यह विवाह गुल्टा (गोलट) विवाह है  इस विवाह में एक भाई अपनी बहन की विवाह दूसरे परिवार के जिस लड़के से करता है, उसकी बहन से उसे खुद ही विवाह करना होता है इसे अदला-बदली विवाह भी कहते है 

➤यह झारखंड की प्रया: सभी जनजातियों में प्रचलित है

बिरहोर जनजाति में इस विवाह को गोलहट बापला कहते है 

➤संथाली जनजाति  के लोग इस विवाह को गोलाइटी बापला कहते है 

(4) हठ-विवाह 

➤इस विवाह में लड़की अपने प्रेमी के घर जबरन आकर रहने लगती है  

इस विवाह का प्रचलन हो और बिरहोर जनजातियों में अधिक है 

हो जनजाति में इस विवाह को अनादर विवाह कहा जाता है

बिरहोर जनजाति में इसे बोलो बापला कहा जाता है 

(5) हरण-विवाह 

इस विवाह में लड़की का अपहरण कर शादी की जाती है 

यह विवाह उरांव, मुंडा, हो ,खड़िया और बिरहोर जनजातियों में ज्यादा प्रचलित है 

➤सौरिया पहाड़िया में ज्यादातर हरण-विवाह होते हैं

(6) सह-पलायन विवाह

इस विवाह में युवक-युवती माता-पिता की अनुमति के बिना भागकर विवाह कर लेते हैं 

मुंडा, खड़िया, बिरहोर जनजातियों में इसका प्रचलन ज्यादा है 

(7) विधवा-विवाह 

मुंडा , उरांव ,संथाल जनजातियों में इस विवाह का प्रचलन ज्यादा है
Share:

Monday, March 1, 2021

Jharkhand Ki Kala Sanskriti Gk Question Answer Class-22

Jharkhand Ki Kala Sanskriti Gk Question Answer Class-22


Q.01 टांगीनाथ किस संप्रदाय का केंद्र था ? - पाशुपत संप्रदाय 

Q.02 सोहराय त्योहार दीपावली के दूसरे दिन झारखंड में किसके महिमा में मनाई जाती है ? - जानवर धन

Q.03 संथालों में विवाह का सबसे सामान्य रूप कौन-सा है ? - बापला 

Q.04 झारखंड के सदन का मुख्य व्यवसाय क्या है ? - खेती 

Q.05 कौन-सा भाषा झारखंड के आदिवासी समुदाय से विलुप्त हो रहा है ? - असुरी 

Q.06 झारखंड के किस जनजाति को समूह द्वारा लिखने के लिए 'ओलचिकी' लिपि का प्रयोग किया जाता है - संथाल 

Q.07 कौन सा भाषा झारखण्ड के आदिवासी समुदाय से विलुप्त हो रहा है ? - असुरी 

Q.08 झारखण्ड की किस जनजाति को 'सरल कारीगर' के रूप में वर्गीकृत किया जाता है ? - महली 

Q.09 झारखंड में  ठेकुआ किस रूप में जाना जाता है ? - मिठाई 

Q.10 किसी संथाली नाटककार को उनके उपन्यास 'राही रावण काना' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया ? - मोगला सोरेन 

Q.11 द्रविड़ परिवार से संबंधित भाषाओं का समूह है ? - उरांव और खड़िया 

Q.12 चित्रकला की कला 'जादो -पाटिया' किसकी विशेषता है ? - संथाल 

Q.13 1979 में महाश्वेता देवी द्वारा रचित साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत ऐतिहासिक उपन्यास 'अरण्येर अधिकार' (जंगल का अधिकार) किसके जीवन पर आधारित है ? - बिरसा मुंडा 

Q.14 संथाल जनजाति के लोग किसमें कुशल होते हैं ? - बुनाई 

Q.15 ''झारखंड : कॉसलऑवर और ग्रेव्स'' (झारखंड : कब्रों पर महल) के लेखक कौन है ? - विक्टर दास 

Q.16 ओंदी गीत कब गाया जाता है ? - विवाह के समय 

Q.17 झारखंड में 'वंदना' त्यौहार कब मनाया जाता है ? - कार्तिक अमावस्या  के समय 

Q.18 किस जनजाति को झारखंड सरकार द्वारा शिकारी-संग्रहकर्त्ता प्रकार माना जाता है ? - कोरवा

Q.19 झारखंड के पुरुषों की सबसे सामान्य पोषक को क्या कहा जाता है, जो कपड़े का एक टुकड़ा होता है?  - भागवान 

Q.20 झारखंड की जेल में चेतन महाजन द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या था ?  - द बैड वॉइस ऑफ बोकारो जेल 

Q.21 कौन-सा त्योहार झारखंड के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक मानी जाती है ,और वर्ष में दो बार अर्थात मार्च और नवंबर में मनाई जाती है ? - छठ

Q.22 किसे झारखंड की एक उपेक्षित जनजाति के रूप में माना जा सकता है ? - बैगा 

Q.23 झारखंड में वह कौन-सा त्यौहार है जो पूर्ण रूप से भाइयों और बहनों की प्रेम और लगाव के प्रति समर्पण के लिए मनाया जाता है ? - करमा 

Q.24 मुंडा भाषा कौन सा समूह से संबंधित है ? - ऑस्ट्रो-एशियाटिक 

Q.25 कौन-सा लोकगीत झारखंड में सुबह गाया जाता है ? - प्रातकाली 

Q.26 झारखंड सहित भारत के उत्तरी राज्यों में छठ पूजा के दौरान किस भगवान की पूजा की जाती है ? - सूर्य 

Q.27 कौन-सा धातु शिल्प और मल्हार और तंत्री जनजातियों द्वारा किया जाता है ? - डोकरा 

Q.28 किस कला रूप में पशुओं, वन्य तथा पालतू जानवरों और वनस्पति की तस्वीर बनाई जाती हैं ? - गूँज 

Q.29 कौन-से नृत्य में साल और महुआ फूलों का समरोहपूर्वक प्रयोग किया जाता है ? - बाहा 

Q.30 बसंत के मौसम के दौरान और साल के पेड़ की शाखाओं पर नए फूल आने पर कौन सा त्यौहार मनाया जाता है ? - सरहुल 

Q.31 झारखंड का कौन सा जनजाति समूह है,  जो बसे हुए किसानों के संबंधित है ? - संथाल 

Q.32 अस्त होते सूर्य को प्रसन्न करने के लिए झारखण्ड में कौन सा त्योहार मनाया जाता है ? - छठ 

Q.34 रांची में जगरन्नाथपुर मंदिर का निर्माण किसने कराया था ? - ठाकुर ऐनी नाथ शाहदेव 

Q.35 सामाजिक मानदंडों द्वारा स्वयं अपने अपेक्षित समूह में विवाह करना किस नाम से जाना जाता है ? -  सगोत्र विवाह 

Q.36 झारखंड में आदिवासी किस पौराणिक पात्र की पूजा करने पर शांति हेतु आग्रह रखते हैं ? -बली चक्रवर्ती 

Q.37 झारखंड में कौन-सा नृत्य आमतौर पर फसल के मौसम में किया जाता है ? - झूमर 

Q.38 छऊ नृत्य की उपशैली कहाँ-कहाँ है ? - मयूरभंज, सरायकेला व पुरुलिया 

Q.39 दोहरी क्या है ? - एक आदिवासी गीत

Q.40 कला इतिहासकार भारत में सबसे पुरानी गुफा चित्रकारी  'स्क्रॉल चित्रकारी' को झारखंड की किस जनजाति का लिखा मानते हैं ? - शाबर्स 

Q.41 किस जनजाति का संकेंद्रण पलामू में है ? - चेरो 

Q.42 कौन-सी जनजाति सत्य के लिए तथा सत्य हेतु सभी कुछ बलिदान करने के लिए प्रसिद्ध है ? - खरवार 

Q.43 झारखंड का 'धोक्रा'  किस शिल्प कला से संबंधित है ? - धातु 

Q.44 झारखंड में कौन-से त्यौहार में लड़कियां रंगीन कागज से लकड़ी/बांस के एक फ्रेम को सजाती है और आस-पास की पहाड़ी नदी को भेंट कर देती है ? - टुसू परब 

Q.45 बसंत पंचमी का त्यौहार किस मौसम के आगमन का अग्रदुत है ? - बसंत 

Q.46 पुस्तक 'मरंग घोड़ा नीलकंठ हुआ' के लेखक कौन है ? - महुआ माँझी 

Q.47 'मुंडारी लोक कथाएँ' पुस्तक किसने लिखी है ? - जगदीश त्रिगुणायत 

Q.48 झारखंड की प्रसिद्ध छठ पूजा किस देवता की अराधना करने के लिए की जाती है ? - सूर्य 

Q.49 नटुआ नृत्य किस प्रकार का नृत्य है ? - पुरुष नृत्य 

Q.50 हिन्दू कैलेंडर अनुसार सरहुल कब मनाया जाता है ? - चैत्र 

Q.51 झारखंड में सरहुल को किस रूप में मनाया जाता है ? - एक उत्सव  

Q.52 कौन-से त्योहारों के दौरान,जनजाति महिलाएं पुरे दिन पुरुष के कपड़े पहन कर पशुओं का शिकार करती है ? - मुक्का सेन्द्रा  

Share:

Jharkhand Ki Kala Sanskriti Gk Question Answer Class-21

Jharkhand Ki Kala Sanskriti Gk Question Answer Class-21


Q.01 झारखंड में सबसे बड़ी जनजाति है ? - संथाल 

Q.02 झारखंड राज्य में निवास करने वाली जनजातियों में सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है ?- संथाल

Q.03 झारखंड राज्य में निवास करने वाली जनजातियों में दूसरी सर्वाधिक जनसंख्या किस जाति की है ?  -उरांव 

Q.04 झारखंड राज्य में निवास करने वाली जनजातियों में तीसरी सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है ?  - मुंडा 

Q.05 संथाल जनजाति का संबंध है ?  - प्रोटो-आस्ट्रोलॉयड 

Q.06 झारखंड की अधिकतर जनजातियां किस प्रजाति की है ? - प्रोटो-आस्ट्रोलॉयड

Q.07 कौन सी जनजाति झारखंड के अलावा और कहीं नहीं पाई जाती है ? - मुंडा 

Q.08 संथाल जनजाति से संबंधित 'किरिंग बापला' क्या है ? - विवाह का एक प्रकार 

Q.09 निषिद्ध यौन -संबंधों का दोषी पाए जाने पर संथाल समाज में कौन सी सजा का प्रावधान है ? - बिटलाहा 


Q.11 संथालों में गांव के प्रधान को क्या कहते हैं ? - मांझी 

Q.12 उरांव जनजाति की भाषा क्या है ? - कुड़ुख 

Q.13 उरांव जनजाति में युवागृह  को किस नाम से जाना जाता है ? - धुमकुरिया 

Q.14 'धुमकुरिया' किस जनजाति की समाजिक संस्था है ?  - उरांव 

Q.15 मुंडा जनजाति में स्त्री द्वारा तलाक दिए जाने पर वधू मूल्य के रूप में उसे लौटना पड़ता है ? -गोनोग टाका 

Q.16 मुंडा जनजाति की परंपरा और विकास क्रम पर प्रकाश डालने वाले लोग कथा कौन सा है ? -सोसो बोंगा 

Q.17 एक स्थान जहां मुंडा जनजाति के पूर्वजों की हड्डियां दबी होती है ,क्या कहलाता है ? - सासन 

Q.18 हो जनजाति की पारंपारिक जातीय शासन प्रणाली है ? - मुंडा-मानकी प्रशासन 

Q.19 किस जनजाति में युवागृह जैसी संस्थान नहीं पाई जाती है ? - खरवार 

Q.20 'अलोलदाय' विवाह किस जनजाति में प्रचिलत  है ? - खड़िया 

Q.21 किस जनजाति में गोत्र प्रथा नहीं पाया जाता है ? - परहिया 

Q.22 'घुमंतू' जीवन जीने वाले बिरहोरों  को किस नाम से जाना जाता है ? - उथलू  व  भूलियास - 

Q.23 'बिरहोरका शाब्दिक अर्थ क्या है ? - जंगल का आदमी 

Q.24 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति द्वारा जनजातियों को अधिसूचित किया जाता है ? -  अनुच्छेद, -342

Q.25 किस जनजाति समाज में विवाह पूर्व सगाई की रस्म प्रचलित है ? - बंजारा 

Q.26 किस जनजाति में वरमाला की प्रथा प्रचलित है ? - खोंड 

Q.27 छिन्नमस्तिका मंदिर कहां स्थित है ? - रजरप्पा 

Q.28 देवघर में शिव मंदिर का निर्माण किसने कराया था ? - पूरणमल ने 

Q.29 झारखंड के किस मंदिर को 'पत्थर पर लिखी किताब' की संज्ञा दी जाती है ? - सूर्य मंदिर, रांची 

Q.30 डोमकच क्या है ? - लोकनृत्य  

Q.31 झारखंड में पाइका क्या है ? - नृत्य 

Q.32 सुरेंद्र नारायण सिंह का संबंध है ? - छऊ नृत्य से 

Q.33 झारखंड के किस नृत्य-शैली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि मिली ?छऊ नृत्य

 Q.34 सोहराय नामक पर्व कब मनाया जाता है ? - कार्तिक अमावस्या को 

 Q.35 सोहराय किस जनजाति का सबसे बड़ा पर्व है ? - संथाल जनजाति का 

 Q.36 कौन सा पर्व 12 वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है ? - देशाउली 

 Q.37 हिंदू भाद्रपद में जनजातियों की कौन-सी पूजा होती है ? - करमा 

 Q.38 कौन सा त्यौहार असुर जनजाति द्वारा लोहा गलाने के उद्योग की उन्नति हेतु मनाया जाता है ? - कुटसी 

Q.39 हिजला मेला का आयोजन किस नदी के किनारे किया जाता है ? - मयूराक्षी नदी 

Q.40 हिजला मेला किस शहर में होता है ? - दुमका 

Q.41 जादोपटिया का संबंध किससे है ? - चित्रकारी से 


Q.43 संथाली भाषा की लिपि क्या है ? - ओलचिकी 

Q.44 'ओलचिकी लिपि' का आविष्कार किसने किया ? - रघुनाथ मुर्मू ने 

Q.45 किसे 'संथाली साहित्य का भारतेंदु' के नाम से जाना जाता है ? - डोमन साहू समीर 

Q.46 संथाली भाषा को किस संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया ? - 92वाँ  संविधान संशोधन 

Q.47 नागपुरी भाषा से सम्बंधित प्रमुख रचना  'नागवंशवली' की रचना किसने की ? - बेनीराम महंथा 

Q.48 झारखंड में सबसे अधिक बोली जाने वाली जनजातीय भाषा कौन -सा है ? - संथाली 

Q.49 शासक पूरणमल के द्वारा किस मंदिर का निर्माण करवाया गया ? - देवघर का शिव मंदिर

Q.50 'आंजन धाम' झारखंड के किस जिले में है ? - गुमला 

Q.51 खोरठा संकलनों का प्रकाशन 'मेघदूत' नाम से किस रचनाकार ने किया ? - श्रीनिवास पानुरी 

Q.52 मुंडा परंपरा का 'रिज़गढ़' किस स्थल से संबंधित है ? - राजगीर 

Q.53 'अंडी' और 'ओपोरतिपि' नाम से प्रचलित विवाह किस आदिवासी समुदाय से संबंधित है ? - हो

Q.54 'गायब होता हुआ देश' उपन्यास के लेखक कौन हैं ? - रणेंद्र 

Q.55 'कोचे कड़बा' नाटक के रचनाकार कौन हैं ? - सुलेमान मुर्मू 

Q.56 'खेरवाल बांशो धोरोम पुथी' के रचयिता कौन है ? - मांझी रामदास टुडू 

Q.57 'आदि धर्म' पुस्तक के रचनाकार कौन हैं ? - रामदयाल मुंडा 

Q.58 संथाली का प्रथम छोटी कहानी का संग्रह का नाम क्या था ? - कुकमु 

Q.59 लंगड़े क्या है ? नृत्य 

Q.60 कजली  कब गाया जाता है ? - वर्षा ऋतु में


Share:

Jharkhand Ki Pramukh Nitiya Gk Question Answer Class-20

Jharkhand Ki Pramukh Nitiya Gk Question Answer Class-20


Q.01
 झारखंड सरकार की नई औद्योगिक नीति 2016 ने ग्रामीण विद्युतीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्युतीकरण का लक्ष्य तय किया है - 100 % 
 विद्युतीकरण 2017

Q.02 झारखंड सरकार की 2016 औद्योगिक नीति के लागू रहने की अवधि - 5 वर्ष

Q.03 नई औद्योगिक नीति 2016   के अंतर्गत सीमेंट क्षेत्र में बृहत्  परियोजना के लिए न्यूनतम पूंजी निवेश की आवश्यकता है - 300 करोड़ 

Q.04 2008 की पुनर्स्थापन और पुनर्वास नीति के अनुसार राज्य स्तरीय पुनर्स्थापन एवं पुनर्वास परिषद की बैठक कम से कम  साल  में  कितनी बार होगी  ? - 2 बार 

Q.05 पब्लिक प्राइवेट  पार्टनरशिप परियोजना के लिए जमीन के अधिग्रहण के वास्ते कितने प्रतिशत लोगों की स्वेच्छा काप्रावधान, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 के तहत किया गया है ? - 70% 

Q.06 झारखंड सिंगल विंडो क्लेयरेंस कानून लागू हुआ था ?  - सन 2015 ईस्वी में 

Q.07 किस नीति के तहत झारखंड सरकार ने राज्य में 'मोमेंटम झारखंड' नामक गतिविधि का आयोजन कियाऔद्योगिक नीति, 2012

Q.08 किस नीति के अंतर्गत सरकार द्वारा जिला स्तर पर 'भूमि बैंक' का निर्माण करना सुनिश्चित किया जा रहा है -  औद्योगिक

Q.09 राज्य की औद्योगिक नीति के तहत राज्य में उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न तकनीकी संस्थानों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों, अभियंत्रण कॉलेजों आदि की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। इन संस्थानों में राज्य के निवासियों हेतु कितने प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान इस नीति के तहत किया गया है ? -  25% 

Q.10 झारखंड में औद्योगिक नीति के तहत सरकार 'आर्थिक क्षेत्र' का गठन करना चाहती है ताकि औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित किया जा सके । इस उद्देश्य हेतु राज्य के किस स्थान पर ऑटोमोबाइल के विकास हेतु विशेष आर्थिक क्षेत्र प्रस्तावित है ? - आदित्यपुर 

Q.11 पुनर्स्थापन एवं पुनर्वास नीति के तहत कम-से-कम किस स्तर तक के अधिकारी को पुनर्स्थापन एवं पुनर्वास प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाएगा ? - उपायुक्त 

Q.12 पुनर्स्थापन एवं पुनर्वास नीति के तहत सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन की स्वीकृति के कितने दिनों के अंदर किसी क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र के रूप में घोषित किया जाना अनिवार्य है ? - 15 दिनों के अंदर 

Q.13 पुनर्स्थापन एवं पुनर्वास योजना के तहत की गई किसी घोषणा को कम-से-कम कितने समाचार पत्रों    में प्रकाशित किया जाना अनिवार्य है ? - तीन 

Q.14 पुनर्स्थापन और पुनर्वास योजना के तहत की गई किसी घोषणा को कम-से-कम कितने हिंदी समाचार पत्र में प्रकाशित किया जाना अनिवार्य है ? - दो 


Q.16 पुनर्स्थापन और पुनर्वास योजना के तहत प्रशासक  इससे संबंधित आपत्तियों पर विचार के कितने दिनों के भीतर सर्वेक्षण के ब्योेरों को राज्य सरकार को भेज देगा ? - 15 दिनों के भीतर 

Q.17 पुनर्स्थापन और पुनर्वास योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा  प्रशासक से सर्वेक्षण का ब्यौरा प्राप्त होने के कितने दिनों के भीतर उसे शासकीय राजपत्र में प्रकाशित कराया जाएगा ? - 15 दिनों के भीतर

Q.18 पुनर्स्थापन और पुनर्वास योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा राजपत्र में सर्वेक्षण को सर्वेक्षण काे  ब्यौरा प्रकाशित कराने के कितने दिनों के भीतर किसी क्षेत्र /क्षेत्रों को पुनर्स्थापन क्षेत्र के रूप में घोषित किया जायेगा ?  - 15 दिनों के भीतर 

 Q.19 यदि किसी परिवार का घर अधिग्रहित किया जाता है, तो एकल परिवार को पुनर्स्थापन और पुनर्वास योजना के तहत बिना लागत के कितनी जमीन आवंटित की जा सकती है ?  - ग्रामीण क्षेत्र में 41 डेसीमल तथा शहरी क्षेत्र में 5 डिसमिल 

 Q.20 यदि विस्थापन से प्रभावित किसी परिवार की सरकारी भूमि नहीं दी जा सके तो पुनर्स्थापन और  पुनर्वास नीति के तहत उसे परियोजना या टाउनशिप या इससे सटे क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है , उसे कितनी भूमि उपलब्ध कराई जाएगी ? - अपनी खोई भूमि का 10% 

 Q.21 यदि किसी विस्थापित परिवार के पास पशु हो, तो उसे पशुशाला के निर्माण हेतु पुनर्स्थापन और  पुनर्वास नीति के तहत कितनी राशि सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ? - ₹35000 /-

 Q.22 यदि किसी विस्थापित परिवार के पास पक्की  दुकान या गुमटी है जिसमें वह व्यवसाय करता है, तो पुनर्स्थापन और पुनर्वास नीति के तहत उसे दुकान के निर्माण हेतु एकमुश्त कितनी राशि उपलब्ध कराने कराए जाने का प्रावधानकिया गया है ? - ₹50000/- 

 Q.23 केंद्र या राज्य सरकार की किसी सार्वजनिक उपक्रम परियोजना के अतिरिक्त अन्य किसी व्यवसायिक परियोजना के मामले में प्रभावित परिवारों के बीच परियोजना की वार्षिक शुद्ध आय का कितना प्रतिशत मौद्रिक रूप में वितरण किया जाना पुनर्स्थापन एवं पुनर्वास नीति में सुनिश्चित किया गया है ? - 1 %

Q.24 पुनर्स्थापन और पुनर्वास नीति के तहत अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति परिवारों से भूमि अर्जन के किसी भी मामले में भूमि का कब्जा लेने से पूर्व उन्हें प्रतिकर का कितना भाग प्रथम किश्त के रूप में अदा करना अनिवार्य है ? - एक-तिहाई 

Q.25 पुनर्स्थापन और पुनर्वास नीति के अंतर्गत शामिल मामलों से पैदा होने वाली शिकायतों के समयबद्ध निपटान हेतु राज्य सरकार द्वारा एक न्यायाधिकरण के गठन का प्रावधान किया गया है. इस न्यायाधिकरण में कितने सदस्य होंगे ? - तीन 


Q.27 प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति, 2009 के तहत उग्रवादी के प्रत्यार्पण को स्वीकार करने हेतु गठित स्क्रीनिंग समिति का अध्यक्ष कौन होता है ? - पुलिस अधीक्षक 

Q.28 प्रत्येक जिला में प्रत्यार्पण करने वाले उग्रवादियों के लिए गठित पुनर्वास समिति का अध्यक्ष कौन होता है ? - जिला दंडाधिकारी 

Q.29 प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति, 2009 के तहत कितनी राशि पुनर्वास अनुदान के रूप में प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है ? - 2,50,000/-  

Q.30 प्रत्यार्पण  करने वाले उग्रवादी द्वारा रॉकेट लांचर/एल.एम्.जल का समर्पण करने पर पुनर्वास अनुदान के अतिरिक्त कितनी राशि देने का प्रावधान प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास  नीति में किया गया है ? - एक लाख

Q.31 प्रत्यार्पण नीति के तहत दी जाने वाली पुरस्कार राशि को उग्रवादी संगठन में स्थान के आधार पर कितनी  श्रेणियों में विभाजित किया गया है ? - 10 

Q.32 झारखंड की स्थानीयता नीति के तहत नीति की घोषणा के अगले कितने वर्षों तक अनुसूचित क्षेत्रों  में राज्य के तृतीय और चतुर्थ वर्गो पदों को स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित कर दिया गया है ? - 10 वर्षो

Q.33 स्थानीयता नीति के तहत झारखंड राज्य का स्थाई निवासी के रूप में मान्यता के लिए कितने शर्तो में से किसी एक को पूरा करना अनिवार्य है ? - 6 

Q.34 झारखंड राज्य की पर्यटन नीति कब घोषित की गई है ? - 2015 

Q.35 झारखंड राज्य में किस वर्ष खाद्य प्रसंस्करण नीति की घोषणा की गयी है ? - 2015 में 

Q.36 झारखंड राज्य में किस वर्ष निर्यात नीति की घोषणा की  की गयी है ? 2015 में 

Q.37 झारखंड राज्य में किस वर्ष स्टार्टअप नीति की घोषणा की  की गयी है ? 2016  में

Q.38 राज्य की निर्यात नीति के तहत देश के कुल निर्यात में राज्य की हिस्सेदारी को किस वर्ष तक 2 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ? - 2019 
Share:

Sunday, February 28, 2021

Jharkhand Rajvyavastha Gk Question Answer Class-19

Jharkhand Rajvyavastha Gk Question Answer Class-19


दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड की राजव्यवस्था  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस Jharkhand Rajvyavastha Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.01 राज्य प्रशासन का वास्तविक प्रधान कौन होता है ? - मुख्यमंत्री 

Q.02 राज्य मंत्रीपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है ? - मुख्यमंत्री 

Q.03 राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है ? - राज्यपाल 

Q.04 मंत्रीपरिषद के सदस्य किसके परामर्श पर राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाते हैं ? - मुख्यमंत्री 

Q.05 मंत्री परिषद के सदस्य सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदाई होते हैं ? - विधानसभा के 

Q.06 झारखंड में मुख्यमंत्री सहित मंत्रीपरिषद की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है ? - 12

Q.07 झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे ? - बाबूलाल मरांडी 

Q.08 झारखंड विधानसभा के कुल सदस्य संख्या कितनी है ? - 82

Q.09 झारखंड में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या कितनी है ? - 81

Q.10 राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है ? - राज्यपाल

Q.11 झारखंड विधानसभा की कितनी सीटें अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है? - क्रमशः  28 ,और 9

Q.12 झारखंड विधानसभा में मनोनीत (एंग्लो इंडियन) सदस्यों की संख्या कितनी है ? - 1 

Q.13 झारखंड के कौन-कौन से ऐसे जिले हैं,  जिसके सभी विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है ? - गुमला और लोहरदगा 


Q.15 किस विधेयक को केवल विधानसभा में ही प्रस्तुत किया जा सकता है ? - धन विधेयक को 

Q.16  झारखंड विधानसभा के प्रथम प्रोटेम स्पीकर कौन थे ? - डॉक्टर विशेशर खां 

Q.17 झारखंड विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ? - इंदर सिंह नामधारी 

Q.18 झारखंड विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे ? - बागुन सुम्ब्रई 

Q.19 राज्य विधान सभा के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का वेतन तथा भत्ता का निर्धारण किसके द्वारा किया जाता है ? - संसद द्वारा

Q.20 विधानसभा का सत्र 1 वर्ष में कम-से-कम कितनी बार आहूत  किया जाना चाहिए ? - 2 बार 

Q.21 झारखंड विधानसभा में किसे (एंग्लो भारतीय) सदस्य के रूप में पहली बार मनोनीत किया गया था ? - जोसेफ पेचेली गॉलस्टीन 

Q.22 झारखंड की प्रथम कैबिनेट महिला मंत्री कौन थी ? - जोबा मांझी 

Q.23 अधीनस्थ न्यायालयों  में न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है ? - राज्यपाल 

Q.24 उच्च न्यायालयों  के न्यायाधीशों की नियुक्ति राज्यपाल के परामर्श पर कौन करता है ? - राष्ट्रपति

Q.25 झारखंड उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई ? - 15 नवंबर 2000 को

Q.26 झारखंड उच्च न्यायालय का क्रमानुसार देश में कौन सा स्थान है ? - 21वां 

Q.27 वर्तमान झारखंड उच्च न्यायालय में कुल न्यायाधीशों की सृजित संख्या कितनी है ? - 20 

Q.28 पटना उच्च न्यायालय का स्थायी बेंच रांची में कब स्थापित किया गया था ? - 1972 

Q.29 झारखंड उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे ? - न्यायमूर्ति विनोद कुमार गुप्ता

Q.30 राज्य सरकार को विधि संबंधी विषयों पर सलाह कौन देता है ? - महाधिवक्ता  

Q.31 राज्य का महाधिवक्ता किसके प्रसाद पर्यन्त पद पर धारण करता है ? - राज्यपाल 

Q.32 राज्य प्रशासन का सर्वोच्च प्रशासनिक निकाय क्या है ? - राज्य सचिवालय 


Q.34 राज्य सरकार का मुख्य जनसम्पर्क पदाधिकारी कौन होता है ? - मुख्य सचिव 

Q.35 झारखंड के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे ?  - विजय शंकर दुबे 

Q.36 झारखण्ड में राजपत्रित और अराजपत्रित पदों के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन कौन करता है ?राजपत्रित पदों हेतु झारखंड लोक सेवा आयोग(JPSC), अराजपत्रित पदों हेतु झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)

Q.37 राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है ? - राज्यपाल 

Q.38 झारखंड लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ? - फटिक चंद्र हेम्ब्रम 

Q.39 झारखंड लोक सेवा आयोग का मुख्यालय कहां है ? - रांची में 

Q.40 झारखंड लोक सेवा आयोग किस वर्ष अस्तित्व में आया ? - 2002 

Q.41 झारखंड में कुल कितने प्रमंडल हैं ? - 05 

Q.42 झारखंड में कुल कितने जिले हैं ? - 24 

Q.43 झारखंड में कुल कितने प्रखंड है ? - 264

Q.44 झारखंड में कुल कितने प्रमंडल हैं  ? - 45 

Q.45 झारखंड में कुल कितने छावनी बोर्ड हैं ? - 01 (रामगढ़) 

Q.46 झारखंड में पंचायतीराज संस्था का ढांचा कितनी स्तरीय है ? - त्रिस्तरीय 

Q.47 पंचायती राज संस्थाओं में उच्चतम स्तर पर कौन है ? - जिला परिषद 

Q.48 जिला स्तर पर किसका गठन किया जाता है ? - जिला परिषद का 

Q.49 स्थानीय सांसद और विधायक किसके पदेन सदस्य होते हैं ? - जिला परिषद के 

Q.50 पंचायती राज संस्था में मध्य स्तर पर कौन है ? - पंचायत समिति 

Q.51 पंचायती राज में प्रखंड स्तर पर किसका गठन किया जाता है ? - पंचायत समिति का 

Q.52 पंचायती राज संस्थाओं में निम्नतम स्तर पर कौन है ? -  ग्राम पंचायत व पंचायत 

Q.53 झारखंड में जिला परिषदों की संख्या कितनी है ? - 24 

Q.54 ग्राम पंचायत का प्रधान कौन होता है ? - मुखिया 

Q.55 झारखंड में कुल कितने पंचायत है ? - 4423 

Q.56 झारखंड पंचायत राज्य अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया ? - 2001
Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts