All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Monday, March 8, 2021

Jharkhand Gk Question Answer Class-26

Jharkhand Gk Question Answer Class-26


💥
 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 लिल्लोरी स्थान मंदिर किस देवी या देवता को समर्पित है ? - काली मंदिर

Q.02 अंग्रेजों द्वारा तिलकामांझी को किस वर्ष फांसी दी गई थी ? - 1785 ईस्वी में 

Q.03 असहयोग आंदोलन में गोल्डन लीक नामक संस्था की स्थापना कहां की गई थी ? - देवघर में 

Q.04 किस त्यौहार में 9 दिन उपवास के बाद दसवें  दिन उपासक जलते कोयले पर नंगे पांव चलते हैं ? - मंडा 

Q.05 झारखण्ड में जनसंख्या की दृष्टि से कौन सी जनजाति सबसे अधिक है ? - संथाल 

Q.06 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण किया गया है ? - अनुच्छेद 330 

Q.07 मुख्यमंत्री दल-भात  योजना के तहत प्रति प्लेट कितने रुपए की दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है? -  5 रुपैया 


Q.09 मुगल सूबेदार मान सिंह ने किस क्षेत्र में अपनी राजधानी बनाई थी ? - राजमहल 

Q.10 1857 ईसवी का विद्रोह सबसे पहले  देश के किस जिले से शुरू हुआ था ? - मेरठ 

Q.11 स्वर्णरेखा नदी परियोजना की शुरुआत कब हुई ? - 1982- 83 ईसवी में 

Q.12 पालकोट आश्रयणी किस जिले में स्थित है ? - गुमला

Q.13 1771 ईस्वी  में संथाल जनजातीय क्षेत्र में किसने जमींदारों और ब्रिटिश सरकारों के विरुद्ध प्रथम विद्रोह का नेतृत्व किया था ? - तिलका मांझी 

Q.14 झारखंड में किस अनुसूचित जाति की साक्षरता दर सबसे अधिक है ? - धोबी 

Q.15 राज्य की सबसे प्रदूषित नदी कौन-सी है ? - दामोदर 

Q.16 मलिक मोहम्मद जायसी के किस ग्रंथ में झारखंड शब्द का वर्णन मिलता है ? - पद्मावत में 

Q.17 मांझी शासन व्यवस्था में गांव के धार्मिक प्रधान को क्या कहा जाता है ? - नायके 

Q.18 'ढोकलाे  शोहोर'  शासन व्यवस्था में पाहन को अन्य किस नाम से जाना जाता है ? - कालो

Q.19 बारात जाने के बाद महिलाएं कौन-सा लोक नृत्य का खेल खेलती हैं ? - डमकच

Q.20 पशुओं के सम्मान में मनाया जाने वाला त्यौहार कौन-सा है ? - सोहराय 

Q.21 ताना भगत किस वर्ष अपनी मांग गांधीजी के नेतृत्व में कांग्रेस के मंच से उठाने के लिए राजी हुए थे? -  1920 ईस्वी में 

Q.22 मुगल सम्राट अकबर ने मानसिंह को सूबेदार बनाकर किस वर्ष झारखंड भेजा था ? - 1589 में 

Q.23 13वीं सदी में खुद को झारखंड का शासक घोषित करने वाला राजा जयसिंह किस राज्य के थे ? - उड़ीसा के 

Q.24 दामोदर नदी का उद्गम कौन-सा पठार से होता है ? - छोटानागपुर का पठार 

Q.25 भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सेना ने किस उपाधि से विभूषित किया है ? - मानद  ले. कर्नल 

Q.26 पदमश्री सम्मान से सम्मानित झारखंड के पहला आदिवासी का क्या नाम है ? - जुएल लकड़ा 

Q.27 सर उत्पादन में झारखंड का देश में  कौनसा स्थान है ? - पहला 

Q.28 झारखंड में कौन परमाणु खनिज पाया जाता है ? - यूरेनियम 

Q.29 किस अनुसूचित जाति में साक्षरता दर सबसे कम है ? - भुईयाँ  

Q.30 ताना भगत आंदोलन की शुरुआत किसने की थी ? - जतरा उरांव 


Q.32 किस स्वतंत्रता सेनानी को अंग्रेजों ने 3 मार्च, 1900 ईस्वी को चक्रधरपुर के जमकोपाई जंगल में सोते हुए गिरफ्तार किया था ? - बिरसा मुंडा 

Q.33 केंद्रीय खनन एवं इंधन अनुसंधान के संस्थान झारखंड में कहां स्थित है ? - धनबाद 

Q.34 किस त्यौहार को झारखंड में बीज बोने के त्योहार के रूप में मनाया जाता है ? - रोहिणी 

Q.35 किरिंग बापला किस जनजाति से संबंधित विवाह प्रथा है ? - संथाल 

Q.36 'ओ अजन्मा सुनो' (काव्य) के रचनाकार कौन हैं ? - वचनदेव कुमार 

Q.37 कोनार जल विद्युत केंद्र किस जिले में स्थित है ? - हजारीबाग 

Q.38 हुंडरू जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ? - स्वर्णरेखा 

Q.39 किसने 1917 ईस्वी में रांची में अंजुमन इस्लामिया एवं मदरसा इस्लामिया की नींव रखी थी ? - अब्दुल कलाम आजाद 

Q.40 टंगस्टन किस वर्ग का खनिज है ? - धात्विक

Q.41 झारखंड में सबसे कम जनसंख्या वाला कौन सा जिला है ? - लोहरदगा 

Q.42 हिंदू कैलेंडर के अनुसार सरहुल किस माह में मनाया जाता है ? - चैत 

Q.43 किस स्थान पर अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग की तर्ज पर गोलियां बरसाई थी ? - डोंबरी पहाड़ 

Q.44 मलेर किस जनजाति से संबंधित है ? - सौरिया पहाड़िया 

Q.45 खानदेश के किस शासक को इतिहासकारों ने 'झारखंडी सुल्तान' की उपाधि दी है ? - आदिल शाह द्वितीय

Q.46 देश का सबसे बड़ा अर्थन डैम कौन-सा है ? - तेनुघाट (बोकारो) 

Q.47 12 वर्ष में एक बार मनाया जाने वाला त्यौहार कौन-सा है ? - जनी शिकार एवं देशाउली 

Q.48 खड़िया जाति के अखिल भारतीय सभा को क्या कहते हैं ? - ढ़ोकलो 
Share:

Jharkhand Gk Question Answer Class-25

Jharkhand Gk Question Answer Class-25


💥 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 
झारखंड के प्रथम राज्यपाल कौन थे ? - प्रभात कुमार 

Q.02 झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे ? - बाबूलाल मरांडी

Q.03 झारखंड राज्य के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री का क्या नाम है ? - मधु कोड़ा

Q.04 झारखंड राज्य के प्रथम महिला मंत्री का क्या नाम है ? - जोबा मांझी 

Q.05 झारखंड राज्य के प्रथम महाधिवक्ता का क्या नाम है ? - मंगलमय बनर्जी 


Q.07 झारखंड राज्य में प्रथम परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले व्यक्ति कौन है ? - अल्बर्ट एक्का 

Q.08 झारखंड राज्य में अशोक चक्र प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति का नाम क्या है - रणधीर वर्मा

Q.09 झारखंड राज्य की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी महिला हॉकी खिलाड़ी का क्या नाम है ? - सावित्री पूर्ति 

Q.10 झारखंड राज्य का प्रथम हिंदी मासिक पत्रिका का नाम क्या है ? - घरबंधु 

Q.11 झारखंड राज्य का प्रथम हिंदी दैनिक पत्रिका का नाम क्या है ?राष्ट्रीय भाषा

Q.12  झारखंड राज्य का प्रथम अंग्रेजी दैनिक पत्रिका का नाम क्या है ? - डेली प्रेस 

Q.13 झारखंड राज्य का प्रथम हिंदी सप्ताहिक पत्रिका का नाम क्या है ? - आर्यावर्त्त 

Q.14 झारखंड राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय का नाम क्या है ? - रांची  विश्वविद्यालय

Q.15 एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम आदिवासी महिला का क्या नाम है ? - विनीता सोरेन 

Q.16 झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा ? - बुढ़ाघाघ 

Q.17 झारखंड राज्य में सर्वाधिक जनजाति वाला प्रमंडल कौन-सा है ? - संथाल परगना 

Q.18 'भारत का पिट्सबर्ग' उपनाम से किसे जाना जाता है ? - जमशेदपुर 

Q.19 'भारत की अभ्रक राजधानी' उपनाम से किसे जाना जाता है ? - कोडरमा 

Q.20 'छोटानागपुर का प्रवेश द्वार' किसे कहा जाता है ? - चतरा 

Q.21 मंदिरों का शहर के नाम से जाना जाता है ? - देवघर 

Q.22 'गांवों  में बसा शहर' किसका  उपनाम है ? - मैक्लुस्कीगंज 

Q.23 इस्पात नगरी किसे जाना जाता है ? - जमशेदपुर 

Q.24 'सूर्योदय एवं सूर्यास्त का  सौन्दर्यस्थल' उपनाम से किसे जाना जाता है ? - नेतरहाट 

Q.25 झारखंड का सबसे ठंडा स्थान कौन-सा है ? - नेतरहाट 

Q.26 खेल नगरी किसे कहा जाता है ? - जमशेदपुर 

Q.27 पुलिस प्रशिक्षण केंद्र राज्य के किस जिले में स्थित है ? हजारीबाग

Q.28 झारखंड राज्य के किस जिले में राज्य के प्रथम महिला अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना की गई है? - रामगढ़ 

Q.29 बिरसा मुंडा का जन्म किस स्थान पर हुआ था ? - उलिहातू 

Q.30 बिरसा मुंडा के पिता का नाम कौन थे ? - सुगना मुंडा 

Q.31 भारत में नागरिक उड्डयन का जन्मदाता किसे कहा जाता है ? - जे.आर.डी. टाटा

Q.32 सुमराय टेटे का संबंध किस खेल से है ? - हॉकी

Q.33 झारखंड की सबसे पहली महिला जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की क्या नाम है ? - प्रेमलता अग्रवाल 

Q.34 मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम कहाँ अवस्थित है ? - बोकारो में 

Q.35 झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी ओलंपिक खेला, क्या नाम  है ? - निक्की प्रधान 

Q.36 झारखंड में मोराबादी पहाड़ी को और किस नाम से जाना जाता है ? - टैगोर  हिल 


Q.38 यह नारा किसने दिया था "वोट से नहीं, चोट से लेंगे लालखण्ड" ? - ए.के.राय 

Q.39 झारखंड में इंडियन स्कूल ऑफ माइंस कहां स्थित है ? - सिंदरी 

Q.40 एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज कहां स्थित है ? - जमशेदपुर 

Q.41 झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को उसके पद से हटाने का अधिकार के किसे प्राप्त है ? - राष्ट्रपति
Share:

Sunday, March 7, 2021

Jharkhand Single Window Clearance Act, 2015 (झारखंड सिंगल विंडो क्लीयरेंस एक्ट, 2015)

झारखंड सिंगल विंडो क्लीयरेंस एक्ट, 2015

(Jharkhand Single Window Clearance Act, 2015)


➤राज्य में औद्योगिक 
विकास को प्रोत्साहित करने हेतु वर्ष 2015 में झारखंड सिंगल विंडो क्लीयरेंस कानून को अधिनियमित किया गया है। 

उद्देश्य

औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन प्रदान करना।  

विभिन्न अनुज्ञप्तियों , तथा अनुमतियों तथा स्वीकृतियों को त्वरित एवं समयबद्ध  मंजूरी प्रदान करना 

नए निवेशों को सुगम एवं सरल बनाकर राज्य में निवेशोनुकूल माहौल तैयार करना।  

➤विनियामक ढांचे को सरल बनाना।   

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

अधिनियम के उद्देश्य को पूरा करने हेतु एक शासी निकाय का गठन किया जाएगा जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।  

इस निकाय के अन्य सदस्य उद्योग मंत्री, वित्त मंत्री, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री तथा मुख्य सचिव होंगे। 

उद्योग सचिव इस निकाय के सदस्य सचिव होंगे। 

शासी निकाय का मुख्य कार्य सिंगल विंडो मंजूरी  एवं उद्योग सरलीकरण हेतु राजनीति दिशा -निर्देश तय करना होगा।  

अधिनियम के तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा जिसका प्रमुख कार्य उद्योग सरलीकरण एवं एकल खिड़की मंजूरी हेतु एकल खिड़की मंजूरी समिति, एजेंसी, जिला स्तरीय नोडल एजेंसी एवं जिला कार्यकारिणी समिति के कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं समीक्षा करना होगा।  

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक एकल खिड़की मंजूरी समिति का गठन किया जाएगा जिसका प्रमुख कार्य किसी उद्यम स्थापना या उसके संचालन की शुरुआत हेतु मंजूरी प्रदान करना होगा। 

अधिनियम के प्रावधानों के तहत जिला के उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा जिसका प्रमुख कार्य नियमित रूप से जिला स्तरीय नोडल एजेंसी के कामकाज का अनुश्रवन, पर्यर्वेक्षण एवं समीक्षा करना होगा 

जिला स्तरीय नोडल एजेंसी जिले में निवेश प्रोत्साहन गतिविधियों में सहायता प्रदान करेगी। यह उद्यमियों को विविध मंजूरियों हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करेगा 

Share:

Saturday, March 6, 2021

Jharkhand Film Niti-2015 (झारखंड फिल्म नीति-2015)

झारखंड फिल्म नीति-2015 

Jharkhand Film Niti-2015



➤राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने, लोक कला को बढ़ावा देने तथा राज्य की लोक भाषाओं में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में झारखंड फिल्म नीति को लागू किया गया है
। 

इस नीति के तहत राज्य में झारखंड फिल्म विकास निगम एवं राज-स्तरीय फिल्म विकास परिषद का गठन किया गया है। 

राज्य में 'राज्य फिल्म टेलीविजन संस्थान' के रूप में संगीत नाट्य अकादमी का विकास प्रस्तावित है।  

इस संस्था द्वारा राज्य में झारखंडी लोक संस्कृति पर आधारित फिल्म निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।  

राज्य में फिल्म सिटी का निर्माण किया तथा जाएगा तथा इसके लिए निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। 

साथ ही फिल्म सिटी के निर्माण हेतु औद्योगिक दरों पर सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध कराया जाएगा।  

राज्य में फिल्म निर्माण से संबंधित अधिसंरचना के निर्माण हेतु आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया

जाएगा।   

फिल्म निर्माण से संबंधित उपकरणों को किराए पर उपलब्ध कराया जाएगा।   

राज्य में मल्टीप्लेक्स के निर्माण हेतु प्रथम वर्ष में  100%द्वितीय व तृतीय वर्ष में 75% तथा चतुर्थ एवं पंचम वर्ष में 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा

राज्य में छोटे सिनेमाघरों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ बंद सिनेमाघरों को पुनः शुरू किया जाएगा

सौर ऊर्जा संचालित सिनेमाघरों को कुछ निवेश की राशि के 50% के बराबर अनुदान दिया जाएगा 

राज्य के सिनेमाघरों द्वारा मनोरंजन कर के अतिरिक्त प्रति टिकट ₹6 तथा ₹3 का उपयोग एयर- कंडीशनर और अन्य सुविधाओं हेतु किया जा सकेगा 

राज्य में जिन फिल्मों की शूटिंग 50% हुई है, उन्हें 6 माह हेतु मनोरंजन कर में 50% की छूट प्रदान की जाएगी 

➤इसी प्रकार राज्य में 75% शूटिंग की गई फिल्मों को छह माह हेतु मनोरंजन कर में 75% तक की छूट प्रदान की जाएगी 

सिनेमाघरों में कैपिटव पावर प्लांट जरनेटर की स्थापना हेतु 3 वर्षों तक विद्युत कर में छूट प्रदान की जाएगी

राज्य में 75% निर्मित फिल्मों  हेतु वित्तपोषण का प्रावधान इस नीति में किया गया है

इस हेतु फिल्म विकास निधि का गठन किया गया है। इस निधि हेतु फिल्म टिकट पर ₹2 की अधिभार का प्रावधान किया गया है 

राज्य की क्षेत्रीय भाषा में निर्मित फिल्मों को 50% तथा हिंदी व अन्य भाषाओं की क्षेत्रीय फिल्मों को 25% तक अनुदान देने का प्रावधान इस नीति में किया गया है इसके लिए ₹10 करोड़ रूपये वार्षिक अनुदान की राशि का निर्धारण किया गया है 

राज्य में पर्यटन स्थल को विशेष रूप से प्रसारित करने वाली फिल्मों को ₹50 लाख रूपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा

राज्य में फिल्मोत्सव का आयोजन, पुरस्कारों का आयोजन, फिल्म सोसाइटी को मजबूती आदि के द्वारा जनसाधारण की फिल्मों को लोकप्रिय बनाने हेतु प्रयास किया जाएगा

Share:

Jharkhand Audyogik Park Niti-2015 (झारखंड औद्योगिक पार्क नीति-2015)

झारखंड औद्योगिक पार्क नीति-2015

Jharkhand Audyogik Park Niti-2015



➤झारखंड राज्य के निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में औद्योगिक पार्क नीति, 2015 का निर्माण किया गया है
 

यह नीति अधिसूचना जारी करने के तारीख से अगले 5 वर्षों तक लागू रहेगी 

इस नीति में प्रावधान किया गया है कि छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट-1908  की धारा-49 के तहत औद्योगिक पार्क की स्थापना हेतु उपायुक्त द्वारा अनुमति प्रदान की जाएगी 

इस नीति के तहत राज्य में निजी क्षेत्र, संयुक्त उद्यम एवं निजी-सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से औद्योगिक पार्क की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इसका निर्माण 50 एकड़ भूमि पर किया जाएगा, जिसमें कम से कम 15 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी 

निजी क्षेत्र अथवा संयुक्त उद्यम (पीपीपी) में विशिष्ट औद्योगिक पार्क की स्थापना हेतु कम से कम 10 एकड़ भूमि तथा 5 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना किया जाना अनिवार्य है

निजी क्षेत्र में औद्योगिक पार्क की स्थापना हेतु भूमि की व्यवस्था स्वयं निजी क्षेत्र द्वारा की जाएगी परंतु यदि सरकार के पास की भूमि उपलब्ध है, तो सरकार द्वारा औद्योगिक पार्क हेतु निर्धारित कुल भूमि का अधिकतम 35% आवंटित किया जा सकता है 

इस भूमि का आवंटन कम से कम 30 वर्षों के लिए किया जाएगा 

निजी औद्योगिक पार्क हेतु आवंटित कुल भूमि का 60% औद्योगिक इकाइयों हेतु तथा 40% सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों की स्थापना हेतु आरक्षित होगा 

➤कुल आवंटित भूमि का 40% आधारभूत संरचना या हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाना अनिवार्य होगा 

निजी औद्योगिक पार्क को आधारभूत संरचना निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा कुल परियोजना लागत का 50% या अधिकतम ₹10 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी  

निजी औद्योगिक पार्क को आधारभूत संरचना निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा कुल परियोजना लागत का इसी प्रकार विशिष्ट औद्योगिक पार्क हेतु कुल परियोजना लागत का 50% अथवा अधिकतम 7 करोड रूपये वित्तीय सहायता के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा

औद्योगिक पार्क हेतु दी जाने वाली वित्तीय सहायता की अधिकतम अवधि 10 वर्ष की होगी जिसका 5 वर्ष पर नवीकरण किया जाएगा

निजी औद्योगिक पार्क को अनुमोदित किए जाने की तिथि से 3 वर्ष के अंदर पूर्ण करना होगा। निर्धारित अवधि में औद्योगिक पार्क का निर्माण नहीं किए जाने पर अथवा नियमों को तोड़ने पर राज्य सरकार मंत्री परिषद की मंजूरी से राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक पार्क का अधिग्रहण कर लिया जाएगा

Share:

Friday, March 5, 2021

Jharkhand Mady Nished Niti-2016 (झारखंड मद्य निषेध नीति-2016)

Jharkhand Mady Nished Niti-2016


शराब की सभी बोतलों पर अनिवार्य रूप से यह अंकित किया जायेगा कि 'मदिरापान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है'

21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को शराब की बिक्री करना प्रतिबंधित कर दिया गया है 

राज्य में शराब के प्रचार व प्रसार को प्रतिबंधित कर दिया गया है

राज्य में 50% से अधिक अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या वाले अनुसूचित ग्राम पंचायतों में शराब की दुकान खोलना प्रतिबंधित कर दिया गया है

राज्य में पचवई की दुकानों की बंदोबस्ती नहीं की जाएगी तथा इसकी खुदरा बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है केवल जनजातीय त्योहारों और सामाजिक कार्यक्रम के अवसरों पर सीमित मात्रा में  पचवई का निर्माण करना व उसे रखने की छूट होगी 

15 अगस्त, 26 जनवरी, गांधी जयंती, रामनवमी, दशहरा, होली,  ईद व मुहर्रम पर्व के अवसर पर राज्य में शुष्क दिवस घोषित है तथा इस दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित होगी 

Share:

Thursday, March 4, 2021

Jharkhand Chara Prasanskaran Udyog Niti-2015 (झारखंड चारा प्रसंस्करण उद्योग नीति-2015)

झारखंड चारा प्रसंस्करण उद्योग नीति-2015

Jharkhand chara prasanskaran udyog niti-2015


➤झारखंड राज्य में पशुपालन के विकास की असीम संभावनाएं विद्यमान है, जिसमें मांस, डेयरी, सूअर पालन, बकरी पालन, कुकुट पालन और मत्स्य पालन शामिल है
। 


राज्य में पशुपालन के विकास की संभावनाओं के परिप्रेक्ष्य में ही झारखंड चारा प्रसंस्करण उद्योग नीति- 2015 का निर्माण किया गया है 

इस नीति का प्रमुख उद्देश्य राज्य में चारा उत्पादन संभावनाओं का दोहन करना है, कृषि उपउत्पादों की मांग में वृद्धि कर किसानों को भी इसका लाभ प्रदान किया जाएगा 

इस नीति का अन्य उद्देश्य चारा प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना हेतु राज्य में अनुकूल वातावरण का निर्माण करना, पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करना, तकनीकी उन्नयन,विपणन नेटवर्क  का विकास करना तथा अनुदान व् रियायत प्रदान करना है। 


इस नीति का प्रमुख प्रावधान इस इस प्रकार है 


सामान्य क्षेत्रों में प्लांट व संयंत्र व् तकनीकी सिविल कार्य की कुल लागत का 35% (अधिकतम ₹500 लाख रूपये) सहायता प्रदान किया जाएगा

➤एकीकृत जनजाति  विकास परियोजना क्षेत्र में सहायता की राशि 45 % (अधिकतम ₹500 लाख रूपये) तक होगी
Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts