All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

Wednesday, March 10, 2021

Jharkhand Gk Question Answer Class-29

Jharkhand Gk Question Answer Class-29


💥 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 1857 ईसवी के विद्रोह के दौरान पंचेत  के राजा नीलमणि सिंह को गिरफ्तार कर किस जेल में भेज दिया गया था? -  अलीपुर जेल (कलकत्ता)

Q.02 झारखंड विधानसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या कितनी है ? - 81 

Q.03 ब्रिटिश के विरुद्ध उरांव विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ? - बुधु भगत 

Q.04 जमशेदपुर किस नदी के किनारे स्थित है ? - स्वर्णरेखा नदी 


Q.06 झारखंड के किस पठार से स्वर्णरेखा नदी निकलती है ? - छोटानागपुर का पठार

Q.07 झारखंड में विद्युत ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है ? - तापीय विद्युत 

Q.08 लोकसभा में अलग झारखंड राज्य से संबंधित बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक कब पारित हुआ ? -  2 अगस्त, 2002 

Q.09 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता व नेता कौन थे ? जिन्होंने झारखंड में एक राजनीतिक दल की स्थापना भी की थी ? - जयपाल सिंह मुंडा

Q.10 झारखंड की औसत वार्षिक वर्षा कितने सेंटीमीटर है ? - 140 सेंटीमीटर 

Q.11 घुमकुड़िया किस जनजाति से संबंधित है ? - उरांव 

Q.12 महामाया मंदिर, गुमला का निर्माण किसने करवाया था ? - गजघंट राय 

Q.13 आदिवासी सभा का पहला अध्यक्ष कौन निर्वाचित हुआ था ? - जयपाल सिंह 

Q.14 भारत में लाह के उत्पादन में झारखंड किस स्थान पर है ? - प्रथम 

Q.15 झारखंड में सूर्य कुंड कहां स्थित है ? - हजारीबाग 

Q.16 बिरसा मुंडा आवास योजना किस वर्ग के लिए है ? - आदिम जनजाति

Q.17 राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से कितनी सीटें जनजाति के लिए आरक्षित है ? - 28 

Q.18 झारखण्ड में 1857 ईस्वी के विद्रोह का सेनापति कौन था ? - पांडेय  गणपत राय 

Q.19 झारखंड के इतिहास में किस अभियान या आंदोलन में जर्मन बाबा के गीत गाकर उनके समर्थन का आह्वान करते थे ? - ताना आंदोलन 

Q.20 झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना कब हुई थी ? - 9 अप्रैल 2001 

Q.21 रामगढ़ राज की स्थापना किस राजा ने की थी ? - बाघदेव सिंह 

Q.22 किस जनजाति का अस्तित्व केवल झारखंड में है ? - मुंडा 


Q.24 भारत छोड़ो आंदोलन (1942 ) के दौरान आंदोलनकारियों ने झारखंड के किस स्थान पर समानांतर सरकार की स्थापना की थी ? - सरवण 

Q.25 झारखंड से लोकसभा के लिए चुने जाने वाले सदस्यों की कुल संख्या कितनी है ? - 14

Q.26 किस जिले के क्षेत्रफल में वन क्षेत्र का प्रतिशत झारखण्ड में सबसे अधिक है ? - चतरा 

Q.27 झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन है ? - बुढ़ाघाघ 

Q.28 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड का जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर कितना है ? - 414  प्रति वर्ग किलोमीटर 

Q.29 झारखंड का सर्वाधिक अनुसूचित जाति प्रतिशत वाला जिला कौन सा है ? - रांची 

Q.30 भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान पाने वाले झारखंड की एकमात्र क्षेत्रीय भाषा कौन सी है ? - संथाली

Q.31 किस नागवंशी राजा ने स्वर्ण रेखा नदी के समीप सतरंजी में अपनी राजधानी स्थापित की थी ? - एनी शाह 

Q.32 झारखंड का कौन-सा जिला राज्य का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक जिला है? - पश्चिमी सिंहभूम  

Q.33 मुंडा जनजाति समाज में युवा ग्रह का क्या नाम है ? - गितिओड़ा 

Q.34 अलग राज्य बनने के बाद झारखंड में पहली जनगणना कब हुई ? - 2001 

Q.35 कौन -सी जनजाति उड़ीसा से आकर झारखण्ड में बसी है ? - खोंड 

Q.36 बॉक्साइट उत्पादन की दृस्टि से झारखण्ड का भारत में कौन सा स्थान है ? - तीसरा 

Q.37 झारखंड से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग ग्रैंड ट्रंक रोड को किस नाम से पुकारते हैं ? - राष्ट्रीय राजमार्ग 2

Q.38 चेरो विद्रोह (1770-71) का नेतृत्व किसने किया ? - चित्रजीत राय 

Q.39 झारखण्ड राज्य की जनसँख्या में अनुसूचित जनजाति का कितना प्रतिशत है ? - 26. 1%

Q.40 झारखंड राज्य का गठन कितने जिलों के साथ किया गया था ? - 18 

Q.41बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक, 2000 पर हस्ताक्षर राष्ट्रपति के.आर.नारायण ने कब हस्ताक्षर किए ? - 25 अगस्त 2000 

Q.42 झारखंड का सबसे गर्म स्थल कौन सा है ? - जमशेदपुर

Q.43 झारखंड राज्य में बी.पी.एल परिवारों को ₹5 में भर पेट भोजन उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री योजना दाल -भात योजना की शुरुआत किस तिथि को की गई थी ? - 15 अगस्त 2011 

Q.44 अशोक ने शिलालेख -13 में झारखण्ड क्षेत्र की चर्चा किस नाम से की है ? - अटावी 

Q.45 कौन -सा एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान झारखंड में है ? - बेतला राष्टीय उद्यान 

Q.46 सूअर विकास केंद्र झारखंड के किस जिले में स्थापित है ? - खूँटी 

Q.47 अंग्रेजों का प्रवेश सर्वप्रथम किस क्षेत्र में  हुआ था ? - सिंहभूम 

Q.48 कांकजाल  (राजमहल) में हर्षवर्धन से मिलने वाली चीनी यात्री का क्या नाम था ? - ह्वेनसांग 

Q.49 झारखंड में पहली बार चाइल्ड बजट किस वर्ष प्रस्तुत किया गया है ? - वर्ष 2019-20

Q.50 घटवाल सरदार किस राजा के वफादार रैयत थे ? - मुकुंद सिंह 

Q.51 झारखंड में स्थित किस मंदिर में हिमाचल के ज्वालाजी मंदिर से लाकर अखंड ज्योति स्थापित करने की मान्यता है ? - शक्ति मंदिर

Q.52 किस वर्ष एक अलग झारखंड राज्य की मांग करने के लिए ज्ञापन साइमन कमीशन को प्रस्तुत किया गया था ? - 1928 ईस्वी 

Q.53 झारखंड का पहला विधि महाविद्यालय कौन है ? - छोटानागपुर लॉ कॉलेज

Q.54 किस तिथि से झारखंड में 1857 का विद्रोह शुरू हुआ था ? - 30 जुलाई 1857 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts

Blog Archive