All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Saturday, March 6, 2021

Jharkhand Audyogik Park Niti-2015 (झारखंड औद्योगिक पार्क नीति-2015)

झारखंड औद्योगिक पार्क नीति-2015

Jharkhand Audyogik Park Niti-2015



➤झारखंड राज्य के निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में औद्योगिक पार्क नीति, 2015 का निर्माण किया गया है
 

यह नीति अधिसूचना जारी करने के तारीख से अगले 5 वर्षों तक लागू रहेगी 

इस नीति में प्रावधान किया गया है कि छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट-1908  की धारा-49 के तहत औद्योगिक पार्क की स्थापना हेतु उपायुक्त द्वारा अनुमति प्रदान की जाएगी 

इस नीति के तहत राज्य में निजी क्षेत्र, संयुक्त उद्यम एवं निजी-सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से औद्योगिक पार्क की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इसका निर्माण 50 एकड़ भूमि पर किया जाएगा, जिसमें कम से कम 15 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी 

निजी क्षेत्र अथवा संयुक्त उद्यम (पीपीपी) में विशिष्ट औद्योगिक पार्क की स्थापना हेतु कम से कम 10 एकड़ भूमि तथा 5 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना किया जाना अनिवार्य है

निजी क्षेत्र में औद्योगिक पार्क की स्थापना हेतु भूमि की व्यवस्था स्वयं निजी क्षेत्र द्वारा की जाएगी परंतु यदि सरकार के पास की भूमि उपलब्ध है, तो सरकार द्वारा औद्योगिक पार्क हेतु निर्धारित कुल भूमि का अधिकतम 35% आवंटित किया जा सकता है 

इस भूमि का आवंटन कम से कम 30 वर्षों के लिए किया जाएगा 

निजी औद्योगिक पार्क हेतु आवंटित कुल भूमि का 60% औद्योगिक इकाइयों हेतु तथा 40% सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों की स्थापना हेतु आरक्षित होगा 

➤कुल आवंटित भूमि का 40% आधारभूत संरचना या हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाना अनिवार्य होगा 

निजी औद्योगिक पार्क को आधारभूत संरचना निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा कुल परियोजना लागत का 50% या अधिकतम ₹10 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी  

निजी औद्योगिक पार्क को आधारभूत संरचना निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा कुल परियोजना लागत का इसी प्रकार विशिष्ट औद्योगिक पार्क हेतु कुल परियोजना लागत का 50% अथवा अधिकतम 7 करोड रूपये वित्तीय सहायता के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा

औद्योगिक पार्क हेतु दी जाने वाली वित्तीय सहायता की अधिकतम अवधि 10 वर्ष की होगी जिसका 5 वर्ष पर नवीकरण किया जाएगा

निजी औद्योगिक पार्क को अनुमोदित किए जाने की तिथि से 3 वर्ष के अंदर पूर्ण करना होगा। निर्धारित अवधि में औद्योगिक पार्क का निर्माण नहीं किए जाने पर अथवा नियमों को तोड़ने पर राज्य सरकार मंत्री परिषद की मंजूरी से राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक पार्क का अधिग्रहण कर लिया जाएगा

Share:

Friday, March 5, 2021

Jharkhand Mady Nished Niti-2016 (झारखंड मद्य निषेध नीति-2016)

Jharkhand Mady Nished Niti-2016


शराब की सभी बोतलों पर अनिवार्य रूप से यह अंकित किया जायेगा कि 'मदिरापान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है'

21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को शराब की बिक्री करना प्रतिबंधित कर दिया गया है 

राज्य में शराब के प्रचार व प्रसार को प्रतिबंधित कर दिया गया है

राज्य में 50% से अधिक अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या वाले अनुसूचित ग्राम पंचायतों में शराब की दुकान खोलना प्रतिबंधित कर दिया गया है

राज्य में पचवई की दुकानों की बंदोबस्ती नहीं की जाएगी तथा इसकी खुदरा बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है केवल जनजातीय त्योहारों और सामाजिक कार्यक्रम के अवसरों पर सीमित मात्रा में  पचवई का निर्माण करना व उसे रखने की छूट होगी 

15 अगस्त, 26 जनवरी, गांधी जयंती, रामनवमी, दशहरा, होली,  ईद व मुहर्रम पर्व के अवसर पर राज्य में शुष्क दिवस घोषित है तथा इस दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित होगी 

Share:

Thursday, March 4, 2021

Jharkhand Chara Prasanskaran Udyog Niti-2015 (झारखंड चारा प्रसंस्करण उद्योग नीति-2015)

झारखंड चारा प्रसंस्करण उद्योग नीति-2015

Jharkhand chara prasanskaran udyog niti-2015


➤झारखंड राज्य में पशुपालन के विकास की असीम संभावनाएं विद्यमान है, जिसमें मांस, डेयरी, सूअर पालन, बकरी पालन, कुकुट पालन और मत्स्य पालन शामिल है
। 


राज्य में पशुपालन के विकास की संभावनाओं के परिप्रेक्ष्य में ही झारखंड चारा प्रसंस्करण उद्योग नीति- 2015 का निर्माण किया गया है 

इस नीति का प्रमुख उद्देश्य राज्य में चारा उत्पादन संभावनाओं का दोहन करना है, कृषि उपउत्पादों की मांग में वृद्धि कर किसानों को भी इसका लाभ प्रदान किया जाएगा 

इस नीति का अन्य उद्देश्य चारा प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना हेतु राज्य में अनुकूल वातावरण का निर्माण करना, पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करना, तकनीकी उन्नयन,विपणन नेटवर्क  का विकास करना तथा अनुदान व् रियायत प्रदान करना है। 


इस नीति का प्रमुख प्रावधान इस इस प्रकार है 


सामान्य क्षेत्रों में प्लांट व संयंत्र व् तकनीकी सिविल कार्य की कुल लागत का 35% (अधिकतम ₹500 लाख रूपये) सहायता प्रदान किया जाएगा

➤एकीकृत जनजाति  विकास परियोजना क्षेत्र में सहायता की राशि 45 % (अधिकतम ₹500 लाख रूपये) तक होगी
Share:

Wednesday, March 3, 2021

Jharkhand Gk Question Answer Class-24

Jharkhand Gk Question Answer Class-24


💥 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 
लांस नायक अल्बर्ट एक्का की मृत्यु किस युद्ध लड़ते समय हुई थी ? - भारत-पाक युद्ध 1971 

Q.02 व्यंग्य चित्रकार मोनि का वास्तविक नाम क्या है ? - तपव्रत  चक्रवर्ती 

Q.03  पदमश्री से सम्मानित केदारनाथ साहू का संबंध किस नृत्य से है ? - छऊ 

Q.04 विश्व युवा शतरंज प्रतियोगिता जीतने वाला झारखण्ड का पहला खिलाड़ी कौन है ? - दीपसेन गुप्ता 

Q.05 झारखंड निवासी ललित मोहन राय का नाम किस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है ? -चित्रकारी में 

Q.06 जुबली पार्क किस शहर में स्थित है ? - जमशेदपुर में 

Q.07 फॉसिल पार्क की स्थापना कहां की गई है ? - राजमहल में 

Q.08 बरसो पानी गुफा कहां स्थित है ? - बड़कागॉव (हज़ारीबाग में)

Q.09 हिजला मेला कहां आयोजित किया जाता है ? - दुमका जिला में, हिजला पहाड़ी के समीप 

Q.10 हिजला मेला किस नदी के तट पर लगता है ? - मयूराक्षी नदी 

Q.11  कौन सा मेला हजारीबाग जिले के निकट हर्ली और सिलावा में हर वर्ष माघ महीने में आयोजित होता है ? - जात्रा 

Q.12 हिजला मेला का प्रारंभ कराने का श्रेय किसे है ? - कास्टेेयर्स  1890 

Q.13 रथ मेला मेला कहां लगता है ? - रांची में 

Q.14 उर्स मेला कहाँ लगता है ? - गुमला में 

Q.15 रामतीर्थ मेला तथा गौशाला मेला कहां आयोजित किए जाते हैं ? - चाईबासा 

Q.16 रामरेखा मेला तथा गांधी मेला कहां आयोजित किए जाते हैं ? - सिमडेगा में 

Q.17 श्रावणी तथा महाशिवरात्रि मेला कहां आयोजित किए जाते हैं ? - देवघर 

Q.18 विश्रामपुर किला कहां स्थित है ? - - विश्रामपुर (पलामू) में

Q.19 शाहपुर चांदनी किला कहां स्थित है ? - मेदिनीनगर (पलामू में)

Q.20 रोहिलो का किला कहां स्थित है ? - जपला (पलामू )

Q.21 नारायणपुर का किला कहां स्थित है? - लातेहार में

Q.22 पलामू के किले का निर्माण किसने कराया था ?  - मेदिनी राय 

Q.23 पलामू किला कहां स्थित है ? - लातेहार में 

Q.24 बादाम किला कहां स्थित है ? हजारीबाग में 

Q.25 पालकोट राजमहल कहाँ स्थित है ? - गुमला में 

Q.26 बिरसा, जयपाल सिंह ,मेकन और एस्ट्रो-टर्फ स्टेडियम कहां स्थित है ? - रांची 

Q.27 अलबर्ट एक्का स्टेडियम कहाँ स्थित है ? - गुमला 

Q.28 कीनन स्टेडियम कहाँ स्थित है ? - जमशेदपुर में 

Q.29 मोहन आहूजा स्टेडियम कहाँ स्थित है ? - जमशेदपुर में

Q.30 जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स कहां स्थित है ? - जमशेदपुर में

Q.31 डिगवाडीह स्टेडियम कहां स्थित है ? - धनबाद में 

Q.32 हजारीबाग स्टेडियम कहां स्थित है ? - हजारीबाग में 

Q.33 इंडोर स्टेडियम कहां स्थित है ?दुमका में

Q.34 मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम कहां है ? - बोकारो में 

Q.35 रांची स्थित हवाई अड्डा का क्या नाम है ? - बिरसा मुंडा हवाई अड्डा

Q.36 जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान कहां स्थित है ? - बोकारो 

Q.37 इंडियन स्कूल ऑफ माइंस कहां पर स्थित है ? - धनबाद में 

Q.38 छोटानागपुर के हल्दीघाटी के नाम को कौन सा स्थान जाना जाता है ? - कोराम्बे

Q.39 सैनिक स्कूल तिलैया की स्थापना कब और किसने की थी ? - 16 सितंबर 1963 में ,ले.कर्नल एलइजी स्मिथ

Q.40 झारखंड राज्य में 'मुख्यमंत्री कन्यादान योजना' किस वर्ष प्रारंभ हुआ ? - 2004 

Q.41 विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी कहां के रहने वाले हैं ? - रांची झारखण्ड 

Q.42 मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के किस शहर में हुआ था ? - जमशेदपुर में 

Q.43 मिस इंडिया रह चुकी तनुश्री दत्ता कहां की रहने वाली थी ? - जमशेदपुर 

Q.44 झारखंड विजन 2010 में कितने सूत्र है ? - 27 

Q.45 झारखंड राज्य में कहां 'साइन्स सिटी' की स्थापना की जा रही है ? - रांची 

Q.46 राज्य झारखंड की कुल आबादी का कितना प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं ? - लगभग 46% 

Q.47 34वाँ राष्टीय खेल कहां आयोजित किये गये ? - झारखंड में 

Q.48 34वाँ राष्टीय खेल  का शुभंकर क्या था ? - छवा

Q.49 झारखंड के सिल्वानुस डुग-डुंग को किस खेल के पूर्व खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है ? - हॉकी 

Q.50 झारखंड के निवासी दीप सेनगुप्ता ने विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप (पुरुष) को कब जीता ? - 2000 में

Q.51 झारखंड सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में कितना प्रतिशत आरक्षण देती है ? -2 प्रतिशत

Q.52 झारखंड के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री बनने का श्रेय किसे प्राप्त है ? - मधु कोड़ा को 

Q.53 झारखंड के नवीनतम जिले कौन सा है ? - खूंटी और रामगढ़ 

Q.54 झारखंड में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है ? - तीन बार 

Q.55 झारखंड में सेंट्रल जेल की संख्या कितनी है ? - 5

Q.56 विवेकानंद की सबसे ऊंची तांबे की मूर्ति 30 फीट झारखंड में कहां स्थापित किया गया है ? - बड़ा तालाब राँची 

Q.57 झारखंड के कौन से जिले में भारत का तिरंगा फहराने हेतु 293 फुट ऊंचा उच्चतम फ्लैग पोल है ? -रांची 

Q.58 वर्ष 2010 में सांस्कृतिक  क्षेत्र में योगदान के लिए किसे पद्मश्री से नवाजा गया था ? - रामदयाल मुंडा

Q.59 वर्ष 2011 में छाऊ नृत्य के लिए किसे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ? - मकर ध्वज दरोधा 

Q.60 झारखंड से वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार किसे प्रदान किया गया ? - दीपिका कुमारी ,सिमोन उरांव 

Share:

Jharkhand Gk Question Answer Class-23

Jharkhand Gk Question Answer Class-23


Q.01 झारखंड राज्य का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ? - 15 नवंबर 

Q.02 झारखंड राज्य की राजकीय भाषा कौन-सी है ? - हिंदी 

Q.03 झारखंड राज्य का राजकीय वृक्ष कौन-सा है ? - साल 

Q.04 झारखंड राज्य का राजकीय पशु कौन-सा है ? - हाथी 

Q.05 झारखंड राज्य का राजकीय पक्षी कौन-सा है ? - कोयल 

Q.06 झारखंड राज्य की राजधानी कहां है ? - रांची 

Q.07 झारखंड राज्य की औद्योगिक राजधानी किसे कहा जाता है ? - जमशेदपुर 

Q.08 झारखंड राज्य की उपराजधानी कहां है ? - दुमका 

Q.09 झारखंड राज्य का उच्च न्यायालय कहां है ? - रांची 

Q.10 देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था ? - राजा पूरणमल 

Q.11 जगन्नाथ मंदिर के निर्माता कौन थे  ? - नागवंशी राजा एनी शाह 


Q.13 मां भद्रकाली मंदिर कहां स्थित है ? - इटखोरी (चतरा) में 

Q.14 बासुकिनाथ धाम किस जिला में है ? - दुमका 

Q.15 पारसनाथ मंदिर किस जिला में है ? गिरिडीह 

Q.16 छिन्नमस्तिका मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है ? - दामोदर -भैरवी 

Q.17 रजरप्पा किस नदी के संगम पर स्थित है ? - दामोदर एवं भेड़ा 

Q.18 जगन्नाथ, देवड़ी और पहाड़ी मंदिर किस जिला में है ? - रांची में 

Q.19 भद्रकाली और काेलेश्वरी  देवी का मंदिर किस जिला में है ? - चतरा 

Q.20 झारखंड धाम मंदिर किस जिला में है ? - गिरिडीह 

Q.21 मैगनेलिया पॉइंट कहां स्थित है ? - नेतरहाट 

Q.22 'छोटा नागपुर की रानी' तथा 'पहाड़ियों की मल्लिका' के नाम से कौन जाना जाता है ? - नेतरहाट  

Q.23 सात-सौ पहाड़ियों का क्षेत्र के नाम से कौन जाना जाता है ? - सारंडा  

Q.24 भारत का पीटसबर्ग नाम से कौन जाना जाता है ? - जमशेदपुर  

Q.25 शहीदों के नगर के नाम से कौन जाना जाता है ? - रांची  

Q.26 झारखंड की शिमला के नाम से कौन जाना जाता है ? - रांची 

Q.27 मंदिरों के गांव के नाम से कौन जाना जाता है ? - मलूटी 

Q.28 पंडों-पुजारियों की नगरी के नाम से कौन जाना जाता है ? - बासुकीनाथ 

Q.29 भगवान बिरसा के नाम से कौन जाना जाता है ? - बिरसा मुंडा 

Q.30 धरती आबा के नाम से कौन जाने जाते हैं  ? - बिरसा मुंडा 

Q.31 मरांग गोमके के नाम से कौन जाने जाते हैं ? जयपाल सिंह

Q.32 छोटानागपुर केसरी के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - बाबू राम नारायण सिंह 

Q.33 'स्वराज लुट गया' किसकी कृति है ? - बाबू राम नारायण सिंह 

Q.34 दिसोम गुरू एवं गुरु जी के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - शिबू सोरेन 

Q.35 चाचा के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - बसंत कुमार तिर्की 

Q.36 प्रिंस ऑफ छोटानागपुर स्टेज के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - मुकुंद नायक

Q.37  माही के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - महेंद्र सिंह धोनी  

Q.38 बड़ी दीदी के नाम से कौन जानी जाती हैं ? - सरोजा अय्यर 

Q.39 सिस्टर निर्मला के नाम से कौन जानी  जाती हैं ? - कुसुम जोशी 

Q.40 मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी सिस्टर निर्मला का जन्म कहां हुआ था ? - रांची में 

Q.41 झारखंड का एकमात्र योद्धा कौन है, जिन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया ? - अल्बर्ट एक्का 

Q.42 झारखंड की "आयरन लेडी" किसे माना जाता है ? - दयामणि बरला  

Q.43 अल्बर्ट एक्का को मरणोपरांत किस गैलेंटरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ? - परमवीर चक्र 

Q.43 नेतरहाट आवासीय विद्यालय किस जिले में अवस्थित है ? - लातेहार 

Q.44 इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय कहाँ पर अवस्थित है  ? - हजारीबाग

Q.45 मानसिक चिकित्सालय कहां पर अवस्थित है ? - रांची 

Q.46 सेन्ट्रल लाह  इंस्टिट्यूट किस जिले में अवस्थित है ? - रांची में 

Q.47 बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कहां पर अवस्थित है ? - रांची में  

Q.48 झारखंड राज्य के केंद्रीय खनन अनुसंधान केंद्र कहां पर अवस्थित है ? धनबाद 

Q.49 बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कहाँ पर अवस्थित है ? - सिंदरी 

Q.50 संत कोलंबा महाविद्यालय की स्थापना किस मिशन ने की थी ? - डब्लिन यूनिवर्सिटी 

Q.51 झारखंड का प्रथम महाविद्यालय कौन सा है ? - संत कोलंबा महाविद्यालय 

Q.52 झारखंड के विद्यालयों में किस पैटर्न पर शिक्षा प्रदान की जा रही है ? - सी.बी.एस.आई.पर 

Q.53 रांची विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई ? - 1960 ईस्वी में 

Q.54 रांची संग्रहालय की स्थापना कब हुई ? - 1972 ईस्वी में

Q.55 झारखण्ड में चावल अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है ? - हजारीबाग में 

Q.56 बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी का नया नाम क्या है ? - बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 

Q.57 जोबा मुर्मू द्वारा लिखित "ओनल बाहा" नामक पुस्तक किस प्रकार का संग्रह है ? - लघु कहानी संग्रह

Q.58 घरबंदु पत्रिका कब शुरू हुई थी ? - 1880 में 
Share:

Tuesday, March 2, 2021

Jharkhand Ki Vivah Padditi Aur Prakar (झारखंड की विवाह पद्धति और प्रकार)

झारखंड की विवाह पद्धति और प्रकार

(Jharkhand Ki Vivah Padditi Aur Prakar)



➤झारखंड की जनजातियां प्रया: अपने-अपने जातीय सीमाओं के अंदर ही विवाह करती हैं

समान गोत्र में विवाह करना वर्जित है, एवं यौन संबंधों पर सख्त पाबंदी है। 

जनजातीय परिवार प्राय: एक विवाही होता है, लेकिन विशेष स्थिति में दूसरी, तीसरी पत्नी रखने की मान्यता है

यहां की जनजातियों में विधवा विवाह मान्य है तथा तलाक का प्रचलन सभी में है

तलाक देने का अधिकार पति और पत्नी दोनों को होता है


तलाक के बाद औरत और मर्द दोनों अपनी इच्छा अनुसार शादी करने को स्वतंत्र होते हैं ऐसे विवाह को सगाई कहा जाता है  

झारखंड की जनजातियों में क्रय-विवाह, हठ -विवाह, सेवा-विवाह, विनिमय-विवाह, हरण-विवाह, पलायन-विवाह, राजी-खुशी, प्रेम विवाह, ढुकु विवाह जैसे कई तरीके प्रचलित है

जनजातीय विवाह प्रथाओं में दुडकी दिपिल बापला जैसे प्रथा भी प्रचलित है इसमें वर पक्ष कन्या को अपने घर बुलाकर शादी करता है

जनजातियों में प्रचलित प्रमुख विवाह 

विवाह                   जनजाति 
क्रय विवाह             संथाल, मुण्डा,हो ,उरांव,खड़िया ,बिरहोर 

सेवा विवाह            उरांव,मुण्डा,संथाल,बिरहोर 

विनिमय विवाह      प्रया: झारखण्ड के सभी जनजातियों में 

हठ विवाह              हो, बिरहोर 

विधवा विवाह         मुंडा, उरांव, संथाल  

हरण विवाह           उरांव,मुण्डा, हो, खड़िया, बिरहोर, सौरिया पहाड़िया  

(1) क्रय-विवाह  

क्रय विवाह: -  इसमें वधु को पाने के लिए वधू के माता-पिता या रिश्तेदारों को कुछ धन देना पड़ता है 

यह विवाह मुख्यतः मुंडा ,संथाल, हो,उरांव और खड़िया आदि जनजातियों में प्रचलित है 

➤संथालों  में क्रय विवाह को सादाई बापला कहा जाता है 

मुंडा जनजाति में क्रय विवाह में दिए जाने वाले कन्या-शुल्क  को कुरी गोनोंग कहा जाता है 

हो जनजाति क्रय विवाह को ही आंदि कहा जाता है 

खगड़िया जनजाति में इस विवाह को असली विवाह कहते है

बिरहोर जनजाति में इसे सदर बापला कहते है 

(2) सेवा-विवाह 

सेवा विवाह इसमें कन्या शुल्क न दे पाने की स्थिति में वर अपने होने वाले सास-ससुर की सेवा करता है, और बदले में उनकी बेटी से शादी का अधिकार पाता है

यह मुख्य रूप से उरांव ,संथाल और मुंडा जनजातियों में प्रचलित है

इस सेवा को संताली घरदी जावांय बापला कहते हैं 


(3) विनिमय-विवाह 

यह विवाह गुल्टा (गोलट) विवाह है  इस विवाह में एक भाई अपनी बहन की विवाह दूसरे परिवार के जिस लड़के से करता है, उसकी बहन से उसे खुद ही विवाह करना होता है इसे अदला-बदली विवाह भी कहते है 

➤यह झारखंड की प्रया: सभी जनजातियों में प्रचलित है

बिरहोर जनजाति में इस विवाह को गोलहट बापला कहते है 

➤संथाली जनजाति  के लोग इस विवाह को गोलाइटी बापला कहते है 

(4) हठ-विवाह 

➤इस विवाह में लड़की अपने प्रेमी के घर जबरन आकर रहने लगती है  

इस विवाह का प्रचलन हो और बिरहोर जनजातियों में अधिक है 

हो जनजाति में इस विवाह को अनादर विवाह कहा जाता है

बिरहोर जनजाति में इसे बोलो बापला कहा जाता है 

(5) हरण-विवाह 

इस विवाह में लड़की का अपहरण कर शादी की जाती है 

यह विवाह उरांव, मुंडा, हो ,खड़िया और बिरहोर जनजातियों में ज्यादा प्रचलित है 

➤सौरिया पहाड़िया में ज्यादातर हरण-विवाह होते हैं

(6) सह-पलायन विवाह

इस विवाह में युवक-युवती माता-पिता की अनुमति के बिना भागकर विवाह कर लेते हैं 

मुंडा, खड़िया, बिरहोर जनजातियों में इसका प्रचलन ज्यादा है 

(7) विधवा-विवाह 

मुंडा , उरांव ,संथाल जनजातियों में इस विवाह का प्रचलन ज्यादा है
Share:

Monday, March 1, 2021

Jharkhand Ki Kala Sanskriti Gk Question Answer Class-22

Jharkhand Ki Kala Sanskriti Gk Question Answer Class-22


Q.01 टांगीनाथ किस संप्रदाय का केंद्र था ? - पाशुपत संप्रदाय 

Q.02 सोहराय त्योहार दीपावली के दूसरे दिन झारखंड में किसके महिमा में मनाई जाती है ? - जानवर धन

Q.03 संथालों में विवाह का सबसे सामान्य रूप कौन-सा है ? - बापला 

Q.04 झारखंड के सदन का मुख्य व्यवसाय क्या है ? - खेती 

Q.05 कौन-सा भाषा झारखंड के आदिवासी समुदाय से विलुप्त हो रहा है ? - असुरी 

Q.06 झारखंड के किस जनजाति को समूह द्वारा लिखने के लिए 'ओलचिकी' लिपि का प्रयोग किया जाता है - संथाल 

Q.07 कौन सा भाषा झारखण्ड के आदिवासी समुदाय से विलुप्त हो रहा है ? - असुरी 

Q.08 झारखण्ड की किस जनजाति को 'सरल कारीगर' के रूप में वर्गीकृत किया जाता है ? - महली 

Q.09 झारखंड में  ठेकुआ किस रूप में जाना जाता है ? - मिठाई 

Q.10 किसी संथाली नाटककार को उनके उपन्यास 'राही रावण काना' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया ? - मोगला सोरेन 

Q.11 द्रविड़ परिवार से संबंधित भाषाओं का समूह है ? - उरांव और खड़िया 

Q.12 चित्रकला की कला 'जादो -पाटिया' किसकी विशेषता है ? - संथाल 

Q.13 1979 में महाश्वेता देवी द्वारा रचित साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत ऐतिहासिक उपन्यास 'अरण्येर अधिकार' (जंगल का अधिकार) किसके जीवन पर आधारित है ? - बिरसा मुंडा 

Q.14 संथाल जनजाति के लोग किसमें कुशल होते हैं ? - बुनाई 

Q.15 ''झारखंड : कॉसलऑवर और ग्रेव्स'' (झारखंड : कब्रों पर महल) के लेखक कौन है ? - विक्टर दास 

Q.16 ओंदी गीत कब गाया जाता है ? - विवाह के समय 

Q.17 झारखंड में 'वंदना' त्यौहार कब मनाया जाता है ? - कार्तिक अमावस्या  के समय 

Q.18 किस जनजाति को झारखंड सरकार द्वारा शिकारी-संग्रहकर्त्ता प्रकार माना जाता है ? - कोरवा

Q.19 झारखंड के पुरुषों की सबसे सामान्य पोषक को क्या कहा जाता है, जो कपड़े का एक टुकड़ा होता है?  - भागवान 

Q.20 झारखंड की जेल में चेतन महाजन द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या था ?  - द बैड वॉइस ऑफ बोकारो जेल 

Q.21 कौन-सा त्योहार झारखंड के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक मानी जाती है ,और वर्ष में दो बार अर्थात मार्च और नवंबर में मनाई जाती है ? - छठ

Q.22 किसे झारखंड की एक उपेक्षित जनजाति के रूप में माना जा सकता है ? - बैगा 

Q.23 झारखंड में वह कौन-सा त्यौहार है जो पूर्ण रूप से भाइयों और बहनों की प्रेम और लगाव के प्रति समर्पण के लिए मनाया जाता है ? - करमा 

Q.24 मुंडा भाषा कौन सा समूह से संबंधित है ? - ऑस्ट्रो-एशियाटिक 

Q.25 कौन-सा लोकगीत झारखंड में सुबह गाया जाता है ? - प्रातकाली 

Q.26 झारखंड सहित भारत के उत्तरी राज्यों में छठ पूजा के दौरान किस भगवान की पूजा की जाती है ? - सूर्य 

Q.27 कौन-सा धातु शिल्प और मल्हार और तंत्री जनजातियों द्वारा किया जाता है ? - डोकरा 

Q.28 किस कला रूप में पशुओं, वन्य तथा पालतू जानवरों और वनस्पति की तस्वीर बनाई जाती हैं ? - गूँज 

Q.29 कौन-से नृत्य में साल और महुआ फूलों का समरोहपूर्वक प्रयोग किया जाता है ? - बाहा 

Q.30 बसंत के मौसम के दौरान और साल के पेड़ की शाखाओं पर नए फूल आने पर कौन सा त्यौहार मनाया जाता है ? - सरहुल 

Q.31 झारखंड का कौन सा जनजाति समूह है,  जो बसे हुए किसानों के संबंधित है ? - संथाल 

Q.32 अस्त होते सूर्य को प्रसन्न करने के लिए झारखण्ड में कौन सा त्योहार मनाया जाता है ? - छठ 

Q.34 रांची में जगरन्नाथपुर मंदिर का निर्माण किसने कराया था ? - ठाकुर ऐनी नाथ शाहदेव 

Q.35 सामाजिक मानदंडों द्वारा स्वयं अपने अपेक्षित समूह में विवाह करना किस नाम से जाना जाता है ? -  सगोत्र विवाह 

Q.36 झारखंड में आदिवासी किस पौराणिक पात्र की पूजा करने पर शांति हेतु आग्रह रखते हैं ? -बली चक्रवर्ती 

Q.37 झारखंड में कौन-सा नृत्य आमतौर पर फसल के मौसम में किया जाता है ? - झूमर 

Q.38 छऊ नृत्य की उपशैली कहाँ-कहाँ है ? - मयूरभंज, सरायकेला व पुरुलिया 

Q.39 दोहरी क्या है ? - एक आदिवासी गीत

Q.40 कला इतिहासकार भारत में सबसे पुरानी गुफा चित्रकारी  'स्क्रॉल चित्रकारी' को झारखंड की किस जनजाति का लिखा मानते हैं ? - शाबर्स 

Q.41 किस जनजाति का संकेंद्रण पलामू में है ? - चेरो 

Q.42 कौन-सी जनजाति सत्य के लिए तथा सत्य हेतु सभी कुछ बलिदान करने के लिए प्रसिद्ध है ? - खरवार 

Q.43 झारखंड का 'धोक्रा'  किस शिल्प कला से संबंधित है ? - धातु 

Q.44 झारखंड में कौन-से त्यौहार में लड़कियां रंगीन कागज से लकड़ी/बांस के एक फ्रेम को सजाती है और आस-पास की पहाड़ी नदी को भेंट कर देती है ? - टुसू परब 

Q.45 बसंत पंचमी का त्यौहार किस मौसम के आगमन का अग्रदुत है ? - बसंत 

Q.46 पुस्तक 'मरंग घोड़ा नीलकंठ हुआ' के लेखक कौन है ? - महुआ माँझी 

Q.47 'मुंडारी लोक कथाएँ' पुस्तक किसने लिखी है ? - जगदीश त्रिगुणायत 

Q.48 झारखंड की प्रसिद्ध छठ पूजा किस देवता की अराधना करने के लिए की जाती है ? - सूर्य 

Q.49 नटुआ नृत्य किस प्रकार का नृत्य है ? - पुरुष नृत्य 

Q.50 हिन्दू कैलेंडर अनुसार सरहुल कब मनाया जाता है ? - चैत्र 

Q.51 झारखंड में सरहुल को किस रूप में मनाया जाता है ? - एक उत्सव  

Q.52 कौन-से त्योहारों के दौरान,जनजाति महिलाएं पुरे दिन पुरुष के कपड़े पहन कर पशुओं का शिकार करती है ? - मुक्का सेन्द्रा  

Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts