All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Showing posts with label JH-GK. Show all posts
Showing posts with label JH-GK. Show all posts

Wednesday, March 10, 2021

Jharkhand Gk Question Answer Class-29

Jharkhand Gk Question Answer Class-29


💥 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 1857 ईसवी के विद्रोह के दौरान पंचेत  के राजा नीलमणि सिंह को गिरफ्तार कर किस जेल में भेज दिया गया था? -  अलीपुर जेल (कलकत्ता)

Q.02 झारखंड विधानसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या कितनी है ? - 81 

Q.03 ब्रिटिश के विरुद्ध उरांव विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ? - बुधु भगत 

Q.04 जमशेदपुर किस नदी के किनारे स्थित है ? - स्वर्णरेखा नदी 


Q.06 झारखंड के किस पठार से स्वर्णरेखा नदी निकलती है ? - छोटानागपुर का पठार

Q.07 झारखंड में विद्युत ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है ? - तापीय विद्युत 

Q.08 लोकसभा में अलग झारखंड राज्य से संबंधित बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक कब पारित हुआ ? -  2 अगस्त, 2002 

Q.09 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता व नेता कौन थे ? जिन्होंने झारखंड में एक राजनीतिक दल की स्थापना भी की थी ? - जयपाल सिंह मुंडा

Q.10 झारखंड की औसत वार्षिक वर्षा कितने सेंटीमीटर है ? - 140 सेंटीमीटर 

Q.11 घुमकुड़िया किस जनजाति से संबंधित है ? - उरांव 

Q.12 महामाया मंदिर, गुमला का निर्माण किसने करवाया था ? - गजघंट राय 

Q.13 आदिवासी सभा का पहला अध्यक्ष कौन निर्वाचित हुआ था ? - जयपाल सिंह 

Q.14 भारत में लाह के उत्पादन में झारखंड किस स्थान पर है ? - प्रथम 

Q.15 झारखंड में सूर्य कुंड कहां स्थित है ? - हजारीबाग 

Q.16 बिरसा मुंडा आवास योजना किस वर्ग के लिए है ? - आदिम जनजाति

Q.17 राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से कितनी सीटें जनजाति के लिए आरक्षित है ? - 28 

Q.18 झारखण्ड में 1857 ईस्वी के विद्रोह का सेनापति कौन था ? - पांडेय  गणपत राय 

Q.19 झारखंड के इतिहास में किस अभियान या आंदोलन में जर्मन बाबा के गीत गाकर उनके समर्थन का आह्वान करते थे ? - ताना आंदोलन 

Q.20 झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना कब हुई थी ? - 9 अप्रैल 2001 

Q.21 रामगढ़ राज की स्थापना किस राजा ने की थी ? - बाघदेव सिंह 

Q.22 किस जनजाति का अस्तित्व केवल झारखंड में है ? - मुंडा 


Q.24 भारत छोड़ो आंदोलन (1942 ) के दौरान आंदोलनकारियों ने झारखंड के किस स्थान पर समानांतर सरकार की स्थापना की थी ? - सरवण 

Q.25 झारखंड से लोकसभा के लिए चुने जाने वाले सदस्यों की कुल संख्या कितनी है ? - 14

Q.26 किस जिले के क्षेत्रफल में वन क्षेत्र का प्रतिशत झारखण्ड में सबसे अधिक है ? - चतरा 

Q.27 झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन है ? - बुढ़ाघाघ 

Q.28 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड का जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर कितना है ? - 414  प्रति वर्ग किलोमीटर 

Q.29 झारखंड का सर्वाधिक अनुसूचित जाति प्रतिशत वाला जिला कौन सा है ? - रांची 

Q.30 भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान पाने वाले झारखंड की एकमात्र क्षेत्रीय भाषा कौन सी है ? - संथाली

Q.31 किस नागवंशी राजा ने स्वर्ण रेखा नदी के समीप सतरंजी में अपनी राजधानी स्थापित की थी ? - एनी शाह 

Q.32 झारखंड का कौन-सा जिला राज्य का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक जिला है? - पश्चिमी सिंहभूम  

Q.33 मुंडा जनजाति समाज में युवा ग्रह का क्या नाम है ? - गितिओड़ा 

Q.34 अलग राज्य बनने के बाद झारखंड में पहली जनगणना कब हुई ? - 2001 

Q.35 कौन -सी जनजाति उड़ीसा से आकर झारखण्ड में बसी है ? - खोंड 

Q.36 बॉक्साइट उत्पादन की दृस्टि से झारखण्ड का भारत में कौन सा स्थान है ? - तीसरा 

Q.37 झारखंड से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग ग्रैंड ट्रंक रोड को किस नाम से पुकारते हैं ? - राष्ट्रीय राजमार्ग 2

Q.38 चेरो विद्रोह (1770-71) का नेतृत्व किसने किया ? - चित्रजीत राय 

Q.39 झारखण्ड राज्य की जनसँख्या में अनुसूचित जनजाति का कितना प्रतिशत है ? - 26. 1%

Q.40 झारखंड राज्य का गठन कितने जिलों के साथ किया गया था ? - 18 

Q.41बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक, 2000 पर हस्ताक्षर राष्ट्रपति के.आर.नारायण ने कब हस्ताक्षर किए ? - 25 अगस्त 2000 

Q.42 झारखंड का सबसे गर्म स्थल कौन सा है ? - जमशेदपुर

Q.43 झारखंड राज्य में बी.पी.एल परिवारों को ₹5 में भर पेट भोजन उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री योजना दाल -भात योजना की शुरुआत किस तिथि को की गई थी ? - 15 अगस्त 2011 

Q.44 अशोक ने शिलालेख -13 में झारखण्ड क्षेत्र की चर्चा किस नाम से की है ? - अटावी 

Q.45 कौन -सा एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान झारखंड में है ? - बेतला राष्टीय उद्यान 

Q.46 सूअर विकास केंद्र झारखंड के किस जिले में स्थापित है ? - खूँटी 

Q.47 अंग्रेजों का प्रवेश सर्वप्रथम किस क्षेत्र में  हुआ था ? - सिंहभूम 

Q.48 कांकजाल  (राजमहल) में हर्षवर्धन से मिलने वाली चीनी यात्री का क्या नाम था ? - ह्वेनसांग 

Q.49 झारखंड में पहली बार चाइल्ड बजट किस वर्ष प्रस्तुत किया गया है ? - वर्ष 2019-20

Q.50 घटवाल सरदार किस राजा के वफादार रैयत थे ? - मुकुंद सिंह 

Q.51 झारखंड में स्थित किस मंदिर में हिमाचल के ज्वालाजी मंदिर से लाकर अखंड ज्योति स्थापित करने की मान्यता है ? - शक्ति मंदिर

Q.52 किस वर्ष एक अलग झारखंड राज्य की मांग करने के लिए ज्ञापन साइमन कमीशन को प्रस्तुत किया गया था ? - 1928 ईस्वी 

Q.53 झारखंड का पहला विधि महाविद्यालय कौन है ? - छोटानागपुर लॉ कॉलेज

Q.54 किस तिथि से झारखंड में 1857 का विद्रोह शुरू हुआ था ? - 30 जुलाई 1857 
Share:

Jharkhand Gk Question Answer Class-28

Jharkhand Gk Question Answer Class-28


💥 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 भारत छोड़ो आंदोलन (1942) के दौरान हजारीबाग की सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर किस जेल में रखा गया ? - भागलपुर जेल

Q.02 'सोनोत (शुद्ध) संथाल समाज' (1971 ईस्वी) की स्थापना किसने की ? - शिबू सोरेन

Q.03 रांची जिले से कौन-सी महत्वपूर्ण भौगोलिक रेखा गुजरती है ? - कर्क रेखा 

Q.04 झारखंड का पहला बिजली घर कहां स्थापित किया गया ? - तिलैया 

Q.05 छिन्मस्तिका मंदिर, रजरप्पा में किस देवी की मूर्ति प्रतिष्ठापित  है ? - काली 

Q.06 पलामू क्षेत्र में किसके नेतृत्व में 1857 ईस्वी की लड़ाई लड़ी गई थी ? - नीलाम्बर -पीताम्बर 

Q.07 'उलगुलान' (महाविद्रोह)  का नेतृत्व किसने किया था ? - बिरसा मुंडा 


Q.09 झारखण्ड से राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले सदस्यों की कुल संख्या कितनी है ? - 6 

Q.10 झारखंड में कितने जनजातीय समूह है ? - 32 

Q.11 'रामलीला' (कहानी-संग्रह) के लेखक कौन है ? - राधाकृष्ण 

Q.12 मुगल बादशाह शाह आलम ने कब ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार को बिहार-बंगाल-उड़ीसा की दीवानी (राजस्व -प्रशासन) प्रदान की थी ? - 12 अगस्त 1765 

Q.13 उत्तरी कोयल नदी का उदगम स्थल कहाँ है ? - रांची पठार का मध्य भाग 

Q.14 झारखंड में कितने (डीम्ड विश्वविद्यालय को छोड़कर) विश्वविद्यालय हैं ? - 8 

Q.15 किस संथाली नाटककार को उनके उपन्यास 'राही रावण काना' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया ? - भोगला सोरेन 

Q.16 रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन किस वर्ष आयोजित किया गया था ? - 1940 ईस्वी 

Q.17 चने की खेती झारखंड के किस जिले में सर्वाधिक होता है ? - पलामू 

Q.18 चतरा के किस प्रखंड में जैन धर्म की प्राचीन सप्त ऋषि गुफा स्थित है ? - हंटरगंज 

Q.19 जुबली पार्क कहां स्थित है ? - जमशेदपुर 

Q.20 झारखंड राज्य नियामक आयोग का गठन कब किया गया था ? - अगस्त 2002 ईस्वी   

Q.21 किसके शासन काल में सिंह राज्य की कुल देवी के रूप में पौरों देवी को प्राणप्रतिष्ठित की गई ? - अच्युत सिंह

Q.22 घाघ केंद्रीय कारा झारखंड में कहां स्थित है ? - पूर्वी सिंहभूम 

Q.23 पालना डैम झारखंड के किस नदी पर बनाया गया है ? - स्वर्णरेखा 

Q.24 हो जनजातीय शासन व्यवस्था में मुंडा के सहायक का नाम क्या है ? - डाकुआ 

Q.24 पहला नागवंशी राजा कौन था ? - फणिमुकुट राय 

Q.25 पंचायत समिति का सर्वप्रमुख अधिकारी कौन होता है ? - प्रमुख 

Q.26 1914 ईस्वी में झारखंड में कौन सा आंदोलन हुआ था ? - टाना भगत आंदोलन

Q.27 झारखंड में मिट्टी के कितने प्रकार पाए जाते हैं ? - 6 

Q.28 खोंड जनजाति में पाए जाने वाले नरबलि प्रथा को क्या कहा जाता है ? - मरियाह प्रथा 

Q.29 सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान रांची में विदेशी वस्तुओं की दुकानों के सामने पिकेटिंग करते समय किस स्वतंत्र सेनानी की हत्या कर दी गई थी ? - रामवृक्ष ब्रह्मचारी 

Q.30 झारखंड की एकमात्र कौन-सी जनजाति, जो पहाड़ों और जंगलों में रहना पसंद नहीं करते हैं और साथ ही मजदूरी करना प्रतिष्ठा के खिलाफ समझती है ? - चेरो 

Q.31 मलेर किस जनजाति का दूसरा नाम है ? - सौरिया पहाड़िया 

Q.32 केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान कहां अवस्थित है ? - जलगोड़ा में 

Q.33 'घेरे के बाहर' (उपन्यास) के रचनाकार कौन है ? - द्वारिका प्रसाद 

Q.34 झारखंड में उर्वरक का प्रथम कारखाना कहां स्थापित किया गया है ? - सिंदरी में

Q.35 मालतो भाषा किस जनजाति से संबंधित है ? - माल पहाड़िया 

Q.36 खैरवार आंदोलन का नेतृत्व किसने किया ? - भागीरथ मांझी 

Q.37 किस काल में लावा निस्सरण से राजमहल पहाड़ी का निर्माण हुआ ? - जुरासिक काल 

Q.38 हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन (एच.ई.सी) उद्योग किस देश के सहयोग से स्थापित हुआ है ? - सोवियत रूस 

Q.39 झारखंड की तांबा उत्पादन खान कहां अवस्थित है ? - घाटशिला 


Q.41 कौन-से त्योहारों के दौरान, जनजाति महिलाएं पूरे दिन पुरुष के कपड़े पहनकर पशुओं का शिकार करती हैं ? - मुक्का सेन्द्रा 
 Q.42 चंद्रपुरा ताप विद्युत गृह किस जिले में स्थित है ? - बोकारो 

Q.43 जैन धर्म के पहले तीर्थकार कौन थे ? - ऋषभ देव 

Q.44 झारखंड के किस जिले में अनुसूचित जनजाति की सबसे अधिक जनसंख्या पाई जाती है ? - खूंटी 

Q.45 ग्रामसभा की कार्यकारिणी समिति किसे कहा जाता है ? - ग्राम पंचायत को 

Q.46 छऊ नृत्य को किस रियासत के शासकों ने संरक्षण दिया ? - सरायकेला 

Q.47 रूबी श्रेणी के अभ्रक का उत्पादन झारखंड के किस जिले में मिलता है ? - गिरिडीह- कोडरमा 

Q.48 नेतरहाट झारखंड के किस जिले में स्थित पर्यटन स्थल है ? - लातेहार 

Q.49 कौन-सा मंदिर भूमि और धरती के जनजातीय देवता को समर्पित है ? - भूफोर मंदिर 

Q.50 तोपचांची वन्यजीव अभयारण्य कहां अवस्थित है ? - धनबाद 

Q.51 1368 ईस्वी में स्थापित रामगढ़ राज्य के संस्थापक कौन थे ? - बाघदेव सिंह

Q.52 राज्य का सर्वाधिक वनाच्छादित जिला कौन है ? - चतरा 

Q.52 सिंहभूम में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रवेश किस वर्ष आंरभ हुआ ? - 1767 ईस्वी 

Q.53 इंडियन स्कूल ऑफ माइंस कहां स्थित है ? - धन्यवाद 

Q.54 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य का गठन किस महापुरुष के जन्मदिन के अवसर पर किया गया है ? - बिरसा मुंडा 

Q.55 झारखंड में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत कितना है ? - 26.10 %

Q.56 बुनकरों को क्रेडिट कार्ड प्रदान करने वाला झारखंड देश का कौन सा राज्य है ? - प्रथम 

Q.57 झारखंड में वर्षा आश्रित चावल अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है ? - हजारीबाग

Q.58 अनुसूचित जातियों के लिए झारखंड में विधानसभा की कितनी सीटें आरक्षित है ? - 9 

Q.59 झारखंड राज्य का सबसे छोटा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र कौन सा है ? - चतरा

Q.60 पारसनाथ अभ्यारण्य झारखण्ड में कहा अवस्थित है ? - गिरिडीह 
Share:

Tuesday, March 9, 2021

Jharkhand Gk Question Answer Class-27

Jharkhand Gk Question Answer Class-27



💥 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई ? - सोवियत रूस 

Q.02 मुंडा उलगुलान का तत्कालीन कारण क्या था ? - 1894 का वन सुरक्षा कानून 

Q.03 टैगोर हिल का संबंध किस प्रसिद्ध व्यक्ति से है ? - जतिंद्रनाथ टैगोर 

Q.04 पतरातु थर्मल विद्युत शक्ति गृह किस देश की तकनीकी सहायता से बनी है ? - रूस 

Q.05 गिरिडीह जिले के किस स्थान पर श्वेताम्बरी  जैनियों का तीर्थस्थल हैं ? - मधुबन (पारसनाथ)

Q.06 अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री कौन थे ? - बाबूलाल मरांडी 

Q.07 झारखंड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का प्रारंभ कब से किया गया है ? -  1 जनवरी, 2019


Q.09 झारखंड के किस भाग में ऑटो अनुषांगिक उद्योगों का संकेंद्रण है ? - पश्चिमी सिंहभूम 

Q.10 रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले लक्ष्मी रानी मांझी किस राज्य की निवासी है ? - झारखंड 

Q.11 चुआर विद्रोह (1769-1805)  में किस जनजाति की सर्वप्रमुख भूमिका थी ? - भूमिज 

Q.12 बिरसा मुंडा के बचपन का नाम क्या है ? - दाऊद मुंडा

Q.13 झारखंड में कृषि की ऊंची भूमि को क्या कहा जाता है ? - टाँड़ 

Q.14 एशिया की सबसे बड़ी कोल वाशरी कहां स्थित है ? - करगाली (बोकारो) 

Q.15 कोयला भंडार में झारखंड का देश में कौन-सा स्थान है ? - पहला 

Q.16 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का औपचारिक प्रधान होता है ? - मेयर 

Q.17 देश में पायराइट उत्पादन में झारखंड का कौन-सा स्थान है ? - प्रथम 

Q.18 पारसनाथ पहाड़ की ऊंचाई कितने मीटर है ? - 1365 मीटर

Q.19 झारखंड में सर्वाधिक काली मिट्टी कहां पाई जाती है ? - राजमहल 

Q.20 हुंडरू जलप्रपात किस पठार पर स्थित है ? - रांची 

Q.21 बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा कहां अवस्थित है ? - होटवार (रांची) 

Q.22 तांबा के उत्पादन तथा भंडारण के दृष्टिकोण से भारत का अग्रणी राज्य कौन है ? - झारखंड

Q.23 झारखंड के किस जिले में शंख नदी का उद्गम है ? - गुमला 

Q.23 2011 ईस्वी की जनगणना के अनुसार झारखंड में कौन-सा जिला सबसे अधिक आबादी वाला है ? - राँची 

Q.24 रामगढ़ राज्य की प्रथम राजधानी कहां थी ? - सिसिया 

Q.25 पशुओं में नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन में वृद्धि के लिए किस वर्ष से गोकुल ग्राम योजना चलाई जा रही है ? - 2004 ईस्वी 

Q.26 मोहम्मद-बिन-तुगलक के सेनापति मलिक बया ने हजारीबाग क्षेत्र पर आक्रमण कब किया था ? - 1340 ईस्वी 

Q.27 विधानसभा अध्यक्ष अपना इस्तीफा किसे सौंपता  है ? - विधानसभा उपाध्यक्ष को 

Q.28 झारखंड में जगन्नाथ मंदिर कहां स्थापित है ? - रांची 

Q.29 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड की पुरुष साक्षरता दर क्या है ? - 76 पॉइंट 84% 

Q.30 ठाकुर विश्वनाथ सिंह को कब फांसी पर चढ़ाया गया था ? - 16 अप्रैल 1858 ईस्वी 

Q.31 एशिया की सबसे बड़ी लोहे की खाने झारखंड में कहां स्थित है ? - नोवामुंडी 

Q.32 तिलका मांझी को फांसी कहां दी गई ? - भागलपुर में 

Q.33 देश के कुल कोयला उत्पादन में झारखंड की भागीदारी कितनी है ? - 40% 

Q.34 झारखंड में ग्लोबल स्किल सम्मिट का आयोजन कब किया गया है ? - 10 जनवरी 2019

Q.35 खेरवार आंदोलन कब हुआ था ? -  1874 ईसवी 

Q.36 घोटूल क्या है ? - संथाल जनजाति का युवागृह 

Q.37 मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना किस वर्ष शुरू की गई थी ? - 2001 ईस्वी 

Q.38 खड़िया समाज का राजा क्या कहलाता है ? - डोकलाे शोहोर 

Q.39 झारखंड का सबसे ऊंचा भू-भाग कौन सा क्षेत्र है ? - पाट क्षेत्र 

Q.40 मैथन डैम कब और किस नदी पर बना ? - 1958 ईस्वी में, बराकर नदी में 


Q.42 राज्य आंदोलन को वैचारिक आधार प्रदान करने के लिए 6-7 मई,  1978 ईस्वी को रांची में आयोजित 'झारखंड क्षेत्रीय बुद्धिजीवी सम्मेलन' की अध्यक्षता किसने की थी ? - राधा कृष्ण 

Q.43 अनुसूचित जातियों के लिए झारखंड में लोकसभा कितनी सीटें आरक्षित है ? - एक 

Q.44 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्य की विधानसभा में अनुसूचित जातियों  एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण किया गया है ? - अनुच्छेद 332

Q.45 झारखंड के किस जिले में छऊ नृत्य का जन्म हुआ ? - सरायकेला

Q.46 किस त्यौहार में अविवाहित युवतियां एक लकड़ी/बांस के सुसज्जित चौखटे को रंगीन कागज से सजाकर पास की नदी को समर्पित कर आती है ? - टुसु 

Q.47 करमा पर्व किस दिन मनाया जाता है ? - भादो महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को

Q.48 हो जनजाति शासन व्यवस्था में गांव का प्रधान को क्या कहा जाता है ? - मुंडा 

Share:

Monday, March 8, 2021

Jharkhand Gk Question Answer Class-26

Jharkhand Gk Question Answer Class-26


💥
 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 लिल्लोरी स्थान मंदिर किस देवी या देवता को समर्पित है ? - काली मंदिर

Q.02 अंग्रेजों द्वारा तिलकामांझी को किस वर्ष फांसी दी गई थी ? - 1785 ईस्वी में 

Q.03 असहयोग आंदोलन में गोल्डन लीक नामक संस्था की स्थापना कहां की गई थी ? - देवघर में 

Q.04 किस त्यौहार में 9 दिन उपवास के बाद दसवें  दिन उपासक जलते कोयले पर नंगे पांव चलते हैं ? - मंडा 

Q.05 झारखण्ड में जनसंख्या की दृष्टि से कौन सी जनजाति सबसे अधिक है ? - संथाल 

Q.06 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण किया गया है ? - अनुच्छेद 330 

Q.07 मुख्यमंत्री दल-भात  योजना के तहत प्रति प्लेट कितने रुपए की दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है? -  5 रुपैया 


Q.09 मुगल सूबेदार मान सिंह ने किस क्षेत्र में अपनी राजधानी बनाई थी ? - राजमहल 

Q.10 1857 ईसवी का विद्रोह सबसे पहले  देश के किस जिले से शुरू हुआ था ? - मेरठ 

Q.11 स्वर्णरेखा नदी परियोजना की शुरुआत कब हुई ? - 1982- 83 ईसवी में 

Q.12 पालकोट आश्रयणी किस जिले में स्थित है ? - गुमला

Q.13 1771 ईस्वी  में संथाल जनजातीय क्षेत्र में किसने जमींदारों और ब्रिटिश सरकारों के विरुद्ध प्रथम विद्रोह का नेतृत्व किया था ? - तिलका मांझी 

Q.14 झारखंड में किस अनुसूचित जाति की साक्षरता दर सबसे अधिक है ? - धोबी 

Q.15 राज्य की सबसे प्रदूषित नदी कौन-सी है ? - दामोदर 

Q.16 मलिक मोहम्मद जायसी के किस ग्रंथ में झारखंड शब्द का वर्णन मिलता है ? - पद्मावत में 

Q.17 मांझी शासन व्यवस्था में गांव के धार्मिक प्रधान को क्या कहा जाता है ? - नायके 

Q.18 'ढोकलाे  शोहोर'  शासन व्यवस्था में पाहन को अन्य किस नाम से जाना जाता है ? - कालो

Q.19 बारात जाने के बाद महिलाएं कौन-सा लोक नृत्य का खेल खेलती हैं ? - डमकच

Q.20 पशुओं के सम्मान में मनाया जाने वाला त्यौहार कौन-सा है ? - सोहराय 

Q.21 ताना भगत किस वर्ष अपनी मांग गांधीजी के नेतृत्व में कांग्रेस के मंच से उठाने के लिए राजी हुए थे? -  1920 ईस्वी में 

Q.22 मुगल सम्राट अकबर ने मानसिंह को सूबेदार बनाकर किस वर्ष झारखंड भेजा था ? - 1589 में 

Q.23 13वीं सदी में खुद को झारखंड का शासक घोषित करने वाला राजा जयसिंह किस राज्य के थे ? - उड़ीसा के 

Q.24 दामोदर नदी का उद्गम कौन-सा पठार से होता है ? - छोटानागपुर का पठार 

Q.25 भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सेना ने किस उपाधि से विभूषित किया है ? - मानद  ले. कर्नल 

Q.26 पदमश्री सम्मान से सम्मानित झारखंड के पहला आदिवासी का क्या नाम है ? - जुएल लकड़ा 

Q.27 सर उत्पादन में झारखंड का देश में  कौनसा स्थान है ? - पहला 

Q.28 झारखंड में कौन परमाणु खनिज पाया जाता है ? - यूरेनियम 

Q.29 किस अनुसूचित जाति में साक्षरता दर सबसे कम है ? - भुईयाँ  

Q.30 ताना भगत आंदोलन की शुरुआत किसने की थी ? - जतरा उरांव 


Q.32 किस स्वतंत्रता सेनानी को अंग्रेजों ने 3 मार्च, 1900 ईस्वी को चक्रधरपुर के जमकोपाई जंगल में सोते हुए गिरफ्तार किया था ? - बिरसा मुंडा 

Q.33 केंद्रीय खनन एवं इंधन अनुसंधान के संस्थान झारखंड में कहां स्थित है ? - धनबाद 

Q.34 किस त्यौहार को झारखंड में बीज बोने के त्योहार के रूप में मनाया जाता है ? - रोहिणी 

Q.35 किरिंग बापला किस जनजाति से संबंधित विवाह प्रथा है ? - संथाल 

Q.36 'ओ अजन्मा सुनो' (काव्य) के रचनाकार कौन हैं ? - वचनदेव कुमार 

Q.37 कोनार जल विद्युत केंद्र किस जिले में स्थित है ? - हजारीबाग 

Q.38 हुंडरू जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ? - स्वर्णरेखा 

Q.39 किसने 1917 ईस्वी में रांची में अंजुमन इस्लामिया एवं मदरसा इस्लामिया की नींव रखी थी ? - अब्दुल कलाम आजाद 

Q.40 टंगस्टन किस वर्ग का खनिज है ? - धात्विक

Q.41 झारखंड में सबसे कम जनसंख्या वाला कौन सा जिला है ? - लोहरदगा 

Q.42 हिंदू कैलेंडर के अनुसार सरहुल किस माह में मनाया जाता है ? - चैत 

Q.43 किस स्थान पर अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग की तर्ज पर गोलियां बरसाई थी ? - डोंबरी पहाड़ 

Q.44 मलेर किस जनजाति से संबंधित है ? - सौरिया पहाड़िया 

Q.45 खानदेश के किस शासक को इतिहासकारों ने 'झारखंडी सुल्तान' की उपाधि दी है ? - आदिल शाह द्वितीय

Q.46 देश का सबसे बड़ा अर्थन डैम कौन-सा है ? - तेनुघाट (बोकारो) 

Q.47 12 वर्ष में एक बार मनाया जाने वाला त्यौहार कौन-सा है ? - जनी शिकार एवं देशाउली 

Q.48 खड़िया जाति के अखिल भारतीय सभा को क्या कहते हैं ? - ढ़ोकलो 
Share:

Jharkhand Gk Question Answer Class-25

Jharkhand Gk Question Answer Class-25


💥 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 
झारखंड के प्रथम राज्यपाल कौन थे ? - प्रभात कुमार 

Q.02 झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे ? - बाबूलाल मरांडी

Q.03 झारखंड राज्य के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री का क्या नाम है ? - मधु कोड़ा

Q.04 झारखंड राज्य के प्रथम महिला मंत्री का क्या नाम है ? - जोबा मांझी 

Q.05 झारखंड राज्य के प्रथम महाधिवक्ता का क्या नाम है ? - मंगलमय बनर्जी 


Q.07 झारखंड राज्य में प्रथम परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले व्यक्ति कौन है ? - अल्बर्ट एक्का 

Q.08 झारखंड राज्य में अशोक चक्र प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति का नाम क्या है - रणधीर वर्मा

Q.09 झारखंड राज्य की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी महिला हॉकी खिलाड़ी का क्या नाम है ? - सावित्री पूर्ति 

Q.10 झारखंड राज्य का प्रथम हिंदी मासिक पत्रिका का नाम क्या है ? - घरबंधु 

Q.11 झारखंड राज्य का प्रथम हिंदी दैनिक पत्रिका का नाम क्या है ?राष्ट्रीय भाषा

Q.12  झारखंड राज्य का प्रथम अंग्रेजी दैनिक पत्रिका का नाम क्या है ? - डेली प्रेस 

Q.13 झारखंड राज्य का प्रथम हिंदी सप्ताहिक पत्रिका का नाम क्या है ? - आर्यावर्त्त 

Q.14 झारखंड राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय का नाम क्या है ? - रांची  विश्वविद्यालय

Q.15 एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम आदिवासी महिला का क्या नाम है ? - विनीता सोरेन 

Q.16 झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा ? - बुढ़ाघाघ 

Q.17 झारखंड राज्य में सर्वाधिक जनजाति वाला प्रमंडल कौन-सा है ? - संथाल परगना 

Q.18 'भारत का पिट्सबर्ग' उपनाम से किसे जाना जाता है ? - जमशेदपुर 

Q.19 'भारत की अभ्रक राजधानी' उपनाम से किसे जाना जाता है ? - कोडरमा 

Q.20 'छोटानागपुर का प्रवेश द्वार' किसे कहा जाता है ? - चतरा 

Q.21 मंदिरों का शहर के नाम से जाना जाता है ? - देवघर 

Q.22 'गांवों  में बसा शहर' किसका  उपनाम है ? - मैक्लुस्कीगंज 

Q.23 इस्पात नगरी किसे जाना जाता है ? - जमशेदपुर 

Q.24 'सूर्योदय एवं सूर्यास्त का  सौन्दर्यस्थल' उपनाम से किसे जाना जाता है ? - नेतरहाट 

Q.25 झारखंड का सबसे ठंडा स्थान कौन-सा है ? - नेतरहाट 

Q.26 खेल नगरी किसे कहा जाता है ? - जमशेदपुर 

Q.27 पुलिस प्रशिक्षण केंद्र राज्य के किस जिले में स्थित है ? हजारीबाग

Q.28 झारखंड राज्य के किस जिले में राज्य के प्रथम महिला अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना की गई है? - रामगढ़ 

Q.29 बिरसा मुंडा का जन्म किस स्थान पर हुआ था ? - उलिहातू 

Q.30 बिरसा मुंडा के पिता का नाम कौन थे ? - सुगना मुंडा 

Q.31 भारत में नागरिक उड्डयन का जन्मदाता किसे कहा जाता है ? - जे.आर.डी. टाटा

Q.32 सुमराय टेटे का संबंध किस खेल से है ? - हॉकी

Q.33 झारखंड की सबसे पहली महिला जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की क्या नाम है ? - प्रेमलता अग्रवाल 

Q.34 मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम कहाँ अवस्थित है ? - बोकारो में 

Q.35 झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी ओलंपिक खेला, क्या नाम  है ? - निक्की प्रधान 

Q.36 झारखंड में मोराबादी पहाड़ी को और किस नाम से जाना जाता है ? - टैगोर  हिल 


Q.38 यह नारा किसने दिया था "वोट से नहीं, चोट से लेंगे लालखण्ड" ? - ए.के.राय 

Q.39 झारखंड में इंडियन स्कूल ऑफ माइंस कहां स्थित है ? - सिंदरी 

Q.40 एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज कहां स्थित है ? - जमशेदपुर 

Q.41 झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को उसके पद से हटाने का अधिकार के किसे प्राप्त है ? - राष्ट्रपति
Share:

Wednesday, March 3, 2021

Jharkhand Gk Question Answer Class-24

Jharkhand Gk Question Answer Class-24


💥 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand GK Question Answer से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand GK Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.01 
लांस नायक अल्बर्ट एक्का की मृत्यु किस युद्ध लड़ते समय हुई थी ? - भारत-पाक युद्ध 1971 

Q.02 व्यंग्य चित्रकार मोनि का वास्तविक नाम क्या है ? - तपव्रत  चक्रवर्ती 

Q.03  पदमश्री से सम्मानित केदारनाथ साहू का संबंध किस नृत्य से है ? - छऊ 

Q.04 विश्व युवा शतरंज प्रतियोगिता जीतने वाला झारखण्ड का पहला खिलाड़ी कौन है ? - दीपसेन गुप्ता 

Q.05 झारखंड निवासी ललित मोहन राय का नाम किस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है ? -चित्रकारी में 

Q.06 जुबली पार्क किस शहर में स्थित है ? - जमशेदपुर में 

Q.07 फॉसिल पार्क की स्थापना कहां की गई है ? - राजमहल में 

Q.08 बरसो पानी गुफा कहां स्थित है ? - बड़कागॉव (हज़ारीबाग में)

Q.09 हिजला मेला कहां आयोजित किया जाता है ? - दुमका जिला में, हिजला पहाड़ी के समीप 

Q.10 हिजला मेला किस नदी के तट पर लगता है ? - मयूराक्षी नदी 

Q.11  कौन सा मेला हजारीबाग जिले के निकट हर्ली और सिलावा में हर वर्ष माघ महीने में आयोजित होता है ? - जात्रा 

Q.12 हिजला मेला का प्रारंभ कराने का श्रेय किसे है ? - कास्टेेयर्स  1890 

Q.13 रथ मेला मेला कहां लगता है ? - रांची में 

Q.14 उर्स मेला कहाँ लगता है ? - गुमला में 

Q.15 रामतीर्थ मेला तथा गौशाला मेला कहां आयोजित किए जाते हैं ? - चाईबासा 

Q.16 रामरेखा मेला तथा गांधी मेला कहां आयोजित किए जाते हैं ? - सिमडेगा में 

Q.17 श्रावणी तथा महाशिवरात्रि मेला कहां आयोजित किए जाते हैं ? - देवघर 

Q.18 विश्रामपुर किला कहां स्थित है ? - - विश्रामपुर (पलामू) में

Q.19 शाहपुर चांदनी किला कहां स्थित है ? - मेदिनीनगर (पलामू में)

Q.20 रोहिलो का किला कहां स्थित है ? - जपला (पलामू )

Q.21 नारायणपुर का किला कहां स्थित है? - लातेहार में

Q.22 पलामू के किले का निर्माण किसने कराया था ?  - मेदिनी राय 

Q.23 पलामू किला कहां स्थित है ? - लातेहार में 

Q.24 बादाम किला कहां स्थित है ? हजारीबाग में 

Q.25 पालकोट राजमहल कहाँ स्थित है ? - गुमला में 

Q.26 बिरसा, जयपाल सिंह ,मेकन और एस्ट्रो-टर्फ स्टेडियम कहां स्थित है ? - रांची 

Q.27 अलबर्ट एक्का स्टेडियम कहाँ स्थित है ? - गुमला 

Q.28 कीनन स्टेडियम कहाँ स्थित है ? - जमशेदपुर में 

Q.29 मोहन आहूजा स्टेडियम कहाँ स्थित है ? - जमशेदपुर में

Q.30 जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स कहां स्थित है ? - जमशेदपुर में

Q.31 डिगवाडीह स्टेडियम कहां स्थित है ? - धनबाद में 

Q.32 हजारीबाग स्टेडियम कहां स्थित है ? - हजारीबाग में 

Q.33 इंडोर स्टेडियम कहां स्थित है ?दुमका में

Q.34 मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम कहां है ? - बोकारो में 

Q.35 रांची स्थित हवाई अड्डा का क्या नाम है ? - बिरसा मुंडा हवाई अड्डा

Q.36 जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान कहां स्थित है ? - बोकारो 

Q.37 इंडियन स्कूल ऑफ माइंस कहां पर स्थित है ? - धनबाद में 

Q.38 छोटानागपुर के हल्दीघाटी के नाम को कौन सा स्थान जाना जाता है ? - कोराम्बे

Q.39 सैनिक स्कूल तिलैया की स्थापना कब और किसने की थी ? - 16 सितंबर 1963 में ,ले.कर्नल एलइजी स्मिथ

Q.40 झारखंड राज्य में 'मुख्यमंत्री कन्यादान योजना' किस वर्ष प्रारंभ हुआ ? - 2004 

Q.41 विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी कहां के रहने वाले हैं ? - रांची झारखण्ड 

Q.42 मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के किस शहर में हुआ था ? - जमशेदपुर में 

Q.43 मिस इंडिया रह चुकी तनुश्री दत्ता कहां की रहने वाली थी ? - जमशेदपुर 

Q.44 झारखंड विजन 2010 में कितने सूत्र है ? - 27 

Q.45 झारखंड राज्य में कहां 'साइन्स सिटी' की स्थापना की जा रही है ? - रांची 

Q.46 राज्य झारखंड की कुल आबादी का कितना प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं ? - लगभग 46% 

Q.47 34वाँ राष्टीय खेल कहां आयोजित किये गये ? - झारखंड में 

Q.48 34वाँ राष्टीय खेल  का शुभंकर क्या था ? - छवा

Q.49 झारखंड के सिल्वानुस डुग-डुंग को किस खेल के पूर्व खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है ? - हॉकी 

Q.50 झारखंड के निवासी दीप सेनगुप्ता ने विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप (पुरुष) को कब जीता ? - 2000 में

Q.51 झारखंड सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में कितना प्रतिशत आरक्षण देती है ? -2 प्रतिशत

Q.52 झारखंड के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री बनने का श्रेय किसे प्राप्त है ? - मधु कोड़ा को 

Q.53 झारखंड के नवीनतम जिले कौन सा है ? - खूंटी और रामगढ़ 

Q.54 झारखंड में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है ? - तीन बार 

Q.55 झारखंड में सेंट्रल जेल की संख्या कितनी है ? - 5

Q.56 विवेकानंद की सबसे ऊंची तांबे की मूर्ति 30 फीट झारखंड में कहां स्थापित किया गया है ? - बड़ा तालाब राँची 

Q.57 झारखंड के कौन से जिले में भारत का तिरंगा फहराने हेतु 293 फुट ऊंचा उच्चतम फ्लैग पोल है ? -रांची 

Q.58 वर्ष 2010 में सांस्कृतिक  क्षेत्र में योगदान के लिए किसे पद्मश्री से नवाजा गया था ? - रामदयाल मुंडा

Q.59 वर्ष 2011 में छाऊ नृत्य के लिए किसे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ? - मकर ध्वज दरोधा 

Q.60 झारखंड से वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार किसे प्रदान किया गया ? - दीपिका कुमारी ,सिमोन उरांव 

Share:

Jharkhand Gk Question Answer Class-23

Jharkhand Gk Question Answer Class-23


Q.01 झारखंड राज्य का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ? - 15 नवंबर 

Q.02 झारखंड राज्य की राजकीय भाषा कौन-सी है ? - हिंदी 

Q.03 झारखंड राज्य का राजकीय वृक्ष कौन-सा है ? - साल 

Q.04 झारखंड राज्य का राजकीय पशु कौन-सा है ? - हाथी 

Q.05 झारखंड राज्य का राजकीय पक्षी कौन-सा है ? - कोयल 

Q.06 झारखंड राज्य की राजधानी कहां है ? - रांची 

Q.07 झारखंड राज्य की औद्योगिक राजधानी किसे कहा जाता है ? - जमशेदपुर 

Q.08 झारखंड राज्य की उपराजधानी कहां है ? - दुमका 

Q.09 झारखंड राज्य का उच्च न्यायालय कहां है ? - रांची 

Q.10 देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था ? - राजा पूरणमल 

Q.11 जगन्नाथ मंदिर के निर्माता कौन थे  ? - नागवंशी राजा एनी शाह 


Q.13 मां भद्रकाली मंदिर कहां स्थित है ? - इटखोरी (चतरा) में 

Q.14 बासुकिनाथ धाम किस जिला में है ? - दुमका 

Q.15 पारसनाथ मंदिर किस जिला में है ? गिरिडीह 

Q.16 छिन्नमस्तिका मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है ? - दामोदर -भैरवी 

Q.17 रजरप्पा किस नदी के संगम पर स्थित है ? - दामोदर एवं भेड़ा 

Q.18 जगन्नाथ, देवड़ी और पहाड़ी मंदिर किस जिला में है ? - रांची में 

Q.19 भद्रकाली और काेलेश्वरी  देवी का मंदिर किस जिला में है ? - चतरा 

Q.20 झारखंड धाम मंदिर किस जिला में है ? - गिरिडीह 

Q.21 मैगनेलिया पॉइंट कहां स्थित है ? - नेतरहाट 

Q.22 'छोटा नागपुर की रानी' तथा 'पहाड़ियों की मल्लिका' के नाम से कौन जाना जाता है ? - नेतरहाट  

Q.23 सात-सौ पहाड़ियों का क्षेत्र के नाम से कौन जाना जाता है ? - सारंडा  

Q.24 भारत का पीटसबर्ग नाम से कौन जाना जाता है ? - जमशेदपुर  

Q.25 शहीदों के नगर के नाम से कौन जाना जाता है ? - रांची  

Q.26 झारखंड की शिमला के नाम से कौन जाना जाता है ? - रांची 

Q.27 मंदिरों के गांव के नाम से कौन जाना जाता है ? - मलूटी 

Q.28 पंडों-पुजारियों की नगरी के नाम से कौन जाना जाता है ? - बासुकीनाथ 

Q.29 भगवान बिरसा के नाम से कौन जाना जाता है ? - बिरसा मुंडा 

Q.30 धरती आबा के नाम से कौन जाने जाते हैं  ? - बिरसा मुंडा 

Q.31 मरांग गोमके के नाम से कौन जाने जाते हैं ? जयपाल सिंह

Q.32 छोटानागपुर केसरी के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - बाबू राम नारायण सिंह 

Q.33 'स्वराज लुट गया' किसकी कृति है ? - बाबू राम नारायण सिंह 

Q.34 दिसोम गुरू एवं गुरु जी के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - शिबू सोरेन 

Q.35 चाचा के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - बसंत कुमार तिर्की 

Q.36 प्रिंस ऑफ छोटानागपुर स्टेज के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - मुकुंद नायक

Q.37  माही के नाम से कौन जाने जाते हैं ? - महेंद्र सिंह धोनी  

Q.38 बड़ी दीदी के नाम से कौन जानी जाती हैं ? - सरोजा अय्यर 

Q.39 सिस्टर निर्मला के नाम से कौन जानी  जाती हैं ? - कुसुम जोशी 

Q.40 मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी सिस्टर निर्मला का जन्म कहां हुआ था ? - रांची में 

Q.41 झारखंड का एकमात्र योद्धा कौन है, जिन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया ? - अल्बर्ट एक्का 

Q.42 झारखंड की "आयरन लेडी" किसे माना जाता है ? - दयामणि बरला  

Q.43 अल्बर्ट एक्का को मरणोपरांत किस गैलेंटरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ? - परमवीर चक्र 

Q.43 नेतरहाट आवासीय विद्यालय किस जिले में अवस्थित है ? - लातेहार 

Q.44 इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय कहाँ पर अवस्थित है  ? - हजारीबाग

Q.45 मानसिक चिकित्सालय कहां पर अवस्थित है ? - रांची 

Q.46 सेन्ट्रल लाह  इंस्टिट्यूट किस जिले में अवस्थित है ? - रांची में 

Q.47 बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कहां पर अवस्थित है ? - रांची में  

Q.48 झारखंड राज्य के केंद्रीय खनन अनुसंधान केंद्र कहां पर अवस्थित है ? धनबाद 

Q.49 बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कहाँ पर अवस्थित है ? - सिंदरी 

Q.50 संत कोलंबा महाविद्यालय की स्थापना किस मिशन ने की थी ? - डब्लिन यूनिवर्सिटी 

Q.51 झारखंड का प्रथम महाविद्यालय कौन सा है ? - संत कोलंबा महाविद्यालय 

Q.52 झारखंड के विद्यालयों में किस पैटर्न पर शिक्षा प्रदान की जा रही है ? - सी.बी.एस.आई.पर 

Q.53 रांची विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई ? - 1960 ईस्वी में 

Q.54 रांची संग्रहालय की स्थापना कब हुई ? - 1972 ईस्वी में

Q.55 झारखण्ड में चावल अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है ? - हजारीबाग में 

Q.56 बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी का नया नाम क्या है ? - बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 

Q.57 जोबा मुर्मू द्वारा लिखित "ओनल बाहा" नामक पुस्तक किस प्रकार का संग्रह है ? - लघु कहानी संग्रह

Q.58 घरबंदु पत्रिका कब शुरू हुई थी ? - 1880 में 
Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts