All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Showing posts with label JH-GK. Show all posts
Showing posts with label JH-GK. Show all posts

Saturday, February 20, 2021

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-12

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-12

 

दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखंड में काली मिट्टी का विकास मुख्य रूप से किस क्षेत्र में हुआ है ? - राजमहल ट्रैप क्षेत्र में

Q.2 झारखंड में बलुई मिट्टी का सबसे अधिक विस्तार किस क्षेत्र में पाया जाता है ? - दामोदर घाटी क्षेत्र में

Q.3 कोडरमा और हजारीबाग की अभ्रक पट्टी वाले क्षेत्र में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है ? - अभ्रक प्रधान मिट्टी 

Q.4 झारखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्या है ? - कृषि 

Q.5 झारखंड में कृषि का स्वरूप क्या है ? - जीवनदायी 

Q.6 झारखंड की कृषि किस पर निर्भर है ?  - मॉनसून 

Q.7 झारखंड की कितनी भूमि कृषि योग्य है ? - 38 लाख हेक्टेयर 

Q.8 झारखंड में बोयी गयी भूमि का क्षेत्रफल कुल भूगौलिक क्षेत्रफल का कितना है ? - 18.07 लाख हेक्टेयर 

Q.9 झारखंड में कुल क्रियाशील जनसंख्या का लगभग कितने प्रतिशत भाग कृषि कार्यों में संलगन है ? - 75 प्रतिशत 


Q.11 उत्पादन की दृष्टि से झारखंड की दूसरी प्रमुख फसल कौन-सी है ? - मक्का 

Q.12 झारखंड राज्य में दलहन और तिलहन का सबसे अधिक उत्पादन कहां होता है ? - पलामू प्रमंडल में

Q.13 ज्वार और बाजरा का सबसे अधिक उत्पादन झारखंड के किस जिले में होता है ? - हजारीबाग में

Q.14 झारखंड में मक्का का सबसे अधिक उत्पादन कहां होता है ? - पलामू प्रमंडल में 

Q.15 झारखंड में आलू का सबसे अधिक उत्पादन किस जिले में होता है ? - हजारीबाग में 

Q.16 झारखंड में कितने प्रतिशत कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा प्राप्त है ? - 11 प्रतिशत 

Q.17 झारखंड में  सिंचाई का मुख्य साधन क्या है ? - कुँआ 

Q.18 झारखंड के कुल क्षेत्रफल में वनों का प्रतिशत कितना है ? - 29.45 प्रतिशत

Q.19 झारखंड में भारत के कुल वनों का लगभग कितना प्रतिशत भाग जाता है ? - 3.34%(प्रतिशत )

Q.20 झारखंड में प्रति व्यक्ति वन कितना है ?  - 0.10 हेक्टेयर 

Q.21 झारखंड के कुल वनों के क्षेत्रफल में कितना प्रतिशत हिस्सा सुरक्षित, आरक्षित और अवर्गीकृत वनों का है ? - 18.6, 18.26, और 0.14 प्रतिशत 

Q.22 झारखंड का सबसे प्रमुख कौन है ? - साल 

Q.23 किस वृक्ष को पर्णपाती वनों का राजा कहा जाता है ? - साल को 


Q.25 झारखंड का सबसे कम वनाच्छादित जिला कौन-सा है ? - देवघर 

Q.26 झारखंड में कितने राष्टीय उद्यान और आश्रयणी है ? - राष्टीय उद्यान, 11 आश्रयणी

Q.27 झारखंड के किस पार्क को राष्टीय दर्ज़ा प्राप्त है ?बेतला नेशनल पार्क को 

Q.28 विश्व में सर्वप्रथम बाघों की गणना कब और कहां कराई गई थी ? - 1932 ईस्वी, बेतला नेशनल पार्क में

Q.29 दलमा अभयारण्य किस जिला में अवस्थित है ? - पूर्वी सिंहभूम में

Q.30 हाथी परियोजना की शुरुआत किस वन्य जीव अभयारण्य से हुई ? - दलमा वन्य जीव अभयारण्य (पूर्वी सिंहभूम में)

Q.31 पलामू में प्रोजेक्ट टाइगर की स्थापना किस वर्ष की गई थी ? - 1972 ईस्वी में 

Q.32 बेतला राष्ट्रीय उद्यान किस जिला में अवस्थित है ? - लातेहार (पलामू प्रमंडल) में

Q.33 हजारीबाग अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - हजारीबाग में

Q.34 पलामू अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है ? - लातेहार में

Q.35 महुआटांड़ भेड़िया अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - लातेहार में

Q.36 तोपचांची अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - धनबाद 

Q.37 लावालौंग अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - चतरा 

Q.38 कोडरमा अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ?- कोडरमा 

Q.39 पारसनाथ अभयारण्य किस जिले में अवस्थित है ? - गिरिडीह 

Q.40 पालकोट अभ्यारण किस जिले में अवस्थित है ? - गुमला 

Q.41 उधवा झील पक्षी विहार किस जिले में अवस्थित है ?- साहेबगंज 

Q.42 बिरसा जैविक उद्यान कहाँ है ? - ओरमांझी (रांची में) 

Q.43 मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कहां है ? - रूक्का (रांची में)

Q.44 बिरसा मृग विहार कहां है ? - कालीमाटी (रांची में) 

Q.45 राजमहल जीवाश्म अभयारण्य कहां है ? - साहिबगंज में 

Q.46 नश्रत्र वन और सिद्धू -कानहु  पार्क कहाँ है ? - रांची में

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  

Share:

Friday, February 19, 2021

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-11

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-11



दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखण्ड की सबसे बड़ी और लम्बी नदी कौन-सी है ? - दामोदर 

Q.2 बराकर, बोकारो, कोनार और भेड़ा किसकी सहायक नदी है ? - दामोदर नदी की 


Q.3 झारखंड में लौह-अयस्क किस प्रकार की चट्टानों में पाया जाता है ? -धारवाड़ में 

Q.4 झारखंड की सबसे अधिक प्रदूषित नदी कौन-सी है ? - दामोदर 

Q.5 धनबाद जिला किस नदी के तट पर बसा है ? - दामोदर 

Q.6 झारखंड की एकमात्र नदी जो स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है ? - स्वर्ण रेखा नदी 

Q.7 स्वर्ण रेखा नदी कहां से निकलती है ? - छोटा नागपुर का पठार (रांची के नगड़ी गांव से)

Q.8 झारखंड की किस नदी के रेत में सोना पाया जाता है ? - स्वर्णरेखा नदी 

Q.9 जुमार, रारू ,काँची, खरकाई, और संजय किसकी सहायक नदी है ? - स्वर्ण रेखा नदी 

Q.10 स्वर्ण रेखा और खरकाई नदियों का संगम पर कौन -सा नगर अवस्थित है ? - जमशेदपुर 

Q.11 उत्तरी कोयल नदी कहां से निकलती है ? - रांची पठार के मध्य भाग (पिस्का) 

Q.12 औरंगा और अमानत किसकी सहायक नदी है ?  - उत्तरी कोयल 

Q.13 कारो किसकी सहायक नदी है ? - दक्षिणी कोयल की 

Q.14 मयूराक्षी नदी कहां से निकलती है ?  - त्रिकूट पहाड़ (देवघर)

Q.15 गुमानी नदी कहां से निकलती है ? - राजमहल की पहाड़ी से 

Q.16 ब्राह्मणी नदी कहां से निकलती है ? - दुधवा पहाड़ी (दुमका)

Q.17 झारखंड राज्य में गर्म जलकुण्डों का जल त्वचा रोगियों के लिए लाभप्रद है ? - क्योंकि इसमें खनिज लवण और गंधक मिला होता है 

Q.18 बांसलोई नदी कहां से निकलती है ? - बांस पहाड़ (गोड्डा )

Q.19 फल्गु नदी को झारखंड में किस नाम से जानी जाती है ?  - निरंजन या लीलाजन 

Q.20 रामायण में किस नदी को सुमागधी कहा गया है ?  - सकरी नदी को 

Q.21 मैथन बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है  ? - बराकर नदी 

Q.22 चांडिल डैम किस नदी पर है ? - स्वर्ण रेखा नदी 

Q.23 गंगा नदी झारखंड के किस जिले से होकर गुजरती है ? - साहेबगंज से 

Q.24 तिलैया बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ?  - बराकर नदी पर 

Q.24 कोनार बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ? - बोकारो नदी 

Q.25 बोकारो बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ?  - बोकारो नदी पर 


Q.27 बर्मो और अय्यर बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ? - दामोदर नदी पर 

Q.28 झारखण्ड के किस शहर में दामोदर घाटी निगम का भूमि संरक्षण डिवीजन है ?  - हजारीबाग में 

Q.29 पंचेत बांध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ? - दामोदर और बराकर नदी के संगम पर 

Q.30 भारत की प्रथम बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना कौन है ? - दामोदर नदी घाटी परियोजना 

Q.31 दामोदर घाटी परियोजना की रूपरेखा अमेरिका के किस योजना के आधार पर तैयार की गई है?- 
टेनेसी घाटी योजना के आधार पर 

Q.32 दामोदर घाटी परियोजना की स्थापना कब की गई थी ? - 1948 ई0 में 

Q.33 दामोदर घाटी  योजना किस नदी पर स्थित है ? - दामोदर नदी पर 

Q.34 दामोदर घाटी परियोजना के अन्तर्गत कितने बांधों का निर्माण किया गया है ?झारखंड और पश्चिम बंगाल की 

Q.35 दामोदर घाटी परियोजना के अंतर्गत कितने बांधों का निर्माण किया गया है ? - आठ 

Q.36 स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय  परियोजना किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है ? - झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की 

Q.37 मयूराक्षी परियोजना किन राज्यों में चलायी जा रही है ? - झारखंड और पश्चिम बंगाल में 

Q.38  मयूराक्षी परियोजना के अंतर्गत दुमका जिले में किस स्थान पर डैम का निर्माण किया गया है ? -  मसानजोर में (कनाडा सरकार के सहयोग से)

Q.39 कनाडा डैम कहां स्थित है ? - दुमका 

Q.40 सर्वाधिक जल-प्रपात किस जिले में मिलते हैं ? - रांची 

Q.41 झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है ? - बूढ़ाघाघ जल प्रपात

Q.42 बूढ़ा घाघ/लोधा घाघ  जल-प्रपात किस जिला में अवस्थित है ? - लातेहार में

Q.43 झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा जल-प्रपात हुंडरू किस जिला में अवस्थित है ? - रांची में 

Q.44 हुंडरू जल-प्रपात किस नदी पर अवस्थित है ? - स्वर्णरेखा 

Q.45 दशम और गौतम धारा जल-प्रपात किस जिला में अवस्थित है ? - रांची में

Q.46 दशम जल-प्रपात किस नदी पर अवस्थित है ? - कांची नदी पर

Q.47 गौतम धारा /जोन्हा जल-प्रपात किस नदी पर अवस्थित है ? - राडू नदी पर 

Q.48 हिरनी जल-प्रपात किस जिला में अवस्थित है ?पश्चिमी सिंहभूम में

Q.49 सदनी घाघ जल-प्रपात किस नदी पर स्थित है ? - शंख नदी पर 

Q.50 झारखंड का सर्वाधिक गर्म कुंड कौन-सा है ? - सूर्यकुंड 

Q.51 तेतुलिया गर्म जलकुंड किस जिले में अवस्थित है ?  -धनबाद 

Q.52 सूर्यकुंड किस जिले में अवस्थित है ?  - हजारीबाग में 

Q.53 तातापानी जलकुंड किस जिला में स्थित है ? - लातेहार में 

Q.54 दुवारी जलकुंड किस जिला में स्थित है ? - चतरा में 

Q.55 कावा जलकुंड किस जिला में स्थित है ?  - हजारीबाग में

Q.56 झारखंड में सबसे अधिक मात्रा में कौन सी मिट्टी पाई जाती है ? - लाल मिट्टी 

Q.57 अभ्रक मूल की लाल मिट्टी किन जिलों में पाए जाते हैं ? - हजारीबाग और कोडरमा में

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  

Share:

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-10

Jharkhand Geography Gk Question Answer Class-10


➤दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का भूगोल  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Geography Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखंड किस गोलार्द्ध में स्थित है ? - उत्तरी गोलार्द्ध में 

Q.2 झारखंड भारत में किस भाग में स्थित है ?  - उत्तर-पूर्व में 

Q.3 झारखंड क्षेत्र की उत्पत्ति किस युग की प्राचीनतम चट्टानों से हुआ है ? - आर्कियन युग की 

Q.4 झारखण्ड का कितना प्रतिशत भाग आर्कियन शैल समूहों से बना हुआ है ? - 90% 

Q.5 झारखंड राज्य किन अक्षांशों के बीच में स्थित है ?  - 21°58'10" उत्तरी अक्षांश से 25°18'  उत्तरी            अक्षांश के मध्य 

Q.6 झारखंड राज्य कितने से कितने डिग्री देशांतर के मध्य स्थित है ?  - 83°19'50"  पूर्वी देशांतर के  87°57' पूर्वी देशांतर के मध्य 


Q.8 झारखंड का नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रफल कितना है ? - 1,792 और 77,922 वर्ग   किलोमीटर 

Q.9 झारखंड का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?  - 2.42 प्रतिशत 

Q.10 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे बड़ा प्रमंडल कौन-सा है ?  - उत्तरी छोटानागपुर 

Q.11 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे छोटा प्रमंडल कौन है ?  - पलामू 

Q.12 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे बड़ा जिला कौन है ? - पश्चिमी सिंहभूम 

Q.13 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे छोटा जिला कौन है ? - रामगढ़ 

Q.14 क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड को भारत में  कौन-सा स्थान प्राप्त है ? - 15वाँ 
   
Q.15 झारखण्ड का निर्माण बिहार के कितने प्रतिशत भू-भाग को काटकर किया गया है ? - 46% 

Q.16 झारखंड का उत्तर से दक्षिण की ओर विस्तार कितना है ? - 380 किलोमीटर 

Q.17 झारखंड का पूरब  से  पश्चिम की ओर विस्तार कितना है ? - 463 किलोमीटर 

Q.18 झारखंड की सीमा कितने राज्यों के साथ लगी हुई है ? - पॉँच 

Q.19 झारखण्ड का कौन -से जिले किसी भी राज्य की सीमा को स्पर्श नहीं करते हैं ? लोहरदगा, हजारीबाग, और खूंटी 

Q.20 झारखण्ड की उत्तरी सीमा किस राज्य से लगी हुई है ? - बिहार से 

Q.21 झारखंड के कुल कितने जिले बिहार की सीमा को स्पर्श करती है ? - 10 जिले (गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर,  दुमका,  गोड्डा, साहिबगंज)

 Q.22 झारखंड की पश्चिमी सीमा किस राज्य से लगी हुई है ? - छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से 

 Q.23 झारखंड का कौन-सा जिला उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करता है ? - गढ़वा  

 Q.24 झारखंड के कौन-कौन से  जिले  छत्तीसगढ़ की सीमा को स्पर्श करती है ?  - गुमला ,लातेहार, सिमडेगा, गढ़वा 


 Q.26 झारखंड के कौन-कौन से जिले पश्चिम बंगाल की सीमा को स्पर्श करती हैं ? - पूर्वी सिंहभूम, रांची, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां) 

 Q.27 झारखंड की दक्षिणी सीमा किस राज्य से लगी हुई है ?  - उड़ीसा से

 Q.28 झारखंड के कौन-कौन से जिले उड़ीसा सीमा को स्पर्श करती है ? - सिमडेगा ,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां

 Q.29 कौन- सी रेखा झारखंड के बीच से होकर गुजरती है ? - कर्क रेखा 

 Q.30 झारखंड का सबसे ऊंचा भू-भाग  कौन  है ? - पाट क्षेत्र (पारसनाथ पहाड़ी को छोड़कर)

 Q.31 पाट  क्षेत्र की औसत ऊंचाई कितनी है ?  - 900 से 1100 मीटर

 Q.32 रांची और हजारीबाग का पठार (मध्यवर्ती पठार ) किस प्रकार के मैदान का अच्छा उदाहरण माना जाता है ?  - उत्थि समप्राय मैदान   

 Q.33 हजारीबाग और राँची के पठार को एक दूसरे से अलग कौन करता  है ? - दामोदर नदी 

 Q.34 मध्यवर्ती पठार (रांची और हजारीबाग के पठार) की औसत ऊंचाई कितनी है ?  - 600 मीटर

 Q.35 रांची के पठार और सिंहभूम पठार के मध्य कौन सी पहाड़ी स्थित ?  - पोराहट की पहाड़ी 

 Q.36 झारखंड की सबसे ऊंची चोटी कौन है ? -  पारसनाथ की पहाड़ी (1365 मीटर)

 Q.37 झारखंड में त्रिकूट चोटी कहां स्थित है ? - देवघर

 Q.38 झारखंड का मशहूर पारसी अग्नि मंदिर कहां स्थित है ? - जमशेदपुर 

 Q.39 चावल झारखंड राज्य के प्रमुख खाद्य फसल है, जिसके अंतर्गत फसल क्षेत्र  का कितना प्रतिशत भाग आता है ? - 80 

Q.40 झारखंड में, प्रसिद्ध टैगोर हिल का किस नाम से भी जाना जाता है ?  - मोरहाबादी हिल 

Q.41 किउल नदी झारखंड के किस जिले से निकलती है ? - गिरिडीह 

Q.42 झारखंड का मुख्य प्राकृतिक प्रभाग  कौन-सा है ? - छोटा नागपुर का पठार 

Q.43 झारखंड की दामोदर नदी का उद्गम स्थल है ? - लातेहार ,छोटा नागपुर पठार 

Q.44 पत्थर और बीड़ी उत्पादन उद्योग के लिए प्रसिद्ध जिला कौन-सा है ? - पाकुड़ 

Q.45 लावालांग वन्य जंतु अभ्यारण निम्न के भीतर स्थित है ? - चतरा जिला 

Q.46 लालकी घाटी के नाम से प्रसिद्ध छुट्टुपालु घाटी किस जिले में स्थित है ? - रामगढ़ 

Q.47 "राजमहल ट्रैप" झारखंड के किस भाग में स्थित है ? - उत्तरी-पूर्वी भाग में 

Q.48 'खनिजों का गोदाम घर'  के नाम से किसे जाना जाता है ?  - छोटा नागपुर के पठार को

Q.49 छोटानागपुर का पठार किस प्रकार की स्थलाकृतियों द्वारा निर्मित हुआ है ? - समप्राय धरातल और अवशिष्ट  स्थलाकृतियों द्वारा  

Q.50 छोटा नागपुर के पठार का कुल क्षेत्रफल कितनी है ? - 83,227 वर्ग किलोमीटर 

Q.51 छोटा नागपुर का पठार राज्य के कुल भू-भाग का कितना प्रतिशत क्षेत्र घिरे हुए है ? - 47.8 %

Q.52 झारखंड की जलवायु कैसी है ? - उष्ण कटिबन्धीय 

Q.53 झारखंड में मुख्य रूप से कितने प्रकार के मौसम पाए जाते हैं ? - 3 (गर्मी, वर्षा और जाड़ा)

Q.54 झारखंड का औसत वार्षिक तापमान कितना है ? - 25 डिग्री सेल्सियस 

Q.55 झारखंड में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है ? - 140 सेंटीमीटर 

Q.56 झारखंड में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है ? - नेतरहाट में ( 180 सेंटीमीटर से अधिक)

Q.57 झारखंड में सर्वाधिक वर्षा किससे होती है ?  - दक्षिण-पश्चिम मॉनसून से 

Q.58 झारखंड का सर्वाधिक ठंडा स्थान कौन है ? - नेतरहाट 

Q.59 झारखंड का सर्वाधिक गर्म स्थान कौन है ? - जमशेदपुर 

Q.60 दामोदर नदी कहां से निकलती है ? - छोटानागपुर का पठार (लातेहार जिला का टोरी क्षेत्र से ) 

झारखण्ड का भूगोल हिंदी में – ‘  Jharkhand Geography Gk Question Answer Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।  

Share:

Sunday, February 14, 2021

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-9

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-9


➤दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer   की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखंड राज्य की प्राचीनतम जनजाति कौन है ?  - असुर का 

Q.2 असुर जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ? - प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.3 झारखंड की किस जनजाति का उल्लेख ऋग्वेद, अरण्यक, उपनिषद्, महाभारत आदि ग्रंथों में मिलता है ? - असुर को

Q.4 झारखंड की किस जनजाति को मोहनजोदड़ो तथा हड़प्पा सभ्यता से संबंध माना जाता है ? - असुर को

Q.5 असुर जनजाति का मुख्य संकेंद्रण किस क्षेत्र में है ?  - नेतरहाट के पाट क्षेत्र में 

Q.6 किस जनजाति को 'पूर्वदेवा' कहा गया है ?  - असुरों को 

Q.7 असुर जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - असुर 

Q.8 असुर जनजाति की कितनी उप जातियां हैं ?  - तीन (वीर असुर,  बिरजिया असुर औरअगरिया असुर)

Q.9 असुर जनजाति का परंपरागत पेशा क्या था ?   - लोहा गलाना 

Q.10 असुर समाज में किस संस्कार का रिवाज है ? - चामबंधी संस्कार 

Q.11 असुरों का प्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा

Q.12 बिरहोर जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.13 बिरहोर जनजाति कितनी शाखाओं में विभक्त है ?  - दो ( उथूल तथा जांघी )

Q.14 बिरहोर जनजाति का मुख्य निवास स्थल कौन-सा जिला है ? - हजारीबाग

Q.15 बिरहोर के निवास स्थान (बस्ती) को क्या कहा जाता है ?  - टंडा 

Q.16 बिरहोरों में सहपलायन विवाह को क्या कहा जाता है ?  - उद्रा-उदरी बापला 

Q.17 बिरहोरों में घुसपैठ विवाह को क्या कहा जाता है ?  - बोलो बापला 

Q.18 किस जनजाति का उल्लेख त्रेता युग में मिलता है ? -  सबर 

Q.19 खोंड किस प्रकार की जनजाति है ?  - द्रविड़ियन जनजाति 

Q.20 खोंड जनजाति की सर्वाधिक आबादी किस प्रमंडल में पाई जाती हैं ?  - संथाल परगना 

Q.21 खोंड जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ? - कौंधी 

Q.22 खोंड जनजाति का मुखिया क्या कहलाता है ?  - गोटिया 

Q.23 गोड़ाइत  जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - काकेशायड (द्रविड़)  

Q.24 गोड़ाइत  जनजाति की सर्वाधिक जनसँख्या झारखंड के किस जिले में निवास करती है ? - राँची 

Q.25 गोड़ाइत जनजाति के लोग किस देवता की पूजा करते हैं ? - देवी माई और पुरुविया  

Q.26 करमाली जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.27 करमाली जाति की भाषा क्या है ?  - कुरमाली 

Q.28 करमाली क्षेत्र का मातृभाषा क्या है ? - खोरठा 

Q.29 करमाली जनजाति की परंपरागत पेशा क्या है? - लोहा गलाना और औजार बनाना (शिल्पकार) 

Q.30 करमाली जनजाति के सर्वप्रथम देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.31 बंजारा किस प्रकार की जनजाति है ?  - घुमक्कड़ जनजाति

Q.32 बूथड़ी जनजाति किस प्रकार की जनजाति है ? ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.33 बूथड़ी जनजाति की सर्वाधिक संख्या किस प्रमंडल में निवास करती है ?  - कोल्हान प्रमंडल में

Q.34 झारखंड की किस जनजाति को 31वीं  जनजाति के रूप में मान्यता मिली ?  - कवर को 2003 में 

Q.35 कवर जनजाति की भाषा क्या है ?  - सादरी (कवरासी)

Q.36 कवर लोग पंचायत के प्रधान को क्या कहते हैं ?  - सयाना 

Q.37 झारखंड के किस जनजाति को 32वीं  जनजाति के रूप में मान्यता प्रदान की गई है ?  - कोल 

Q.38 कोल को झारखंड की अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता कब मिली ?  - 2003 में 

Q.39 कोल जनजाति का परंपरागत पेशा क्या था ?  - लोहा गलाना 

Q.40 कोल जनजाति का सर्वप्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.41 सरायकेला राजघराने का संबंध किस लोक नृत्य से है ?  - छऊ 

Q.42 झारखंड का सबसे मशहूर लोक नृत्य कौन-सा है ?  - छऊ 

Q.43 छऊ नृत्य किससे किस से संबंधित है तथा इसमें किस रस की प्रधानता है ?  - युद्धभूमि, वीर रस की 

Q.44 करमा पर्व के अवसर पर कौन-सा नृत्य किया जाता है ?  - करमा नृत्य 

Q.45 केदारनाथ साहू किस नृत्य के प्रसिद्ध कलाकार है ?   - छऊ नृत्य 

Q.46 बा किस प्रकार का गीत है ?  - बसंत गीत 

Q.47 हैरो गीत कब गाया जाता है ?  - धान बुवाई के समय 

Q.48 अग्नि नृत्य किस प्रकार का निर्णय है ?  - धार्मिक नृत्य

Q.49 नटुआ नृत्य किस प्रकार का नृत्य है ?  - पुरुष प्रधान 

Q.50 जदुर किस जनजाति का सर्वाधिक लोकप्रिय नृत्य है ?  - उरांव का 

Q.51 लोरकायन गीत में किस रस की प्रधानता है ?  - वीर रस का 

Q.52 विशेष पर्वों और त्योहारों पर गाए जाने वाले गीत को किस नाम से जाना जाता है ? - पर्व गीत के

Q.53 धोबिया नृत्य में किस रस की प्रधानता है ? - श्रृंगार रस की 

Q.54 नचनी किस प्रकार का नृत्य है ? - पेशेवर नृत्य 

Q.55 केन्द्री किस जनजाति का प्रिय वाद्य है ?  - संथाल  की 

Q.56 करहा किस प्रकार का वाद्य हैं ?  - उर्ध्वमुखी गौण वाद्य 

Q.57 ढप किस प्रकार का वाद्य है ?  - पार्शव मुखी ताल वाद्य 

Q.58 थाला किस प्रकार का वाद्य है ? - पार्शवमुखी धनवाद्य 


Q.60 झारखंड की जनजातियों का सर्व प्रमुख त्यौहार कौन-सा है ?  - सरहुल 

Q.61 सरहुल पर्व में किसकी पूजा की जाती है ? - सरना (सखुआ की कुंज) 

Q.62 सरहुल किस जनजाति का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है ?  - उरांव जनजाति का 

Q.63 करमा पर्व कब मनाया जाता है ?  -भादो माह के शुक्ल पक्ष एवं एकादशी को 

Q.64 करम के वृक्ष का प्रयोग किस पर्व किया जाता है ?  - करमा में 

Q.65 टुसु पर्व का संबंध किस देवता से है ?  - सूर्य से 

Q.66 मंडा पर्व का प्रारंभ किस माह में होता है ?  - वैशाख माह में 

Q.67 पशुओं के प्रति श्रद्धा अर्पित करने हेतु कौन सा त्यौहार मनाया जाता है ?  - सोहराई 

Q.68 मागे पर्व किस माह में मनाया जाता है ?  - माघ माह में 

Q.69 किस पर्व को धांगरों की विदाई के पूर्व के रूप में जाना जाता है ? मागे पर्व

Q.70 जनी पर्व कितने वर्षों के अंतराल पर मनाया जाता है ?  - 12 वर्ष के

Jharkhand Gk History Question Answer हिंदी में – ‘ Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer'  Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   

Share:

Saturday, February 13, 2021

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-8

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-8


💥Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer  :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer   की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 गोंड जाति के लोग स्थानांतरित कृषि को क्या कहते हैं ? - दीपा या बेवार 

Q.2 गोंड समाज कितने वर्गों में विभक्त है ?  - तीन ( राजा, रैयत और मजदूर) वर्ग में 

Q.3 गोंड लोग मृत्यु के बाद शव को कहां दफनाने हैं ?  - मनसी में 

Q.4 गोंड जाति का प्रमुख देवता कौन है ?  - ठाकुर देव और ठाकुर देई (देवी)


Q.6 गोंड लोग संयुक्त परिवार को क्या कहते हैं ?  - भाई बंद 

Q.7 झारखंड की शिल्पी जनजाति कौन है ? - माहली 

Q.8 माहली कितने उपजातियों में बंटे हुए हैं ?  - पांच

Q.9 माहली जाति का सर्वोच्च देवता कौन है ?  - सुरजी देवी 

Q.10 प्रजातीय दृष्टि से माल पहाड़िया जनजाति को किस समूह में रखा जाता है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.11 माल पहाड़िया का मुख्य निवास स्थान कहां है ?  - संथाल परगना

Q.12 किस जनजाति में गोत्र नहीं पाया जाता है ?  - माल पहाड़िया

Q.13 माल पहाड़िया का सर्व प्रमुख देवता कौन है ?  - धरती गोरासी गोसाई (सूर्य )

Q.14 माल पहाड़िया गांव का मुखिया क्या कहलाता है ?  - मांझी

Q.15 बेदिया जाति के लोग स्वयं को क्या कहते हैं ?  - वेदवाणी

Q.16 बेदिया जाति का सबसे बड़ा देवता कौन है ?  - सूर्य 

Q.17 चेरो जाति के लोग पहली बार किससे परास्त हुए ?  - शेरशाह सूरी से (1538 में) 

Q.18 चेरो राजवंश का सबसे प्रतापी, दबंग, गुणी और कुशल शासक कौन था ?  - मेदिनीराय  

Q.19 प्रजातीय दृष्टि से चेरो जनजाति को किस समूह में रखा गया है ?  - काकेसॉयड (द्रविड़)

Q.20 चेरो जाति के लोग कितने उपविभागों में बंटे हुए हैं ?  - (बारह हजारी और तेरह हजारी)

Q.21 चेरो जाति में विवाह के मुख्य कितने ढंग है ?  - दो (ढोला और चढ़ा)

Q.22 चीक बड़ाईक जनजाति का मुख्य पेशा क्या है ?  - कपड़ा बुनना 

Q.23 चीक बड़ाईक जनजाति में मृत्यु के बाद शव को कहां दफनाया जाता है ? - मसना (शमशान)

Q.24  चीक बड़ाईक में पुनर्विवाह को क्या कहा जाता है ?  - संगाई 

Q.25  चीक बड़ाईक  के सर्वोच्च देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.26  सौरिया पहाड़िया जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.27 किस जनजाति को संथाल परगना का आदि निवास माना जाता है ?  - सौरिया पहाड़िया को 

Q.28 झारखंड की किस जनजाति का उल्लेख यूनानी यात्री मेगास्थनीज, सेल्यूकस चीनी यात्री फाह्यान तथा हेन्सांग के यात्रा वृतांतों में मिलता है ?  - सौरिया पहाड़िया के 

Q.29 सौरिया पहाड़िया जनजाति द्वारा पहाड़ियों पर कौन- सी खेती की जाती है ?  - कुरूवा खेती (स्थानांतरित खेती)

Q.30 सौरिया पहाड़िया जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - मालतो भाषा 

Q.31 किस जनजाति के धर्म को रिजले ने जीववाद कहा है ?  - सौरिया पहाड़िया 

Q.32 पलामू प्रमंडल के अंतर्गत कितने जिले आते हैं ? - 3 

Q.33 परहिया जनजाति का मुख्य निवास स्थान कौन-सा प्रमंडल है ? - पलामू 

Q.34 परहिया जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.35 परहिया लोगों द्वारा बनाये गये झोपड़ीनुमा घर को क्या कहा जाता है ?  - झाला 

Q.36 झारखंड की किस जनजाति में मां के वंश को प्राथमिकता दी जाती है ?  - परहिया में 

Q.37 परहिया जनजातियों में किस विवाह का प्रचलन सर्वाधिक है ? - आयोजित विवाह 

Q.38 परहिया जनजाति के पंचायत को क्या कहा जाता है ? - भैयारी/ जतीगोठ 

Q.39 परहिया जनजाति में गांव पंचायत का मुखिया क्या कहलाता है ?  - महतो/ प्रधान 

Q.40 कोरा जनजाति को जनजातीय सूची में किस वर्ष शामिल किया गया ?  - 1931 ईस्वी में 

Q.41 कोरा जनजाति के लोग अपने घर को क्या कहते हैं ?  - ओड़ा 


Q.43 जनजातीय लोग पोन किसे कहते हैं ?  - वधू मूल्य को 

Q.44 किसान जनजाति के लोग अपने को क्या कहते हैं ? नगेशिया 

Q.45 किसान समाज कितने वर्गों में विभक्त है ?  - दो (सिंदुरिया और तेलिया)

Q.46 कोरवा जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.47 कोरवा जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - सादरी भाषा

Q.48 कोरवा जनजाति कितने वर्गों में विभक्त है ?  - दो (पहाड़ी कोरबा/डिहारिया कोरबा) 

Q.49 कोरवा जनजाति के प्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.50 कोरवा जनजाति के पंचायत को क्या कहा जाता है ?  - मायरी पंचायत

Q.51 कोरवा जनजाति के पुजारी को किस नाम से जाना जाता है ?  - बैगा 

Q.52 कोरवा जनजाति का प्रमुख त्यौहार क्या है ?  - करमा 

Q.53 बिंझिया स्वयं को क्या कहते हैं ?  - विंध्यनिवासी

Q.54 बिंझिया लोग  तलाक को क्या कहते हैं ?  - छोड़ा-छोड़ी या छूटा-छूटी

Q.55 बिंझिया गांव के जाति पंचायत में कितने प्रधान होते हैं ?  - दो (मादी और खद्दी)

Jharkhand Gk History Question Answer हिंदी में – ‘ Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer'  Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   

Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts