All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Monday, February 15, 2021

Jharkhand Janjatiya Vidroh Se Sambandhit Vyakti (झारखंड जनजातीय विद्रोह से संबंद्ध व्यक्ति)

झारखंड जनजातीय विद्रोह से संबंद्ध व्यक्ति

(Jharkhand Janjatiya Vidroh Se Sambandhit Vyakti)


बिरसा मुंडा

➤बिरसा मुंडा का जन्म एक मुंडा परिवार में 15 नवंबर, 1875 को वर्तमान खूंटी जिला अंतर्गत तमाड़ थाना के उलीहातू गांव में हुआ था।  

इन्होंने उलगुलान (महान हलचल) विद्रोह का नेतृत्व किया 

इन्होंने अपने अनुयायियों को अनेक देवताओं के स्थान पर एक  देवता सिंगबोंगा की आराधना का उपदेश दिया  

1895 में इन्होंने अपने को सिंगबोंगा का दूध घोषित कर एक नए पंथ बिरसाइल की स्थापना की 

यह  धार्मिक आंदोलन आगे चलकर मुंडा जनजाति के राजनीतिक आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो गया

1899 ईस्वी में इन्होंने ईसाई मिशनरियों तथा अंग्रेजों के विरुद्ध खूंटी, तोरपा, तमाड़, कर्रा आदि क्षेत्रों में विद्रोह भड़काया

3 फरवरी 1900 को अंग्रेजी  प्रशासन ने उन्हें पकड़ कर जेल में बंद कर दिया, जहां 9 जून 1900 को रांची जेल में हैजे से उनकी मृत्यु हो गई 

बिरसा मुंडा आज भगवान के रूप में पूजे जाते हैं 

सिद्धू-कान्हू 

इन दोनों भाइयों का जन्म एक संथाल परिवार में संथाल परगना के अंतर्गत भगनाडीह नामक ग्राम में हुआ था  

उन्होंने 1855 में ब्रिटिश सत्ता, साहूकारों, व्यापारियों और जमींदारों के खिलाफ प्रसिद्ध संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया था

30 जून 1855 ईस्वी को अंग्रेज जनरल लॉयड के नेतृत्व में अंग्रेजों और संथालों के बीच में मुठभेड़ 

 हुआ इस मुठभेड़ में संथालों की हार हुई और सिद्धू और कान्हू को फाँसी दे  दी गयी  
 
सिद्धू को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर 1855 में पंचकठियाँ नामक स्थान पर बरगद पेड़ पर फाँसी दिया गया था।जो आज भी शहीद स्मारक के रूप में  है  

कान्हू मुर्मू को भोगनाडीह में फाँसी दे दी गयी थी  हर  साल  यहाँ 30 जून को हुल दिवस पर वीर शहीद सिद्धू मुर्मू और कान्हू मुर्मू को याद किया जाता है 
 
कार्ल मार्क ने इस विद्रोह को "भारत का प्रथम जनक्रान्ति कहा था  

बुधु भगत 

➤बुद्धू भगत का जन्म एक उरांव परिवार में 17 फरवरी 1792 को रांची जिले के चांहो प्रखंड  के अंतर्गत सिलागाई  ग्राम में हुआ था 

उन्होंने ब्रिटिश शासन,उनके समर्थकों और जमींदारों के विरुद्ध 1831-32 के प्रसिद्ध कोल विद्रोह का नेतृत्व किया  

इस दौरान उन्होंने असीम वीरता, धैर्य, और साहस का परिचय दिया।

उन्होंने पिठौरिया, बुंडू, तमाड़ आदि स्थानों पर अंग्रेजो के खिलाफ घमासान लड़ाईयां लड़ी 

➤कप्तान इम्पे के नेतृत्व में आए सैनिकों के खिलाफ लड़ते हुए वे 14 फरवरी 1832 को मातृभूमि की बलिवेदी पर शहीद हो गए 

➤बुधु भगत झारखण्ड के प्रथम आंदोलनकारी थे, जिनके सिर के लिए अंग्रेज सरकार ने 1000/- रूपये के पुरस्कार की घोषणा की थी

तिलकामांझी

तिलका मांझी का जन्म एक संथाल परिवार में 11 फरवरी 1750 ईस्वी को सुल्तानगंज थाने के तिलकपुर गांव में हुआ था

1771 ईस्वी से 1784 ईस्वी तक ये अंग्रेजों के शासन के विरुद्ध संघर्षरत रहे 

उन्होंने कर वसूली के विरोध में विद्रोह का नेतृत्व किया

इस दौरान इन्होंने ब्रिटिश दमन का कड़ा प्रतिरोध करते हुए 13 जनवरी 1784 को तीर चलाकर क्लीवलैंड की हत्या कर दी

संसाधनों की कमी के कारण इन्हें अंग्रेजी सेना द्वारा पकड़ लिया गया और भागलपुर में एक बरगद पेड़ से लटकाकर 1785 ईस्वी में उन्हें फांसी दे दी गयी

अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ विद्रोह करने वाले ये पहले आदिवासी थे, इसलिए इन्हें आदि विद्रोह भी कहा जाता है 


रानी सर्वेश्वरी

संथाल परगना जिला के महेशपुर राज की रानी सर्वेश्वरी ने पहाड़िया सरदारों के सहयोग से कंपनी शासन के विरुद्ध 1782-82 ईस्वी में विद्रोह किया 

यह विद्रोह इनकी जमीन को दामिन-ए-कोह बनाये जाने के विरोध में था, लेकिन इन्हें इसमें सफलता  नहीं मिली

इनकी जमीन को छीनकर दामिन-ए-कोह में शामिल कर लिया गया और उसे सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया गया 

इन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी दिन भागलपुर जेल में बिताए और वहीं पर 6 मई, 1807 ई0 में इनकी मृत्यु हो गयी 

रघुनाथ महतो 

रघुनाथ महतो का जन्म वर्तमान सरायकेला खरसावां जिले में नीलडीह प्रखंड में घुटियाडीह गांव में हुआ था 

इन्होंने चुआर विद्रोह का प्रथम दौर का नेतृत्व किया था 

जमीन और घर की बेदखली के कारण ये विद्रोही बन गये  

➤इन्होने 1769 ई0 में 'अपना गांव अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज' का नारा दिया था 

इन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध छापामार पद्धति से विद्रोही अभियान चलाया

1778 ई0 में लोटा गांव के समीप एक सभा के दौरान अंग्रेज सैनिकों की गोलीबारी में मारे गये 

तेलंगा खड़िया 

तेलंगा खड़िया का जन्म 1806 ईसवी में मुरगु में हुआ था, मुरगु नागफेनी के समीप कोयल नदी के समीप बसा है 

सन 1850-60 के आस-पास तेलंगा खड़िया के नेतृत्व में जमींदारों, महाजनों तथा अंग्रेजी राज्य के खिलाफ जुझारू आंदोलन हुआ

➤यह आंदोलन मूलत: जमीन वापसी और जमीन पर झारखंडी समुदाय के परंपरागत हक़ की बहाली के लिए था 

➤23 अप्रैल, 1880 को जब तेलंगा अपने साथियों के साथ एक बैठक में व्यस्त थे, उसी वक्त अंग्रेजों के  दलाल बोधन सिंह ने उन्हें पीछे से गोली मार दी

जतरा भगत 

टाना भगत आंदोलन के प्रणेता जतरा भगत का जन्म 2 अक्टूबर 1888 ई0 में गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के चिंगरी नामक गांव में एक साधारण उरांव परिवार में हुआ था

➤1914 में इन्होंने टाना भगत आंदोलन चलाया जो एक प्रकार का संस्कृतिकरण आंदोलन था

जतरा भगत ने उरांव लोगों के बीच मंदिरा पान न करने, मांस न खाने, जीव हत्या नहीं करने, यज्ञोपवीत   धारण करने, अपने-अपने घरों के आंगन में तुलसी चौरा स्थापित करने, भूत-प्रेत का अस्तित्व ना मानने, गो- सेवा करने, सभी से प्रेम करने, बैठ-बेगारी प्रथा समाप्त करने तथा अंग्रेजों के आदेशों को ना मानने, खेतों में गुरुवार को हल चलाना बंद करने का उपदेश दिया 

1916 में जतरा भगत को गिरफ्तार कर रांची जेल भेज दिया गया। 1917 ई0 में जेल से रिहा होने के पश्चात 2 माह के भीतर ही इनकी मृत्यु हो गयी  

भागीरथ मांझी

भागीरथ मांझी एक महान जनजातीय नेता थे

यह खरवार जाति से थे 

इनका जन्म गोड्डा जिले के तलडीह नामक गांव में हुआ था

1874 ई0 के खरवार आंदोलन का उन्होंने नेतृत्व किया

इन्होंने स्वयं को राजा घोषित किया और जनता से अपील किया कि वे अंग्रेजों और महाजनों को लगान न देकर इन्हें दे 

1879 में इनकी मृत्यु हो गयी  लोग इन्हें श्रद्धावश बाबाजी कहते थे 

Share:

Sunday, February 14, 2021

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-9

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-9


➤दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer   की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 झारखंड राज्य की प्राचीनतम जनजाति कौन है ?  - असुर का 

Q.2 असुर जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ? - प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.3 झारखंड की किस जनजाति का उल्लेख ऋग्वेद, अरण्यक, उपनिषद्, महाभारत आदि ग्रंथों में मिलता है ? - असुर को

Q.4 झारखंड की किस जनजाति को मोहनजोदड़ो तथा हड़प्पा सभ्यता से संबंध माना जाता है ? - असुर को

Q.5 असुर जनजाति का मुख्य संकेंद्रण किस क्षेत्र में है ?  - नेतरहाट के पाट क्षेत्र में 

Q.6 किस जनजाति को 'पूर्वदेवा' कहा गया है ?  - असुरों को 

Q.7 असुर जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - असुर 

Q.8 असुर जनजाति की कितनी उप जातियां हैं ?  - तीन (वीर असुर,  बिरजिया असुर औरअगरिया असुर)

Q.9 असुर जनजाति का परंपरागत पेशा क्या था ?   - लोहा गलाना 

Q.10 असुर समाज में किस संस्कार का रिवाज है ? - चामबंधी संस्कार 

Q.11 असुरों का प्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा

Q.12 बिरहोर जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.13 बिरहोर जनजाति कितनी शाखाओं में विभक्त है ?  - दो ( उथूल तथा जांघी )

Q.14 बिरहोर जनजाति का मुख्य निवास स्थल कौन-सा जिला है ? - हजारीबाग

Q.15 बिरहोर के निवास स्थान (बस्ती) को क्या कहा जाता है ?  - टंडा 

Q.16 बिरहोरों में सहपलायन विवाह को क्या कहा जाता है ?  - उद्रा-उदरी बापला 

Q.17 बिरहोरों में घुसपैठ विवाह को क्या कहा जाता है ?  - बोलो बापला 

Q.18 किस जनजाति का उल्लेख त्रेता युग में मिलता है ? -  सबर 

Q.19 खोंड किस प्रकार की जनजाति है ?  - द्रविड़ियन जनजाति 

Q.20 खोंड जनजाति की सर्वाधिक आबादी किस प्रमंडल में पाई जाती हैं ?  - संथाल परगना 

Q.21 खोंड जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ? - कौंधी 

Q.22 खोंड जनजाति का मुखिया क्या कहलाता है ?  - गोटिया 

Q.23 गोड़ाइत  जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - काकेशायड (द्रविड़)  

Q.24 गोड़ाइत  जनजाति की सर्वाधिक जनसँख्या झारखंड के किस जिले में निवास करती है ? - राँची 

Q.25 गोड़ाइत जनजाति के लोग किस देवता की पूजा करते हैं ? - देवी माई और पुरुविया  

Q.26 करमाली जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.27 करमाली जाति की भाषा क्या है ?  - कुरमाली 

Q.28 करमाली क्षेत्र का मातृभाषा क्या है ? - खोरठा 

Q.29 करमाली जनजाति की परंपरागत पेशा क्या है? - लोहा गलाना और औजार बनाना (शिल्पकार) 

Q.30 करमाली जनजाति के सर्वप्रथम देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.31 बंजारा किस प्रकार की जनजाति है ?  - घुमक्कड़ जनजाति

Q.32 बूथड़ी जनजाति किस प्रकार की जनजाति है ? ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.33 बूथड़ी जनजाति की सर्वाधिक संख्या किस प्रमंडल में निवास करती है ?  - कोल्हान प्रमंडल में

Q.34 झारखंड की किस जनजाति को 31वीं  जनजाति के रूप में मान्यता मिली ?  - कवर को 2003 में 

Q.35 कवर जनजाति की भाषा क्या है ?  - सादरी (कवरासी)

Q.36 कवर लोग पंचायत के प्रधान को क्या कहते हैं ?  - सयाना 

Q.37 झारखंड के किस जनजाति को 32वीं  जनजाति के रूप में मान्यता प्रदान की गई है ?  - कोल 

Q.38 कोल को झारखंड की अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता कब मिली ?  - 2003 में 

Q.39 कोल जनजाति का परंपरागत पेशा क्या था ?  - लोहा गलाना 

Q.40 कोल जनजाति का सर्वप्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.41 सरायकेला राजघराने का संबंध किस लोक नृत्य से है ?  - छऊ 

Q.42 झारखंड का सबसे मशहूर लोक नृत्य कौन-सा है ?  - छऊ 

Q.43 छऊ नृत्य किससे किस से संबंधित है तथा इसमें किस रस की प्रधानता है ?  - युद्धभूमि, वीर रस की 

Q.44 करमा पर्व के अवसर पर कौन-सा नृत्य किया जाता है ?  - करमा नृत्य 

Q.45 केदारनाथ साहू किस नृत्य के प्रसिद्ध कलाकार है ?   - छऊ नृत्य 

Q.46 बा किस प्रकार का गीत है ?  - बसंत गीत 

Q.47 हैरो गीत कब गाया जाता है ?  - धान बुवाई के समय 

Q.48 अग्नि नृत्य किस प्रकार का निर्णय है ?  - धार्मिक नृत्य

Q.49 नटुआ नृत्य किस प्रकार का नृत्य है ?  - पुरुष प्रधान 

Q.50 जदुर किस जनजाति का सर्वाधिक लोकप्रिय नृत्य है ?  - उरांव का 

Q.51 लोरकायन गीत में किस रस की प्रधानता है ?  - वीर रस का 

Q.52 विशेष पर्वों और त्योहारों पर गाए जाने वाले गीत को किस नाम से जाना जाता है ? - पर्व गीत के

Q.53 धोबिया नृत्य में किस रस की प्रधानता है ? - श्रृंगार रस की 

Q.54 नचनी किस प्रकार का नृत्य है ? - पेशेवर नृत्य 

Q.55 केन्द्री किस जनजाति का प्रिय वाद्य है ?  - संथाल  की 

Q.56 करहा किस प्रकार का वाद्य हैं ?  - उर्ध्वमुखी गौण वाद्य 

Q.57 ढप किस प्रकार का वाद्य है ?  - पार्शव मुखी ताल वाद्य 

Q.58 थाला किस प्रकार का वाद्य है ? - पार्शवमुखी धनवाद्य 


Q.60 झारखंड की जनजातियों का सर्व प्रमुख त्यौहार कौन-सा है ?  - सरहुल 

Q.61 सरहुल पर्व में किसकी पूजा की जाती है ? - सरना (सखुआ की कुंज) 

Q.62 सरहुल किस जनजाति का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है ?  - उरांव जनजाति का 

Q.63 करमा पर्व कब मनाया जाता है ?  -भादो माह के शुक्ल पक्ष एवं एकादशी को 

Q.64 करम के वृक्ष का प्रयोग किस पर्व किया जाता है ?  - करमा में 

Q.65 टुसु पर्व का संबंध किस देवता से है ?  - सूर्य से 

Q.66 मंडा पर्व का प्रारंभ किस माह में होता है ?  - वैशाख माह में 

Q.67 पशुओं के प्रति श्रद्धा अर्पित करने हेतु कौन सा त्यौहार मनाया जाता है ?  - सोहराई 

Q.68 मागे पर्व किस माह में मनाया जाता है ?  - माघ माह में 

Q.69 किस पर्व को धांगरों की विदाई के पूर्व के रूप में जाना जाता है ? मागे पर्व

Q.70 जनी पर्व कितने वर्षों के अंतराल पर मनाया जाता है ?  - 12 वर्ष के

Jharkhand Gk History Question Answer हिंदी में – ‘ Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer'  Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   

Share:

Saturday, February 13, 2021

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-8

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-8


💥Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer  :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer   की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.1 गोंड जाति के लोग स्थानांतरित कृषि को क्या कहते हैं ? - दीपा या बेवार 

Q.2 गोंड समाज कितने वर्गों में विभक्त है ?  - तीन ( राजा, रैयत और मजदूर) वर्ग में 

Q.3 गोंड लोग मृत्यु के बाद शव को कहां दफनाने हैं ?  - मनसी में 

Q.4 गोंड जाति का प्रमुख देवता कौन है ?  - ठाकुर देव और ठाकुर देई (देवी)


Q.6 गोंड लोग संयुक्त परिवार को क्या कहते हैं ?  - भाई बंद 

Q.7 झारखंड की शिल्पी जनजाति कौन है ? - माहली 

Q.8 माहली कितने उपजातियों में बंटे हुए हैं ?  - पांच

Q.9 माहली जाति का सर्वोच्च देवता कौन है ?  - सुरजी देवी 

Q.10 प्रजातीय दृष्टि से माल पहाड़िया जनजाति को किस समूह में रखा जाता है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.11 माल पहाड़िया का मुख्य निवास स्थान कहां है ?  - संथाल परगना

Q.12 किस जनजाति में गोत्र नहीं पाया जाता है ?  - माल पहाड़िया

Q.13 माल पहाड़िया का सर्व प्रमुख देवता कौन है ?  - धरती गोरासी गोसाई (सूर्य )

Q.14 माल पहाड़िया गांव का मुखिया क्या कहलाता है ?  - मांझी

Q.15 बेदिया जाति के लोग स्वयं को क्या कहते हैं ?  - वेदवाणी

Q.16 बेदिया जाति का सबसे बड़ा देवता कौन है ?  - सूर्य 

Q.17 चेरो जाति के लोग पहली बार किससे परास्त हुए ?  - शेरशाह सूरी से (1538 में) 

Q.18 चेरो राजवंश का सबसे प्रतापी, दबंग, गुणी और कुशल शासक कौन था ?  - मेदिनीराय  

Q.19 प्रजातीय दृष्टि से चेरो जनजाति को किस समूह में रखा गया है ?  - काकेसॉयड (द्रविड़)

Q.20 चेरो जाति के लोग कितने उपविभागों में बंटे हुए हैं ?  - (बारह हजारी और तेरह हजारी)

Q.21 चेरो जाति में विवाह के मुख्य कितने ढंग है ?  - दो (ढोला और चढ़ा)

Q.22 चीक बड़ाईक जनजाति का मुख्य पेशा क्या है ?  - कपड़ा बुनना 

Q.23 चीक बड़ाईक जनजाति में मृत्यु के बाद शव को कहां दफनाया जाता है ? - मसना (शमशान)

Q.24  चीक बड़ाईक में पुनर्विवाह को क्या कहा जाता है ?  - संगाई 

Q.25  चीक बड़ाईक  के सर्वोच्च देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.26  सौरिया पहाड़िया जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.27 किस जनजाति को संथाल परगना का आदि निवास माना जाता है ?  - सौरिया पहाड़िया को 

Q.28 झारखंड की किस जनजाति का उल्लेख यूनानी यात्री मेगास्थनीज, सेल्यूकस चीनी यात्री फाह्यान तथा हेन्सांग के यात्रा वृतांतों में मिलता है ?  - सौरिया पहाड़िया के 

Q.29 सौरिया पहाड़िया जनजाति द्वारा पहाड़ियों पर कौन- सी खेती की जाती है ?  - कुरूवा खेती (स्थानांतरित खेती)

Q.30 सौरिया पहाड़िया जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - मालतो भाषा 

Q.31 किस जनजाति के धर्म को रिजले ने जीववाद कहा है ?  - सौरिया पहाड़िया 

Q.32 पलामू प्रमंडल के अंतर्गत कितने जिले आते हैं ? - 3 

Q.33 परहिया जनजाति का मुख्य निवास स्थान कौन-सा प्रमंडल है ? - पलामू 

Q.34 परहिया जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.35 परहिया लोगों द्वारा बनाये गये झोपड़ीनुमा घर को क्या कहा जाता है ?  - झाला 

Q.36 झारखंड की किस जनजाति में मां के वंश को प्राथमिकता दी जाती है ?  - परहिया में 

Q.37 परहिया जनजातियों में किस विवाह का प्रचलन सर्वाधिक है ? - आयोजित विवाह 

Q.38 परहिया जनजाति के पंचायत को क्या कहा जाता है ? - भैयारी/ जतीगोठ 

Q.39 परहिया जनजाति में गांव पंचायत का मुखिया क्या कहलाता है ?  - महतो/ प्रधान 

Q.40 कोरा जनजाति को जनजातीय सूची में किस वर्ष शामिल किया गया ?  - 1931 ईस्वी में 

Q.41 कोरा जनजाति के लोग अपने घर को क्या कहते हैं ?  - ओड़ा 


Q.43 जनजातीय लोग पोन किसे कहते हैं ?  - वधू मूल्य को 

Q.44 किसान जनजाति के लोग अपने को क्या कहते हैं ? नगेशिया 

Q.45 किसान समाज कितने वर्गों में विभक्त है ?  - दो (सिंदुरिया और तेलिया)

Q.46 कोरवा जनजाति किस प्रजाति से संबंधित है ?  - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.47 कोरवा जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं ?  - सादरी भाषा

Q.48 कोरवा जनजाति कितने वर्गों में विभक्त है ?  - दो (पहाड़ी कोरबा/डिहारिया कोरबा) 

Q.49 कोरवा जनजाति के प्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.50 कोरवा जनजाति के पंचायत को क्या कहा जाता है ?  - मायरी पंचायत

Q.51 कोरवा जनजाति के पुजारी को किस नाम से जाना जाता है ?  - बैगा 

Q.52 कोरवा जनजाति का प्रमुख त्यौहार क्या है ?  - करमा 

Q.53 बिंझिया स्वयं को क्या कहते हैं ?  - विंध्यनिवासी

Q.54 बिंझिया लोग  तलाक को क्या कहते हैं ?  - छोड़ा-छोड़ी या छूटा-छूटी

Q.55 बिंझिया गांव के जाति पंचायत में कितने प्रधान होते हैं ?  - दो (मादी और खद्दी)

Jharkhand Gk History Question Answer हिंदी में – ‘ Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer'  Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   

Share:

Friday, February 12, 2021

Indian National Movement - JPSC Gk History of India

INDIAN NATIONAL MOVEMENT - JPSC GK


Q1. The radical wing of the Congress Party with Jawaharlal Nehru as one of its main leaders, founded the Independence for India League in opposition to ? - Nehru Report

Q2. Who was an emigre communist journal of M.N. Roy ? - Vanguard

Q3. The correct chronological order - The Partition of Bengal (1905) -> The Lucknow Pact (1916) -> The Rowlatt Act (1919) -> The Introduction of Dyarchy (1919)

Q4. The Barrah dacoity was the first major venture of the revolutionary terrorists of the freedom movement in ? - East Bengal

Q5. In 1930, Mahatma Gandhi started the Civil Disobedience Movement from ? - Sabarmati

Q6. The Sarabandi (no tax) campaign of 1922 was led by ? - Sardar Vallabhbhai Patel

Q7. Which is first mooted the idea of a constituent assembly to frame a constitution for India ? - Swaraj Party in 1934

Q8. The leaders who believed in the drain theory of Dadabhai Naoroji ? - Bal Gangadhar Tilak, R.C. Dutt, M.G. Ranade

Q9. The Anarchical and Revolutionary Crime Act, 1919 was popularly known as the ? - Rowlatt Act

Q10. Who was a prominent leader of the Congress Socialist Party ? - Acharya Narendra Dev

Q11. Cabinet Mission Plan - Provincial grouping, Interim Cabinet of Indians, Constitution raming right

Q12. V.D. Savarkar - Abhinav Bharat Society

Q13. Sri Aurobindo Ghosh - Anushilan Samiti

Q14. Lala Hardayal - Gadar Party

Q15. C.R.Das - Swaraj Party

Q16. 1883 - First Session of National Conference (Calcutta)

Q17. 1906 - Foundation of Muslim League (Dacca)

Q18. 1927 - Formation of the All India State Peoples Conference

Q19. 1932 - Announcement of Communal Award from Whitehall

Q20. The Non-Cooperation Movement led to - Growth of Hindu-Muslim unity, removal of the fear of the British might from the minds of the people

Q21. Who suggested the winding up of the Indian National Congress after India attained independence ? - Mahatama Gandhi

Q22. Relationship between the Indian State and the Paramount Power - Butler Committee (1927)

Q23. The growth of education in British India and potentialities of its further progress - Hartog Committee Report (1929)

Q24. Jallianwala Bagh Massacre - Hunter Inquiry Committee Report (1919)

Q25. Working of Dyarchy as laid down in the Montague-Chelmsford Reforms ? - Muddiman Committee Report (1924)

Q26. The 'Poona Pact' which was signed between the British Government and Mahatma Gandhi in 1934 provided for ? - joint electorate with a reservation for Harijans

Q27. 1907 - Surat Split

Q28. 1928 - All Party Convention

Q29. 1929 - Poorna Swaraj Resolution

Q30. 1932 - Communal Award

Q31. Surya Sen - Chittagaon Armoury Raid

Q32. Ram Prasad Bismil - Kakori Conspiracy

Q33. Jatin Das - Lahore Conspiracy

Q34. M.C Setalvad, B.N.Rao and Alladi Krishnaswamy Iyer were distinguished members of the - Servants of India Society

Q35. Simon Commission (1927) was boycotted because - there was no Indian member in the Commission

Q36. The Indian Muslims, in general, were not attracted to the Extremists movement because - Extremists' policy of harping on the Hindu aspect

Q37. Which event was characterized by Montague as 'Preventive Murder' ? - Massacre at Jallianwala Bagh

Q38. Which defined the extremist ideology during the early phase of the Indian freedom movement ? - Obtaining self-government by aggressive means in place of petitions and constitutional ways

Q39. 'The Congress is tottering to its fall and one of my great ambitions while in India, is to assist it to a peaceful demise'. This statement is attributed to ? - Lord Curzon

Q40. Lord Mountbatten came to India as a Viceroy with specific instruction to ? - keep India united if possible

Q41. When the Indian Muslims League was introduced into the interim government in 1946, Liyaqat Ali Khan was assigned the portfolio to ? - Finance

Q42. The Indian National Congress agreed in 1947 to the partition of the country mainly because ? - they wanted to avoid large-scale communal riots

Q43. At the time of India's independence, Mahatma Gandhi was ? - not a member of the Congress

Q44. 'Abhinav Bharat' a secret society of revolutionaries was organized by ? - V.D. Savarkar

Q45. The most short-lived of Britain's constitutional experiments in India was the ? - Indian Council Act (1909)

Q46. Which Indian nationalist leader looked upon a war between Germany and Britain as a God-sent opportunity that would enable Indians to exploit the situation to their advantage ? - Subhas Chandra Bose

Q47. Which leader of the Congress was totally in favor of the Cabinet Mission Plan ? - Sardar Vallabhbhai Patel

Q48. Which Indian leader was dismissed by the British from the Indian Civil Service ? - Surendranath Banerji

Q49. The term 'imperial preference' was applied to the ? - special privileges on British imports in India

Q50. The first venture of Gandhi in all-India politics was the ? - Champaran Movement

Q51. The Congress policy of pray and petition ultimately came to an end under the guidance of ? - Bal Gangadhar Tilak

Q52. The Indian National Army (INA) came into existence in 1943 in ? - Japan

Q53. As an alternative to the partition of India, Gandhiji suggested to Mountbatten that he ? - invited Jinnah to form from the government

Q54. The native state of Tripura became involved in the freedom movement early in the 20th century because ? - there were already some groups fighting against the kingship and its protector, the British

Q55. After returning from South Africa, Gandhiji launched his first successful satyagraha in ? - Champaran

Q56. While delivering the presidential address, the Congress President who advocated the introduction of Roman script for the Hindi language was ? - Subhash Chandra Bose

Q57. At the time of the partition of India, which province of British India came forward with a plan for a united and independent existence ? - Punjab

Q58. The Balkan plan for fragmentation of India was the brainchild of ? - Lord Mountbatten

Q59. The Hunter Commission was appointed after ? - the Jalianwalla Bagh Massacre

Q60. Which leader proposed to adopt Complete Independence as the goal of the Congress in the Ahemdabad session of 1920 ? - Hasrat Mohani

Q61. Who organized the famous Chittagong Armoury raid ? - Surya Sen

Q62. A London branch of the All India Muslim League was established in 1908 under the presidency of ? - Ameer Ali

Q63. Who was the first President of the All India States' Peoples' Conference in 1939 ? - Jawahar Lal Nehru

Q64. The real intention of the British for including the princely states in the Federal Union proposed by the India Act of 1935 was to ? - use the princes to counter-balance the anti-imperialist doctrines of the nationalist leaders

Q65. The President of the Indian National Congress (INC) at the time of partition of India was ? - J.B. Kriplani

Q66. During the Indian freedom struggle, the Khudai Khidmatgars, also known as Red Shirts called for ? - the Pathan regional nationalist unity and a struggle against colonialism

Q67. The last opportunity to avoid the partition of India was lost with the rejection of ? - Cabinet Mission

Q68. The member of the Constituent Assembly which drafted the Constitution of India were ? - elected by the Legislative Assemblies of various province

Q69. Who headed the Interim Cabinet formed in the year 1946 ? - Jawaharlal Nehru

Q70. The leader of Bardoli Satyagraha (1928) was ? - Sardar Vallabhbhai Patel

Q71. An important aspect of Cripps Mission of 1942 was ? - the creation of the Indian Union with Dominion status very soon after the end of Second World War

Q72. When Congress leaders condemned the Montagu-Chelmsford Report, many moderates left the party to form the ? - Indian Liberal Federation

Q73. The Montagu-Chelmsford Report formed the basis of ? - the Government of India Act, 1919

Q74. At which Congress session was the working committee authorized to launch a program of Civil Disobedience  ? - Lahore

Q75. In October 1920, who headed a group of Indians gathered at Tashkent to set up a communist party of India ? - M.N. Roy.








Share:

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-7

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-7


💥
Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer  :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer   की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.1 झारखंड की तीसरी सबसे बड़ी जनजातीय कौन है ?  - मुंडा 

Q.2 प्रजातीय दृष्टि से मुंडा जनजाति की किस समूह में रखा जाता है ? - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.3 मुंडा जनजाति के लोग कौन सी भाषा बोलते हैं ?  - मुंडारी 

Q.4 मुंडा जनजाति का प्रधान निवास स्थल कौन- सा जिला है ?  - रांची 

Q.5 मुंडाओं का प्राचीन निवास कहां था ?  - सुतयांबेगढ़ 

Q.6 मुंडा लोग स्वयं को क्या कहते हैं ?  -  हेरोक 

Q.7 मुंडा जनजाति के लोग अपने गोत्र को क्या कहते हैं ?  - किली 

Q.8 मुंडा जनजाति के युवागृह को किस नाम से जाना जाता है ? - गितिओड़ा 

Q.9 मुंडा जनजाति को अन्य किस नाम से जाना जाता है ? - कोल से 

Q.10 मुंडा जनजाति में पूजा स्थल को क्या कहा जाता है ?  - सरना 

Q.11 मुंडा जनजाति में पंचायत स्थल को क्या कहा जाता है ? - अखड़ा 

Q.12 मुंडा जनजाति में समाधि स्थल को क्या कहा जाता है ? - सासन 

Q.13 मुंडा जाति की मुख्य पैशा क्या है ? - कृषि

Q.14 मुंडा परिवार कैसा होता है ?  - पितृसत्तात्मक एवं पितृवंशीय 

Q.15 मुंडा गांव का प्रधान/मुखिया क्या कहलाता है ? -  मुंडा

Q.16 मुंडा गांव का धार्मिक प्रधान क्या कहलाता है ? - पाहन 

Q.17 मुंडा जाति में वधू-मूल्य को क्या कहा जाता है ? - गोनोग 

Q.18 मुंडा जाति का मुख्य देवता कौन है ? - सिंगबोंगा 

Q.19 मुंडा जाति के ग्राम देवता को किस नाम से जाना जाता है ? - हातुबोंगा 

Q.20 मुंडा जाति का मुख्य पर्व क्या है ? - सरहुल (बा) 

Q.21 मुंडा जाति का दूसरा महत्वपूर्ण त्यौहार कौन है ? - करमा 

Q.22 पहाड़ा पंचायत का प्रधान क्या कहलाता है ?  - मानकी 

Q.23 मुण्डाओं की प्रसिद्ध लोक कथा क्या है ? - सोसोबोंगा 

Q.24 झारखंड की चौथी प्रमुख जनजाति कौन सी है ? - हो 

Q.25 प्रजातीय दृष्टि से हो को किस श्रेणी में रखा जाता है ? - ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.26 हो जाति का संकुल क्षेत्र कौन सा है ? - कोल्हान 

Q.27 कोल्हान के मूल निवासी कौन है ? - भुइयां 

Q.28 हो जाति के लोग कौन सी भाषा बोलते हैं ? - हो 


Q.30 हो जाति की जीविका का मुख्य साधन क्या है ?  - खेती 

Q.31 हो परिवार कैसा होता है ? - पितृसत्तात्मक और पितृवंशीय 

Q.32 हो जाती में सर्वाधिक प्रचलित विवाह कौन सा है ? - आंदि विवाह 

Q.33 हो जाति के प्रमुख देवता कौन हैं ? - सिंगबोंगा  

Q.34 हो जाति में ग्राम देता को किस नाम से जाना जाता है ? -  देसी उली या पाहुई बोंगा 

Q.35 हो जाति के लोग पुरोहित को क्या कहते हैं ? - देउरी 

Q.36 हो गांव का प्रधान कौन होता है ? - मुंडा 

Q.37 मुंडा का सहायक क्या कहलाता है ? - डाकुआ 

Q.38 हो जाति के अंतर ग्राम पंचायत को किस नाम से जाना जाता है ? - पीड़ 

Q.39 पीड़ का प्रधान कौन होता है ? - मानकी 

Q.40 खरवार जाति के मुख्य देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.41 खरवार के पंचायत को क्या कहा जाता है ? - बैठकी 

Q.42 खरवार के पुरोहित को क्या कहा जाता है ? - बैगा 

Q.43 प्रजातीय दृष्टि से खड़िया जनजाति को किस समूह में रखा जाता है ? - प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड

Q.44 खड़िया जाति के सर्वोच्च देवता कौन है ? - बेड़ो (सूर्य)

Q.45 खड़िया जाति का पुजारी या धार्मिक प्रधान क्या कहलाता है ? - कोला 

Q.46 खड़िया जाति के लोग कितने वर्ग में बंटे हुए हैं ?  - तीन (पहाड़ी खड़िया, दूध खड़िया,ढ़ेलकी खड़िया)

Q.47 प्रजातीय दृस्टि से भूमिज जनजाति को किस वर्ग में रखा जाता है ? - प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड

Q.48 खड़िया जाति में सर्वाधिक प्रचलित विवाह कौन है ? - ओलोल दाय (असल विवाह) 

Q.49 भूमिज के पुरोहित को किस नाम से जाना जाता है ? - लाया/नाया

Q.50 भूमिज जाति के सर्वश्रेष्ठ देवता कौन है ?  - ग्राम ठाकुर और गोराई ठाकुर

Q.51 धनबाद में भूमिज को किस नाम से पुकारा जाता है ? - सरदार 

Q.52 प्रजातीय दृस्टि से लोहरा जनजाति को किस समूह में रखा जाता है ? -- प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड

Q.53 लोहरा जाति के लोग किस भाषा का प्रयोग करते हैं ? - सदानी की 

Q.54 लोहरा जाति का मुख्य पेशा क्या है ? - लोहे के औजार और हथियार बनाना

Jharkhand Gk History Question Answer हिंदी में – ‘ Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer'  Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   
Share:

Thursday, February 11, 2021

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-6

Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer Class-6

💥Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer  :-  दोस्तों, आज आप सभी के लिए झारखण्ड का इतिहास से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं।इस Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer   की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

Q.1 झारखंड में कुल कितने प्रकार की जनजातियां पाई जाती हैं ?  - 32 

Q.2 झारखंड की कितनी जनजातियों को आदिम जनजाति की श्रेणी में रखा गया है ? - 8

Q.3 झारखंड का जनजातीय समाज कैसा है ?  - पितृसत्तात्मक 

Q.4 झारखंड की अधिकांश जनजातियां किस प्रजाति की है ?  - प्रॉटो ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.5 जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड की जनजातियों में संथाल का कौन सा स्थान है ? - पहला 

Q.6 संथालों में कितने गोत्र पाए जाते हैं ? - 12 

Q.7 संथालों का वर्ष किस माह से शुरू होता है ? - आषाढ़ 

Q.8  संथालों का त्यौहार किस चीज से शुरू होता है ? - ऐरोक (बीज बोने से )

Q.9  दामिनी-ए-कोह  का संबंध किस जनजातियों से है ?  - संथालों से 

Q.10 संथालों का मुख्य पेशा क्या है ?  - कृषि 

Q.11 संथाल किस प्रजाति से संबंधित है ?  -  ऑस्ट्रोलॉयड 

Q.12 संथालों का प्रमुख पदार्थ क्या है ?  -  हड़िया 

Q.13 संथाल जनजाति के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं  ?  - संथाली 

Q.14 संथाली भाषा की लिपि कौन-सी है  ? - ओलचिकी  

Q.15 संथाल गांव का प्रधान कौन होता है ? - मांझी 

Q.16 संथाल समाज में किसे विश्व का विधाता माना जाता है ? - ठाकुर जी को 

Q.17 संथालों में विवाह को क्या कहा जाता है ?  - बापला 

Q.18 जादोपोटिया  चित्रकला किस समाज से संबंधित है ?  - संथाल समाज से 

Q.19 संथाल परगना किस जनजाति का मुख्य निवास स्थान है ?  - संथाल का 

Q.20 संथाल परिवार का कर्त्ता-धर्ता और प्रधान कौन होता है ?  - पिता 

Q.21 संथाल समाज कितने वर्गों में विभक्त है ? - 4 (चार )

Q.22 संथालों में किस प्रकार के विवाह को गंभीर अपराध माना जाता है ? - समगोत्रीय  विवाह 

Q.23 संथाल जनजाति कितने प्रकार के विवाह प्रचलित है ? - 8 (आठ )

Q.24 संथाल जनजाति कौन सा विवाह सबसे अधिक प्रचलित है ? - किरिंग बापला 

Q.25 संथाल जनजाति में वर पक्ष की ओर से कन्या पक्ष को दिया जाने वाला वधू मूल्य को किस नाम से जाना जाता है ?  - पोन टाका 

Q.26 संथालों का सर्वप्रमुख देवता कौन है ?  - सिंगबोंगा 

Q.27 संथालों का दूसरा सर्वप्रमुख देवता कौन है ?  - मरांग बुरु  

Q.28 संथालों का मुख्य ग्राम देवता कौन है ?  - जाहेर एरा 

Q.29 संथाल गांव का धार्मिक प्रधान कौन होता है ? - नायके 

Q.30 संथालों में युवाओं को नैतिक शिक्षा कौन देता है ? - जोग माँझी 

Q.31 झारखंड की दूसरी प्रमुख जनजाति कौन  है ?  - उरांव 

Q.32 उरांव जनजाति कौन-सी भाषा बोलती है ? - कुड़ुख 

Q.33 उरांव जनजाति को किस मूल का माना जाता है ? - द्रविड़ मूल का 

Q.34 उरांव जनजाति की पंचायत को क्या कहा जाता है ?  - पंचोरा पंचायत 

Q.35 धुमकुड़िया किस जनजाति का युवा गृह है ?  - उरांव 

Q.36 धुमकुड़िया वस्तुत: क्या है ? - जनजातीय प्रशिक्षण  केंद्र 

Q.37 उरांव लोग स्वयं को स्थानीय भाषा में क्या कहते है ? - कुडुख   

Q.38 उरांव जनजाति का मूल निवास कहां था ? - रोहतासगढ़ 

Q.39 उरांव जनजाति में त्योहारों के अवसर पर पुरुष और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले वस्त्र को क्या कहा जाता है ?  - केरया और खंरिया 

Q.40 उरांव लोगों का मुख्य पेशा क्या है ? - कृषि 

Q.41 उरांव परिवार कैसा होता है ?  - पितृसत्तात्मक एवं पितृवंशीय 

Q.42 उरांव  लोग लड़कों के धुमकुड़िया को क्या कहते हैं ? - जोंख एरेपा 

Q.43धुमकुड़िया में प्रवेश कितने वर्षों में एक बार दिया जाता है ? - तीन वर्ष में 

Q.44 उरांव जनजाति में नाच-मैदान को किस नाम से जाना जाता है ? - अखड़ा 

Q.45  उरांव जनजाति में वर्ष का प्रारंभ कब होता है ?  - धान-कटनी के बाद (नवम्बर दिसम्बर)

Q.46 उरांव जनजाति में विवाह का कौन सा रूप सर्वाधिक प्रचलित है ? - आयोजित विवाह 

Q.47 उरांव जनजाति में साल में एक बार (प्रया: जनवरी में)  कौन सा संस्कार होता है? - हड़बोरा संस्कार 

Q.48 उरांव लोगों का मुख्य देवता कौन है ?  - धर्मेश 

Q.49 उरांव लोगों का धर्म-प्रधान व पुजारी कौन होता है ? - पहान 

Q.50 उरांव लोगों के मुख्य पूजा स्थल को किस नाम से जाना जाता है ? - सरना 

Q.51 उरांव लोगों के पूर्वजों की आत्मा कहां निवास करती हैं ? - सासन में 

Q.52 उरांव गांव के दो प्रमुख अधिकारी कौन होते हैं ? - पहान और महतो 

Q.53 झारखंड की जनजातियों में सर्वाधिक विकास किस जनजाति का हुआ है ? -उरांव 

Jharkhand Gk History Question Answer  झारखण्ड सामान्य ज्ञान हिंदी में – ‘ Jharkhand Ki Janjatiya Gk Question Answer'  Post में अगर जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप कमेन्ट कर के बता सकते है, और भी झारखण्ड से सम्बंधित सारी जानकारी अपडेट मिलने के लिए जुड़े रहना चाहते हैं, तो  आप हमारे Facebook  पेज Simoticlasses को Like और Follow कर लें। धन्यबाद।   

Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts