All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Friday, July 17, 2020

15th July 2020 Daily GK Update: Current Affairs In Hindi

15th July 2020 Daily GK Update: Current Affairs In Hindi


राष्ट्रीय समाचार

1. रेलवे 2030 तक "हरित रेलवे" बनने के लिए मिशन मोड पर करेगी


Fig: Indian Railway
  • रेल मंत्रालय 2030 तक भारतीय रेलवे को ग्रीन रेलवे में बदलने के लक्ष्य के साथ मिशन मोड पर काम कर रहा है। 
  • साथ ही, रेल मंत्रालय ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में कई बड़ी पहल की है।
  • उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

  • 2. भारत ने मालदीव को दिए आउटडोर फिटनेस इक्विपमेंट
Fig: India presents outdoor gym equipment for 61 Maldivian Island

भारत द्वारा मालदीव के 61 द्वीपों को 8 मिलियन अमरीकी डॉलर के नकद अनुदान के तहत बाहरी स्वास्थ्य उपकरण (outdoor fitness equipment) सौंप दिए गए हैं। 
  • इन उपकरणों की स्थापना करने में सभी 61 द्वीप परिषदों की भागीदारी शामिल होगी, जो विकेंद्रीकरण के आईडिया को और अधिक मजबूत करेगा और राष्ट्रपति इब्राहिम सोलह की सरकार के लिए एक आदर्श आदर्श साबित होगा। 
  • इस परियोजना से मालदीव सरकार की "स्वस्थ जीवन शैली" की नीति में योगदान की उम्मीद की जा रही है ताकि लोगों की फिटनेस उपकरणों तक आसानी से पहुंचा सुनिश्चित की जा सके।

  • उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • मालदीव के राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलिह.
    • मालदीव की राजधानी: माले; मालदीव की मुद्रा: मालदीव रूफिया.

3. अमित शाह ने CAPF के राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ
Fig: Tree plantation drive by CAPF 


  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) परिसर में पीपल के पौधें का रोपण करके केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) के राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया है।
  • इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों द्वारा पौधे लगाए गए। इसके अलावा नक्सल विरोधी अभियानों के लिए छत्तीसगढ़ में तैनात BSF, CRPF, ITBP और CISF के कर्मियों ने अपने-अपने परिसरों और तैनाती के स्थानों पर पौधे लगाए। 

राज्य समाचार

4. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लागू करने में मध्य प्रदेश हुआ सबसे आगे 




  • स्ट्रीट वेंडर के लिए शुरू की गई आत्मनिर्भर निधि (प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना) के कार्यान्वयन में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में शीर्ष स्थान पर है।
  • इस योजना से वर्तमान में राज्य में 378 नगरीय निकायों लाभान्वित किया जा रहा है।
  • अब तक 8,70,330 स्ट्रीट वेंडरों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया है, जिनमें से 1,76,000 स्ट्रीट वेंडर्स को पहचान पत्र और वेंडिंग सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं।
  • इसके अलावा, राज्य में लगभग 15 करोड़ 50 लाख के ब्याज मुक्त ऋण के 15,500 केसो को मंजूरी दी गई है।

  • उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

बैंकिंग समाचार

5. नाबार्ड ने अपने 39 वें स्थापना दिवस को चिह्नित करने के लिए 'डिजिटल चौपाल' का किया आयोजन 

  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development-NABARD) ने अपने 39 वें स्थापना दिवस अवसर पहली 'डिजिटल चौपाल' का आयोजन किया।
  • "डिजिटल चौपाल" को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया था जिसमें नाबार्ड द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, ताकि वे उन परियोजनाओं के बारे में अपने अनुभव साझा कर सकें जिनमें वे शामिल हैं। 
  • इसके अलावा इसने प्रमुख कृषि साख समितियों (Primary Agricultural Credit Societies) को विभिन्न सेवा केंद्रों में बदलने के लिए 5,000 करोड़ रुपये की राशि का भी ऐलान किया है। 
  • नबार्ड ने वित्त वर्ष 2021 में 5,000 PACS को अपग्रेड करने, इसके बाद वित्त वर्ष 2022 में 15,000 PACS और वित्तीय वर्ष 2023 में 15,000 PACS को अपग्रेड करने की योजना बनाई है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष: जी आर चिंताला.

समझौता

6. यूनिसेफ इंडिया ने #Reimagine कैंपेन के लिए फिक्की के साथ की साझेदारी

  • यूनिसेफ इंडिया ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), सोसिओ-इकनोमिक डेवलपमेंट फाउंडेशन (SEDF) के साथ संयुक्त रूप से यूनिसेफ के #Reimagine अभियान को तैयार करने के लिए समझौता किया है। 
  • इस अभियान का उद्देश्य भारत में COVID-19 प्रतिक्रिया और उसके बाद की परिस्थिति के दौरान सबसे कमजोर वर्ग और बच्चों की मदद करना है। 
  • साथ ही यह व्यापार के संचालन के साथ-साथ रोजगार व्यवस्था को संभावित दीर्घकालिक नुकसान से बचने में भी मदद करेगा।


       उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ अध्यक्ष: संगिता रेड्डी.


नियुक्तियां

7. विधु नायर होंगे तुर्कमेनिस्तान में भारत के नए राजदूत 
Vidhu P Nair appointed India's next ambassador to Turkmenistan ...
  • भारत सरकार द्वारा डॉ. विधु पी. नायर को तुर्कमेनिस्तान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 
  • वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वह 2002 बैच के विदेश सेवा अधिकारी हैं।

       उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तुर्कमेनिस्तान की राजधानी: अश्गाबात; मुद्रा: तुर्कमेनिस्तान मानात.


8. रुद्रेंद्र टंडन होंगे अफगानिस्तान में भारत के अगले राजदूत
  • भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रुद्रेंद्र टंडन को अफगानिस्तान में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  • वह वर्तमान में जकार्ता में आसियान के लिए भारतीय दूत के रूप में सेवारत हैं। उनकी नियुक्ति अफगानिस्तान में भारत के वर्तमान राजदूत विनय कुमार के स्थान पर की गई है।


     उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अफगानिस्तान की मुद्रा: अफगान अफगानी
  • अफगानिस्तान की राजधानी: काबुल.
  • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति: अशरफ गनी.


9. विक्रम दुरईस्वामी को नियुक्त किया गया बांग्लादेश में भारत का नया राजदूत 
  • भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विक्रम दुरईस्वामी को बांग्लादेश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  • वह वर्तमान में दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय संगठनों और शिखर सम्मेलन के अतिरिक्त सचिव प्रभारी के तौर पर सेवारत हैं । 
  • वह ढाका में रीवा गांगुली दास का स्थान लेंगे।


पुरस्कार

10. सचिन अवस्थी को ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2020 से किया गया सम्मानित 
  •  सचिन अवस्थी को लंदन में ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड्स 2020 के लिए आयोजित एक वेबिनार में “Top Publicist” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  •  सचिन अवस्थी वो व्यक्ति हैं जिन्होंने एक हरिद्वार से वाराणसी तक 5 दिवसीय लंबी स्वच्छ गंगा जागरूकता यात्रा का आयोजन किया था, जिसे वंदे गंगे स्वछता जन जागरण यात्रा भी कहा जाता है।
  •  ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड को वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन ड्राइव (WHD) की सम्मानजनक पहल के रूप में भी जाना जाता है। 

       उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • World Humanitarian Drive (WHD) के संस्थापक और अध्यक्ष: अब्दुल बासित सैयद.
  • World Humanitarian Drive (WHD) मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.


11. गुरबक्स सिंह और पलाश नंदी को मोहन बागान रत्न से किया जाएगा सम्मानित
  • ATK-मोहन बागान क्लब के अनुसार, हॉकी लीजेंड गुरबक्स सिंह और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर पलाश नंदी को इस साल के मोहन बागान रत्न से सम्मानित किया जाएगा। 
  • क्लब ने इस साल 29 जुलाई को होने वाले "मोहन बागान दिवस" समारोह को महामारी के कारण आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। 
  • इसके अलावा भारत की 1975 की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के सदस्य अशोक कुमार को प्रणब गांगुली (फुटबॉल) और मोनोरंजन पोरेल (एथलेटिक्स) सहित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। 
  • जोसबा बेतिया को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (वरिष्ठ) पुरस्कार मिलेगा, जबकि सजल बैग (U-18) को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया है।

खेल समाचार

12. Socceroos फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान माइल जेडिनक ने किया संन्यास का ऐलान
  • Socceroos (ऑस्ट्रेलिया) फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान माइल जेडिनक ने खेल से संन्यास लेने की घोषणा की है। 
  • Socceroos ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का आधिकारिक उपनाम है जो अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करता है। 
  • उन्होंने 2008 में राष्ट्रीय टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की और ऑस्ट्रेलिया के लिए 79 मैच खेले। 
  • उन्होंने टीम के लिए 2015 एशियाई कप खिताब भी जीता था। वह तीन विश्व कप में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेले थे।

महत्वपूर्ण दिन

13. विश्व युवा कौशल दिवस: 15 जुलाई

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 15 जुलाई को विश्व स्तर पर World Youth Skills Day यानि विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। 
  • यह दिन युवाओं, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (TVET) संस्थानों और सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के हितधारकों के लिए एक अवसर के साथ-साथ युवाओं को रोजगार, बेहतर रोजगार और उद्यमिता के लिए कौशल प्रदान करने के महत्व को चिन्हित करने के लिए भी मनाया जाता है। 
  • विश्व युवा कौशल दिवस 2020 का विषय "Skills for a Resilient Youthहै.


       उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.


पुस्तकें एवं लेखक

14. स्टीफन किंग द्वारा लिखित “If It Bleeds” नामक पुस्तक का हुआ विमोचन
स्टीफन किंग द्वारा लिखी गई चार कहानियों का संग्रह “If It Bleeds” नामक नई पुस्तक का विमोचन किया गया है। 

  • इस पुस्तक को हैचेट इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया। 
  • इस बुक की कहानी अल्बर्ट मैकड्रेड मिडिल स्कूल के पास रखे बम पर केंद्र हैं। यह उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्म "The Outsider" की अगली कड़ी है।

निधन

15. डच के महान फुटबॉलर विम सूर्बिएर (Wim Suurbier) का निधन
  • डच फुटबॉल लीजेंड विम सूर्बिएर (Wim Suurbier) का निधन। वह नीदरलैंड्स के 1970 के दशक में दो विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीम के प्रमुख सदस्य थे। 
  • उन्होंने वर्ष 1974 और 1978 में लगातार फीफा विश्व कप फाइनल में खेलने की उपलब्धि हासिल की, जिसमें उनके देश को वेस्ट जर्मनी और अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा था। 
  • उनका राष्ट्रीय टीम के साथ 12 वर्षों  का लंबा करियर रहा था।
  • इसके अलावा Wim Suurbier क्लब अजाक्स एम्स्टर्डम के लिए भी खेले थे। उन्होंने क्लब के लिए कुल 509 मैच खेले और 1964 से 1977 तक तीन यूरोपीय चैंपियनशिप जीती।


16. हॉकिन्स कुकर के चेयरमेन ब्रह्म वासुदेव का निधन
  • हॉकिन्स कुकर्स (Hawkins Cookers) के चेयरमेन ब्रह्म वासुदेव का निधन। 
  • उन्हें 1968 में कंपनी के बोर्ड का वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था और 1984 में पूर्णकालिक चेयरमेन और प्रबंध निदेशक बनाया गया था। 
  • वह 2006 से कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और सलाहकार थे।


17. जानी-मानी सिरेमिक कलाकार ज्योत्सना भट्ट का निधन
  • प्रसिद्ध मृत्तिका कला (Ceramic art) आर्टिस्ट, ज्योत्सना भट्ट का निधन। 
  • उनका जन्म 1940 में कच्छ में हुआ था और बाद में वह जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स ज्वाइन करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई थी। 
  • भारत में समकालीन मृत्तिका कला के क्षेत्र में उनका अहम योगदान है।
  • सिरेमिक के अलावा, उन्होंने पत्थर के पात्र और टेराकोटा के साथ भी प्रयोग किया था। वह अक्सर क्षारीय अर्थ, अनाकार सांचों और विभिन्न खनिजों का उपयोग किया करती थी।












Share:

Thursday, July 16, 2020

(Atmanirbhar Bharat) PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान : 20 लाख करोड़ का पैकेज की पूरी जानकारी

Atmanirbhar Bharat Abhiyan


देश इन दिनों कोरोना संकट से जूझ रहा है, लगभग 2 महीने से देश को lockdown किया  गया है, जिसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था ठप पड़ गई है. इस lockdown का  सबसे बढ़ा असर छोटे उद्योगों, मजदूरों,  प्रवासी श्रमिकों, पटरी-रेहड़ी कारोबारी, छोटे व्यापारियों, किसानों आदि पर पड़ा है. देश की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए PM MODI ने 12 मई शाम 8 बजे के संबोधन में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. जो भारत की GDP का लगभग 10 प्रतिशत है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने का यह सही समय है. भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया है और इस समय पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीदें लगा  कर देश रही है. भारत की प्रगति के  लिए आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास जरुरी है और इसी लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की पहल की गई है, Atmanirbhar Bharat Abhiyan के तहत ही 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई है.
Atmanirbhar Bharat Abhiyan के सपने को साकार बनाने के लिए PM Narendra Modi 5 पिलर भी बाताये हैं, जिनपर आत्मनिर्भर भारत अभियान की भव्य इमारत कड़ी होगी. ये पांच पिलर इस प्रकार हैं
  • 1.) पहल पिलर - इकोनॉमी (Economy)
  • 2.) दूसरा  पिलर - इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure)
  • 3.) तीसरा पिलर - Technology driven System
  • 4.) चौथा पिलर - Vibrant demography
  • 5.) पांचवा पिलर - डिमांड व सप्लाई चेन का चक्र (Demand & Supply Chain)

  • 20 lakh crore के इस पैकेज की विस्तार से जानकारी Finance Minister Nirmala Sitharaman दे रही हैं, पिछले पांच दिनों से रोज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से इस पैकेज का विस्तार से वर्णन कर रही हैं. यह भारतीय इतिहास का सबसे बढ़ा पैकेज है. वित्त मंत्री ने बताया कि समाज के कई वर्गों से बातचीत करने के बाद इस पैकेज तैयार किया गया है. पैकेज के माध्यम से ग्रोथ को बढ़ाना है और भारत को आत्मनिर्भर बनाना है. इसलिए इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान कहा गया है. इस पैकेज की पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से उपलब्ध करा रहे हैं.

1.) वित्त मंत्री की पहली Press Conference :-

पहले दिन 13 मई को Finance Minister Nirmala Sitharaman ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) और गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों (NBFC) के लिए 3 कर उपायों और कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) क्षेत्रों के लिए अनेक योजनाएँ जारी जारी की. जिसके माध्यम से लगभग 2 लाख MSME को फ़ायदा पहुंचाया जायेगा. MSME की परिभाषा में बदलाव किया गया है और नई परिभाषा भी दी गई. EPF से सम्बंधित भी कुछ योजनायें भी हैं, सरकार ने टैक्स में आगले वर्ष तक TDS और TGS के लिए 25 प्रतिशत भुगतान में छूट दी.

2.) वित्त मंत्री की दूसरी Press Conference :-

दूसरे दिन 14 मई को पैकेज की दूसरी किश्त में प्रवासी श्रमिकों, पटरी-रेहड़ी कारोबारी, छोटे व्यापारियों, स्व-नियोजित लोगों और छोटे किसानों के लिए 9 बड़ी घोषणाएं की थी. 
  • 3 प्रवासी मजदूरों(migrant workers) से संबंधित
  • 1 शिशु लोन  से संबंधित है
  • 1 सड़क विक्रेताओं पर
  • 1 आवास से संबंधित
  • 1 आदिवासी रोजगार से संबंधित
  • 2 किसानों से संबंधित है
वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना, जिसकी मदद से अगस्त, 2020 तक 23 राज्यों में 67 करोड़ लोगों तक लाभ पहुँचने का अनुमान है.

3. वित्त मंत्री की तीसरी Press Conference :-

इसके बाद तीसरे दिन  कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए 11 घोषणाएं की गई, जिसमें से 8 घोषणाएं कृषि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे से जुड़ी हैं, जबकि तीन घोषणाएं प्रशासनिक मददे से जुड़ी हुई हैं. इसमें 1 लाख करोड़ रुपये कृषि के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए दिए जायेंगे. जानवरों में फुट ऐंड माउथ डिजीज होता है जिसका 100% का टीकाकरण किया जायेगा.

4. वित्त मंत्री की चौथी  Press Conference :-

चौथे दिन कोयला, मिनरल्स, डिफेंस प्रोडक्शन, स्पेस, एटोमिक एनर्जी, एयरस्पेस मैनेजमेंट, एयरपोर्ट, MRO, केंद्रशासित प्रदेशों की बिजली वितरण कंपनियां, जैसे आठ सेक्टर्स से सम्बंधित योजनाएँ सरकार ने जारी की.  5 लाख हेक्टर में फैले इंडस्ट्रीयल पार्कों की अब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए जीआईएस मैपिंग की जाएगी. 50,000 करोड़ रुपये, कोल सेक्टर(Coal Sector) के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए खर्च किये जायेंगे.ऑर्डिनेंस फैक्टरी की जवाबदेही, क्षमता और स्वायत्ता को क्षमता को बेहतर बनाने के लिए ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड का कॉरपोरेटाइजेशन किया जाएगा. कॉरपोरेटाइजेशन बोर्ड का निजीकरण नहीं बल्कि कॉरपोरेटाइजेशन करने की बात पर जोर दिया. Making India MRO Hubs - यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इंडियन एयरक्राफ्ट्स(Indian aircraft )का मेंटेनेंस और रिपेयरिंग भारत में ही हो.  

5. वित्त मंत्री की पांचवी  Press Conference :-

पांचवे और अंतिम दिन इस 20 लाख करोड़ के पैकेज की  शिक्षा, स्वास्थ्य, निजीकरण, मनरेगा से जुडी 7 बड़ी घोषणाएं की गई. मनरेगा के लिए सरकार ने 40 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की. सभी अस्पतालों में संक्रामक बीमारियों के लिए जिला स्तर पर ब्लॉक बनाया जाएगा. लैब नेटवर्क में भी सुधार किये जायेंगे. वन नेशन वन डिजिटल प्रोग्राम आएगा, हर क्लास के लिए एक चैनल 1 से 12 तक की कक्षाओं के लिए लॉन्च होगाPM ई विद्या प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का अन्य सेक्टर्स में  निजीकरण किया जाएगा.


Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts