All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Wednesday, April 14, 2021

Jharkhand Kray Niti-2014 (झारखंड क्रय नीति 2014)

Jharkhand Kray Niti-2014

(झारखंड क्रय नीति, 2014)


➤प्रथम झारखंड क्रय नीति 2007-2012 तक लागू थी
। 

यह स्थानीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों  (MSES) को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई थी। 

झारखंड औद्योगिक नीति-2012 के पारा-18 में एक नई क्रय नीति का प्रावधान स्थानीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (MSEs) को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया था।  

इसी आलोक में एक नई नीति की घोषणा 2014 में की गई।  

झारखंड क्रय नीति, 2014 का प्रमुख उद्देश्य

1- सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करना तथा इसके लिए राज्य सरकारों द्वारा लघु उत्पादों  का क्रय करना।  

2- राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को प्रतिस्पर्धा बनाना  

झारखंड के नीति के अंतर्गत मुख्य प्रावधान

1- राज्य सरकार की विभाग संस्थाएं या अनुदान प्रदान एजेंसियां राज्य के MSE उत्पाद को खरीदेंगे

2- राजकीय विभाग एवं एजेंसी या ऐसी कंपनी जिसमें 50% सरकार की भागीदारी है अपने कुल क्रय का 20% राज्य के MSE Sector से 2 वर्ष तक खरीदारी करेगी।

3- सूक्ष्म एवं लघु उत्पादन इकाइयों में निर्धारित वार्षिक क्रय लक्ष्य में भी उपलब्ध 20% एस0 टी0 / एस0 सी0  के स्वामित्व वाली इकाइयों के लिए निर्धारित किया गया है

4- क्रय के लिए वस्तु एवं सेवाओ की एक सूची भी निर्धारित है, जिसमें कृषि औजार, स्टील फर्नीचर, सोलर लाइट, हैंड पंप उपकरण, स्टेशनरी, पेंट -मोमबत्ती, जैसी 30 सूचियाँ शामिल है 

5 -झारखंड के क्रय नीति का लाभ केवल उन कंपनियों को मिलेगा जो झारखंड के सीमा क्षेत्र में स्थित हो या जिनका कार्यालय झारखंड में हो इत्यादि

Share:

Tuesday, April 13, 2021

Jatiya Panchayat Shasan Vyavastha (जातीय पंचायत शासन व्यवस्था)

Jatiya Panchayat ShasanVyavastha

(जातीय पंचायत शासन व्यवस्था)




➤झारखंड में विभिन्न प्रकार की गैर-जनजातियां निवास करती है, जिनमें तेली, साहू, कुर्मी, महतो, मलिक, अंसारी इत्यादि प्रमुख हैं
। 

इन सभी जातियों का जातिगत पंचायत होता है और पंचायत का निर्णय सभी को मानना आवश्यक होता है।  शादी-ब्याह मरनी-जननी या किसी विवाद का निपटारा जातिगत पंचायत में किया जाता है

जातिगत पंचायत में एक अध्यक्ष होता है, जो सचिव और कार्यकारिणी के सदस्यों के सहायता से अपने कामों को पूरा करता है जातिगत निर्णय को नहीं मानने वाले को दंड स्वरूप जाति से निष्कासन कर दिया जाता है, जिसे 'सामाजिक बहिष्कार' कहते हैं

झारखंड के प्रमुख जातिगत पंचायतों में कुर्मी महापंचायत, महतो पंचायत, तेली-साहू पंचायत, मलिक पंचायत, मोमिन कॉन्फ्रेंस आदि प्रसिद्ध है

जातीय पंचायत शासन व्यवस्था झारखंड की एक अद्भुत शासन व्यवस्था का प्रतीक है इस प्रकार की शासन व्यवस्था मुख्यत: उसी क्षेत्र में देखने को मिलती है, जहां जनजातीय और गैर जनजातीय लोग एक साथ एक ही गांव में या अगल-बगल के गांव में निवास करते हैं

यह एक प्रशासकीय व्यवस्था कम और सामाजिक व्यवस्था ज्यादा नजर आती है

जब जनजातियों एवं गैर जनजातियों के बीच कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो विवाद को सुलझाने के लिए जनजातियां समाज के मुंडा, मानकी, मांझी, परगनेत आदि में से कोई स्थिति अनुसार गैर जनजातीय समुदाय के जातीय पंचायत के प्रमुख या सदनों के सामाजिक प्रमुख के साथ मिलकर समस्या का निदान करते हैं

जिस पक्ष की गलती पकड़ में आती है, उसे उसी के समाज के रीति-रिवाज, परंपरा, रूढ़िवादिता के अनुसार आदेश निर्गत किया जाता है। आदेश नहीं मानने पर समाज से बहिष्कृत भी किया जा सकता है

जातीय पंचायत शासन व्यवस्था में दो जनजातीय समाज जैसे मुंडा एवं उरांव समाज या संथाल और हो समाज या किसी भी प्रकार के अंतर जनजातीय विवाद का निपटारा किया जाता है

➤यहाँ  विशेष बात ध्यान में रखी जाती है कि किसी भी प्रकार से एक ही क्षेत्र विशेष में रहने वाले अलग-अलग जनजातीय समाज या गैर जनजातीय लोगों के बीच सामाजिक ताना-बुना नहीं बिगड़े, क्योंकि जनजातीय समाज और गैर जनजातीय समाज दोनों एक-दूसरे पर आश्रित है

सदान  लोग मुंडा समाज को अपने बड़े भाई के समान आदर देते हैं 

अंतरजातीय पंचायत को बाला पंचायत 84 (चौरासी)  पंचायत कहते हैं

Share:

Monday, April 12, 2021

Jharkhand Me Sthaniyata Niti 2016 (झारखंड में स्थानीयता नीति 2016)

Jharkhand Me Sthaniyata Niti 2016

(झारखंड में स्थानीयता नीति 2016)



झारखंड सरकार द्वारा 7 अप्रैल, 2016 को राज्य गठन के 15 वर्षों  बाद स्थानीयता नीति की घोषणा की गई है

इस नीति के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में अगले 10 वर्षों तक राज्य के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय पदों की सरकारी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित कर दी गई है 

इस नीति के तहत वैसे भारतीय नागरिकों को झारखंड का स्थानीय निवासी माना जाएगा, जो निम्नलिखित में से किसी एक शर्त को पूरा करता हो :-  

1- झारखंड राज्य की भौगोलिक सीमा में निवास करता हो एवं स्वयं अथवा पूर्वजों के नाम सर्वे खतियान में दर्ज हो। भूमिहीन के मामले में उसकी पहचान संबंधित ग्राम सभा द्वारा की जाएगी, जो झारखंड में प्रचलित भाषा, संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित होगी

2- किसी व्यापार, नियोजन एवं अन्य कारणों से झारखंड की भौगोलिक सीमा में विगत 30 वर्षों से अधिक अवधि से निवास करता हो एवं अचल संपत्ति अर्जित की हो या ऐसे व्यक्ति की पत्नी/पति/संतान हो एवं झारखंड में निवास करने की प्रतिबद्धता रखने का प्रतिज्ञान करता हो

3- झारखंड राज्य सरकार/ राज्य सरकार द्वारा संचालित/मान्यता प्राप्त संस्थानों, निगम आदि में नियुक्त एवं कार्यरत पदाधिकारी/कर्मचारी या उनकी पत्नी/संतान हो एवं झारखंड राज्य में निवास करने की प्रतिबद्धता रखने का प्रतिज्ञान करता हो

4 -भारत सरकार का पदाधिकारी/कर्मचारी जो झारखंड राज्य में कार्यरत हो या उनकी पत्नी/पति/संतान हो एवं झारखंड राज्य में निवास करने की प्रतिबद्धता का प्रतिज्ञान करता हो

5- झारखंड राज्य में किसी संवैधानिक या विधिक पदों पर नियुक्त व्यक्ति उनकी पत्नी/पति/संतान हों  एवं झारखंड राज्य में निवास करने की प्रतिबद्धता का प्रतिज्ञान करता हो

6- ऐसे व्यक्ति, जिनका जन्म झारखंड में हुआ हो तथा जिसने अपने मैट्रिकुलेशन अथवा समकक्ष स्तर तक की पूरी शिक्षा झारखंड स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्राप्त की हो एवं झारखंड राज्य में निवास करने की प्रतिबद्धता का प्रतिज्ञान करता हो

Share:

Sunday, April 11, 2021

Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-5 (झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)

Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-5

(झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)


बिरसा विशिष्ट जनजातीय विकास योजना (2019-20)

➤इसका आरंभ 2019-20 में किया गया है

इस योजना के तहत विशिष्ट जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, महिला कल्याण, सामाजिक सुरक्षा आदि क्षेत्रों में विशेष कार्य किया जाएगा। 

इस योजना का लाभ राज्य के लगभग 10,000 जनजातीय परिवारों को मिलेगा 

प्रिमिटिव ट्राइबल ग्रुप पी0 टी0 जी0 डाकिया योजना (2017) 

इसका आरंभ 6 अप्रैल 2017 को किया गया है 

इस योजना का उद्देश्य आदिम जनजाति समूहों का आर्थिक सशक्तिकरण करना है 

इस योजना के तहत आदिम जनजाति के परिवारों को प्रतिमाह 35 किलोग्राम चावल राज्य सरकार के खाद्य विभाग द्वारा घर पहुंचा कर प्रदान किया जाता है 

इस योजना का लाभ आदिम जनजाति के वैसे परिवारों को प्रदान किया जाता है, जिनकी साक्षरता दर निम्न तथा औसत मासिक आय 1000 से कम है 

लाह एवं लघु वनोपज आहरण एवं विपणन योजना (2014)

इस योजना का आरंभ 2014 में किया गया

इस योजना का उद्देश्य लाह तथा लघु वनोपजों  का संग्रह करने वाले समुदायों का संरक्षण करना

इस योजना के तहत जनजातीय समुदायों से लाह एवं लघु वनोपजों  का अधिकतम मूल्य पर क्रय किया जाएगा


इस योजना की कुल राशि का 75% वित्तीयन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है

आदिम जनजाति हेतु मुख्यमंत्री विशेष खाद्य सुरक्षा योजना (2008)

इसका आरंभ 2008 में किया गया है

इस योजना के तहत आदिम जनजाति के लोगों को प्रति परिवार प्रतिमा 35 किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार किया जा सके 

सरकारी सेवा में सीधी भर्ती योजना (2005)

इसका आरंभ 2005 में किया गया है 

इस योजना के तहत आदिम जनजाति के मैट्रिक पास युवक-युवतियों को सरकारी सेवा में सीधी भर्ती प्रदान कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है 

अनुसूचित जनजाति हेतु लाह विकास योजना (2005) 

इसका आरंभ 2005 में किया गया है 

इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के लोगों को अतिरिक्त आय उपलब्ध कराना है

व्यवसायिक पायलट प्रशिक्षण योजना (2005) 

इसका आरंभ 2005 में किया गया

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों को निशुल्क व्यवसायिक पायलट प्रशिक्षण दिया जाता है

पहाड़िया जनजाति हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना 2005 

इसका आरंभ 2005 में किया गया है

इस योजना का उद्देश्य पहाड़िया जनजाति के जीवन स्तर में सुधार करना है

Share:

Saturday, April 10, 2021

Jharkhand Me Aapda Prabandhan Gk Question Answer Class-36

Jharkhand Me Aapda Prabandhan Gk Question Answer Class-36


💥
 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand Me Aapda Prabandhan से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand Me Aapda Prabandhan Gk Question Answer) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.01 आपदा प्रबंधन अधिनियम कानून किस वर्ष बना ? - 2005 

Q.02 झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन कब किया गया ? - 28 मई, 2010 

Q.03 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अध्यक्ष कौन होता है ? - मुख्यमंत्री

Q.04 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किसके द्वारा किया जाता है ? - राज्यपाल

Q.05 राज्य आपदा रिस्पांस कोष में केंद्र एवं राज्य  द्वारा धन विनिमय की हिस्सेदारी कितनी है ? -75:25 

Q.06 जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का प्रमुख होता है ? - जिला समाहर्ता या उपायुक्त 

Q.07 झारखंड के किस जिले  में जिला स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है ? ,- धनबाद ,देवघर ,जमशेदपुर 

Q.08 झारखंड राज्य में किस वर्ष वित्तीय सहायता आपदा प्रबंधन विभाग गठित किया गया ? - 2012 

Q.09 जे- सेक (झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर)  का कार्य है ? - आपदा के संदर्भ में महत्वपूर्ण सूचना प्रदान करना 

Q.10 भूकंप संबंधी आपदा के लिए झारखंड के किस संस्थान में शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था है ? - बी0 आई0 टी0 मेसरा 

Q.11 राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एस0 आई0 आर0 डी0) स्थापित है ? - रांची में 

Q.12 ट्रेनिंग नीड एनेलासिस कार्यक्रम के तहत आपदा पायलट कार्यक्रम का संचालन किन जिलों में किया गया ? - रांची एवं धनबाद

Q.13 झारखंड में कितने जिले भूकंप जोन-IV के अंतर्गत आते हैं ? - गोड्डा एवं साहिबगंज 

Q.14 झारखंड के कितने जिले लाइटिंग आपदा से प्रभावित है ? - 09 

Q.15 लाइटिंग आपदा से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल किस संस्था द्वारा विकसित किया गया ? - स्काईपा (SKIPA)  

Q.16 झारखंड का सर्वाधिक सूखाग्रस्त जिला है ? - पलामू 

Q.17 झारखंड का प्रसिद्ध कोयला खदान जो 1880 के दशक से आग लगी की समस्या से जूझ रहा कौन सा स्थान है ? - झरिया 

Q.18 जलवायु परिवर्तन पर झारखंड राज्य एक्शन प्लान की घोषणा किस वर्ष की गई ? - 2014 

Q.19 झारखंड राज्य का भूगर्भ जल भंडार है ? - 500 मिलियन क्यूबिक मीटर 

Q.20 झारखंड का कौन सा जिला सर्वाधिक ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन करता है ? - गिरिडीह 

Q.21 झारखंड राज्य गंगा नदी संरक्षण प्राधिकरण का गठन कब किया गया ? - 30 सितंबर 2009 को

Q.22 JREDA का गठन 2001 में किस उद्देश्य से किया गया ? - गैर परंपरागत ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना

Q.23 झारखंड में खनन पर्यावरण केंद्र  कहाँ स्थापित है ? - धनबाद में

Q.24 झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना कब की गई ? - 2001 

Q.25 झारखंड में सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण किस जिले में रिकॉर्ड किया गया ? - धनबाद 

Q.26 झारखंड की मिट्टी में किस सूक्ष्म पोषक तत्व का सर्वाधिक अभाव है ? - फास्फोरस 

Q.27 स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है ?  - चावल मील एवं मुरी एल्मुनियम कारखाना

Q.28 दामोदर नदी में पाया जाने वाला प्रमुख प्रदूषक क्या है ? - पोटेशियम

Q.29 झारखंड में सर्वाधिक वायु प्रदूषक स्थान है ? - झरिया 

Q.30 झारखंड में वायु प्रदूषण के कारण व्यक्ति के जीवन प्रत्याशा में औसत कितने वर्ष की कमी हुई ? - 4.4 वर्ष 

Q.31 वनबंधु योजना के तहत किस प्रखंड का चयन पायलट प्रखंड के रूप में हुआ है ? - लिट़्टीपाड़ा पाकुड़ 

Q.32 जापान की कौन-सी कंपनी कचरे से बिजली उत्पादन में सहयोग करेगी ? - हिताची 

Q.33 झारखंड में कंपा (CAMPA) का गठन किस वर्ष किया गया ? - 2009

Q.34 विश्व बैंक एवं राज्य सरकार की सहायता से किन जिलों में शहरी जल छाजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है ? -  रांची , धनबाद

Q.35 झारखंड के किस जिले  में राज्य स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है ? - राँची 

Share:

Friday, April 9, 2021

Jharkhand Me Siksha Gk Question Answer Class-35

Jharkhand Me Siksha Gk Question Answer Class-35


💥 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand Me Siksha से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस Jharkhand Me Siksha Gk Question Answer की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.01
झारखंड में आधुनिक शिक्षा का आरंभ किनके द्वारा किया गया ? - कथबर्ट एवं नील

Q.02 झारखंड में किस मिशन के द्वारा 1856 में गोस्सनर विद्यालय की स्थापना की गई ? - एवेंजेलिकल लूथरन मिशन 

Q.03 शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय नवाटोली उर्सलाईन महिला विद्यालय की स्थापना किस मिशन द्वारा की गई ? - रोमन कैथोलिक मिशन 

Q.04 संत जेवियर कॉलेज राँची की स्थापना किस मिशन द्वारा की गई ? - रोमन कैथोलिक मिशन

Q.05 डब्लिन यूनिवर्सिटी मिशन द्वारा हजारीबाग में स्थापित सेंट कोलम्बा कॉलेज के प्रथम आचार्य थे ? - रे0 जे0 एच0 मर्र 

Q.06 केंद्रीय विद्यालय रांची में कहाँ स्थापित है ? - ब्राम्बे 

Q.07 झारखंड के किस संस्थान को आई0 आई0 टी0 का दर्जा 2016 में प्रदान किया गया ? आई0 एस0  एम0, धनबाद 

Q.08 भारतीय प्रबंधन संस्थान आई0 आई0 एम0 रांची की स्थापना किस वर्ष की गई ? - 2010 

Q.09 1955 में बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बी0 आई0 टी0,मेसरा) के संस्थापक थे ? - बी0 एम0 बिड़ला 

Q.10 माइकेल विंडो द्वारा जेवियर समाज सेवी संस्थान की स्थापना कब और कहां की गई ? - रांची ,1955

Q.11 जेवियर लेबर रिसर्च इंस्टिट्यूट कहाँ स्थापित है ? - जमशेदपुर में

Q.12 भारत का तीसरा रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय झारखंड के किस स्थान पर स्थापित किया जा रहा है ? - जरदाग खूंटी 

Q.13 नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की स्थापना 2009 में कहाँ पर की गई ? - मेदनीनगर 

Q.14 बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची की स्थापना किस वर्ष हुई ? - 1981

Q.15 झारखंड का बहुचर्चित आवासीय विद्यालय नेतरहाट के संस्थापक कौन थे ? - चार्ल्स नेपियर 

Q.16 झारखण्ड सरकार द्वारा ई -विद्यावाहिनी सॉफ्टवेयर के जरिये शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु कौन सी योजना की शुरुआत की गई है ? - ज्ञानोदय योजना 

Q.17 अनुसूचित जाति के बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा देने हेतु झारखंड में कितने एकलव्य विद्यालय प्रस्तावित है? -71 

Q.18 झारखंड सरकार द्वारा साइकिल खरीद हेतु कितने रूपये का भुगतान किया जाता है ? - ₹3500 

Q.19 सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत राज्यों द्वारा कितना प्रतिशत राशि वहन किया जाता है ? - 35 %

Q.20 राँची आयुर्विज्ञान संस्थान, रिम्स की स्थापना किस वर्ष की गई ? - 1960 

Q.21 नेशनल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) की स्थापना 1960 में कहां की गई ? - जमशेदपुर में 

Q.22 सेंट्रल फ्यूल रिसर्च इंस्टिट्यूट स्थापित है ? - जलगोड़ा में 

Q.23 2015 में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना किस स्थान पर की जा रही है ? - बरही, हजारीबाग 

Q.24 झारखंड में इंडियन लाह रिसर्च इंस्टिट्यूट 1925 ईस्वी में कहां पर स्थापित किया गया है ? - नामकुम, रांची में

Q.25 झारखंड में चावल शोध एवं अनुसंधान केंद्र, हजारीबाग की स्थापना किस वर्ष की गई ? - 1980 में

Q.26 राज्य ग्रामीण विकास संस्थान की स्थापना किस वर्ष की गई ? - 1954  

Q.27 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षरता की दृष्टि से झारखंड का स्थान देश में है ? - 32 

Q.28 झारखंड में प्रथम महिला इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कहां की जा रही है ? - रामगढ़ 

Q.29 झारखंड का पहला महिला विश्वविद्यालय किस शहर में स्थापित किया जा रहा है ? - जमशेदपुर

Q.30 झारखंड के किस जिले में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है ? - देवघर 

Share:

Thursday, April 8, 2021

Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-4 (झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)

Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-4

(झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)



झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 2019 

➤इसका आरंभ 24 जनवरी 2019 में किया गया 

इस योजना के तहत सभी लड़की को जन्म से लेकर 18 वर्ष तक 40,000 का वित्तीय सहायता दी जाएगी

इस योजना का संचालन डी0बी0टी0 (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) स्कीम के माध्यम से किया जाएगा

इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की साक्षरता दर में वृद्धि करना, बाल विवाह को रोकना है 


1) बेटी के जन्म के समय 5000 
2) कक्षा 1 में दाखिला कराने पर 5000
3) पांचवी कक्षा पास करने पर 5000 
4) आठवीं कक्षा पास करने पर 5000
5) दसवीं कक्षा पास करने पर 5000
6) 12वीं कक्षा पास करने पर 5000 
7) 18 वर्ष पूर्ण होने पर 10,000 

इसके अलावा लड़की की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के आधार पर 30,000 अतिरिक्त  तक मिलेगा

इस प्रकार राज्य बेटियों की सहायता के लिए जन्म से शादी तक ₹70,000 की आर्थिक मदद प्रदान करेगा, जो एक क्रांतिकारी कदम है

योजना के लाभार्थी वैसे बीपीएल परिवार के सदस्य होंगे, जिनकी वार्षिक आय 72,000 से कम हो या 2011 जनगणना में बीपीएल में नाम दर्ज हो या जिनके पास अंतोदय कार्ड हो 

योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी आदमी अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र या प्रखंड बाल पदाधिकारी या जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं 

झारखंड सरकार 18 वर्ष से कम उम्र में शादी के रोकथाम हेतु अर्थात बाल विवाह रोकने के लिए एक टोल फ्री नंबर 181 जारी किया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति कॉल कर ऐसे शादी के संबंध में प्रशासन को सूचित कर सकता है

मुख्यमंत्री सखी मंडल स्मार्टफोन योजना(2017)

इस योजना का आरंभ 27 अगस्त, 2017 को किया गया 

इस योजना का उद्देश्य सखी मंडल की सभी महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराना है 

महिला अचल संपत्ति योजना (2017)

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत 2017 में की गई 

इस योजना के तहत महिला के नाम से अचल संपत्ति खरीदने पर 50 लाख तक की राशि पर मात्र एक ₹1 रजिस्ट्री चार्ज (निबंधन एवं स्टांप शुल्क) लगेगा  

इसका लाभ मात्र एक बार सम्पत्ति खरीद पर ही दिया जाता है 

तेजस्विनी योजना (2017) 

इसकी शुरुआत 8 मार्च 2017 को की गई  

इसका उद्देश्य 14 से 25 वर्ष की महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है 

इस योजना के कुल लागत 90 मिलियन डॉलर है, जो विश्व बैंक द्वारा प्रदान की जाएगी 

इसके तहत चयनित महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा

संजीवनी योजना 2016

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण करना है 

मेरी बेटी मेरी पहचान 2016 

इस योजना का आरंभ  2016 में किया गया 

इस योजना का उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रोत्साहित करना है

इस योजना के तहत गांव के सभी घर के दरवाजे पर घर की बेटी का नेम प्लेट लगाकर घरों की बेटियों के नाम से पहचान दिलाने की पहल की गई है नेमप्लेट में बेटी के साथ मां का भी नाम लिखा गया है

पर्यावरण से संबंधित योजनाएं (2016) 

मुख्यमंत्री जन वन योजना (2016)

पर्यावरण संतुलन हेतु इस योजना की शुरुआत 15 नवंबर 2016 को किया गया

इस योजना का उद्देश्य निजी वनरोपण को प्रोत्साहन देना था 

सफल वृक्षारोपण पर लागत का 75% 3 वर्ष तक भुगतान करती है 

इस योजना के लाभार्थी को लाभ अर्जित करने हेतु न्यूनतम एक एकड़, अधिकतम 50 एकड़ पर फलदार एवं लकड़ी वाले पौधे लगाना अनिवार्य है 

खेलकूद से संबंधित योजनाएं(2017)

योजना योजना का आरंभ 2017 में किया गया

इस योजना का उद्देश्य खेल-कूद को प्रोत्साहित करना है

इस योजना का संचालन रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया जा रहा है

इस योजना के तहत  9 खेलों  के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है

इस योजना के तहत योग एवं केरम के लिए  ₹250 रूपये और अन्य खेल के लिए ₹500 देय राशि है

खेल छात्रवृत्ति योजना (2006) 

इस योजना का आरंभ 2006 में किया गया 

इस योजना का प्रमुख उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है


औद्योगिक  विकास से संबंधित योजनाएं

झारखंड उद्योग व पुनर्वास योजना (2003)

इसका आरंभ 2003 में किया गया है

राज्य में अवस्थित वृहद, मध्यम और लघु औद्योगिक इकाइयों के पुनर्वास हेतु इस योजना का संचालन किया जा रहा है

Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts