All Jharkhand Competitive Exam JSSC, JPSC, Current Affairs, SSC CGL, K-12, NEET-Medical (Botany+Zoology), CSIR-NET(Life Science)

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

SIMOTI CLASSES

Education Marks Proper Humanity

Wednesday, April 7, 2021

Jharkhand Ke Khelkud Gk Question Answer Class-34

Jharkhand Ke khelkud Gk Question Answer Class-34


💥
 दोस्तों आज आप सभी के लिए Jharkhand Ke Khelkud से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐसे प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आये हैं। इस (Jharkhand Ke Khelkud Gk Question Answer ) की पोस्ट में आपको ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्लन मिलेगा।जो झारखंड की सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

Q.01 झारखंड खेल नीति की घोषणा किस वर्ष की गई ? - 2007

Q.02 झारखंड खेल प्राधिकरण का गठन किस वर्ष किया गया ? - 2006 

Q.03 झारखंड तीरंदाजी अकादमी की स्थापना कहाँ की गई है ? - सरायकेला

Q.04 खेल प्रतिस्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए झारखंड सरकार पुलिस विभाग में कितना प्रतिशत आरक्षण प्रदान करती है ? - 2% 

Q.05 सी0 सी0 एल0  की सहायता से झारखंड सरकार, भारत का प्रथम विश्वविद्यालय कहां पर स्थापित कर रही है ? - खेल गांव, रांची 

Q.06 खेल विश्वविद्यालय रांची में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए कितना प्रतिशत सीटें आरक्षित रखती है ? -  50% 

Q.07 34 वें राष्ट्रीय खेल 2011 का शुभंकर था ? - छाऊआ (शिशु हिरण)

Q.08 34 वें राष्ट्रीय खेल 2011 में झारखंड का स्थान था ? - पांचवां 

Q.09  वर्ष 2019 में झारखंड के किस एनजीओ को स्पोर्ट्स फॉर गुड अवार्ड दिया गया ? - युवा 

Q.10 युवा नामक खेल एनजीओ की स्थापना 2009 में किसके द्वारा किया गया ? - फ्रैंक गास्टलर 

Q.11 झारखंड सरकार द्वारा खेल क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है ? -बिरसा मुंडा पुरस्कार

Q.12 विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कौन सा पुरस्कार झारखंड सरकार द्वारा दिया जाता है ? - अब्दुल हमीद पुरस्कार 

Q.13 राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित झारखंड का एकमात्र खिलाड़ी है ? - महेंद्र सिंह धोनी

Q.14 झारखंड के किन दो खिलाड़ियों ने ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त किया है ? - सिलवानुस डुंगडुंग तथा सुमराय टेटे 

Q.15 हेलेन सोय ,विमल लकड़ा , सावित्री पूर्ति किस खेल से संबंधित है ? - हॉकी 

Q.16 दीपसेन गुप्ता किस खेल से संबंधित है ? - शतरंज 

Q.17 पी0 के0 बनर्जी , संतोष मिंज , सुबोध कुमार , विगन सोय किस खेल से संबंधित है ? - फुटबॉल

Q.18 झानो हांसदा , राहुल बनर्जी,  सीमा वर्मा,  जयंत तालुकदा किस खेल से संबंधित है ? - तीरंदाजी 

Q.19 अरुणा मिश्रा और मिशेल लकड़ा किस खेल से संबंधित है ? - बॉक्ससींग 

Q.20 फ्लोरेंश बारला, बुद्ध्वा उरांव, सरोज लकड़ा किस खेल से संबंधित है ? - एथलेटिक्स 


Q.22 मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम कहाँ स्थापित है ? - बोकारो

Q.23 शेखर बोस और जयदीप सरकार किस खेल के प्रशिक्षक हैं ? - बॉलीबॉल 

Q.24 पूर्णिमा महतो और धर्मेंद्र तिवारी किस खेल के प्रशिक्षक हैं ? - तीरंदाजी 

Q.25 नरेंद्र सिंह और सिलवानुस डुंगडुंग किस खेल के प्रशिक्षक हैं ? - हॉकी 

Q.26 महेंद्र सिंह धौनी को सेना में किस मानक उपाधि से सम्मानित किया गया है ? - लेफ्टिनेंट
 
Q.27 महेंद्र सिंह धौनी ने किस स्थान पर क्रिकेट अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है ? - दुबई 


Q.29 झारखण्ड  के किस खिलाड़ी को आयर लेडी बॉक्सिंग के नाम से जाना जाता है ? - अरुणा मिश्रा

Q.30 झारखंड के किस खिलाड़ी को ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब दिया गया ? - जयपाल सिंह मुंडा

Q.31 पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित झारखण्ड की पर्वतरोही है ? - प्रेमलता अग्रवाल 
 
Share:

Tuesday, April 6, 2021

Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-3 (झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)

Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-3

(झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)


कृषि एवं ग्रामीण विकास संबंधित योजनाएं 

1) अल्पकालीन कृषि ऋण राहत योजना (2020-21) 

इस योजना के तहत किसानों को 50000 हज़ार तक का ऋण माफ किया जायेगा 

इस योजना हेतु बजट 2020-21 में 2000 हज़ार करोड़ का प्रावधान किया गया है 


2) अटल ग्रामोत्थान योजना (2019-20)

इसका प्रारंभ 2019-20  वित्तीय वर्ष में किया गया
 
इस योजना के तहत राज्य के गांवों  को मॉडल गांव के रूप में विकसित करना है


3)मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना

इसका आरंभ 10 अगस्त 2019 को रांची से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा किया गया

इस योजना का उद्देश्य झारखंड के कृषि संकट को खत्म करना, किसानों को संकट से उबारना,  कृषि उत्पाद में वृद्धि करना, किसानों को कृषि कार्य हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है


अर्थात जीरो से 1 एकड़ भूमि वाले किसानों को न्यूनतम सहायता राशि ₹5000 दी जाएगी जबकि 5 एकड़ भूमि वाले किसानों को अधिकतम ₹25000 दिए जाएंगे

यह राशि केंद्र सरकार के किसान निधि सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली 6000 वार्षिक आर्थिक सहायता के अतिरिक्त होगी।

सहायता राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) स्कीम के तहत किसानों के खाते बैंक के खाते में सीधे तौर पर भेजी जाएगी

इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होना चाहिए

4) मुफ्त स्मार्ट फोन (2018)

झारखंड सरकार ने 28 लाख किसानों को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना 2018 में आरंभ की, इस योजना का उद्देश्य किसानो को ऑनलाइन क़ृषि बाजार से जोड़ना है 

इस योजना के द्वारा किसानों को (इ-नाम) e-NAM पोर्टल से जोड़ कर वे अपने उत्पाद का ऑनलाइन मूल्य जान सके और विक्रय कर सके 


5) ब्याज मुक्त फार्म ऋण (2018)

इस योजना के तहत किसानों के कृषि ऋण पर लगने वाले ब्याज को 1 वर्ष तक सरकार द्वारा वहन किया जाएगा

इस योजना का मुख्य उद्देश्य जीरो (0) प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराना है

किसानों को 1 वर्ष के भीतर ऋण चुकाना आवश्यक को होगा

6) सौभाग्य योजना (2017) 

स योजना का आरंभ 31 दिसम्बर 2017 में किया गया 

इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी गावों को बिजली उपलब्ध कराना है 


7) आर्या योजना (2017)

इसका आरंभ 2017 में किया गया 

इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कृषि क्षेत्र में आकर्षित करना है

इस योजना के तहत आत्मा (ATMA- एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनजेमेंट एंड ट्रेनिंग एजेंसी) जैसी संस्था के जरिए प्रत्येक गांव के दो युवक को चयनित कर उन्नत कृषि कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा

8) तिलका मांझी ग्रामीण पंप (2015-16)

इसका आरंभ 2 जुलाई 2016 को किया गया 

इसका उद्देश्य ग्रामीण किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है, योजना के अन्तर्गत हर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर कृषि प्रधान 50 गांवों में कृषकों को कृषि पंप के संचालन हेतु मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा 

इसके तहत तीन लाख किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली उपलब्ध कराया जाएगा 


9) मुख्यमंत्री शहीद ग्राम विकास (2017)

इस योजना का आरंभ 18 दिसंबर 2017 को झारखंड के खूंटी जिले में स्थित बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु  से अमित शाह के द्वारा किया गया


इस योजना के तहत कुल 30 गांवों का चयन किया गया, जिसमें सिद्धू -कान्हू, नीलांबर-पीताम्बर, तिलका मांझी, आदि  स्वतंत्रता  सेनानियों के गांवों को शामिल किया गया


10) झारखण्ड रिवराइन फिश फार्मिंग (2017) 

इस योजना का आरंभ 2017 में किया गया 

इसका उद्देश्य मत्स्य पालन को प्रोत्साहित कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है

11) खुदिया बियर (2016)

इस योजना का आरंभ 18 दिसंबर 2016 में किया गया

इस योजना का मुख्य उद्देश्य भूमि की सिंचाई करना है
 
इस योजना के तहत 27 गावों की 42,000 हेक्टैयर भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है 

चास प्रखंड के गवई बराज और धनबाद के गोविंदपुर में 272 करोड़ की लागत से इस योजना की शुरुआत की गयी है 

12) मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति

इस योजना का उद्देश्य जनजाति बहुल गांवों का समग्र विकास करना है  

13) ग्राम विकास योजना 

इस योजना के तहत 500 गांवों  का विकास करना है 

इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों  एवं ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा

साथ ही युवाओं को रोजगार हेतु ₹2,00,000 लाख रूपये उपलब्ध कराया जाएगा 


14) मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम (2015)

इस योजना का आरंभ 2015 में किया गया 

इस योजना का उद्देश्य गांवों  का सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास करना है  

15) डेयरी पशु विकास कार्यक्रम (2005) 

इस योजना का आरंभ 2005 में किया गया 

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं के नस्ल में सुधार कर दूध उत्पादन बढ़ाना है

इस योजना के लिए भारत एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज फाउंडेशन(BIAF) को अभिकर्ता नियुक्त किया गया है

16) टेक्निकल इनपुट कार्यक्रम (2002) 

इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया 

इस योजना का उद्देश्य किसानों तथा पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन से संबंधित आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है

17) गोकुल ग्राम विकास योजना (2002)

इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया

इस योजना का उद्देश्य सभी गांवों  का चौतरफा विकास करना है 

18) मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना (2001) 

इस योजना का आरंभ 2001में किया गया

इस योजना का उद्देश्य प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों में पुल-पुलियाँ  का निर्माण कर आवागमन को सुगमता  प्रदान करना

Share:

Monday, April 5, 2021

Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-2 (झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)

Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-2

(झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)



स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं 


1) झारखंड सहिया आरोग्य कुंजी योजना (2019)

➤इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराना है।
 
19 जनवरी 2019 को चतरा में मेडिकल कीट  एवं मोबाइल एंबुलेंस का वितरण कर इस योजना की शुरुआत की गई 

झारखंड सरकार द्वारा इसके लिए ₹400 करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया गया है

2) मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा (2017) 

परिवारों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने हेतु इसकी शुरुआत 15 नवंबर 2017 को की गई 

इस योजना के तहत 80% लाभ उन बीपीएल परिवारों को मिलेगा, जिनका नाम "राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना" में शामिल है, जबकि शेष 20% लाभुक वह बीपीएल परिवार होगा, जो इसके लिए ₹500 प्रीमियम राशि का भुगतान करेगा

3) जननी सुरक्षा योजना 2005

 
इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने पर ₹1400 रूपये  और शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने का कराने पर ₹1000, आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाता है

4) पहाड़िया स्वास्थ्य केंद्र (2002) 

➤इस योजना केवल प्रथम दो जीवित जन्मे बच्चों के लिए दिया जाता है

इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पहाड़िया जनजाति के लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना था

5) अनुसूचित जनजाति हेतु आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र (2001) 

➤इस योजना का आरंभ 2001 में किया गया 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के लोगों को मुक्त आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है 

आवास से संबंधित योजनाएं 


1) भीमराव अंबेडकर आवास योजना (2016)  


इस योजना के तहत 80 करोड़ की लागत से 11 हज़ार घर निर्मित कर राज्य के विधवा महिलाओं को आवंटित किया जाएगा


2) वेदव्यास आवास योजना (2016) 

➤इसका आरंभ 2016 में किया गया है 

इसका उद्देश्य झारखण्ड के मछुआरों को आवास प्रदान कराना है 

➤इस योजना के तहत 2017 -18 के वित्तीय वर्ष में 3000 आवास निर्मित कर आवंटित किये गये

3) बिरसा मुंडा आवास योजना (2002)  

➤इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया 

इस योजना का उद्देश्य आदिम जनजाति के लोगों को आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है 


गरीबी उन्मूलन से संबंधित योजनाएं


1) PTG डाकिया योजना (2017) 

➤इसकी घोषणा 6 अप्रैल 2017 में की गई 

इस योजना के तहत आदिम जनजाति को 35 किलो चावल राज्य खाद्य विभाग घर पहुँचायेगा

इस योजना के लाभार्थी 70,000 हज़ार है जिनकी साक्षरता दर निम्न है और आर्थिक आय मासिक 1000 हजार से कम है

2) जोहर योजना (2017)

बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की एवं निर्धन परिवार की लड़कियों को शादी हेतु सहायता देने के उद्देश्य से की इसकी शुरुआत 2017 में की गई

इसके तहत प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री विवेका अनुदान कोष के तहत 272 नवविवाहित जोड़ों को ₹111000 रूपये सहायता राशि दी जाएगी 

मुर्गी पालन कार्य हेतु राज्य सरकार 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देगी तथा इन मुर्गियों द्वारा दिए गए अंडे को राज्य सरकार स्वयं खरीदेगी 

3) झारखण्ड रिक्शा चालक गरिमा योजना (2015)

इसका आरंभ 2014 अगस्त, 2015 को किया गया

इसका उद्देश्य रिक्शा चालकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है 

इस योजना के तहत वैसे रिक्शा चालक,जिनके पास अपना रिक्शा नहीं है, उन्हें सरकारी ई-रिक्शा का वितरण करेंगी 


4) मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी (2011) 

इसका आरंभ  15 नवंबर, 2011 को किया गया

इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों के बालिकाओं के पालन पोषण और शिक्षा सुनिश्चित करना है 


5) मुख्यमंत्री दल-भात  योजना (2011) 

➤इसका आरंभ 15 अगस्त 2011 में अर्जुन मुंडा सरकार ने किया था

इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के लोगों के 5 रूपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है। 

➤2016-17 से इस योजना का नाम मोबाइल किचन योजना कर दिया गया है

यह तमिलनाडु के अम्मा रसोई योजना की तर्ज पर संचालित है, जो झारखंड में 375 केन्द्रों से संचालित की जा रही है 

6) झारखंड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2004) 

झारखंड सरकार द्वारा संचालित पूर्ववर्ती योजना है


इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को कन्या की शादी में प्रति कन्या ₹30000 की आर्थिक सहायता दी जाती है

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को बेटी के शादी से उत्पन्न आर्थिक बोझ को कम करना है 

इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को समाज एवं महिला कल्याण विभाग में आवेदन देना होता है

Share:

Sunday, April 4, 2021

Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-1 (झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)

Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-1

(झारखण्ड की प्रमुख योजनाएं)


शिक्षा से संबंधित योजनाएं 

1) मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना (2020-21) 

इसका आरंभ 2020-21 में किया गया है।

➤इस योजना के तहत सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों को छात्रवृति प्रदान किया जायेगा

➤इस योजना हेतु बजट 2020-21 में 30 करोड़ का प्रावधान किया गया 

2) साक्षर झारखंड अभियान (2019-20) :- 

➤इसका आरंभ 2019-20 में किया गया है। 

इसके तहत राज्य के 5 जिलों (सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा, जामताड़ा ,पूर्वी सिंहभूम)  में निरक्षरों को साक्षर बनाने हेतु कार्यक्रम चलाया गया

यह 5 जिले साक्षर भारत अभियान में शामिल नहीं थे

3) विद्यालय चले, चलाये अभियान (2019)

इस योजना का आरंभ 10- 30 जून 2019 को किया गया

इसका उद्देश्य विद्यालयों में ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने का लक्ष्य है

4) पंख योजना (2017)

इसका आरंभ  06 दिसंबर, 2017 को किया गया 

इसका उद्देश्य 'शहरी मलिन बस्तियों के बच्चों को विद्यालय से जोड़ना' है

5) ज्ञानोदय योजना (2017)

इसका आरंभ 12 सितंबर, 2017 को किया गया 

इस योजना के तहत विद्यालय के शिक्षकों को मुफ्त टेबलेट वितरण किया गया है

योजना का संचालन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किया जा रहा है

इस योजना का उद्देश्य स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है

6) मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण (2017)

इस योजना का प्रारंभ 2017 में किया गया

इस योजना के तहत कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा देश के दर्शनीय, धार्मिक एवं पर्यट स्थलों का भ्रमण कराया जाना है

योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को बेंगलुरु, मैसूर, मुंबई एवं दार्जिलिंग आदि शहरों का भ्रमण कराना है

इसके तहत भ्रमण कार्यक्रम की अवधि न्यूनतम 4 दिन और अधिकतम 6 दिन है

7) मुख्यमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना (2015) 

इसकी शुरुआत 15 नवंबर, 2015 को की गई

इसका उद्देश्य उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) में पढ़ने वाले बालिकाओं का ड्रॉपरेट रोकना है

इसके तहत सरकारी विद्यालयों की कक्षा-6 में एडमिशन लेने वाली SC, ST लड़कियों के नाम पर बैंक में एक सावधी  जमा खाता खोला जाता है, और उसमें राज्य सरकार ₹2000 जमा करती है, जिसे  9वीं   कक्षा में नामांकन के उपरांत लड़कियां ब्याज-सहित निकासी कर सकती है

यह योजना झारखंड के सभी जिलों में लागू है

8) प्राथमिक मध्य एवं उच्च विद्यालय में छात्रवृत्ति योजना (2010)

इसका प्रारंभ 2010 को किया गया

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों को मैट्रिक पूर्व स्तर तक छात्रवृत्ति प्रदान किया जायेगा 

9) एकलव्य विद्यालय (2006)

इसका आरंभ 2006 में किया गया 

इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के बच्चों को निशुल्क एवं आवासीय प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है  

10) पहाड़िया जनजाति के छात्रों हेतु मध्यान भोजन (2003)

इस योजना का प्रारंभ 2003 में किया गया

इस योजना का उद्देश्य पहाड़िया जनजाति में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है 

11) अंबेडकर तकनीकी छात्रवृत्ति  योजना (2003)

इस योजना का आरंभ 2003 में किया गया

इस योजना के तहत राज्य से बाहर तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है

12) परीक्षा शुल्क प्रतिपूर्ति (2002)

इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया

इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुल्क माफ करना था 

13) कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय (2002)

इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया

इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को निशुल्क तथा आवासीय  शिक्षा प्रदान करना है 

14) पोषक आपूर्ति योजना (2002)

इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया

इस योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को मुक्त पोषक प्रदान करना है

15)साइकिल वितरण योजना (2002)

इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया

इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक समुदाय तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवार की छात्राओं को विद्यालय जाने हेतु प्रोत्साहित करना है 

16) अनुसूचित जनजाति के छात्रों हेतु यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक (2002)

इस योजना का आरंभ 2002 में किया गया

इस योजना के तहत बी0 आई0 टी0 मेसरा में अनुसूचित जनजाति के छात्रों हेतु यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक का संचालन किया जाता है

इसके तहत 5% सीटें आदिम जनजाति के विद्यार्थियों हेतु आरक्षित है

17) आवासीय विद्यालयों  में प्रयोगशाला एवं स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण  योजना (2001)

इस योजना का आरंभ 2001 में किया गया

इस योजना के अंतर्गत आवासीय उच्च विद्यालयों में विज्ञान की व्यवहारिक शिक्षा प्रदान की जाती है

18) बिरसा मुंडा तकनीकी छात्रवृत्ति योजना (2001)

इस योजनाका आरंभ 2001 में किया गया

इस योजना के अंतर्गत राज्य से बाहर तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहें अनुसूचित जनजाति के छात्र- छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है 

                                                                                                                                                                                            👉Jharkhand Ki Pramukh Yojnaye Part-2
Share:

Saturday, April 3, 2021

Jharkhand Ke Chetriya Rajvansh Gk Question Answer Class-33

Jharkhand Ke Chetriya Rajvansh Gk Question Answer Class-33



Q.01 रिसा मुंडा द्वारा स्थापित मुंडा राजवंश के प्रथम राजा थे ? - सुतिया पहान 

Q.02 सुतिया पहान का राज्य कितने परगनों में विभाजित था ? - 21 

Q.03 मुंडा राजवंश के अंतिम राजा थे ? - मदरा मुंडा 

Q.04 नागवंश की स्थापना किसने तथा कब की ? - फनी मुकुट राय, 64 ईस्वी 

Q.05 नागवंश का आदि पुरुष माना जाता है ? - फनी मुकुट राय

Q.06 प्रताप राय की राजधानी चुटिया किस नदी के किनारे स्थित है ? - स्वर्ण रेखा 

Q.07 बरवा  का युद्ध किसके बीच लड़ा गया ? - रक्सौल राजा तथा भीमकर्ण 

Q.08 नागवंश के प्रथम शासक, जिन्होंने राय की जगह कर्ण की उपाधि ली थी ? - भीम कर्ण 

Q.09 किस नागवंशी राजा के शासनकाल में घटवाल विद्रोह हुआ ? - प्रतापकर्ण 

Q.10 गुमला के कोराम्बे में विष्णु की मूर्ति किसने स्थापित की ? - छत्रकर्ण  

Q.11 जहांगीर के शासनकाल में दोइसा को राजधानी निर्मित करने वाले नागवंशी शासक थे ? - दुर्जन शाल 

Q.12 ऐनीशाह द्वारा जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किस वर्ष किया गया ? - 1691

Q.13 रतुगढ़ को नागवंश की राजधानी किस शासक ने बनाया ? - उदयनाथ शाहदेव 

Q.14 यदुनाथ शाह  की राजधानी थी ? - पालकोट

Q.15 किस चेरों राजा का शासनकाल स्वर्णयुग के नाम से जाना जाता है ? - मेदनी राय 

Q.16 किस राजा ने चेरो साम्राज्य का विस्तार हजारीबाग चौपारण तक किया? - सहबल राय 

Q.17 पुराना पलामू किला का निर्माण किस चेरों वंशी राजा ने किया था ? - प्रताप राय

Q.18 पलामू के किस शासक ने औरंगजेब के सेनापति दाऊद खां के डर से इस्लाम धर्म स्वीकार किया ? - चुनराय 

Q.19 धनबाद के मानवंश के इतिहास जानने का मुख्य स्रोत है ? - दूधपानी और गोविंदपुर शिलालेख

Q.20 झारखंड का कौन सा राजवंश सबर जनजाति पर अत्याचार करने के लिए प्रसिद्ध था ? - मानभूम वंश

Q.21 झारखंड के किस राजवंश को गोमुखी राजा कहा जाता था ? - पंचेत राज

Q.22 झारखंड के किस राजवंश का राजचिन्ह चँवर (कपिला गाय का पूछ) थी ? - पंचेत 

Q.23 आठवीं सदी में काशीनाथ सिंह द्वारा सिंहवंश की स्थापना किस स्थान पर की गई ? - सिंहभूम 

Q.24 सिंहवंश के किस शासक ने पोरहट को राजधानी केंद्र के रूप में विकसित किया ? - काशी राम सिंह 

Q.25 रामगढ़ में सिंह राजवंश की स्थापना 1368 में किसने की ? - बाघदेव सिंह 

Q.26 रामगढ़ के सिंहवंश के अंतिम राजधानी थी ? - पदमा 

Q.27 हंसराज देव द्वारा किस राजवंश की स्थापना की गई? - खड़गडीहा राजवंश 

Share:

Friday, April 2, 2021

Madhyakal Me Jharkhand Gk Question Answer Class-32

Madhyakal Me Jharkhand Gk Question Answer Class-32


Q.01
 झारखंड में प्रवेश करने वाला प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था ? - बख्तियार उद्दीन खिलजी

Q.02 मोहम्मद बिन तुगलक का सेनापति मलिक बया ने किस क्षेत्र को विजीत कर फतेहखान को समर्पित किया था ? - चाईचंपा (हजारीबाग)

Q.03 नागवंशी राजा वेणुकर्ण को पराजित कर सर्वप्रथम करद राज्य किस मुस्लिम शासक ने बनाया ? -  अल्लाउद्दिन खिलजी 

Q.04 उड़ीसा का गजपति नरेश, जिन्होंने झारखंड के विशाल क्षेत्र को अपने अधीन किया ? - कपिलेंद्र

Q.05 मध्यकालीन भक्तिसंत, जिन्होंने झारखंड में भागवत धर्म का प्रचार किया ? - चैतन्य महाप्रभु 

Q.06 दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुल्तान कौन था ? जिसने स्वयं झारखंड के विरुद्ध अभियान किया ? -  फिरोज़शाह तुगलक 

Q.07 शेरशाह के किस सेनापति ने महारथ चेरों को पराजित कर शयामसुन्दर नामक सफेद हाथी उठा ले गया था ? - खवास खाँ 

Q.08 परा एवं तेलकूपी के मंदिरों का जीर्णोद्धार किस मुगल सेनापति द्वारा किया गया ? - मानसिंह

Q.09 अकबर के समकालीन नागवंशी राजा थे ? - मधुकर शाह 

Q.10 औरंगजेब के समकालीन नागवंशी राजा थे ? - रघुनाथ शाह 

Q.11 वह नागवंशी राजा कौन थे ? जिन्हें जहाँगीर ने 12 वर्ष तक ग्वालियर किले में कैद रखा ? - दुर्जनशाल 

Q.12 दुर्जनशाल को शाह की उपाधि किसने दी ? - जहांगीर 

Q.13 जहांगीर को ग्वालियर किले से मुक्त करने पर दुर्जन शाल ने कितनी राशि वार्षिक कर भुगतान करना स्वीकार किया ? - 6000/- 

Q.14 वे विदेशी यात्री, जिन्होंने अपनी यात्रा वृतांत में झारखंड को हीरा  प्रदेश के रूप में वर्णित किया है ? - वर्नियर और ट्रेवेनियर 

Q.15 औरंगा का युद्ध 1660 में किसके बीच लड़ा गया था ? - दाउद खां  और साहेब राय 

Q.16 औरंगज़ेब के समकालीन चेरों राजा थे ? मेदनी राय

Q.17 वह चेरो राजा जिसे जहांगीर ने गिरफ्तार कर शेरों के बीच लड़ने के लिए छोड़ दिया था ? - सहबल राय 

Q.18 मुगल काल में झारखंड को कहा जाता था ? - खुखरा या कुकरा प्रदेश 

Q.19 किस मराठा सेनापति ने झारखंड के विरुद्ध अभियान किया था ? -भास्कर राव पंडित 

Q.20 मुगल कालीन साहित्य में नागवंशी राजाओं का संबोधन था ? - जमींदार-ए-खां अलामा 

Share:

Thursday, April 1, 2021

Prachinkal Me Jharkhand Gk Question Answer Class-31

Prachinkal Me Jharkhand Gk Question Answer Class-31


Q.01
 झारखंड के किस स्थान से रोमन सम्राट के सिक्के प्राप्त होते हैं ? - सिंहभूम 

Q.02 हजारीबाग का वह कौन सा गांव है, जहां से एक प्रागैतिहासिक काल के दुर्लभ शैलचित्र प्राप्त होते हैं? - इस्को 

Q.03 चतरा के इटखोरी से किस पाल राजा के शिलालेख मिले हैं ? - महेंद्रपाल

Q.04 झारखंड के किस स्थल से पुरापाषाणकालीन कुल्हाड़ी एवं भाला प्राप्त हुए हैं ? - झरिया 

Q.05 झारखंड के किस स्थल को जैन धर्म का मक्का कहा जाता है ? - पारसनाथ 

Q.06 चीनी यात्री ह्वेनसांग ने झारखंड क्षेत्र के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है ? - कि-ना-सुफा-लाना

Q.07 झारखंड एकमात्र क्षेत्र है , जहां से पुरापाषाण, मध्यपाषाण और नवपाषाण तीनों सभ्यता के अवशेष मिलते हैं ?- सिंहभूम 

Q.08 झारखंड के किस स्थल से 49 तांबे की खानें प्राचीन काल में प्राप्त हुए ? - बहरागोड़ा 

Q.09 झारखंड में असुर जनजाति द्वारा निर्मित लौह उपकरण भेजे जाते थे ? - दश्मिक 

Q.10 अर्थवेद में झारखंड के अनार्य वासियों को क्या कह कर संबोधित किया गया है ? - व्रात्य

Q.11 नंद राजाओं के लिए झारखंड की उपयोगिता थी ? - हाथी और लोहा का प्राप्ति 

Q.12 चतरा  का कोल्हुआ पहाड़ किस जैन तीर्थकर से संबंधित है ? - पार्शवनाथ 

Q.13 झारखंड के किन स्थलों से बौद्ध स्तूप के प्रमाण मिले हैं ? - इटखोरी और कुरुआ 

Q.14 झारखंड में  किस स्थल से बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा की इष्टदेवी तारा की मूर्ति मिली है ? - सरायकेला-खरसावां 

Q.15 कौटिल्य की पुस्तक अर्थशास्त्र में इंद्रनावक शब्द का प्रयोग किस क्षेत्र के लिए किया गया है ? - ईब और शंख  नदी के बीच का क्षेत्र 

Q.16 झारखंड के किस स्थल से कनिष्क के सिक्के प्राप्त होते हैं ? - रांची 

Q.17 झारखंड में गुप्तकालीन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है ? - पिठौरिया, सतगांवा एवं मदुरा पहाड़ी 

Q.18 चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के समकालीन चीनी यात्री फाह्यान ने झारखंड को क्या कह कर संबोधित किया है ? - कुकुटलाड  

Q.19 किस गुप्तोत्तर  शासक ने झारखंड के दलमी तथा बड़ा बाजार में अपने साम्राज्य की राजधानी केंद्र स्थापित किया ? - शंशाक 

Q.20 गौडवंशी राजा शंशाक के द्वारा किस स्थान पर शिव मंदिर की स्थापना कराई गई ? - वेणुसागर

Q.21 गुमला स्थित महामाया मंदिर (हापामुनी) का निर्माण किस नागवंशी शासक ने कराया था ? - गजघंट राय 

Q.22 12वीं सदी में किस उड़ीसा नरेश के ताम्र अभिलेख में सर्वप्रथम झारखंड शब्द का प्रयोग हुआ है ?-  नरसिंह देव-II 

Share:

Unordered List

Search This Blog

Powered by Blogger.

About Me

My photo
Education marks proper humanity.

Text Widget

Featured Posts

Popular Posts